Punjab News: पंजाब सरकार के द्वारा लोगों को दिए 3-3 लाख रुपये, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा: आप सरकार लोगों के हितों में काम करती हुई नजर आ रही है। पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से काफी खुश भी है। वहीं पार्टी के द्वारा भी लोगों की परेशानियों को दूर किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में पंजाब सरकार की ओर से उन युवकों को वित्तीय सहायता दी जा रही है जो थ्रेशर मशीन से दाने निकालते समय या खेत या मंडी में काम करते दौरान हादसे का शिकार हो गए थे।

इस कड़ी के अंतर्गत आज पंजाब सरकार मंडी बोर्ड के द्वारा मोगा विधानसभा के सात परिवार जिनमें एक परिवार के नौजवान की खेत में बिजली का करंट लगने और दूसरे नौजवान की मंडी में बोरियां उठाते समय बोरियां गिरने के कारण मौत हो गई थी। उन परिवारों को सरकार के द्वारा 3-3 लाख रुपये के मोगा एम.एल.ए डॉक्टर अमनदीप कौर के द्वारा सहायता राशि के चैक दिए गए हैं।

वहीं पांच ऐसे लोगों को भी सहायता दी गई जिनके थ्रेशर से दाने निकालते समय हाथ कट गए थे। वहीं एम.एल ए के द्वारा सात परिवारों को करीब 10 लाख के चेक दिए गए। इनमें 5 परिवार 2021 में हादसा ग्रस्त हो गए थे। एम.एल.ए अमन अरोड़ा ने कहा कि सभी परिवारों को सरकार की ओर से सहायता राशि दी गई है। पीड़ित परिवारों ने सहायता राशि लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान और मोगा की एम.एल.ए डॉक्टर अमनदीप कौर का धन्यवाद किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *