Punjab News: कोर्ट में तारीख पर आए व्यक्ति पर हुआ हमला, पूर्व पुलिस कर्मी पर लगे आरोप, मामला दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले में कोर्ट में तारीख पर आए व्यक्ति पर हमला होने की घटना सामने आई है। जहां पीड़ित ने पूर्व पुलिस कर्मी पर घटना को लेकर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि पूर्व पुलिस कर्मी ने अपने साथ कुछ साथियों के साथ मिल गुंडागर्दी की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पूर्व पुलिस अधिकारी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि कोर्ट में तारीख भुगतने आए व्यक्ति पर आल्टो गाड़ी सवार द्वारा हमला किया गया। उक्त व्यक्ति पूर्व पुलिस कर्मचारी निकला।

पीड़ित व्यक्ति मानसा का रहने वाला है, जिसमें आरोप लगाए है कि पूर्व पुलिस कर्मचारी अपने साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की। पिटाई के दौरान व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिससे उसकी हालत देखते हुए डाक्टरों ने बठिंडा अस्पताल में रैफर कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। मानसा के एक परिवार का चल रहा घरेलू कलह बढ़ने के कारण मामला माननीय अदालत पहुंच गया। जिसको लेकर कोर्ट में तारीख पर गया हुआ था। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था, जिसका मामला माननीय अदालत में चल रहा था।

जब वह फिरोजपुर माननीय अदालत में तिथि भुगतने आया, तो उसके बेटे के ससुराल वाले आल्टो गाड़ी में सवार होकर आए थे। जैसे ही व्यक्ति गाड़ी से उतर रहा था, उस पर उन्होंने हमला कर दिया गया। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देख उसकी बठिंडा रेफर कर दी गई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि पूर्व पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सवाल यह उठता है कि जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही यदि गुंडागर्दी पर उतर आए तो लोग न्याय कहां से लेंगे? पुलिस का काम ही गुंडागर्दगी रोकना होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *