Punjab News: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने Doctor सुमित सोफत पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

Written by

in

लुधियानाः शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर डॉ. सुमित सोफत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह आरोप डॉक्टर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला गगनदीप कौर (38) ने लगाए है। महिला का आरोप है कि पिछले 15 साल से वह डॉक्टर और वकील डॉ. सुमित सोफत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, डॉक्टर ने शादी का वादा करके उसे धोखा दिया।

गगनदीप कौर ने बताया कि उनके और डॉ. सुमित के 2 बच्चे हैं, लेकिन जब उन्होंने अपने रिश्ते को वैवाहिक रूप देने की बात की, तो डॉक्टर ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। कुछ महीने पहले गगनदीप को पता चला कि डॉ. सुमित की पहले से शादी हो चुकी है। उन्होंने इस बारे में बात की और तलाक लेने को कहा, तो डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि 26 जुलाई की रात डॉक्टर ने शराब के नशे में उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उन्हें धक्का देकर बिस्तर पर गिरा दिया और मारपीट की। जिसके बाद वह किसी तरह घर से बाहर निकलीं और गुरुद्वारा साहिब में रात बिताई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर सुमित उन्हें धमकाते रहते हैं।

27 जुलाई को गगनदीप ने थाना डिवीजन नंबर 8 लुधियाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर डॉक्टर सुमित सोफत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *