Blog

  • रोटरी क्लब ऊना की बैठक होटल माया में सम्पन्न, 31 अगस्त को इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित करने का निर्णय

    रोटरी क्लब ऊना की बैठक होटल माया में सम्पन्न, 31 अगस्त को इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित करने का निर्णय

    ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. के.आर. आर्य ने स्वास्थ्य समस्याओं पर दिया व्याख्यान

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना की मासिक बैठक स्थानीय होटल माया में क्लब प्रधान यशपाल ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी माह की गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्लब का इंस्टॉलेशन समारोह आगामी 31 अगस्त 2025 को भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के नव-निर्वाचित पदाधिकारी विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। बैठक में अगस्त माह में पौधारोपण अभियान, जनकल्याण के अन्य कार्यक्रमों को भी आयोजित करने पर सहमति बनी।

    इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. के.आर. आर्य ने “कान, नाक और गले की बीमारियाँ एवं उनके समाधान” विषय पर एक सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली और प्रदूषण के कारण ईएनटी से संबंधित रोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली सावधानियों और उपचार विधियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    बैठक में क्लब सचिव रंजीत जसवाल, कोषाध्यक्षप संजीव अग्निहोत्री, वरिष्ठ सदस्य एच.एन. चीटू, संजीव पुरी, सुरिंदर ठाकुर, बलदेव चंद, बरजिंदर जीत सिंह गोल्डी, आशीष शर्मा, जतिंदर कंवर, मोहित शर्मा, मोनिका सिंह, शकुंतला आर्य, मनिंदर अरोड़ा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने क्लब की गतिविधियों को अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु अपने सुझाव भी दिए।

    क्लब अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ऊना समाजसेवा की भावना से निरंतर प्रेरित होकर कार्य करता रहेगा और आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

  • Punjab News: पंचायत चुनावों को लेकर लोगों में उत्साह, पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    Punjab News: पंचायत चुनावों को लेकर लोगों में उत्साह, पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    पठानकोट/मोगाः ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों से पहले राज्य भर में पंचायतों के उपचुनाव कराए जा रहे हैं, जिसके चलते आज मतदान का दिन तय किया गया और लोगों में इन चुनावों को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया भी आ रही है और लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। अगर जिला पठानकोट की बात करें तो जिला में कुल 3 पंचायतों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं, जिनमें गांव फंतोली, गांव जुगियाल और गांव इति शामिल हैं, जहां पंचायत सदस्यों का चुनाव हो रहा है।

    इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग आज उपचुनाव करवा रहा है, जिसके चलते पुलिस विभाग ने अपनी टीमें तैनात कर दी हैं ताकि ये चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा और उसके बाद मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    वहीं मोगा में एक सरपंच और 46 पंचों के चुनाव के लिए वोट डालने का काम चल रहा है। मोगा जिले के ब्लाक 1 और ब्लाक 2 के इलावा धर्मकोट ओर बाघापुराना के एक सरपंच ओर 46 पंचों के चुनाव के लिए सुबह से वोटिंग का काम बड़े शांतिपूर्वक ढंग से हो रहा है। इन चुनावों को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए है आप को बता दे कि जिले गांव दाता के सरपंच गुरिंदर सिंह की मौत हो जाने के कारण यहां पर दोबारा सरपंच का चुनाव करवाया जा रहा था लेकिन गांव वासियों ने सर्वसम्मति से ही गुरविंदर सिंह gugu की पत्नी स्वर्णजीत कौर को सरपंच बना दिया है और इसके इलावा 33 और पंच भी सर्व समिति से चुन लिए गए थे। वही आज जिले में सिर्फ 13 पंचों के चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर सभी पुख्ता प्रबंध किए गए है वही चार बजे तक वोटिंग होगी और शाम को ही रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

  • APJ Abdul Kalam: Missile Man के नाम से मशहूर हुए थे देश के पूर्व राष्ट्रपति, पुण्यतिथि पर PM ने दी श्रद्धांजलि

    APJ Abdul Kalam: Missile Man के नाम से मशहूर हुए थे देश के पूर्व राष्ट्रपति, पुण्यतिथि पर PM ने दी श्रद्धांजलि

    नई दिल्ली: भारत में मिसाइल मैन के नाम से पहचाने जाने वाले और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दूल कलाम की आज पुण्यतिथि है। उनका निधन 27 जुलाई 2015 को मेघालय में हुआ था। जब वो भारती प्रबंधन संस्थान में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान व्याख्यान देते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनका निधन हो गया। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आपको उनका बचपन का एक ऐसा सपना बताते हैं जिसके बारे में शायद बहुत से कम लोग जानते हैं।

    पायलट बनना चाहते थे पूर्व राष्ट्रपति

    डॉ. कलाम का बचपन से ही यह सपना था कि वो एक पायलट बनें और आसमान की बुलंदियों को छू लें परंतु उनका यह सपना अधूरा ही रह गया। अपने इस ख्वाब को पूरा करने के लिए उन्होंने देहरादून में वायुसेना की प्रवेश परीक्षा भी दी थी। परीक्षा तो उन्होंने अच्छे अंकों से पास कर ली लेकिन 25 उम्मीदवारों में से सिर्फ 8 को ही चुना जाना था और कलाम साहब का 9वां स्थान था। ऐसे में उनका सेलेक्शन ही नहीं हुआ। इस नाकामी ने उन्हें बहुत ही मायूस कर दिया था। उन्होंने अपनी किताब My Journey: Transforming Dreams into Actions में इसका जिक्र भी किया है। अपनी मायूसी के बाद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वो देहरादून से ऋषिकेश गए और स्वामी शिवानंद से मिले। उन्होंने उन्हें यह समझने में मदद की कि नियति ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा है। स्वामी शिवानंद ने उन्हें बताया कि तुमने अनपी नियति को स्वीकार नहीं किया है इसलिए तुम इतने दुखी हो। अपने वर्तमान को स्वीकार करो और बिना किसी डर के अपने जीवन को जियो। जब तुम अपनी नियति को स्वीकार करते हो तो तुम एक नई ताकत पाते हो।

    फिर शुरु हुई मिसाइल मैन बनने की यात्रा

    इस मुलाकात के बाद अब्दुल कलाम को एक नई दिशा मिली। उन्हें समझ आ गया कि भले ही वे फाइटर पायलट नहीं बन पाए पर विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में वे देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। बस यही से उनके मिसाइल मैन बनने की यात्रा शुरु हो गई। वे भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में शामिल हुए। बाद में भारत के मिसाइल कार्यक्रमों और परमाणु परीक्षणों में भी अहम भूमिका निभाई।

    2002 से 2007 तक रहे भारत के राष्ट्रपति

    डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साल 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे हैं। वो देश के उन गिने-चुने राष्ट्रपतियों में से एक रहे हैं जिन्हें राजनीतिक दलों और आम जनता दोनों का ही पूरा सम्मान मिला। उनका जीवन सादगीपूर्ण था और उन्होंने कभी किसी राजनीतिक मतभेज को अपने व्यवहार में नहीं आने दिया। बतौर वैज्ञानिक उन्होंने भारत के रक्षा अनुसंधान और मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया।

    युवाओं के लिए बने प्रेरणा

    पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉ. कलाम की सोच को युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के विचार और जीवन दर्शन देश के युवाओं को अच्छा नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए लगातार प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने यह भी कहा है कि कलाम का सपना था कि भारत 2020 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाए और उसी दिशा में आगे बढ़ने का हमारा कर्तव्य है।

    पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने कहा कि – डॉ. कलाम को एक प्रेरणादायक विचारक, महान वैज्ञानिक, मार्गदर्शक और सच्चे देशभक्त के तौर पर याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी देश के युवाओं को प्रेरित करते हैं और उन्हें मजबूत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पीएम ने कहा कि – हमारे प्रिय पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उन्हें एक प्रेरणादायक दूरदर्शी, उत्कृष्ट वैज्ञानिक, मार्गदर्शक और महान देशभक्त के रुप में याद किया जाता है। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा अनुकरणीय थी।  
  • Punjab News: YouTuber Armaan Malik और उनकी दोनों पत्नियों के खिलाफ केस दर्ज, वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: YouTuber Armaan Malik और उनकी दोनों पत्नियों के खिलाफ केस दर्ज, वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः अदालत में यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों, पायल मलिक और कृतिका मलिक के खिलाफ वकील देवेंद्र राजपूत द्वारा एक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला पायल मलिक द्वारा मां काली के रूप में एक वीडियो बनाने से संबंधित है, जिसमें उन्होंने मां काली का रूप धारण किया था, जिसमें चेहरे पर काला मेकअप, सिर पर मुकुट, गले में नींबू की माला और हाथ में त्रिशूल था।

    इस वीडियो को शिवसेना हिंद ने आपत्तिजनक माना और 20 जुलाई 2025 को मोहाली के जीरकपुर में पुलिस में शिकायत दर्ज की। शिकायत में कहा गया कि पायल ने मां काली के स्वरूप को असंवेदनशील और अशोभनीय तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे सनातन धर्म की भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद एडवोकेट देवेंद्र राजपूत ने पटियाला कोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया और पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट मांगी। पायल मलिक ने बाद में पटियाला के काली माता मंदिर में जाकर माफी मांगी।

    यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा और कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने की खबर 26 जुलाई 2025 को सामने आई। वर्तमान में इस मामले में कोर्ट की कार्यवाही और पुलिस की जांच चल रही है। अधिक जानकारी के लिए कोर्ट की अगली सुनवाई और पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।

  • Punjab News: नशे में धुत ASI ने मारी एक्टिवा को टक्कर, देखें Viral वीडियो

    Punjab News: नशे में धुत ASI ने मारी एक्टिवा को टक्कर, देखें Viral वीडियो

    गुरदासपुर: पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है परंतु जब वही पुलिस बेसुद होकर अपनी सुरक्षा न कर पाए तब क्या होगा। शराब के नशे में जब पुलिस की वर्दी में मुलाजिम सड़कों पर घूमते हुए नजर आएंगे तो फिर प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े होंगे। अब ऐसा मामला गुरदासपुर शहर से सामने आया है यहां पंजाब पुलिस के एएसआई की वर्दी पहने हुए कार सवार ने एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एएसआई की वर्दी पहने हुए लखविंदर सिंह नजर आ रहे हैं। एएसआई के चेहरे से साफ-साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने कितनी शराब पी हुई है। उनकी कार की अगली सीट पर देसी शराब की आधी खाली बोतलें भी पड़ी हुई नजर आई थी। ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारी बटाला में तैनात है। दूसरी ओर टक्कर का मामला थाने तक पहुंच गया है लेकिन थाने में एक्टिवा के हुए नुकसान की भरपाई के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई है। यहां हैरान कर देने वाली बात यह है कि रोज ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कहने वाली पुलिस ही नशे में धुत होकर लोगों को टक्कर मार रही है। इस मामले में थानेदार की जांच भी नहीं करवाई गई वहीं आम नागरिकों को रोक-रोक कर शराब पीकर ड्राइविंग न करने के लिए कहा जाता है।
  • Punjab News: गंदे पानी में रहने को मजबूर लोगों ने प्रशासन से मांगी मदद, देखें वीडियो

    Punjab News: गंदे पानी में रहने को मजबूर लोगों ने प्रशासन से मांगी मदद, देखें वीडियो

    मोगा: वार्ड नंबर 49 दूने के गांव में बस्ती वालों का जीना मुश्किल हो गया है। बस्ती वालों को नर्क भरी जिंदगी जीनी पड़ रही है और इसका कारण है सिवरेज की सफाई न होना। सिवरेज की सफाई न होने के कारण सिवरेज का गंदा पानी गलियों में खड़ा हो रहा है। जिन लोगों के घर सड़क के किनारे पर है उनके घरों में अंदर भी यह गंदा पानी जा रहा है।

    बस्ती के लोग इस समस्या को लेकर बहुत परेशान हो चुके हैं। उन्होंने इस बारे में कई बार नगर निगम को सूचित भी किया है। कर्मचारी भी आए हैं परंतु परनाला वही का वहीं खड़ा है। ऐसे में लोगों को बीमारियां लगने का भी डर बना हुआ है। वार्ड वासियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बरसाती मौसम है। इसमें सड़कों पर गंदा पानी होने के कारण मच्छर भी बहुत हो गए हैं।

    कई घरों के अंदर सांप भी आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगर से हमारी यह गुजारिश है कि यह परेशानी जल्द से जल्द हल की जाए ताकि सिवरेज का गंदा पानी बच्चों की गलियों में न जा पाए। बच्चे स्कूल जाने के लिए बहुत परेशान होते हैं और वार्ड की एम.सी के पति ने कहा कि नगर निगम को इसके बारे में बताया भी है लेकिन सिवरेज की सफाई न होने के कारण यहां पर सभी गलियों में गंदा पानी खड़ा हो गया है।

  • Punjab News: बेअदबी मामले को लेकर किसान नेता डल्लेवाल आए आगे, बड़ी पंथक पंचायत करने का ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: बेअदबी मामले को लेकर किसान नेता डल्लेवाल आए आगे, बड़ी पंथक पंचायत करने का ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः हेरिटेज रोड पर पिछले 5 सालों से गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों की बेअदबी मामले में न्याय की मांग में जुटे पंथक होका मोर्चा को आज नया समर्थन मिला है। संयुक्त किसान गैर-राजनीतिक मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मोर्चा प्रमुख भाई बलदेव सिंह वडाला से मुलाकात की और सिख भावना दल के अन्य साथियों के साथ मिलकर न्याय की मांग को लेकर एक नई उम्मीद जगाई।

    डल्लेवाल ने कहा कि यह मोर्चा केवल धार्मिक मामला नहीं, बल्कि समूचे सिख समुदाय की आस्था से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि ईशर सिंह आयोग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट एस.जी.पी.सी. कमेटी को सौंपी गई थी और आयोग ने बेअदबी के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी, लेकिन दुर्भाग्य से उन फैसलों को आज तक लागू नहीं किया गया। डल्लेवाल ने कहा कि मोर्चा चला रहे वडाला साहिब के नेतृत्व में पंथक संघर्ष निस्वार्थ भाव से चल रहा है। उन्होंने घोषणा की कि संयुक्त किसान मोर्चा इसका हिस्सा बनेगा और 7 सितंबर को अमृतसर में एक बड़ी पंथक पंचायत होगी, जिसमें अगले संघर्ष की रूपरेखा पर फैसला लिया जाएगा।

    डल्लेवाल ने यह भी कहा कि 1 सितंबर से 7 सितंबर तक हर गांव के गुरुद्वारों में सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा और मोर्चे की तरक्की और जीत के लिए अरदास की जाएगी। उन्होंने अपील की कि हर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपने स्तर पर इस आंदोलन का हिस्सा बने, क्योंकि यह सिर्फ धार्मिक संघर्ष नहीं, बल्कि सिख धर्मस्थल की रक्षा की लड़ाई है। जब शंभू-खनौरी मोर्चे में पंथ ने किसानों का साथ दिया था, आज किसानों के लिए भी नेताओं की भूमिका में वही जिम्मेदारी निभाने का समय आ गया है।

    उन्होंने स्वयं माना कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के दौरान पंथक मोर्चे को समय पर सहयोग न देना उनकी भूल थी, जिसका पश्चाताप करते हुए वह आज उनके साथ खड़े हैं। डल्लेवाल ने एसजीपीसी को सीधा संदेश देते हुए कहा कि अगर वे दोषियों के खिलाफ गंभीर हैं तो अपनी पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए वादे के अनुसार तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। इस संघर्ष का नेतृत्व वडाला साहिब कर रहे हैं और किसी भी संभावित बातचीत या बैठक में उन्हें केंद्रीय भूमिका निभानी चाहिए।

    यह संघर्ष अब अमृतसर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की सिख संगत को जागरूक करने की तैयारी चल रही है। 7 सितंबर को होने वाले समागम में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। घोषणा की गई कि यह लड़ाई गुरु साहिब के स्वरूपों के सम्मान और संरक्षण के लिए है, जिसमें प्रत्येक सिख की भागीदारी अनिवार्य है।

  • Punjab News: 5 किलो Heroine, एक कार, 3 मोबाइल फोन समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 किलो Heroine, एक कार, 3 मोबाइल फोन समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: रुरल पुलिस और केंद्रिय एजेंसियों की मदद से आईएसआई समर्थित एक अंतर-राष्ट्रीय हथियार और ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 AK Saiga‑308 असॉल्ट राइफल (2 मैंग्नीज सहित),2 Glock 9mm पिस्टल (4 मैगज़ीन सहित), 90 जिंदा AK कारतूस, 10 जिंदा 9mm कारतूस, ₹7.50 लाख नकद (ड्रग मनी), एक कार और तीन मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये हथियार गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की करीबी सहयोगी नवदीप सिंह उर्फ नव पंडोरी को सप्लाई किए जाने वाले थे। भारी मात्रा में असॉल्ट राइफल, पिस्टल, कारतूस, नकदी सहित कार और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस सफलता को एक जरूरी ब्रेकथ्रू बताया है और बताया कि यह नेटवर्क पाकिस्तान आईएसआई के द्वारा संचालित था।

    वहीं उसी दिन घरिंडा पुलिस ने 5 किलो हैरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है जिसकी गिरफ्तारी और सामग्री से यह पता चलता है कि मामला ड्रोन-आधारित तस्करी के साथ जुड़ा हुआ है। आरोपी का नाम पवनप्रीत सिंह उर्फ पवन बताया जा रहा है। उसका संबंध पाकिस्तानी नशा तस्करों के साथ जोड़ा गया है। कथित तौर पर ड्रोन मार्ग से हैरोइन भारत में लाई जा रही थी और पवन इसको आगे सप्लाई करने वाले थे।

    पुलिस ने उसको अटारी के पास टी-पॉइंट मोटरसाइकिल के साथ रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान उन्हें ड्रग मिला । मामले में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करके आगे की जांच शुरु कर दी गई है।

    दोनों घटनाओं में पुलिस ने ऑर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस नशा और हथियार तस्करी के विरुद्ध अभियान को और तेज करेगी और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

     

  • Highway पर व्यक्ति को गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत

    Highway पर व्यक्ति को गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत

    करनालः हाईवे पर गाड़ी की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत हो गई। वह लक्ष्मी रसोई ढाबा पर सिक्योरिटी का काम करता था और ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने कमरे पर लौट रहा था। हाईवे क्रॉस करते वक्त करनाल साइड से आ रहे गाड़ी ने सिक्योरिटी गार्ड को जोरदार टक्कर मारी और वह डिवाइडर के बीच में जा गिरा।

    गंभीर रूप से घायल सिक्योरिटी गार्ड ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। रविवार सुबह किसी राहगीर ने डेड बॉडी देखी और पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना करनाल में कोहंड नेशनल हाईवे की है।

    मृतक की पहचान करनाल जिला के मंचूरी निवासी 50 वर्षीय रामकुमार के रूप में हुई है। कोहंड शनि मंदिर के पास लक्ष्मी रसोई में रामकुमार सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, वह करीब तीन महीने पहले ही यहां पर लगा था। वह अपने बहनोई सुभाष के साथ कोहंड में किराए के मकान पर रहता था, उसका बहनोई भी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। रामकुमार की ड्यूटी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होती थी। शनिवार को भी वह अपनी ड्यूटी पर आया था। शाम 7 बजे उसने अपनी ड्यूटी समाप्त की और करनाल-पानीपत सर्विस रोड से सटी कॉलोनी में अपने कमरे पर लौट रहा था कि यह हादसा हो गया।

    जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि मृतक रामकुमार का शव करनाल मॉर्च्युरी हाउस में भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: PRTC कर्मचारियों का हड़ताल को लेकर कड़ा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: PRTC कर्मचारियों का हड़ताल को लेकर कड़ा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब के पनबस कर्मचारियों की ओर से पिछले तीन दिन की हड़ताल की गई थी। अपनी मांगों को पूरा करने के लिए वह पंजाब के अलग-अलग जिलों में रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने कर्मचारियों के साथ मीटिंग करके 28 जुलाई को मीटिंग करने का समय दिया था और हड़ताल वापिस करवा दी थी। आज मोगा में कर्मचारियों के द्वारा मीटिंग और अगली रननीति बनाने का फैसला किया।

    इस दौरान कनवीनर बाचित्तर सिंह जो कि सरकारी बस के कर्मचारी ने कहा कि कल उनकी सरकार के साथ मीटिंग हैं उन्हें उम्मीद है कि उनकी मांगें मान ली जाएंगी। पहले भी उनकी 10-11 जुलाई की मीटिंग थी परंतु 9 जुलाई को प्रशासन ने उनकी मीटिंग स्थगित करवा दी। 16 को मीटिंग रखी थी लेकिन किसी कारण वश वह मीटिंग रद्द हो गई। उनकी मांगें है कि कच्चे मुलाजिम जो कि कॉन्ट्रैक्ट बेस पर हैं उनको पक्के किया जाए।

    रोडवेज की बसों की गिनती बढ़ाई जाए ताकि फ्री सवारियों को जाने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा है कि यदि कल की मीटिंग में उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह अपना संघर्ष तेज कर देंगे और अनियमित समय के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे।