Blog

  • Punjab के कई गांवों में पंचायत उपचुनाव के लिए Voting शुरू, पुलिस ने किए कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    Punjab के कई गांवों में पंचायत उपचुनाव के लिए Voting शुरू, पुलिस ने किए कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के कई गांवों में आज पंचायत स्तर पर उपचुनाव हो रहे हैं। ये चुनाव राज्य चुनाव आयोग पंजाब के आदेशानुसार सरपंच और पंच के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रहे हैं। इसी कड़ी में, अजनाला ब्लॉक के 4 गांव – चक फूला, डाबर बस्ती, डियाल भट्टी और वडा चक डोगरां – भी उपचुनाव का हिस्सा हैं। चक फूला और डियाल भट्टी गांवों में पूरी ग्राम पंचायत के लिए चुनाव हो रहे हैं, जबकि डाबर बस्ती में केवल सरपंच पद के लिए और वडा चक डोगरां के 2 वार्डों में पंचों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। ये उपचुनाव पहले किसी न किसी कारण से देरी से हो रहे थे, लेकिन अब पूरे जोश के साथ हो रहे हैं।

    पुलिस प्रशासन ने चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पूरी दृढ़ता और जिम्मेदारी के साथ निभाई जा रही है। कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं आई है और मतदाताओं से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की गई। सुबह 8 बजे से ही गांवों में मतदाताओं की कतारें देखी गईं। मतदाता बिना किसी भीड़भाड़ या हंगामे के अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निर्वाचित सरपंच निष्पक्ष होंगे और किसी भी पार्टी या गुट की भावनाओं से ऊपर उठकर काम करेंगे।

    वहीं ग्रामीणों ने चुनाव के दौरान अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि गांवों में अभी भी कई बुनियादी समस्याएं हैं जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है। पानी की समस्या, छप्पड़ खुदवाने और स्कूल सुविधाओं में वृद्धि जैसे मुद्दों पर सरपंच को ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों ने यह भी कहा कि सरपंच को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर ग्रामीण के लिए समान रूप से काम करना चाहिए। चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि कौन सा उम्मीदवार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरता है, लेकिन इन चुनावों ने लोकतंत्र की एक झलक जरूर दी है, जहां लोग जागरूकता के साथ अपने अधिकारों के लिए मतदान कर रहे हैं।

  • Punjab News: Hotel अंबानी और A.K Grand पर पुलिस की Raid, देह व्यापार करवाते 2 को पकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel अंबानी और A.K Grand पर पुलिस की Raid, देह व्यापार करवाते 2 को पकड़ा, देखें वीडियो

    जीरकपुरः पुलिस ने पटियाला रोड पर स्थित 2 होटलों में छापा मारा। पुलिस के द्वारा होटल अंबानी और ए.के ग्रैंड पर छापा मारा गया।  इस दौरान उन्होंने वहां पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है। इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है वहीं इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

    आपको बता दें कि आरोपी को अदालत में पेश कर दिया गया है। उसे एक दिन का रिमांड भी लिया गया है। पुलिस ने पटियाला रोड पर स्थित होटल अंबानी और होटल ए.के ग्रैंड में छापेमारी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन एक्ट की धारा 3.4 और 5 के अंतर्गत केस दर्ज करके मामले की जांच भी शुरु कर दी है।

  • Boeing 737 में लगी आग, मचा हड़कंप, एमरजैंसी स्लाइट से निकले यात्री, देखें वीडियो

    Boeing 737 में लगी आग, मचा हड़कंप, एमरजैंसी स्लाइट से निकले यात्री, देखें वीडियो

    डेनवरः इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। अमेरिकन एयरलाइंस के ‘बोइंग 737 मैक्स 8 विमान’ का लैंडिंग गियर फेल होने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। यह फ्लाइट मियामी जा रही थी। घटना अमेरिकी के मुताबिक दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात में 2.15 बजे) हुई। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। हादसे के बाद 6 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना को लेकर फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का जो प्लेन क्रैश हुआ था वह बोइंग कंपनी का ही था। तब का ‘बोइंग 787-8 विमान’ टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। इस हादसे में 270 लोगों की जान गई थी। अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की कि विमान के टायर में तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से इसे सर्विस से हटा लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया।

    पैसेंजर्स को मियामी ले जाने के लिए एक नया विमान तैयार किया गया है। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू रहा, जिसकी वजह से 87 उड़ानें प्रभावित हुईं। अब एयरपोर्ट पर सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो चुका है।

  • Punjab News: इस दिन बंद रहेंगी सरकारी बसें, PRTC कर्मचारियों ने हड़ताल का किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस दिन बंद रहेंगी सरकारी बसें, PRTC कर्मचारियों ने हड़ताल का किया ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसर: लंबे समय से अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने आज बैठक की। बैठक में उन्होंने पंजाब सरकार और ट्रांसपोर्ट मंत्री द्वारा किए गए वादों के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस संबंध में बात करते हुए पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्क्स यूनियन पंजाब के नेताओं ने बताया कि उनकी यूनियन अपनी हक की मांगों को लेकर संघर्षशील है।

    उनका कहना है कि पंजाब सरकार और ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ बात करने के बावजूद भी पीआरटीसी कर्मचारी अपनी मांगों के लिए 28 जुलाई को रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसके बाद भी अब तक किसी भी सरकारी अधिकारी या ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब ने हमारे साथ कोई संपर्क नहीं किया है। इस संदर्भ में हम आज एकसाथ होकर नई रणनीति बनाने जा रहे हैं। सरकार और ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के साथ हमारी सभी बैठकें भी बेनतीजा रही है और हमारे साथ किए गए वादे भी पूरे नहीं हुए। यदि 28 जुलाई की बैठक भी बेनतीजा रही तो हम आगे सख्त कदम उठाएंगे।

  • मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, 35 घायल, देखें वीडियो

    मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, 35 घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 6 की मौत हो गई है और कई लोग हुए है। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर ने कहा कि मंदिर में ज्यादा भीड़ होने से हादसा हुआ। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर मार्ग में सीढ़ियों पर करंट होने की अफवाह फैली। इससे अफरा-तफरी मची और लोग भागे और कई लोगों को कुचल दिया। SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में हमें 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी जिसके बाद घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है। मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में शिवालिक पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत पर स्थित है। यह हर-की-पौड़ी से लगभग 3 किमी दूर स्थित है और यहां 1.5 किमी की चढ़ाई वाले रास्ते से या रोपवे के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। गंगा सभा से जुड़े तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया, “यह घटना सुबह करीब 9 से 9:15 बजे के बीच हुई जब हमने तीर्थयात्रियों को मदद के लिए पुकारते सुना। चूंकि यह केवल पैदल चलने का रास्ता है, इसलिए तुरंत अफरा-तफरी और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय व्यापारी और निवासी शुरू में समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है।”
  • Punjab News: Printing Factory में लगी भीषण आग, मशीनें और तैयार कपड़ा जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: Printing Factory में लगी भीषण आग, मशीनें और तैयार कपड़ा जलकर राख, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के बहादुर के रोड पर बीती रात एक प्रिंटिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की वजह से करोड़ों रुपए की मशीनें और तैयार कपड़ा जलकर राख हो गया। फैक्ट्री से धुआं और जलने की तेज बदबू आने पर वर्करों और आस-पास के लोगों ने फैक्ट्री मालिक को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग तेजी से फैलने लगी तो दमकल विभाग को बुलाया गया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने 7 फायर टेंडर्स की मदद से आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री पूरी तरह से तबाह हो गई।

    फैक्ट्री मालिक नीतिश ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को फैक्ट्री से घर गए थे, लेकिन रात को वर्कर नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। घर पहुंचते ही कुछ देर बाद फैक्ट्री वर्करों का फोन आया जिन्होंने बताया कि कुछ जलने की बदबू आ रही है और कुछ धुआं निकल रहा है। वर्करों ने फैक्ट्री से बाहर निकल कर जान बचाई। देखते ही देखते आग फैक्ट्री की दो मंजिलों में फैल गई।

    फायर अधिकारी राजिंदर ने कहा कि 9.56 रात को आग लगने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच आग पर कंट्रोल कर लिया है। करीब 7 से 8 गाड़ियां आग बुझाने में लग गई। जानी नुकसान से तो बचाव रहा, लेकिन माल और मशीनरी राख हो गई।

  • Punjab News: शराबी बेटे से तंग आकर आत्महत्या करने वाली मां को लेकर SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: शराबी बेटे से तंग आकर आत्महत्या करने वाली मां को लेकर SP का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में नशे के कहर की एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीते कल एक बुजुर्ग मां ने अपने शराबी बेटे से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस हादसे के बाद बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी देते एसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि बीते कल बुजुर्ग महिला मनप्रीत कौर द्वारा नशीली दवा खा लेने की सूचना मिली थी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के पति सुरिंदर पाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। उनके पति ने बताया था कि उनकी पत्नी ने बेटे अवतार सिंह के शराब का आदि होने के चलते आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि आरोपी किसी भी तरह की ड्रग नहीं लेता था, वह सिर्फ शराब का आदि था तो लड़ाई झगड़ा करता था।

    इसके अलावा वह कोई भी नशा नहीं करता था। पुलिस ड्रग तस्करों पर पूरी तरह सख्त कार्रवाई कर रही है और नशा करने वालों को भी पकड़ रही है, लेकिन ये युवक सिर्फ शराब का ही आदि था। शराब ठेकेदार पंजाब सरकार से लाइसेंस लेकर शराब बेचते हैं, लेकिन अवैध नशा बेचने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

  • पिकनिक करना 3 दोस्तों को पड़ा भारी, हादसे में एक की मौत

    पिकनिक करना 3 दोस्तों को पड़ा भारी, हादसे में एक की मौत

    झांसीः सुकुवां-ढुकुवां बांध किनारे पिकनिक करने दोस्तों के साथ गया व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के 14 घंटे बाद आज सुबह करीब 7 बजे उसका शव बरामद हुआ। डेड बॉडी घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर जामुन के पेड़ में फंसी हुई थी।

    शव को बाहर निकालते रेस्क्यू टीम।
    शव को बाहर निकालते रेस्क्यू टीम।

    जानकारी मुताबिक, बबीना के आरा मशीन स्थित आंबेडकर नगर निवासी धर्मेंद्र अहिरवार (28) पुत्र प्रीतम टाइल मिस्त्री था। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह अपने दोस्त दिलीप कुशवाहा पुत्र कालीदीन और सोनू अहिरवार के साथ पिकनिक करने सुकुवां-ढुकुवां बांध गए थे। यहां सभी दोस्त पिकनिक करने के बाद नदी में नहाने के लिए उतर गए। धर्मेंद्र के नदी में बहने के ठीक 10 मिनट पहले उसके दोस्तों ने बांध में सेल्फी ली। इसके बाद धर्मेंद्र नहाने के लिए नदी के अंदर चला गया। गहरे पानी में जाने के बाद धर्मेंद्र तेज बहाव में बह गया।

    उसे पानी में डूबते देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। नदी किनारे नहा रहे लोग मौके पर पहुंचे। मगर पानी के तेज बहाव की वजह से किसी के बांध के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। देर शाम तक धर्मेंद्र की खोजबीन 3 गोतोखोर करते रहे। मगर उसका पता नहीं चला। दोस्तों का कहना है धर्मेंद्र तैरना जानता था। इसके बाद भी वह पानी में बह गया।

    मौत से पहले धर्मेंद्र के दोस्तों ने नहाते हुए का वीडियो बनाया। इसमें दिख रहा है कि धर्मेंद्र के दोनों दोस्त कपड़े पहने हुए नहा रहे हैं। जबकि धर्मेंद्र ने शर्ट नहीं पहन रखी है। वह पैंट पहनकर नहा रहा है। सेल्फी लेने के लिए धर्मेंद्र को उसका दोस्त बुलाता। इस दौरान धर्मेंद्र का पैर भी फिसलता है। मगर वह खुद को संभाल लेता है। वीडियो में दिख रहा है कि तीनों दोस्त नदी के अंदर खड़े हुए हैं। पानी का बहाव बहुत तेज है। तीनों हंसते हुए पोज देते हुए एंजाय कर रहे हैं। इसके बाद धर्मेंद्र नदी में नहाने चला जाता है और बह जाता है।

    बता दें, बुंदेलखंड में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते बेतवा नदी उफनाई हुई है। बबीना स्थित सुकुवां-ढुकुवां बांध से रोजाना एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जिससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

  • Reel बनाने के चक्कर में 40 Feet ऊंचे झरने से गिरा युवक, टूटी हड्डियां, देखें Video

    Reel बनाने के चक्कर में 40 Feet ऊंचे झरने से गिरा युवक, टूटी हड्डियां, देखें Video

    बलौदाबाजारः जिले के धसगुड़ जलप्रपात पर एक युवक 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसके शरीर की 4 हड्डियां टूट गईं। बीते दिन निखिल साहू (18) अपने दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था, तभी नहाने के दौरान ये हादसा हो गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी मुताबिक, सभी दोस्त मस्ती कर रहे थे और झरने पर नहाने का आनंद ले रहे थे। तभी निखिल रील बनाने के लिए टॉप पर चढ़कर छलांग लगाने वाला था। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह सीधे 40 फीट नीचे गिर गया और उसके कमर और दोनों हाथ में सबसे ज्यादा चोट आई है। बताया जा रहा है कि वह ऊंचाई से डरता था लेकिन वीडियो बनाने ऊपर चढ़ा था और फिसलने के चलते नीचे गिर गया। घटना के बाद दोस्तों ने उसे पानी से बाहर निकाला और तुरंत निजी अस्पताल ले गए है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी स्थिर है। बताया जा रहा है निखिल छेरकापुर गांव का रहने वाला है। बारिश के मौसम में सिद्धखोल और धसगुड़ जैसे जलप्रपातों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ जाती है। हालांकि इस दौरान कोई ठोस सुरक्षा प्रबंधन नहीं किया जाता। पहले भी युवाओं के झरनों से लापरवाहीपूर्ण छलांग लगाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
  • पति ने गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, सबूत मिटाने के लिए लगाई आग

    पति ने गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, सबूत मिटाने के लिए लगाई आग

    कोरबाः जिले में एक पति द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 21 जुलाई को पत्नी की लाश उसके ही घर में आधी जली हुई मिली। आरोपी पति ने पहले पत्नी का चुन्नी से गला घोटा फिर तकिए से मुंह दबाकर मारा डाला। इसके बाद लाश नीचे जमीन में रखकर आग लगा दी थी।

    जानकारी मुताबिक, सचिव सुषमा खुसरो (22) और अभिनेक लदेर ​​​​​​​(25) की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने लगभग दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों अनुकंपा नियुक्ति पर पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बांगो पंचायत में पंचायत सचिव पद पर कार्यरत थे। हादसे वाले दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था। देर रात सोने के बाद अभिनेक ने तड़के उठकर सुषमा का गला दबा दिया। उसके बाद उसने आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को जमीन पर रखा। गैस चालू कर आसपास के कागज और कपड़ों में आग लगा दी। अंदर से दरवाजा बंद कर पीछे से भाग गया।

    घर से धुआं निकलने पर पड़ोसियों ने 112 को सूचना दी। अभिनेक को मौके पर बुलाया गया। दरवाजा अंदर से बंद था। वह पीछे के दरवाजे से कूदकर अंदर घुसा और रोने का नाटक करने लगा। बताया जा रहा है इससे पहले पति एक बार पत्नी का अबॉर्शन करा चुका है। सुषमा की मौत के बाद उसके परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। उन्हें शक था कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। किसी ने उसकी हत्या की है जिसके बाद आरोपी पति ने गांववालों और दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का अंतिम संस्कार किया।

    कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 5 टीम बनाई गई थी। 65 सीसीटीवी फुटेज की जांच और लगातार पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ।  बच्चे लेने और गर्भपात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सुषमा एक माह की गर्भवती थी। विवाह की स्थिति बिगड़ रही थी, इसलिए आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसके आरोपी अभिनेक लदेर को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।