Blog

  • दो नाबालिग छात्राएं सरकारी हॉस्टल में पाई गईं गर्भवती

    दो नाबालिग छात्राएं सरकारी हॉस्टल में पाई गईं गर्भवती

    कंधमाल: जिले से आई एक चौंकाने वाली खबर ने राज्य के बाल संरक्षण तंत्र और छात्रावास व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो अलग-अलग सरकारी बालिका आवासीय विद्यालयों में रह रही कक्षा 10 की दो नाबालिग छात्राएं नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान गर्भवती पाई गईं।

    दोनों छात्राएं तुमुदीबांध ब्लॉक के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ती हैं और गर्मी की छुट्टियों के बाद जब वे हॉस्टल लौटीं, तो उनकी शारीरिक स्थिति को लेकर मैट्रन को संदेह हुआ। दोनों लड़कियों के सेनेटरी नैपकिन न लेने पर जब उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया, तो उनकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई।

    छात्रावास प्रशासन द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए कोटगढ़ और बेलघर थानों में दो एफआईआर दर्ज की हैं।

    एसडीपीओ रामेंद्र प्रसाद ने कहा, “हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना कैसे और कहां हुई। छात्राएं गर्मी की छुट्टियों के दौरान बाहर गई थीं।”

  • हर दिन कितने कदम चलें ताकि रहें फिट? जानें वैज्ञानिकों की नई रिसर्च

    हर दिन कितने कदम चलें ताकि रहें फिट? जानें वैज्ञानिकों की नई रिसर्च

    Health News,Lifestyle: अगर आप रोज़ 10,000 कदम चलने का लक्ष्य नहीं पूरा कर पाते तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हाल ही में आई एक वैज्ञानिक स्टडी के मुताबिक, रोज़ सिर्फ़ 4000 से 5000 कदम चलना भी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

    यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय शोध के मुताबिक, रोज़ सिर्फ़ 3967 कदम चलने से किसी भी कारण से होने वाली मृत्यु के जोखिम में कमी आती है। और अगर आप रोज़ 2337 कदम भी चल रहे हैं, तो हृदय संबंधी बीमारियों से मरने का खतरा कम हो सकता है।

    वैज्ञानिकों का कहना है कि

    • 4000 कदम स्वास्थ्य लाभ के लिए न्यूनतम हैं

    • 7000 से 8000 कदम आदर्श माने जा सकते हैं

    • और इससे ज़्यादा चलने पर फायदे लगातार बढ़ते हैं

    इस अध्ययन में दुनियाभर के 17 देशों से लगभग 2,26,000 लोगों को शामिल किया गया था। शोधकर्ताओं ने देखा कि उम्र, लिंग या क्षेत्र चाहे जो भी हो — हर किसी के लिए नियमित चलना फायदेमंद रहा।

    चलने से न केवल हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है, बल्कि यह डायबिटीज, मोटापा और स्ट्रेस को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। जो लोग रोज़ हल्की-फुल्की वॉक करते हैं, उनमें मेंटल हेल्थ भी बेहतर पाई गई है।

    डॉक्टरों और फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि “आपका शरीर लगातार एक्टिव रहना चाहिए, भले ही आप 10,000 कदम न चलें। 30 मिनट की हल्की वॉक भी काफी असरदार है।”

  • Weather News: पंजाब में उमस का कहर, कल से फिर बरसेगा मानसून

    Weather News: पंजाब में उमस का कहर, कल से फिर बरसेगा मानसून

    लुधियाना: पंजाब में इन दिनों मौसम लोगों की परीक्षा ले रहा है। एक तरफ कहीं-कहीं हो रही हल्की बारिश से राहत की उम्मीद बंधती है, तो दूसरी ओर अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 27 जुलाई तक बनी रहेगी, लेकिन 28 जुलाई से एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। शनिवार को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। एसबीएस नगर में 10.8 मिमी, फिरोजपुर में 7.5 मिमी और मोगा में 5.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं अधिकतर जिलों में तेज धूप और उमस के कारण दिनभर बेचैनी बनी रही।
    • चंडीगढ़, पटियाला, फाजिल्का, रूपनगर में अधिकतम तापमान 36°C तक पहुंच गया।
    • अमृतसर, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब में तापमान 35°C रहा।
    • लुधियाना, होशियारपुर, पठानकोट, बठिंडा में तापमान 34°C दर्ज किया गया।
    • संगरूर में 33°C और फिरोजपुर में सबसे कम 31°C तापमान रहा।
    रात का तापमान भी औसत से ज्यादा बना रहा, जिससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई।
    • बठिंडा में रात का तापमान सामान्य से 5°C ज्यादा 31°C दर्ज हुआ।
    • अमृतसर में 28.2°C, लुधियाना व पटियाला में 27.2°C,
    • चंडीगढ़ में 27.8°C, मोगा में 29.4°C और फाजिल्का में 29.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरिंदरपाल ने जानकारी दी कि 27 जुलाई तक राज्यभर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद 28 से 30 जुलाई के बीच फिर से मानसून सक्रिय होगा और अधिकांश जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना भी जताई गई है।
  • आज का राशिफल 27 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 27 जुलाई, 2025

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढ़िया लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेगें। जो व्यक्ति पहले आपसे बात तक करना पसंद नहीं करते थे, आज वो आपसे रिश्ते के लिए हाथ आगे बढ़ाएंगे। आज माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए।

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। पार्टनरशिप में की गई बिजनेस की शुरुआत,आज आपको बढ़िया लाभ देकर जाएगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा ,किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। छात्रों को पढाई आज में सीनियर्स का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा और आपके आर्थिक हालात में सुधार होगा। आज सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे। आज आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा। आज आपको किसी बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिलेगा, जिनसे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार अपने परिवार के साथ करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर आप किसी समस्या को सुलझाने में सफल होंगे। आज आप अतीत की गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे और जिन्दगी में थोडा प्रैक्टिकल बनने की कोशिश करेंगे। इस राशि के संगीत के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपको बड़े मंच पर परफॉर्म करने का अवसर प्राप्त होगा।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपको रोजगार में उचित अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ेंगे। आज लवमेट साथ बैठकर आपसी बातों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। आज समाज में आपके अच्छे कार्यों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। आज बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से संपर्क बनाना बेहतर रहेगा। आज दाम्पत्य रिश्तों में प्यार और सम्मान बना रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते है, पार्टी का भी प्लान बना बनाएंगे।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है, जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, जो आस–पास के माहौल कोठीक रखेंगे। आज स्टूडेंट अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं और मेहनत को जारी रखें, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपकी सभी परेशानियों का हल मिलेगा। आज आपका मन अध्यात्म में लगा रहेगा और आपको सुकून की प्राप्ति होगी।

    तुला राशि

    आज व्यवसाय में आपको बड़ा फायदा होगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा,खान–पान का विशेष ध्यान रखें। आज शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है ,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    वृश्चिक राशि

    आज रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज ससुराल पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा,जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आज आस -पास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज का दिन आप लवमेट के साथ बिताना पसंद करेंगे,इससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी और आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। आज बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं और ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे।

    धनु राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आप किसी दोस्त की मदद करेंगे,जिससे आपकी दोस्ती और ज्यादा गहरी होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा और परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आज कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को सीनियर का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे,वो काम पूरा हो जायेगा। आज आप किसी दोस्त के साथ ,नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते है। आज आप नए व्यक्तियों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे,इससे आपको फायदा होगा। आज घर पर बच्चों के लिये पार्टी का आयोजन कर सकते हैं ,जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी। आज आप दोस्तों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे।

    कुम्भ राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। आज आप नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें ,जिससे आपका काम ठीक तरह से हो जाये । आज आप किसी रिश्तेदार की मदद करेंगे इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा,शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कार्यों में अपना योगदान देंगे। आपके सरकारी नौकरी में जल्द ही चयनित होने के योग बन रहे हैं।

    मीन राशि

    आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बढ़िया लाभ देने वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा,परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है,उनका दिन आज अच्छा रहेगा। आज आपको संतान के माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं,जिससे घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज लवमेट अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कुछ जरुरी निर्णय ले सकते हैं ,परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
  • आरोपियों को पुरस्कृत करना सुख की सरकार का व्यवस्था परिवर्तन: जय राम ठाकुर

    आरोपियों को पुरस्कृत करना सुख की सरकार का व्यवस्था परिवर्तन: जय राम ठाकुर

    विमल नेगी को इंसाफ दिलाने का वादा उनकी पत्नी से किया था, उनसे कैसे नजरे मिलाएंगे मुख्यमंत्री

    जिन्होंने बिजली बोर्ड और ऊर्जा निगम के भ्रष्टाचार को उजागर किया उन्हें किया परेशान

    शिमला/ऊना/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में व्यवस्था परिवर्तन का नया दौर चल रहा है जिसमें किसी भी तरह के भ्रष्टाचार आरोपी को सरकार सबसे ज्यादा तरजीह दे रही है। ऊर्जा निगम के महाप्रबंधक विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के मामले में जितने भी आरोपित थे सरकार ने सब पर बारी–बारी मेहरबानी दिखाई और उन्हें फिर से अहम पदों पर तैनात कर दिया। तैनाती  करने के पहले सरकार ने उन्हें कानून के शिकंजे से बचाने के लिए सारे हथकंडे अपनाए। जब तक जमानत नहीं मिल गई तब तक उनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाए इसके लिए प्रदेश की तरफ से किसी ने जमानत का विरोध भी नहीं किया। मुख्यमंत्री ने स्व विमल नेगी जी की पत्नी को इंसाफ दिलाने का वादा किया था ऐसे में आरोपियों को पुरस्कृत करके वह कैसे उनसे नज़रें मिलाएंगे।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों ने विमल नेगी की मौत के मामले की जांच को लेकर मुहिम चलाई या मुख्यमंत्री के इशारे पर काम नहीं किया उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। चाहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हों या वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उनका क्या हश्र हुआ पूरे प्रदेश ने देखा। हिमाचल प्रदेश बिजली कर्मचारी और इंजीनियर एसोसिएशंस के पदाधिकारियों द्वारा बिजली विभाग में अनियमितता का मामला सामने लाया गया तो कहानी उन पर भी कार्रवाई करके उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की। सबसे  बड़ा सवाल यह है कि जो आरोप  लोगों द्वारा लगाए गए क्या उन आरोपों को जांच की गई? उससे भी बड़ा सवाल है कि अगर किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता का मामला आंतरिक रूप से उठाया गया तो उस पर जांच क्यों नहीं की गई? सरकार का यह रवैया सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली सरकार आई है जो भ्रष्टाचार के बड़े से बड़े आरोप को सुना कर देती है भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की वजह उन्हें महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती देकर पुरस्कृत भी करती है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्थाओं से आम लोगों का भरोसा उठा देना इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही  किसी भी पीड़ित के लिए आवाज उठाने वाले लोगों को दंडित करने की नई परिपाटी माननीय मुख्यमंत्री ने जो शुरू की है उसकी बहुत बड़ी कीमत प्रदेश को चुकानी होगी। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों को गंभीरता से ले और उसकी जांच कारण ना कि भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले ‘व्हीसल ब्लोअर‘ को दंडित कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों का मनोबल तोड़े।

  • Jalandhar News: Bikrampura में दिन दिहाड़े घर में घुसा चोर, फोन और नगदी लेकर फरार

    Jalandhar News: Bikrampura में दिन दिहाड़े घर में घुसा चोर, फोन और नगदी लेकर फरार

    जालंधर: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि बेखौफ चोर सरे आम घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। वही ताजा मामला Bikrampura से सामने आया है, जहां एक घर में चोर ने घटना को अंजाम दिया। चोर दोपहर के समय घर से फोन और नगदी लेकर फरार हो गया।

    घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चोर को जल्द काबू कर लिया जाएगा। वही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की बिना नंबरी इलेक्ट्रिकल एक्टिवा सवार पर घटना को अंजाम देकर युवक फरार होता दिखाई दे रहा है।

  • नवरात्र मेले में गगरेट क्षेत्र में लागू होगा विशेष ट्रैफिक प्लान

    नवरात्र मेले में गगरेट क्षेत्र में लागू होगा विशेष ट्रैफिक प्लान

    शनिवार-रविवार शाम 5 बजे के बाद वन-वे रहेगी व्यवस्था

    ऊना/सुशील पंडित: नवरात्र मेले के दौरान चिंतपूर्णी मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे के बाद गगरेट क्षेत्र में एकतरफा (वन-वे) यातायात व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी आवाजाही के बीच यातायात सुचारू रखा जा सके।

    उपायुक्त ने बताया कि नवरात्र के दिनों में लगभग 90 प्रतिशत यातायात पंजाब की ओर से होशियारपुर–गगरेट मार्ग से मुबारकपुर होते हुए चिंतपूर्णी की तरफ बढ़ता है। सामान्य दिनों में यह यातायात नियंत्रित रहता है, लेकिन सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसी समस्या के समाधान के लिए यह विशेष व्यवस्था लागू की जा रही है।

    ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

    इस व्यवस्था के तहत पंजाब की ओर से आने वाले श्रद्धालु पहले की तरह गगरेट मार्ग से ही चिंतपूर्णी पहुंचेंगे, जबकि लौटते समय मुबारकपुर से झलेड़ा–ईसपुर होकर होशियारपुर की ओर भेजा जाएगा, ताकि मंगुवाल और चौवाल में जाम की स्थिति से बचा जा सके। हिमाचल प्रदेश पंजीकरण वाले स्थानीय वाहनों को इस डायवर्जन से छूट दी जाएगी। यह व्यवस्था केवल शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे के बाद ही लागू होगी ताकि दिन के समय यातायात या धार्मिक गतिविधियों में किसी प्रकार का व्यवधान न हो और शाम के समय जाम की समस्या से राहत मिल सके।

    डीसी ने कहा कि इस अस्थायी व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना और जाम की समस्या को समाप्त करना है। इसके लिए सड़क मार्ग पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे और मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं और आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है।

  • Punjab News: 13 साल के छात्र ने किया Suicide, दो Teacher पर FIR दर्ज

    Punjab News: 13 साल के छात्र ने किया Suicide, दो Teacher पर FIR दर्ज

    लुधियाना: महानगर के शेरपुर इलाके से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 13 साल के बच्चे ने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान हर्ष सैनी पुत्र बलविंदर सैनी वासी कबीर नगर के रूप मे हुई है।

    वही पुलिस ने इस मामले मे मृतक बच्चे की दो महिला स्कूल टीचर पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी टीचरो की पहचान टीचर रमेश्वरी, सविता के तौर पर हुई है। मृतक छात्र Merry Mint Public high School मे पढ़ता था।

    हर्ष के SUICIDE की वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन स्कूल की महिला टीचरो पर FIR दर्ज होने से जल्द ही इस मामले मे खुलासा हो सकता है। बच्चे के इस खौफनाक कदम से परिवार और इलाके मे शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह मे रखवा दिया है।

  • Punjab News: चलती कार में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती कार में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    बठिंडा: रामपुरा पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में लगी आग ने कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते कार चालक को बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। कार में अचानक धुआं उठने लगा था, और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • नालागढ़ में मनाया गया कारगिल दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    नालागढ़ में मनाया गया कारगिल दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    सांसद ने पूर्व सैनिक लीग भवन नालागढ़ के लिए 10 लाख देने की घोषणा

    श्रीराम सेना के संयोजक जिंदल ने भी एक कमरा बनाने का किया ऐलान

    बद्दी/सचिन बैंसल: पूर्व सैनिक लीग बी.बी.एन. द्वारा आज 26 वां कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यातिथि के तौर ओर शिरकत की। कश्यप ने अपने  संबोधन में उन्होंने देश के लिए शहादत देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए निर्माणाधीन पूर्व सैनिक लीग भवन नालागढ़ के लिए 10 लाख रुपए सांसद निधि से देने की घोषणा की, वहीं श्रीराम सेना के संयोजक राजेश जिंदल ने भी 21 हजार का सहयोग दिया और साथ एक कमरा बनाने का भी ऐलान किया। कारगिल युद्ध की यादों को ताजा करते हुए सांसद ने कहा कि हिमाचल के सैनिक सबसे ज्यादा शहीद हुए। उन्होंने अन्य शहीदों को भी याद किया।

    तथा कहा कि भाजपा की सरकारों ने सैनिकों के सम्मान में कोई कमी नहीं रखी।  कार्यक्रम में उन्होंने शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया। चंडीमंदिर पाली क्लिनिक से आये विशेष अतिथि ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रण सिंह राणा ने यहां पर खुलने वाले पोली क्लिनिक और फौजियों के लिए कैंटीन खोलने के बारे में विस्तार से समझाया। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिव लाल वर्मा ने लीग द्वारा बनाये जा रहे भवन में सहयोग देने वालो का आभार जताया। और कहा कि यहां पर कैंटीन के साथ साथ पोली क्लिनिक भी शीघ्र खुलने वाला है। जिसका लाभ क्षेत्र के सैनिकों के परिवारों को मिलेगा। इस अवसर ओर स्कूली छात्रों ने देश भक्ति के गीत और सिंधुर  ऑपरेशन पर प्रस्तुति दी।