Blog

  • Jalandhar News: Dream Destination Consultant ने महिला को कनाडा भेजने का झांसा देकर ठगे 2.64 लाख, केस दर्ज

    Jalandhar News: Dream Destination Consultant ने महिला को कनाडा भेजने का झांसा देकर ठगे 2.64 लाख, केस दर्ज

    जालंधरः कनाडा भेजने का झांसा देकर ड्रीम डेस्टिनेशन कंसल्टेंट कंपनी के मालकिन ने महिला से 2.64 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का पता पीड़िता को छह महीनों के बाद चला, जब उसका वीजा नहीं आया। ठगी की शिकायत गांव महिगरेवाल होशियारपुर के रहनी वाली संदीप कौर ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी, जहां से उसकी शिकायत थाना छह की पुलिस को भेज दी गई। पुलिस ने जांच के बाद ड्रीम डेस्टिनेशन कंसल्टेशन कंपनी के मालकिन पूनम कुमारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन एजेंट फरार चल रही है।

    पुलिस को दी शिकायत में संदीप कौर ने बताया कि वह रिश्तेदार के जरिए उक्त एजेंट के संपर्क में आई थी, जिसके बाद उसने एजेंट से संपर्क किया तो उसने बस स्टैंड के पास दफ्तर में मिलने के लिए बुलाया। वह एजेंट के दफ्तर में गई तो उसने विदेश कनाडा टूरिस्ट वीजा पर भेजने का झांसा दिया। उसने एजेंट की बातों में आकर पासपोर्ट दे दिया और 50 हजार रुपये दे दिए। एजेंट ने बातों में बार नया नया बहाना बनाकर छह महीनों में 2.68 लाख रुपये ले लिए लेकिन दिए हुए समय में वीजा नहीं लगवा कर दिया। उसके बाद वह एजेंट के दफ्तर में गई तो वह टाल मटोल करने लगी, जिसके बाद उसे शक हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।

    कुछ समय के बाद एजेंट ने उसकी काल उठानी बंद कर दी, जिसकी शिकायत उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी, जहां से उसकी शिकायत थाना छह की पुलिस को भेज दी गई। थाना छह की पुलिस ने जांच के बाद ड्रीम डेस्टिनेशन कंसल्टेंट कंपनी के मालकिन पूनम कुमारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, थाना जांच अधिकारी एएसआई महिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है और वह आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

  • कुटलैहड़ के लंबित विकास कार्यों को लेकर वीरेंद्र कंवर ने अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

    कुटलैहड़ के लंबित विकास कार्यों को लेकर वीरेंद्र कंवर ने अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की और इनके शीघ्र निष्पादन की मांग की।

    कंवर ने अनुराग ठाकुर को सौंपे गए डिमांड चार्टर में बताया कि केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के भवन निर्माण एवं अन्य सम्बद्ध कार्यों का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन शेष कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, जिससे विद्यार्थियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने इसके त्वरित पूरा किए जाने की आवश्यकता जताई।

    इसी प्रकार, राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में बनाए जा रहे इनडोर स्टेडियम का कार्य भी 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, परंतु इसका शेष कार्य भी अधर में लटका है। कंवर ने कहा कि यदि यह स्टेडियम शीघ्र पूरा होता है तो इससे क्षेत्रीय युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

    इसके अतिरिक्त, मंदली-लठियाणी पुल के साथ प्रस्तावित बाईपास मार्ग की योजना को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। कंवर ने कहा कि प्रस्तावित बाईपास यदि मौजूदा लठियाणी बाजार को दरकिनार करता है तो इससे स्थानीय छोटे व्यापारियों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि झील से बाजार तक की पुरानी और मौजूदा सड़क को भी बाईपास के साथ जोड़ा जाए, ताकि व्यापारिक गतिविधियों को नुकसान न हो और आम जनता की भावनाओं का भी सम्मान बना रहे।

    वीरेंद्र कंवर ने अनुराग ठाकुर से आग्रह किया कि वे इन तीनों मामलों में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करवाएं, ताकि कुटलैहड़ क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सके।

  • Himachal News: स्कूल में मनाया गया कला उत्सव, विद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

    Himachal News: स्कूल में मनाया गया कला उत्सव, विद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी स्तिथ पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में क्लस्टर लेवल का कला उत्सव का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्दी स्कूल के प्रधानाचार्य रामलाल ने की। इस इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गूलरवाला ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर संडोली, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बिलावली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाड़माजरी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला भूड़ के कुल 40  विद्यार्थियों ने भाग किया।

    इस उत्सव में विभिन्न कलाओं जैसे 2डी, 3D पेंटिंग ,एकल गायन ,समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य और संगीत वादन आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई ।  एकल गान में प्रथम प्रथम स्थान मनीक्षा जीएसएस गुलरवाला, एकल नृत्य में प्रथम स्थान साक्षी गूलरवाला , समूह नृत्य प्रथम स्थान गूलरवाला और स्टोरी टेलिंग में प्रथम स्थान गुल्लरवाला और 2D पेंटिंग में प्रथम स्थान  कुमकुम गवर्नमेंट हाई स्कूल भूड़ और 3D आर्ट में प्रथम स्थान ओमबीर जीएचएस भूड़ आदि । विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुति पेश की  प्रतियोगिताओं के दौरान बद्दी स्कूल के अध्यापक व अन्य स्कूलों से आएं हुए अध्यापक भी मौजूद रहे।

  • Himachal News: पहली बार 4 दिन तक चलेगी Cabinet Meeting, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    Himachal News: पहली बार 4 दिन तक चलेगी Cabinet Meeting, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार चार दिनों के लिए कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में होगी। कैबिनेट की शुरुआत 28 जुलाई को होगी और 31 जुलाई तक चलेगी। बैठक का समय 2 घंटे का रखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में कई जरुरी फैसलों पर चर्चा हो सकती है। संयुक्त सचिव की ओर से खुद चार दिन चलने वाली इस कैबिनेट बैठक को लेकर अधिसूचना जारी की गई है।

    मानसून में हुआ भारी नुकसान

    आपको बता दें कि इस मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश में बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भारी बारिश के चलते बहुत तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में लोगों को भारी नुकसान भी हुआ है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो करीबन 425 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं वहीं करीबन 800 घरों को नुकसान भी हुआ है। खासतौर पर सराज विधानसभा क्षेत्र में 30% से ज्यादा परिवार किसी न किसी तौर पर आपदा के चलते प्रभावित हुए हैं। कई लोगों के घर भी इस बारिश के चलते उजड़ गए हैं। किसानों और बागवानों के खेत-खलिहान और सेब के बगीचे भी बह गए हैं। बड़ी संख्या में पालतू मवेशी भी इस बाढ़ की चपेट में आए हैं।

    विशेष पैकेज का दिया आश्वासन

    सीएम सुक्खू ने सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे में आपदा से प्रभावित हुए लोगों को खास पैकेज का आश्वासन दिया था। ऐसे में उम्मीद यह की जा रही है कि कैबिनेट की बैठक में यह वादा पूरा करते हुए सरकार वित्तीय सहायता भी दे सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि जिन परिवारों के घर पूरी तरह टूट गए हैं। उन्हें सरकार प्रति परिवार 7 लाख रुपये तक की मंजूरी देगी। ऐसे ही आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए घरों के मालिकों जिनके मवेशी और खेत बह गए। उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह पैकेज उन हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत के तौर पर साबित होगा जिन्होंने इस विनाशकारी मानसून में अपना सब खो दिया।

    31 जुलाई तक साफ हो जाएगी स्थिति

    कैबिनेट बैठक में एक और बड़ा मुद्दा नगर निकाय चुनावों के आरक्षण रोस्टर के साथ भी जुड़ा हुआ है। राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश के सभी 73 नगर निकायों में आरक्षण सेक्टर लागू करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे हालांकि सरकार ने अंतिम समय में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बताया है कि इस विषय पर अंतिम फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले शहरी निकाय चुनावों में किस वर्ग को कौन सी सीट मिलेगी यह स्थिति भी 31 जुलाई तक साफ हो जाएगी। इसके अलावा बैठक में मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के अंतर्गत फल खासतौर पर सेब के खरीद मूल्य में 50 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी करने के लिए भी प्रस्ताव पास किया जा सकता है। ऐसे में अब यह खरीद मूल्य 13 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। इसके अलावा बैठक में टीसीपी रुल में संशोधन संबंधी प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

    जॉब ट्रेन पॉलिसी को लेकर भी हो सकती है चर्चा

    कैबिनेट बैठक में नई जॉब ट्रेन पॉलिसी को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। अभी हाल ही में लागू की गई इस नीति के अंतर्गत देशभर के युवाओं में नाराजगी देखने को मिली। सरकार ने यह साफ कर दिया कि जॉब ट्रेनी पॉलिसी में 2 साल के बाद कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। अब यहां देखना यह है कि ये मुद्दा बैठक में चर्चा के लिए शामिल होगा या फिर नहीं।  
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों की प्रतिभा को उभारने के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की भाषा अभिव्यक्ति क्षमता और मंच प्रस्तुति कौशल को प्रोत्साहित करना था । जिसमें कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘इंग्लिश पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता’ और कक्षा पांँचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘इंग्लिश एक्सटेंपोर प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया ।  ‘ इंग्लिश पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता’ में नन्हें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।

    बच्चों ने भावपूर्ण आवाज, सुंदर उच्चारण और अभिनययुक्त अंदाज में अंग्रेजी कविताएंँ प्रस्तुत कीं। अध्यापकों ने बच्चों की मासूम आवाज और उनके आत्मविश्वास की भरपूर सराहना की ।यह प्रतियोगिता न केवल उनके अंग्रेजी भाषा कौशल को निखारने का अवसर बनी ,बल्कि मंच पर बोलने का भी बेहतरीन अभ्यास सिद्ध हुई ।’स्ट्रॉबेरी ग्रुप’ (कक्षा प्रथम) से शानवी शर्मा प्रथम, लवदीप सिंह द्वितीय तथा  दृष्टि तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से आध्या गुप्ता प्रथम, सुधान जसवाल द्वितीय तथा  आरव भारद्वाज ,दलराज रिहल तृतीय स्थान पर रहे।

    ‘एप्पल ग्रुप’ (कक्षा तीसरी) से नेरिती शर्मा प्रथम, सक्षम शर्मा, रूही रेहल द्वितीय  तथा काशवी ठाकुर, कृषिका खन्ना तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से प्रियल वर्मा, हारविका चौधरी  प्रथम, प्रियांशी द्वितीय तथा काशवी भारद्वाज ,भावन्या शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

    ‘ इंग्लिश एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता’ के लिए विभिन्न सामाजिक वह राष्ट्रीय महत्व के विषय दिए गए – इंपोर्टेंस ऑफ़ गुड मैनर्स, द बेस्ट डे ऑफ़ माय लाइफ ,ए डे विदाउट होमवर्क ,बुक वर्सिज स्क्रीन बट आय प्रेफर, पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग ,वूमेन एंपावरमेंट इन टुडेज वर्ड, इज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इज ए  थ्रेट, रोल ऑफ़ यूथ इन  नेशन बिल्डिंग, इंपोर्टेंस ऑफ़ मेंटल हेल्थ। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, स्पष्टता और प्रभावशाली शब्दावली के साथ बोलकर अध्यापकों को प्रभावित किया ।यह प्रतियोगिता छात्रों  के सोचने की गति, भाषा पर पकड़ ,आत्म – अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास की परीक्षा थी, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

    ‘ऑरेंज ग्रुप’ से तृषा राणा प्रथम,  ऋषिका ,अराध्या सैणी  द्वितीय तथा देवांशी ,सीरत कौर तृतीय स्थान पर रहे। ‘मैंगो ग्रुप’  से इशिका राणा प्रथम, अंशिका द्वितीय तथा  रणविजय सिंह कटवाल तृतीय  स्थान पर रहे।  ‘ मेलन ग्रुप’ से गुरलीन कौर, तमन्ना साहू प्रथम, कनन ठाकुर द्वितीय तथा अन्वेशा, विश्व उपमन्यु तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल  ने बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि  इन प्रतियोगिताओं से बच्चों की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत होती है और उन्हें सार्वजनिक मंच पर बोलने का आत्मविश्वास प्राप्त होता है। यह शैक्षणिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व  निर्माण में भी सहायक होती हैं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि आज के दौर में संवाद और विचार व्यक्त करना एक महत्वपूर्ण कला है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को मंच पर बोलने, विचारों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने में सहायक होते हैं ।उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की।

  • Jalandhar News: संत बलबीर सिंह सींचेवाल को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संत बलबीर सिंह सींचेवाल को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): वातावरण प्रेमी और पदम श्री संत बलबीर सिंह सींचेवाल जो कि राज्य सभा के सदस्य है उन्हें आज सम्मानित किया गया। उनको पंजाब के दरियाओं के लिए निभाई गई निष्काम सेवा के लिए ‘पंजाब दे पानियां दे राखे नाम के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनको ह्यूमन राइट्स प्रेस क्ल्ब की ओर से दिया गया।

    इस दौरान संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने मॉडल टाउन में स्थित पार्क में तीन चंदन के पेड़ लगाए। यह पेड़ उन्होंने बूढ़े दरिया की सफाई, सतलुज की सफाई और काली बेई के 25 साल पूरे हो जाने के चलते समर्पित किए। इस मौके पर संस्था के प्रधान एडवोकेट सुकेत गुप्ता ने कहा कि संत बलबीर सिंह सींचेवाल की ओर से जो सेवा पंजाब के पानियों और वातावरण को बचाने के लिए की जा रही है वो सेवा यदि कोई आम व्यक्ति 100 जन्म भी ले ले तब भी नहीं कर सकता।

    उनका कहना है कि ऐसे कामों के लिए अकालपूर्ख ऐसे संतों की ड्यूटी लगाकर भेजते हैं तो संतो की ओर से ही संभव हो सकता है। उन्होंने दुआ की कि परमेशवर उन सब की उम्र भी संत बलबीर सिंह सींचेवाल को दें ताकि यह सेवा निरंतर चलती रहे। इस मौके पर संस्था के व्यापार मंडल के चेयरमैन तरुण परुथी ने कहा कि निरंतर 25 सालों तक काली बेई को साथ सुथरा रखना और उसमें पड़ने वाले कई गांवों को गंदे पानी को बंद करने के लिए हर सरकार और लोगों से बात करके इसका हल निकालना किसी संत के द्वारा ही किया जा पाएगा।

    आज के समय में कोई आम आदमी इस बारे में सोचता भी नहीं है। होशियारपुर से लेकर हरिके तक इतने बड़े क्षेत्र में संत सींचेवाल के प्रयास के चलते ही बई के साथ लगते हुए क्षेत्रों में जलस्तर ऊपर आया है वहीं पंजाब के ज्यादातर स्थानों में जल स्तर नीचे जा रहा है। इस मौके पर बोलते हुए संस्था के सरपरस्त बी.एन गुप्ता सीनियर प्रेस रिपोर्टर ने कहा कि लुधियाना का बूढ़ा दरिया कई दशकों से ऐसे ही गंदगी झेल रहा था।

    इसमें कई जगहों से गंदा पानी पड़ रहा था और यही गंदा पानी आगे राजस्थान की ओर जाकर कैंसर नाम की भयानक बीमारी का रुप धारण कर रहा था लेकिन संत सींचेवाल के अथक प्रयत्नों के चलते आज बूढ़ा दरिया का रुप बदल गया है।

    यह सब कुछ संत बलबीर सिंह सींचेवाल की 11 महीनों की निष्काम सेवा के कारण सफल हुआ है। संत बलबीर सिंह सींंचेवाल ने सम्मान के लिए संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि वाहेगुरु जी ने उनकी सेवा लगाई है जिसे वो अपने तन-मन से पूरा करने में लगे हुए हैं।

     

  • ‘ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़’ प्रोजेक्ट के तहत स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यशाला आयोजित

    ‘ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़’ प्रोजेक्ट के तहत स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यशाला आयोजित

    औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों ने लिया भाग*

    ऊना/सुशील पंडित: पर्यावरण संरक्षण और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को टिकाऊ और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से सक्षम बनाने के उद्देश्य से ‘ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़’ परियोजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन फ्रॉस्ट एंड सुलिवन तथा टिंज कंसल्टेंसी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिसमें ऊना औद्योगिक क्षेत्रों के अनेक उद्योग प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रीनिंग, संसाधन दक्षता, ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन तथा हरित वित्तपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

    इस मौके पर उद्योग विभाग ऊना के महाप्रबंधक रचित शर्मा ने जानकारी दी कि ‘ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़’ परियोजना, भारत सरकार के “रेसिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस” कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही है, जिसे विश्व बैंक का सहयोग प्राप्त है। इस योजना का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें प्रतिस्पर्धी और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। परियोजना के प्रमुख घटकों में ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़, डिजिटल टूल्स, तकनीकी उन्नयन, बाजार तक पहुंच, कौशल विकास और वित्तीय सहयोग शामिल हैं। योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में लगभग 1900 एमएसएमई इकाइयों को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से उन्नत किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक इकाई में “रिसोर्स एफिशिएंट क्लीनर प्रोडक्शन स्टडी” कर यह आकलन किया जाएगा कि कम संसाधनों में अधिक उत्पादन कैसे हो सकता है और ऊर्जा, जल व अपशिष्ट का दक्ष प्रबंधन कैसे किया जा सकता है।

    कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ऊर्जा खपत की समीक्षा, दक्षता में सुधार, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का समावेश, जल संरक्षण एवं पुनर्चक्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, पुनः उपयोग और रिसाइकलिंग जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को ईएसजी, नेट ज़ीरो, डीकार्बोनाइजेशन और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे समसामयिक विषयों पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    रचित शर्मा ने कहा कि ‘ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़’ केवल एक तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में सोच और दृष्टिकोण में परिवर्तन की दिशा में एक सार्थक पहल है। इससे एमएसएमई इकाइयां अधिक लागत प्रभावी, प्रतिस्पर्धी एवं आत्मनिर्भर बनेंगी, साथ ही पर्यावरण को भी महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। इस अवसर पर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन टाहलीवाल के अध्यक्ष राकेश कौशल तथा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन मैहतपुर के अध्यक्ष सी.एस. कपूर भी उपस्थित रहे।

  • आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 29 को, होंडा कार इंडिया लिमिटेड आयोजित करेगी साक्षात्कार

    आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 29 को, होंडा कार इंडिया लिमिटेड आयोजित करेगी साक्षात्कार

    ऊना/सुशील पंडित:आईटीआई ऊना में 29 जुलाई को होंडा कार इंडिया लिमिटेड राजस्थान द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इसमें फिटर, ऑटोमोबाइल, आरएसी, ड्राफ्टसमेन, एमएमवी, मशिनिस्ट, टर्नर, वेल्डर और डीजल मैकेनिक ट्रेडों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

    आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने बताया कि साक्षात्कार में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अप्रेंटिसशिप के लिए 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के फ्रेशर युवा और फिक्स्ड टर्म एसोसिएटस के लिए एक वर्ष का अनुभव और आयु 19 से 25 वर्ष होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए तथा कोविड की दोनों डोज लगी होनी चाहिए।

    कंपनी के प्रवक्ता अखिलेश प्रजापति ने जानकारी दी कि कंपनी को 150 अप्रेंटिसशिप और 100 फिक्स्ड टर्म एसोसिएटस की आवश्यकता है। इसके साथ ही अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 14,250 और फिक्स्ड टर्म एसोसिएटस के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 24,450 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: चिंटू हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चिंटू हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चिंटू हत्या कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से भगौड़ा करार था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना फिल्लौर के एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि 2019 में एक मुकदमा नंबर 380 दर्ज हुआ था, जिसमें फिल्लौर के चिंटू नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति उस मामले में वाटेंड था। आरोपी चिंटू की हत्या करने के बाद दुबई भाग गया था।

    पीड़ित से पूछताछ के मुताबिक वहां पर कोई सड़क हादसा हो गया था और उस मामले में सजा काटने के बाद उसे डिपोर्ट करके भारत वापिस भेज दिया गया। जिसके बाद भारत आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान इकबाल सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी गांव खानपुर ढंडे के रूप में हुई है। इस कत्लकांड में आरोपी के साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस केस में अब एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी होनी बाकी है, जिसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Himachal News: कारगिल विजय दिवस पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को सलाम

    Himachal News: कारगिल विजय दिवस पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को सलाम

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित

    ऊना/सुशील पंडित:  कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एमसी ऊना के शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त जतिन लाल तथा विशेष अतिथि के रूप में शहीद कैप्टन अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया और शहीद राइफलमैन मनोहर लाल के भाई यशपाल ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

    इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित यादव, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक (रि.) कर्नल एस.के. कालिया, (रि.) कर्नल डी.पी. वशिष्ठ, (रि.) कर्नल केबी शर्मा, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष (रि.) कैप्टन शक्ति चंद सहित पूर्व सैनिकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    शहीदों के योगदान को सदैव स्मरण रखें : जतिन लाल
    इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि कारगिल युद्ध जैसी वीरता की मिसाल दुनिया में दुर्लभ है। भीषण ठंड और विपरीत परिस्थितियों के बीच हमारे सैनिकों ने शौर्य और साहस का परिचय देते हुए विजय हासिल की। उनका यह बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना का अदम्य साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

    उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों से प्रेरणा लेकर देश सेवा का संकल्प लें, शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें और नशे से दूर रहें।कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने डीआरडीए सभागार में पूर्व सैनिकों की चाय पर मेजबानी की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने उन्हें अपनी विविध मांगों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उनकी सभी मांगों को गौर से सुना तथा तत्काल उनको पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

    भारतीय सेना के शौर्य की अमर गाथा है कारगिल युद्ध
    कारगिल का युद्ध 25 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक चला। इस युद्ध में भारतीय सेना के सामने पाकिस्तानी सेना की करारी शिकस्त हुई थी। 25 जुलाई 1999 तक भारतीय सेना ने अपनी सभी चौकियों और मोर्चों पर पुनः कब्ज़ा जमा लिया था और 26 जुलाई को युद्धविराम के साथ विजय की घोषणा हुई। तभी से हर वर्ष 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    इस युद्ध में हिमाचल प्रदेश के 52 वीर सपूतों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। इनमें ऊना जिले के दो वीर सैनिक कैप्टन अमोल कालिया और राइफलमैन मनोहर लाल भी शामिल थे। उनके अदम्य साहस को देश सदैव स्मरण करता रहेगा।
    कारगिल युद्ध में चार परमवीर चक्र प्रदान किए गए थे। इन चार में से दो परमवीर चक्र प्रदेश के ही शूरवीरों को मिले, शहीद कैप्टन विक्रम बतरा (मरणोपरांत) और सूबेदार मेजर (तत्कालीन सिपाही) संजय कुमार। इन रणबांकुरों की शौर्यगाथा पर सम्पूर्ण देश और प्रदेश को गर्व है।