ऊना/ सुशील पंडित: कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा शुरू की गई नियोक्ता कर्मचारियों के ईएसआईसी के अंतर्गत पंजीकरण की विशेष योजना spree 2025 के तहत न्यू सतगुरु प्रिंट एंड पैकर्स के बसाल स्थित परिसर में शाखा कार्यालय ईएसआईसी मैहतपुर द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिवर में शामिल सभी ईएसआईसी में पंजीकृत/ अपंजीकृत नियोजकों एवं उनके प्रतिनिधियों को इस योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
यह योजना 01/07/2025 से 2025 से 31/12/2025 तक लागू रहेगी। जिसका उद्देश्य और पंजीकृत नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों का पंजीकरण करना है एवं कर्मचारियों को ईएसआईसी के अंतर्गत दिए जाने वाले हितलाभों के संबंध में जागरूक करना है, शिविर में बासाल स्थित औद्योगिक इकाइयों के नियोक्ताओं एवं प्रतिनिधियों को ईएसआईसी के अंतर्गत विभिन्न हितलाभों एवं पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
योजना के तहत पंजीकरण नियोक्ता द्वारा घोषित तिथि से मान्य होगा और पूर्व अवधि के लिए कोई अंशदान या निरीक्षण नहीं किया जाएगा। शिविर में नियोजकों की और से मनदीप कुमार, निर्मल सिंह राणा, संगीता कुमारी, अश्विनी, विनोद ठाकुर, अजय कुमार, साहिल सैनी, सम्यक जैन, नितिन कटोच, वीरेंद्र कुमार, सुभाष चंद उपस्थित रहे एवं योजना के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
जालंधर, ENS: देशभक्ति, पर्यावरण जागरूकता व युवाओं में देशभक्ति का जोश भरने के लिए नई दिल्ली से निकली शौर्य भारत कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं नई दिल्ली से रवाना हुई कार यात्रा शुक्रवार को अंबाला कैंट के वायुसेना स्टेशन में ध्वजारोहण से स्वागत किया गया। जिसके बाद आज एयरफोर्स की तरफ से ऑपरेशन संदूर की सफलता पर शौर्य भारत कार रैली का आयोजन आदमपुर एयर बेस में किया गया। सेना के साथ पर्यावरण का विकास थीम पर आधारित इस रैली का लक्ष्य भारत के रक्षकों को श्रद्धांजलि देते हुए पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना है।
इस कार रैली का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का स्मरण करते हुए हमारे सशस्त्र बलों की वीरता को सम्मानित करना है। मामले की जानकारी देते हुए ऑफिसर ने कहा कि आज आदमपुर एयरफोर्स पर यह रैली आज पहुंची है। जहां पर सभी ऑफिसर जालंधर आदमपुर एयरफोर्स पर पहुंचने पर गर्व महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि सभी ऑफिसर को गर्व है कि रैली के लिए आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन को चुना गया। इस रैली के जरिए वाय सेना सहित अन्य सेना द्वारा भरपूर सहयोग दिया गया है। अधिकारी ने कहाकि रैली के माध्यम से पूरे भारत को पता चल सके ऑपरेशन सिंदूर के सफल ऑपरेशन के बारे में पता चल सके। इस दौरान आदमपुर एयरफोर्स के अधिकारियों का स्वागत किया गया।
वायु सेना के एयर ऑफिसर ने कहा कि यह आयोजन भारत की सबसे बड़ी सैन्य शक्तियों भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता के एक शक्तिशाली संगम का प्रतिनिधित्व करता है, इसमें वायु सेना, थलसेना, नौसेना, डीआरडीओ, तटरक्षक बल, एनसीसी सहित रक्षा मंत्रालय के कुल 112 प्रतिभागी रैली का हिस्सा हैं। यह रैली प्रोग्रेस हार्मनी डेवलपमेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा भारतीय वायु सेना एडवेंचर विंग के सहयोग से आयोजित की जा रही है। यह रैली 40 प्रायोजित टाटा वाहनों, जिनमें मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और हाइब्रिड वाहन शामिल हैं। उन्होंने कहाकि इस यात्रा में लगभग 800 किलोमीटर की दूरी की गई जो भारत के रक्षा में सेवारत कर्मियों के प्रति एक विशेष श्रद्धांजलि है।
खेल: मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन भारत के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। टीम के सबसे अनुभवी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस दिन अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। वहीं दिन के आखिरी तक स्कोरबोर्ड पर 500 से ज्यादा रन टांग दिए। बुमराह ने तीसरे दिन 28 ओवरों में 95 रन खर्च करके सिर्फ एक विकेट लिया। बीच मैच में वह थोड़ी देर के लिए मैदान से भी बाहर गए परंतु एक बार फिर इससे उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े हो गए।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने की भविष्यवाणी
बुमराह के इस प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। कैफ का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के बाद जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले सकते हैं। उनके इस हैरान कर देने वाले बयान के पीछे बुमराह की धीमी गेंदबाजी भी है जो लगातार तीसरे दिन में देखने को मिली। बुमराह आम तौर पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं परंतु मैनचेस्टर में तीसरे दिन उनकी स्पीड काफी कम दिखी। उन्होंने ज्यादातर गेंदें 130-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फैंकी जो कि हेंडिग्ले में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट की तुलना में बहुत कम है।
एक्स पर शेयर किया वीडियो
उन्होंने अपने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह आने वाले टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे। वो शायद सन्यास भी ले लें। वह अपने शरीर के साथ संघर्ष कर रहे हैं। इस टेस्ट मैच में उनकी स्पीड बहुत कम हो गई है। बुमराह एक ईमानदार इंसान है यदि उन्हें लगता है कि वह अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पा रहे तो वह खुद को इस फॉर्मेट से अलग कर लेंगे। विकेट न मिलना एक अलग बात है परंतु गेंदों की स्पीड भी 125-130 किमी प्रति घंटे तक सिमट गई है।
कैफ ने आगे कहा कि बुमराह के जज्बे को लेकर कोई भी शक नहीं है परंतु अब उनका शरीर जवाब देने लग गया है। इस टेस्ट में उनका खराब प्रदर्शन यह साफ दिखाता है कि आगे चलकर उनको टेस्ट मैच खेलने में दिक्कत आएगी। शायद वह टेस्ट क्रिकेट से ही दूर हो जाएं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और अश्विन के बाद अब भारतीय फैंस को बुमराह के बिना खेल देखने की आदत डालनी पड़ेगी
हालांकि उनकी यह भविष्यवाणी गलत भी साबित हो सकती है परंतु बुमराह के फैंस को यह खबर सुनकर थोड़ा शॉक जरुर लग सकता है।
ऊना/ सुशील पंडित: आपदा में अवसर ढूंढने वाली भाजपा की प्रवृत्ति थमने का नाम नहीं ले रही, आपदा पीड़ितों से मिलने के लिए सरकार के प्रतिनिधि घर द्वार तक पहुंच रहे हैं लेकिन यह भाजपा नेताओं को रास नहीं आ रहा है यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहीं उन्होंने कहा कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत जिस प्रकार बागवानी मंत्री जगत राम नेगी के साथ घेराव कर उदंड व्यवहार किया गया, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा नेता आपदा पीड़ितों के हितेषी नहीं है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार फील्ड में रहकर आपदा पीड़ितों के दुख में शामिल होकर उनको सुविधाएं मुहिया करने में कृत संकल्प है।
लेकिन भाजपा नेता सरकार के कार्यों में बाधा डालने के लिए ऐसे कृतियों को अंजाम दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि थुनाग स्थित राजकीय औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय शिफ्ट करने के पीछे छात्रों की सुरक्षा का मामला है उन्होंने कहा कि बार-बार आपदा आने से छात्रों को भाग कर जान बचानी पड़ी है जिसके चलते छात्रों के परिजनों की चिंता बड़ी है उसको देखते हुए सरकार ने उपरोक्त महाविद्यालय को शिफ्ट करने के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाने का मन बनाया है ताकि छात्रों की जान माल की सुरक्षा हो सके, लेकिन भाजपा नेता इतने असंवेदनशील हो चुके है जिन्हें बात में राजनीति नजर आती है बच्चों की सुरक्षा का उन्हें कोई भी फिक्र नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश में गलत परंपरा डालकर देवभूमि को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं जो की बहुत ही निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जिला ऊना में चल रही क्रेशर इंडस्ट्री को खनन माफिया के साथ जोड़कर विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने के लिए प्रयासरत है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में अवैध खनन माफिया में भाजपा के लोग ही संलिप्पत रहे जिस कारण केंद्र से भी जांच कमेटियां ऊना आकर बैठी थी उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इतने असंवेदनशील है कि कोरोना काल में भी लोगों की सुरक्षा करने की बजाय घोटाले करने में डटे हुए थे भाजपा नेताओं को शर्म आनी चाहिए कि प्रदेश में ऑपरेशन लोटस करने में असफल रही भाजपा आज किस मुंह से प्रदेश सरकार को कोसने में लगी हुई है उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आर्थिक तंगियों के बावजूद प्रदेश के हितों के कार्यों में डटी हुई है, उन्होंने कहा कि भाजपा के षडयंत्रों का सरकार पर कोई असर नहीं होगा
ऊना/सुशील पंडित: देश की सरहदों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया को करगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर कैप्टन अमोल कालिया समेत सभी करगिल युद्ध शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए लोगों की आंखें नम थीं और वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में म उपस्थित समाजसेवी डॉ शिवपाल कंवर ने कहा कि कैप्टन अमोल कालिया जैसे वीर योद्धाओं ने भारत माता की रक्षा हेतु अपने प्राण न्यौछावर किए और उनका बलिदान युगों-युगों तक देशभक्तों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि करगिल युद्ध भारतीय सेना की अदम्य साहस, रणनीतिक कुशलता और देशभक्ति का प्रतीक है। शहीद कैप्टन अमोल कालिया के परिजनों ने भी इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेकर उनकी स्मृतियों को साझा किया। उनकी माता पुष्पा कालिया ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशसेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाएं। शहीद अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा हेतु समर्पित रहने का संकल्प लिया। “भारत माता की जय” और “वीर शहीद अमोल कालिया अमर रहें” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन अमन कालिया, प्रो केएल धरवाल,केके सूद,डॉ शिवपाल कंवर,डॉ संदल,सुमन वशिष्ठ, स्याल,सुरिंदर कौर व अन्य उपस्थित थे।
गुरदासपुरः बटाला के पास नेशनल हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के 3 छोटे बच्चे हैं, जिसमें 2 बेटियां और एक बेटा शामिल है। वहीं मैनेजर का शव जब पेट्रोल पंप पर कर्मी ने देखा तो उसने घटना की सूचना पुलिस और पंप के मालिक को दी। कर्मी ने कहा कि मैनेजर ने पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगे पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस द्वारा मृतक के परिवार को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। महिला ने बताया कि उसके 3 छोटे बच्चे हैं, जिसमें 2 बेटियां और एक बेटा है। मृतक की पत्नी ने बताया कि विक्रमजीत पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। उसने उन्हें यह भी बताया था कि उसके पेट्रोल पंप पर लगभग 10 लाख रुपये का हिसाब-किताब का फर्जीवाड़ा हो रहा है और यही तनाव उसकी मौत का कारण बना है। वहीं पेट्रोल पंप का ठेका देख रहे गुरप्रीत सिंह का कहना है कि वह तो कुछ समय से ही पंप को ठेका पर लेकर चला रहा है। वह पिछले 10 दिनों से पंप पर नहीं आया है और उसे विक्रमजीत की आत्महत्या के कारणों का कुछ नहीं पता है।
थाना सदर के सुरिन्दर सिंह ने बताया कि विक्रमजीत सिंह की जेब में एक चिट्ठी बरामद हुई है। जिसमें लिखा है कि “मुझे माफ़ कर दो, हिसाब-किताब में फर्जीवाड़ा है” और कुछ हिसाब भी लिखा है। पुलिस ने पत्र और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर मृतक की जेब से बरामद हुए दस्तावेज की जांच कर अग्रगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा पर्यावरण विभाग में बड़े स्तर पर पर्यावरण अभियंताओं के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें सीनियर पर्यावरण अभियंता, पर्यावरण अभियंता, सहायक पर्यावरण अभियंता, जूनियर पर्यावरण अभियंता, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी, जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी हैं। जारी आदेशों के अनुसार 94 अधिकारियों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट
सेहत: इन दिनों लोगों पर सैयारा मूवी का बुखार चढ़ा हुआ है। इसकी कहानी लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। आपको बता दें कि यह एक लव स्टोरी वाली फिल्म है। इस फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री खूब भा रही है। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस अनीत पड्डा को अर्ली ऑनसेट अल्जाइमर की दिक्कत है। ऐसे में यहां पर लोगों को एक चीज और भी कंफ्यूज कर रही है कि यह बीमारी क्या है और क्या यह छोटी उम्र में भी लोगों को हो सकती है।
आखिर क्या होता है अल्जाइमर?
अल्जाइमर एक दिमाग की बीमारी होती है इसमें मरीज की याददाश्त, सोचने की शक्ति पर सबसे ज्यादा असर होता है। इस बीमारी के कारण ब्रेन्स सेल्स को भी नुकसान पहुंचता है। इसके कारण मरीज के डेली रुटीन के काम पर भी असर होता है। यह डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार होता है। अल्जाइमर अक्सर 40 साल से ऊपर के लोगों में ज्यादा देखा जाता है लेकिन ये 30-40 साल के लोगों को भी इफेक्ट कर सकता है और 65 साल से कम उम्र के लोगों में जब अल्जाइमर पाया जाता है तो उसको अर्ली ऑनसेट अल्जाइमर (Early-Onset Alzheimer) कहते हैं। आपको बता दें कि यह बहुत ही रेयर है और बहुत ही कम लोगों में देखी जाती है। ज्यादातर 40-50 साल के लोगों में ये बीमारी देखने को मिलती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह बीमारी आमतौर पर 65 साल की उम्र के बाद होती है लेकिन समय के साथ ये गंभीर होने लगते हैं। इसमें मरीज बातें भूलने लग जाता है और समय व स्थान जैसी नॉर्मल चीजें भी भूलने लगता है।
ऐसे पहचानें लक्षण
शुरुआती अल्जाइमर के लक्षण आम होते हैं इसलिए लोग इतनी जल्दी डॉक्टर्स को नहीं दिखाते। अर्ली-ऑनसेट अल्जाइमर के लक्षण ज्यादा परिवार के सदस्यों को ही पता चलता है जो मरीज के साथ ज्यादा समय बिताते हैं और उनको अच्छे से जानते हैं। अल्जाइमर में ब्रेन सेल्स डैमेज हो जाते हैं जिसके कारण धीेरे-धीरे मैमोरी लॉस होने लग जाती है। इसमें टाइम, जगह और लोगों के नाम भी इंसान भूल जाता है और कभी-कभी कुछ देर पहले हुई चीजें भी भूल जाता है।
फिल्म सैयारा में भी ऐसे ही हुआ है जब अनीत पड्डा को उसके माता-पिता अस्पताल लेकर जाते हैं तो डॉक्टर उससे टाइम देखने के लिए बोलती है। थोड़ी ही देर के बाद जब वो उससे दोबारा टाइम पूछते हैं तो वो भूल गई होती है। अर्ली ऑनसेट अल्जाइमर में मरीज के साथ ऐसा ही होता है।
लक्षण
. बार-बार बातें भूल जाना
. नए नाम या जगह याद रखने में परेशानी आना
. फैसला ना ले पाना
. रोज के काम न कर पाना
. टाइम और जगह भूल जाना
. शब्दों को बोलने या समझने में दिक्कत आना
कारण
अर्ली ऑनसेट अल्जाइमर का अभी कोई खास कारण सामने नहीं आया है परंतु इसके कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं जैसे कि परिवार में अल्जाइमर होना, जेनेटिक म्यूटेशन, ब्रेन की सूजन और प्रोटीन जमा होना, सिर पर गंभीर चोट लग जाना और लाइफस्टाइल फैक्टर्स जैसे कि हाई बीपी, मोटापा, डायबिटीज भी इसके कारण हो सकते हैं।
जंक फूड बनेगा कारण
आपको बता दें कि आज कल की यूथ जंक फूड बहुत ज्यादा मात्रा में खाती है। इस वजह से उन्हें कई तरह की गंभीर बीमारियां हो रही हैं। जितना हम जंक फूड खाते हैं उतना ही कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लग जाता है और इससे छोटी-छोटी ब्लड वेसल्स ब्लॉक हो जाती है। इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ब्रेन के हर हिस्से का कुछ न कुछ काम होता है परंतु जब ब्लॉकेज होती है तो इस मैमोरी पर असर होता है।
इन चीजों का रखें ध्यान
डॉक्टर का कहना है कि अर्ली ऑनसेट अल्जाइमर को कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें। अपने खान-पान का ध्यान रखें । अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान का हमारे शरीर के साथ-साथ ब्रेन पर भी बहुत असर होता है। अल्कोहल, स्मोकिंग के कारण ब्लड वेसल्स ब्लॉक होती है जिससे अल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है।
जालंधर, ENS: हिमाचल के मंडी की सासंद व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती है। वहीं अब कंगना ने नशे को लेकर बीते दिन एक विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। दरअसल, कंगना का कहना है कि हिमाचल में नशा पंजाब की ओर से आता है। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कंगना के विवादित बयान को लेकर कहा कि यह उनकी अपनी निजी राय है, इससे भाजपा पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।
कालिया ने कहाकि नशा पूरी दुनियां में फैला हुआ है। दुनियां में ऐसा कोई देश नहीं जो नशे की ग्रस्त में ना हो। उन्होंने नशे पर सभी को इकट्ठे होकर इसका खात्मा करना चाहिए। कालिया ने कहाकि एक-दूसरे के प्रदेशों पर इल्जाम लगाने की बजाय मिलकर नशे को लेकर राज्य में आ रही कमियों को दूर करना चाहिए। वहीं कंगना द्वारा दिए गए बयान को लेकर कालिया ने कहाकि वह उनका व्यक्तिगत फैसला है। उन्होंने सासंद कंगना को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी की लाइन में रहकर कोई भी बयान देना चाहिए। इससे पहले कंगना द्वारा पंजाब को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर कहा कि उस समय भी पार्टी ने कंगना को आगाह किया था और विवादित बयानों में चुप रहने के लिए कहा था। कंगना के नशे को लेकर पंजाब पर की गई विवादित टिप्पणी ने एक बार फिर से तूल पकड़ ली है।
इस मामले को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कंगना पर निशाने साधे है। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत पंजाब के लोगों को अक्सर टारगेट करती रहती है, लेकिन अब नशे को लेकर जो कंगना ने पंजाब पर इल्जाम लगाए है, वह बेबुनियाद है। वहीं विपक्ष द्वारा निशाने साधने को लेकर कालिया ने कहा कि वह भाजपा की ऑफिशयल स्टेटमेंट नहीं है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स को नशे के खिलाफ सभी पार्टियों और राज्यों को मिलकर खात्मा करना चाहिए। उन्होंने कहाकि सासंद होने के नाते कंगना को इस विवादित टिप्पणी से दूर रहने की भाजपा नेता ने सलाह दी है। बता दें कि बीते दिन कंगना से हिमाचल में नशे को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसको लेकर कंगना ने कहा कि हिमाचल में बढ़ रहे नशे को लेकर अगर सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते है।
ऐसे में पंजाब के गांवों की उदाहरण देते हुए कंगना ने कहा कि अगर समय रहते सही कदम नहीं उठाए तो पंजाब के कुछ गांवों में बुजुर्ग माताएं और विधवा महिलाएं रहती है, वैसी स्थिति हिमाचल की आने वाले समय में हो जाएंगी। उन्होंने कहाकि हिमाचल के बच्चे हद से ज्यादा गलीबल (भोले-भाले) होते है। पंजाब में पाकिस्तान के रास्ते से ड्रग आ रहा है और यह ड्रग पंजाब के रास्ते से हिमाचल में पहुंच रहा है। हालात यह हो गए है कि नशे में धुत्त बच्चों ने मां-बाप के गहने बेच दिए है। बच्चों ने चोरियां कर करके गाड़ियां बेच दी है, ऐसी कई शिकायतें उनके पास पहुंच रही है। जिसमें माताएं रो-रो कर कहती है कि उनके बच्चे नशों की आपूर्ति के लिए खुद को कमरों में बंद कर रहे है और फर्नीचर तोड़ देते है। मौत से बदतर उनकी स्थिति हो रही है।
अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो हेरोइन बरामद की। दरअसल, पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर युवकों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन युवकों का पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ संबंध है और वे उनके निर्देशों पर हेरोइन की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा रहे थे।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि 4 युवकों से 6 किलो हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक नाबालिग शामिल है और उनका संबंध पाकिस्तान स्थित तस्करों से है। सीपी भुल्लर ने बताया कि आरोपी कई बार ड्रोनों के जरिए हेरोइन और हथियार ला चुके हैं।
पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि आरोपियों में से एक युवक डॉक्टर बनकर अमेरिका गया था और वापस आने के बाद उसने हेरोइन का कारोबार शुरू कर दिया। इस काम के लिए युवकों ने घर किराए पर लिया हुआ था। जांच में सामने आया है कि नशे की डीलिवरी व्हाट्सएप के जरिए की जा रही थी। इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है। उनका कहना है कि इनके पास से हथियार भी बरामद होने की उम्मीद है।