Blog

  • Punjab News: कॉलेज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: कॉलेज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में स्वरूप रानी लड़कियों के कॉलेज के पास रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के लिए अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि लावारिस हालत में एक मृत शरीर मिला है। जिसकी पहचान के लिए उसे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि यह व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है, यह जांच का विषय है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

  • Punjab News: घर पर नौजवानों ने ईंट-पत्थर और बोतलों से किया हमला, कई वाहन क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: घर पर नौजवानों ने ईंट-पत्थर और बोतलों से किया हमला, कई वाहन क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के इस्लामगंज इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां देर रात बदमाशों द्वारा घर पर ईंटें, पत्थर और बोतलें फेंकी गईं। इस दौरान हमलावारों द्वारा कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वहीं इस हमले की भी वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ बदमाशों द्वारा घर पर ईंटें, पत्थर और बोतलों से हमला किया जा रहा है। इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए है, वहीं 2 से 3 लोगों के घायल होने की भी सूचना हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर जल्दी ही गिरफ्तारी करने का दावा किया है।पीड़ित परिवार ने बताया कि रात के समय उनके घर पर हमला हुआ है।

    उन्होंने कहा कि युवकों के बीच पहले किसी जगह पर झगड़ा हुआ था और बाद में उनके घर पर ईंटें, पत्थर और बोतलें मारी गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान भी उनके बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन उस दौरान उनका समझौता हो गया था। उन्होंने कहा कि अभी पता नहीं किस रंजीश के चलते उनके घर पर हमला किया गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बदमाशों द्वारा घर पर हमला किया गया। बदमाशों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Bollywood Actor Dev Anand के नाम पर बनेंगा नेचर पार्क, देखें वीडियो

    Punjab News: Bollywood Actor Dev Anand के नाम पर बनेंगा नेचर पार्क, देखें वीडियो

    कैबिनेट मंत्री ने किया शिलान्यास

    पठानकोटः भोआ विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव घरोटा में आज कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक नेचर पार्क का शिलान्यास किया। दरअसल, नेचर पार्क से बॉलीवुड अभिनेता देवा आनंद का परिवार से गहरा नाता है। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि यह पार्क जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर स्वर्गीय देवा आनंद की प्रतिमा लगाकर गांव वासियों को समर्पित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 50 लाख की लागत से यह नेचर पार्क बनाया जाएगा।

    मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि यह मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की ओर से भोआ विधानसभा क्षेत्र के लोगों और खासकर घरोटा निवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा है। इस पार्क के अंदर बेहद खूबसूरत पौधे लगाए जाएंगे। पार्क में 6 फुट का वॉक ट्रैक बनाया जाएगा, पुरुषों के लिए अलग और महिलाओं के लिए अलग ओपन जिम बनाया जाएगा। पार्की में एक गज़ेबो (झोपड़ी) बनाई जाएगी, जहां लोग बैठकर योग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस पार्क पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं।

    यह बेहद खुशी की बात है कि पिछले कुछ दिनों में घरोटा में स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के निर्माण के लिए 40 लाख रुपये दिए गए हैं। इस प्रकार, एक सप्ताह के भीतर घरोटा को विकास कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगले 4-5 महीनों में इस पार्क का काम पूरा हो जाएगा और इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नेचर पार्क दिवंगत बॉलीवुड हीरो देवा आनंद को समर्पित होगा। पार्क के अंदर देवा आनंद की एक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

     

  • Punjab News: हलवारा हवाई अड्डे पर PM के स्थगित कार्यक्रम पर उद्योग मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: हलवारा हवाई अड्डे पर PM के स्थगित कार्यक्रम पर उद्योग मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने अब पीएम के स्थगित हुए कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि हलवारा हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया जाना था जो स्थगित हो गया है। ऐसे में उद्योग मंत्री ने इस पर बड़ा बयान दिया है।

    लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजीव अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने 27 जुलाई को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से प्राप्त संदेश के आधार पर ऐसा किया है। इस अवसर पर अरोड़ा ने विभाग से जुड़ी छह और समितियों के गठन की भी जानकारी दी है।

    उन्होंने कहा कि अब कुल समितियों की संख्या 9 हो गई है। अरोड़ा ने कहा कि ये समितियां 1 अक्टूबर तक सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी जिससे औद्योगिक नीति में शामिल किया जाएगा। हलवारा हवाई अड्डे के उद्घाटन के संबंध में अरोड़ा ने कहा कि उन्हें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडयिया ने इस बात की जानकारी दी थी।

    वह इससे जुड़े दस्तावेज भी जनता के सामने प्रकाशित कर सकते हैं। ऐसे ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह विधायकों और महापौर के बीच हुई झड़प से जुड़ी हुई खबरों की जांच करेंगे।

    वह इससे संबंधित दस्तावेज़ भी जनता के सामने प्रकाशित कर सकते हैं। इसी तरह, उन्होंने यह भी कहा कि वह विधायकों और महापौर के बीच हुई झड़प से जुड़ी खबरों की जाँच करेंगे।

  • Punjab News: हथियारों के बल पर युवती से आरोपियों ने किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों के बल पर युवती से आरोपियों ने किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में घर से रूठकर युवती रेलवे स्टेशन चली गई। जहां स्टेशन के बाहर युवती को 2 युवक मिले और उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाकर ताजपुर रोड पर गुरु रामदास नगर ले गए। इस दौरान उक्त आरोपी उक्त घर में ले गए और उन्होंने बारी-बारी युवती के साथ रेप किया। सुबह घर पहुंचकर युवती ने घटना संबंधी परिवार को जानकारी दी। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग रेप मामले में दो आरोपियों गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जस्सियां रोड की युवती मां से रूठकर रेलवे स्टेशन पर गांव जाने के लिए गई थी।

    पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने चाकू की नोक पर उसके साथ बारी-बारी उसके साथ रेप किया। जिसके बाद आरोपी युवती को कमरे में छोड़ कर फरार गए। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी सुमित सूद ने कहा कि युवती की पुलिस को शिकायत मिली है। उसने बताया कि वह थाना डिवीजन नंबर 7 के ही एक इलाके में रहती है। उसके पिता की करीब 5 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके मामा और उनका बेटा मां-बेटी का पालन-पोषण करते है। कई बार युवती की उसकी मां के साथ किसी ना किसी बात को लेकर अनबन हो जाती है। युवती मुताबिक 24 जुलाई को उसकी मां के साथ इस बात को लेकर लड़ाई हो गई कि वह सारा दिन फोन चलाती रहती है। मां से रूठ कर वह रेलवे स्टेशन पर रात 10.30 बजे गई ताकि अपने गांव बनारस चली जाए। वह रेलवे स्टेशन के बाहर अकेली खड़ी थी।

    तभी दो बाइक सवार युवक उसके पास आए। रात करीब 12.30 बजे उन्होंने कहा कि अभी कोई ट्रेन बनारस जाने वाली नहीं है। दोनों युवकों ने कहा कि वह उसे उसके घर छोड़ देंगे। युवती मुताबिक वह उनकी बातों में आ गई और उनके साथ बाइक पर बैठ गई। दोनों युवक उसे ताजपुर रोड स्थित रामदास नगर के एक कमरे में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बारी-बारी दोनों ने उसके साथ जबरी शारीरिक संबंध बनाए। युवती मुताबिक वह दोनों युवकों का नाम नहीं जानती लेकिन यदि वह सामने आ जाए तो उन्हें पहचान लेगी। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार और करन सहोता के रूप में हुई है। आरोपियों की पिछला कोई आपराधिक रिकार्ड अभी तक सामने नहीं आया है।

  • Haryana News: संतरी को चकमा देकर भागा आरोपी, पुलिस ने कुछ घंटों में किया काबू, देखें वीडियो

    Haryana News: संतरी को चकमा देकर भागा आरोपी, पुलिस ने कुछ घंटों में किया काबू, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले के पिंजौर थाने में पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी सन्तरी को चकमा देकर भाग गया, लेकिन पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए आरोपी मोहम्मद तौसीफ को कुछ घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कुछ दिन पहले पोक्सो एक्ट में असम से गिरफ्तार किया था और वह 6 दिन के पुलिस रिमांड पर था। पिंजौर थाने में कार्यरत संतरी को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया।

    जानकारी देते डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने कस्टडी से भागे आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस कस्टडी से भगाने के मामले में आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी को पोक्सो एक्ट के मामले में पिंजौर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर 6 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था और इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया, लेकिन पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर-अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि मोहम्मद तौसीफ के खिलाफ पुलिस कस्टडी से भागने का भी मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में गलती करने वाले संतरी के खिलाफ कानूनी जांच की जा रही है और संतरी को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की कस्टडी में है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • भीषण सड़क हादसे में 2 DSP की मौत

    भीषण सड़क हादसे में 2 DSP की मौत

    हैदराबादः आंध्र प्रदेश के यदाद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल मंडल के कैथापुरम गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 2 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के अधिकारियों की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य घायल हो गए। मृत अधिकारियों की पहचान डीएसपी चक्रधर राव और डीएसपी शांता राव के रूप में हुई है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

    पुलिस के अनुसार पुलिस अधिकारी आधिकारिक काम से कार से विजयवाड़ा से हैदराबाद आ रहे थे। पुलिस के अनुसार हैदराबाद के पास चौटुप्पल में कार के आगे चल रहे एक वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये और उस वाहन से टक्कर होने से बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई।

    पुलिस के अनुसार, डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क के दूसरी ओर जा गिरी और सामने से आ रहे एक अन्य वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार इस हादसे में आंध्र प्रदेश पुलिस की गुप्तचर सुरक्षा इकाई में कार्यरत दो उपाधीक्षकों की मौत हो गई जबकि एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और वाहन चालक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

     

  • Jalandhar News: रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मियों ने खोला मोर्चा, दी हड़ताल की चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मियों ने खोला मोर्चा, दी हड़ताल की चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कंडक्टर वर्कस यूनियन ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में उन्होंने वित मंत्री के साथ 28 जुलाई यानी सोमवार को होने वाली बैठक से पहले चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार मीटिंग बेनतीजा रहती है को वह 29 जुलाई को अश्निचितकाल के लिए बस सेवाएं ठप्प कर दी जाएगी। दरअसल, आज प्रैस वार्ता करते हुए यूनियन ने कहाकि वह पिछले लंब समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से अपील कर रहे है।

    इस दौरान बस सेवाएं ठप्प होने को लेकर यूनियन का कहना है कि इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहाकि कई बार प्रशासन से हुई मीटिंग में मांगे भी मान ली गई, लेकिन अभी तक मानी गई मांगों को लागू नहीं किया गया है। यूनियन नेता ने कहाकि इससे पहले ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ भी मीटिंग हो चुकी है, जिसमें उन्होंने सभी मांगों को मानकर जल्द लागू करने का आश्सवासन भी दिया था।

    जिसके बाद दोबारा रोष प्रदर्शन करने के ऐलान के दौरान 28 तारीख को आखिरी मीटिंग की गई। जिसमें कच्चे कर्मियों को पक्का करने का आश्वासन भी दिया गया। यूनियन नेता का कहना है कि अभी तक उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया। ऐसे में उन्होंने ऐलान किया है कि अगर प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानती तो अनिश्चित काल के लिए बस सेवाएं ठप्प कर दी जाएगी।

  • Punjab News: कभी लाखों लोगों की आस्था का केंद्र था ये 500 साल पुरान मंदिर और किला, देखें वीडियो

    Punjab News: कभी लाखों लोगों की आस्था का केंद्र था ये 500 साल पुरान मंदिर और किला, देखें वीडियो

    आज विलुप्त होने के कगार पर…

    पठानकोटः ऐतिहासिक ठाकुर राम गोपाल मंदिर और किला डमटाल अपनी जीर्ण-शीर्ण हालत पर आंसू बहा रहा है। लगभग 500 साल पुराना मंदिर उपेक्षा के कारण धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खो रहा है। मंदिर का अधिकांश भाग धीरे-धीरे ढह रहा है। प्रशासन की लापरवाही के कारण मंदिर की सबसे पुरानी इमारतें ढह रही हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण राम गोपाल मंदिर का मुख्य द्वार भी गिर गया है, जिसे अब प्रशासन ने बंद कर दिया है। करोड़ों रुपए की संपत्ति का मालिक होने के बावजूद ठाकुर राम गोपाल मंदिर अपना अस्तित्व बचाने में लाचार नजर आ रहा है। प्रशासन हर साल मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए लाखों रुपए का बजट आवंटित करता है। स्वीकृत धनराशि कहां खर्च होती है, इसका पता किसी को नहीं है। मंदिर में कुओं और तालाबों की सफाई भी ग्राम सेवकों द्वारा ही कराई जाती है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन ने अपने लिए आरामदायक कार्यालय बना रखे हैं। मंदिर की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। मंदिर में पर्यटकों की संख्या अब नगण्य हो गई है। मंदिर की ऐतिहासिक गुफाएं दयनीय स्थिति में हैं। मंदिर प्रशासन की मानें तो पुरातत्व विभाग मंदिर के विकास में बाधा बन रहा है। पुरातत्व विभाग मंदिर के टूटे हुए हिस्से का प्राचीन शैली के अनुसार जीर्णोद्धार करना चाहता है। हकीकत यह है कि ठाकुर राम गोपाल मंदिर की सुध न तो पुरातत्व विभाग ले रहा है और न ही स्थानीय प्रशासन।

    जानें 500 साल पुराने मंदिर का इतिहास

    जब इस संबंध में मंदिर के पुजारी से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मंदिर और किला अपने आप में 500 साल का इतिहास छिपाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि पंडोरी के महंत इस स्थान पर पूजा-अर्चना करते थे और इसी दौरान एक दिन उन्होंने मवेशी चरा रहे लोगों से दूध मांगा। मवेशियों ने उनके सामने एक ऐसी गाय रखी जो दूध देने में सक्षम नहीं थी, लेकिन उनकी शक्ति से उस गाय ने भी दूध दिया और वह दूध उनके द्वारा वहां मवेशी चराने आए सभी लोगों को पिलाया गया। इसके बाद महंत की सिद्धि की चर्चा चारों ओर होने लगी। जब यह बात तत्कालीन राजा जगत सिंह के कानों तक पहुंची, तो वह भी महंत से मिलने आए और अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने महंत को बताया कि उनके घर कोई पुत्र नहीं है, जिसके बाद महंत ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई। इसके बाद राजा ने इस स्थान पर एक मंदिर की स्थापना की, जिसके बाद से इस मंदिर का महत्व आज तक माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के नीचे एक तालाब भी बनाया गया था जहां लोग आज भी स्नान करके कई बीमारियों से मुक्ति पाते हैं।
  • जबरन पैसे वसूली करता Fake CBI Officer गिरफ्तार

    जबरन पैसे वसूली करता Fake CBI Officer गिरफ्तार

    वृन्दावन: उत्तर प्रदेश में पुलिस के नाम पर फर्जीवाड़ा करने, वसूली करने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का सिलसिला नहीं थम रहा है। ताजा मामला वृन्दावन से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक फर्जी सीबीआई अफसर को हिरासत में लिया है। आरोपी लम्बे वक़्त से पुलिस की वर्दी पहनकर आम लोगों से वसूली करने में लिप्त था। वृन्दावन पुलिस के मुताबिक आरोपी सिद्धार्थ चक्रवर्ती पुत्र कन्हैयालाल, निवासी बक्शी नगर कॉलोनी, चंदन नगर, जिला हुबली, शराब के ठेकों के पास जाकर खुद को सीबीआई अफसर बताकर लोगों को डराता था और अवैध वसूली करता था।

    वह प्राइवेट टैक्सी से घूमता था और पुलिस की वर्दी, नेम प्लेट, जूते, कैप और फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करता था। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में ठेकों के आसपास शराब पीने वाले लोगों से जबरन पैसे वसूल रहा है। देर रात करीब 12:35 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी केशीघाट के पास किसी को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से फर्जी सीबीआई आईडी कार्ड, पुलिस वर्दी, नेम प्लेट, जूते और टोपी बरामद हुई है। उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले कितनी बार और किन-किन स्थानों पर इसी तरह की ठगी की है।