Blog

  • Punjab News: बेखौफ चोर! थाने के सामने दिया वारदात को अंजाम, घटना CCTV में कैद

    Punjab News: बेखौफ चोर! थाने के सामने दिया वारदात को अंजाम, घटना CCTV में कैद

    मोगा: पंजाब में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही। आए दिन चोरी के नए-नए मामले सामने आते हैं। आज सुबह 3:00 बजे थाना सिटी साउथ के सामने ऑनलाइन सर्विस का काम करने वाले दुकानदार की दुकान का शटर तोड़कर एक व्यक्ति ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

    यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर इतना शातिर थे कि उन्होंने पीसीआर गश्त और थाने के सामने ही चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार पंकज मित्तल ने कहा कि सुबह पास की दुकान के दुकानदार का जब फोन आया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है तो हम मौके पर पहुंच गए।

    जब हम पहुंचे तो देखा कि शटर टूटा हुआ था और गल्ला भी तोड़ा गया था इसमें 10 से 12 हजार की नकदी रखी थी जिसको चोर चुरा ले गए। हम पुलिस प्रशासन से भी मांग करते हैं कि ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका जाए। पास की दुकान के दुकानदार अर्जुन अरोड़ा ने बताया कि देर रात उनकी दुकान का शटर एक चोर ने तोड़ दिया और चोरी की।

    इस घटना की सारी सूचना हमने पुलिस को दी परंतु पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। जब मीडिया मौके पर आई तो पुलिस भी आ गई। पिछले साल भी मेरी दुकान में तीन बार चोरी हो गई है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस का डर भी नहीं रहा। थाने के सामने ऐसी चोरी होना प्रशासन पर बड़े सवाल खड़ी करता है कि प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है।

    इस मौके पर जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रछपाल सिंह ने कहा कि हमें दुकानदार की ओर से सूचना मिली थी कि हम मौके पर पहुंच गए हैं और सीसीटीवी चेक कर रहे हैं। इस मामले की आगे की जांच चल रही है।

  • Punjab News: भारी मात्रा में जहरीली शराब के साथ महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में जहरीली शराब के साथ महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठनकोटः अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी सुजानपुर के मोहल्ला प्रेम नगर में आबकारी विभाग की ओर से छापेमारी की गई। जिसमें एक महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते ईटीओ नरिंदर वालिया ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि घर में जहरीली शराब परोसी जा रही है।

    जिसके बाद टीम बनाकर उक्त घर पर छापा मारने पहुंचे, जब हम घर पर पहुंचे तो एक महिला जिसका नाम लीलो देवी था वह घर के बाहर खड़ी थी और घर पर ताला लगा हुआ था। लीलो देवी को घर का ताला खोलने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। जिसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर एक युवक जहरीली शराब पी रहा था। जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और अंदर से शराब की थैलियां भी बरामद की गईं।

    इस शराब को पीने से पहले भी कई युवाओं की जान जा चुकी है, लेकिन लोग जहरीली शराब पीना बंद नहीं कर रहे हैं और न ही इसे बेचने वाले। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। यह शराब कहां से आती है और कौन इस जहरीली शराब का धंधा कर लोगों को मौत के रास्ते पर धकेल रहा है, इस पर आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है। सस्ती शराब के कारण लोगों को जहरीली शराब जहरीली भी नहीं लगती, बस उनकी मौत हो जाती है।

  • Punjab News: श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश होंगे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस

    Punjab News: श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश होंगे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस

    अमृतसरः श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वीं शहादत दिवस से संबंधित आयोजित श्रीनगर में विवादास्पद कार्यक्रम के चलते सिख संगतों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है। हालांकि इस मामले में गायक बीर सिंह ने बीते दिन माफी मांग ली है और बीते दिन वह श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश भी हुए। लेकिन कार्यक्रम को लेकर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए श्री अकाल तख़्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह और पंजाब सरकार के भाषा विभाग के निदेशक जसवंत सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए 1 अगस्त 2025 को होने वाली पांच सिंह साहिबान की बैठक में तलब किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह और भाषा विभाग के निदेशक जसवंत सिंह ने अपना पक्ष स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर कार्यरत व्यक्तियों की समाज के प्रति अहम ज़िम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि गुरु साहिब से संबंधित शहादत शताब्दी के कार्यक्रमों में नृत्य-गान और मनोरंजन के साथ शुरुआत की गई हो, जो कि असहनीय है।

    जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि 1 अगस्त 2025 को पंथक और धार्मिक मामलों पर विचार करने के लिए पांच सिंह साहिबान की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी दिन कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह और निदेशक जसवंत सिंह अपना पक्ष रखने के लिए श्री अकाल तख़्त साहिब में तलब किए गए हैं। इस मामले में गायक वीर सिंह के खिलाफ भी शिकायतें आई हैं, जिन्होंने बीते कल श्री अकाल तख़्त साहिब में अपना पक्ष रखकर माफी मांगी है। जिस पर पांच सिंह साहिबान की बैठक में विचार किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिवालय श्री अकाल तख़्त साहिब के इंचार्ज ने बताया कि कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह और भाषा विभाग के निदेशक जसवंत सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने संबंधी पत्र जारी कर दिए गए हैं।

  • 2 मकानों की दीवार गिरी, 5 लोग मलबे में दबे, बच्ची की मौत

    2 मकानों की दीवार गिरी, 5 लोग मलबे में दबे, बच्ची की मौत

    बलरामपुरः जिले में आज सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने से 8 साल की बच्ची की दबने से मौत होने का मामला सामने आया है। रामानुजगंज के वार्ड नं. 13 स्थित दो घर की दीवार ढही जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्य दब गए थे। घटना के वक्त सुबह 5 बजे सभी सो रहे थे।

    पड़ोसियों ने देखा को सभी को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन बच्ची की जान चली गई। वहीं दंपती और उनके दो अन्य बच्चे घायल हैं। जिस मकान में हादसा हुआ, उसे जर्जर मानकर तोड़ने का आदेश नगर पालिका ने जारी किया था, आज उस मकान को तोड़ा जाना था। इससे पहले ही हादसा हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज नगर में पिंटू भुईयां का कच्चा मकान है। 26 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे मकान की दीवार गिर गई। इस दीवार के गिरने पर मलबा पड़ोसी प्रमोद रवि के घर गिरा तो उनके मकान की भी दीवार गिर गई। मलबे में प्रमोद रवि (40 वर्ष) उसकी पत्नी सुनीता देवी (34 वर्ष) बच्चे राधा (10 वर्ष), खुशबू (8वर्ष), काजल (9 वर्ष) दब गए थे। जिसे आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां 8 वर्षीय बच्ची खुशबू की मौत हो गई, वह कक्षा चौथी की छात्रा थी। अन्य सभी घायलों का उपचार जारी है। हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. शरद चंद ने बताया कि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने डॉक्टरों से बात की और घायलों को हर मदद का आश्वासन दिया है।

  • Punjab News: हादसे का शिकार हुई सवारियों से भरी PRTC Bus

    Punjab News: हादसे का शिकार हुई सवारियों से भरी PRTC Bus

    संगरूर: विधानसभा हलका महिला कलां के अधीन आने वाले गांव गहल से टल्लेवाल की ओर जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां पेड़ों की नीची टहनियों और सड़क में गड्ढों के कारण PRTC बस नियंत्रण खोकर खेत में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार यह बस बरनाला से जगराओं जा रही थी। इस दौरान हादसा टल्लेवाल-गहल सड़क पर हो गया। वहीं खेत में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बस से बाहर निकाला। किसी भी यात्री को कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन यात्रियों में घटना को लेकर हड़कंप मच गया।

    इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन डकौदा धनेर ग्रुप के नेता जसविंदर सिंह, पंच जगरूप सिंह गहल, दलजीत सिंह गोगा, गुरसेवक सिंह और सतिनाम सिंह ने सड़क किनारे लगे पेड़ों की छंटाई करने और अधूरी पड़ी सड़क को पूरा करने की मांग की। यूनियन नेताओं ने बताया कि इलाके में यह पहला हादसा नहीं है। सड़क किनारे खड़े जर्जर हालात के पेड़ और टूटी सड़क के कारण हादसे हो रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि पेड़ों की छंटाई कराकर सड़क का कार्य तुरंत पूरा किया जाए, ताकि जानमाल की रक्षा हो सके।

  • नई कार खरीदने का प्लान है तो इन Companies पर रखे नजर, जल्द मार्केट में लॉन्च होगी 3 नई SUVs

    नई कार खरीदने का प्लान है तो इन Companies पर रखे नजर, जल्द मार्केट में लॉन्च होगी 3 नई SUVs

    टेकः त्योहार आते ही लोग गाड़ियों की खरीदारी करना पसंद करते है। ज्यादातर लोग दिवाली पर गाड़ियां खरीदते हैं। इसी बात का फायदा उठाते भारत की तीन बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां, जिनमें मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स का नाम शामिल है, अपनी नई SUV गाड़ियां लॉन्च करने वाली हैं। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इन कारों के बारे में जानना चाहिए।

    1. मारुति एस्कुडोः मारुति सुजुकी 3 सितंबर 2025 को अपनी नई 5-सीटर SUV लॉन्च करने जा रही है, जिसका कोडनेम Y17 है। पहले इसे ग्रैंड विटारा पर आधारित 7-सीटर बनाने की योजना थी, लेकिन अब मारुति ने इसे 5-सीटर SUV के रूप में पेश करने का फैसला किया है। यह हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। इसमें कई शानदार फीचर्स होंगे और इसे मारुति सुजुकी की एरेना डीलरशिप से बेचा जाएगा।

    मारुति एस्कुडो को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। यह ग्रैंड विटारा के ही प्लेटफॉर्म और इंजन ऑप्शंस का इस्तेमाल करेगी। इसमें नॉन-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों तरह के पावरट्रेन मिलेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ग्रैंड विटारा से भी लंबी होगी। इसे मारुति ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच रखा जाएगा और इसकी अनुमानित कीमत 10-18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

    2. न्यू-जेनरेशन हुंडई वेन्यूः हुंडई अपनी न्यू-जेनरेशन वेन्यू SUV को अक्टूबर 2025 में लॉन्च करेगी। हाल ही में इस मॉडल को भारी कैमोफ्लाज के साथ टेस्टिंग करते देखा गया, लेकिन फिर भी इसमें क्रेटा जैसी क्वाड हेडलाइट्स और DRLs साफ नजर आ रही थीं। इसमें हुंडई की कई ग्लोबल SUVs से फीचर्स लिए जाएंगे, जैसे कनेक्टेड DRLs, नए डिजाइन वाले 16-इंच अलॉय व्हील्स और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक।

    मौजूदा हुंडई वेन्यू में लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक है, लेकिन न्यू-जेनरेशन SUV में लेवल 2 ADAS सूट के साथ कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स होने की उम्मीद है। इसके केबिन में क्रेटा और अल्काजार से प्रेरित एक नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिल सकता है। इसमें वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिल सकता है। इंजन के मामले में न्यू-जेनरेशन वेन्यू में मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन ही जारी रहेंगे।

    3. टाटा सिएराः टाटा मोटर्स अपनी नई सिएरा SUV को 2025 के अंत तक लॉन्च करेगी। इसे ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक) दोनों वर्जन में पेश किया जाएगा। इसे 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्री-प्रोडक्शन फॉर्म में दिखाया गया था। टाटा सिएरा में टाटा का बिल्कुल नया 1.5L नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन निचले वेरिएंट में मिलेगा, जबकि टॉप वेरिएंट्स में 1.5L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट होगी, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। टाटा सिएरा का डिजाइन बॉक्सी होगा और इसके केबिन फीचर्स हैरियर और कर्व से लिए जाएंगे।

  • कारगिल दिवस के मौके पर आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले – ‘करारा जवाब मिलेगा’

    कारगिल दिवस के मौके पर आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले – ‘करारा जवाब मिलेगा’

    नई दिल्ली: कारगिल दिवस के मौके पर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अहम ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना तैयारियों बदलावों और पाकिस्तान को दिए गए जवाब पर विस्तार से जानकारी दे रही है।  7 से 9 मई के दौरान पाकिस्तान की ओर से की गई गतिविधियों पर भारतीय सेना ने सटीक और संतुलित जवाब दिया है।

    हमारी आर्मी डिफेंस एक ऐसी अजय दीवार बनकर खड़ी रही है जिसको कोई भी ड्रोन या मिसाइल भेद नहीं पा सकता। जनरल द्विवेदी ने कहा कि ये सफलता Whole-of-Nation Approach का नतीजा है जहां पर सेना, वायुसेना, नौसेना और बाकी सरकारी विभागों ने नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगी। उन्हें अब करारा जवाब ही मिलेगा। भारत की सेना अब एक परिवर्तनशील, आधुनिक और भविष्य उन्मुख ताकत के तौर पर आगे बढ़ रही है।

    जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि इस दिशा में रुद्र के तौर पर All Arms Brigades का गठन भी किया जा रहा है। इसमें Infantry, Mechanised Infantry, Armoured Units, Artillery, Special Forces और Unmanned Aerial Systems जैसे लड़ाकू घटक जोड़े गए हैं। इन यूनिट्स को खास तौर पर तैयार किए गए Logistics और Combat Support भी मिल पाएंगे।

    आर्मी चीफ ने यह भी कहा है कि भैरव नाम की Light Commando Battalion बनाई जा रही है। यह तेज और घातक स्पेशल फोर्सेज होगी। हर Infantry Battalion में अब ड्रोन प्लैटून्स भी तैनात की जा रही है। इसके अलावा Artillery में दिव्यास्त्र बैटरियां और Loiter Munition Batteries की मदद से मारक क्षमता कई गुना बढ़ाई गई है।

    Army Air Defence को अब स्वदेशी मिसाइल सिस्टम्स से लैस किया जा रहा है। इसके अलावा जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि – ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भारतीय सेना ने पूरी ताकत के साथ पाकिस्तान समर्थित आतंकी ढांचे को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि – हमने शांति को अवसर दिया लेकिन कायरता का उत्तर पराक्रम से दिया।

    ऑपरेशन सिंदूर हमारा संकल्प, संदेश और उत्तर है। आर्मी चीफ ने कहा है कि लद्दाख में Dual-Use Infrastructure के अंतर्गत सड़कें, पुल और नेटवर्क बनाए जा रहे हैं इससे न सिर्फ सेना बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बुनियादी सुविधाएं मिलेगी। इसके अलावा Vibrant Village Programme के अंतर्गत चयनित गांवों में सेना द्वारा प्राथमिकता से विकास काम किए जा रहे हैं।

    जनरल द्विवेदी ने कहा कि – Border Tourism को बढ़ावा देने के लिए Battlefield, Spiritual, Ecological, Heritage और एडवेंचर टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में प्रयास किए जा रहे हैं। सेना स्थानीय युवाओं को Tour Guide, Mountaineering और एडवेंचर स्पोर्ट्स में ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर भी बना रही है। Smart Borders के अंतर्गत दूर आने वाले क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने के लिए सेना के कम्यूनिकेशन टॉवर्स भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

  • लड़की को लेकर दोस्तों में हुआ झगड़ा, दो दोस्तों ने मिलकर एक की चाकू से हत्या कर खदान में फेंका

    लड़की को लेकर दोस्तों में हुआ झगड़ा, दो दोस्तों ने मिलकर एक की चाकू से हत्या कर खदान में फेंका

    रायपुरः जिले में बोरी के अंदर युवक की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पर्ते खुलती गई और पुलिस ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया। दरअसल, लड़की के चक्कर में इन दोनों युवकों ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था।

    जानकारी मुताबिक, राखी थाना क्षेत्र में 24 जुलाई की शाम बेंद्री गांव के पत्थर खदान में पानी के ऊपर एक बोरी तैर रही थी, तभी किसी ने बोरी के बाहर पैर निकला देखा तो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची FSL और क्राइम की टीम ने जब जांच शुरू की। पता चला कि बॉडी 3 से 4 दिन पुरानी है। लाश के सिर और गले पर गंभीर चोटें थी। बॉडी का अधिकतर हिस्सा गल गया था। पुलिस जांच में मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी के तौर पर हुई है। दिनेश कायाबांधा का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने युवक के घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

    पुलिस को जांच में पता चला कि दिनेश (20) को अंतिम बार उसके 2 दोस्तों साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी।
    गिरफ्तार आरोपी।

    दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिनेश और वो बचपन के दोस्त थे। 24 जुलाई को दोनों दिनेश के घर आए और उसे अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर गिट्टी खदान के पास ले गए। यहां तीनों ने खदान के पास बैठकर शराब पी। इसी दौरान तीनों के बीच गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर साहेब और सोहन ने दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके गले और पेट में कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने पत्थर से दिनेश के चेहरे और सिर को कुचल दिया, ताकि पहचान न हो सके। फिर शव को बोरी में भरकर, उसमें पत्थर डालकर गिट्टी खदान के पानी भरे डबरी में फेंक दिया था।

    पुलिस ने साहेब दास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा​​​​​ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर और मोबाइल भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत छुपाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: मजीठिया मामले में Captain Amarinder Singh पर आप ने साधा निशाना

    Punjab News: मजीठिया मामले में Captain Amarinder Singh पर आप ने साधा निशाना

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद है। वहीं मजीठिया की हिमायत करने के मामले में आप ने कैप्टन अमरिंदर पर जमकर निशाने साधे। दरअसल, आप’ नेता नील गर्ग ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेराव किया। उन्होंने कैप्टन पर बिक्रम मजीठिया के पक्ष में फेसबुक पर पोस्ट डालने के लिए सवाल उठाए हैं।

    ‘आप’ नेता नील गर्ग ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सवालों के घेरे में लेते हुए कहा कि जब कैप्टन कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने गुटका साहिब की कसम खाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वे 4 सप्ताह में पंजाब से नशा खत्म कर देंगे। उन्होंने कैप्टन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब से नशा तो खत्म नहीं किया, लेकिन पंजाब को जरूर बर्बाद कर दिया।

    आप नेता ने कहा कि आज कैप्टन अमरिंदर की बिक्रम मजीठिया के पक्ष में डाली गई पोस्ट यह साबित करती है कि भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस ने नशा तस्करी को संरक्षण दिया है। यह केवल आम आदमी पार्टी की सरकार है जो नशे के खिलाफ असली लड़ाई लड़ रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा को इस पोस्ट पर अपनी सफाई देनी चाहिए। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर ने बिक्रम मजीठिया के पक्ष में फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि बिक्रम मजीठिया को परेशान करना ‘आप’ की अमानवीय चालों को दर्शाता है, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।

  • Punjab News: कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा को नोटिस जारी

    Punjab News: कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा को नोटिस जारी

    मोहालीः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह ने कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। जारी किए गए नोटिस में राजबीर सिंह ने खैहरा से 72 घंटे के भीतर लिखित माफ़ी मांगने की मांग है। राजबीर का कहना है कि खैहरा ने जो उन पर आरोप लगाए थे कि वह झूठे और बेबुनियाद आरोप है। जिसके चलते अब उन्होंने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि सुखपाल खैहरा अगर सोमवार तक माफ़ी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।