Blog

  • चर्चित छांगुर बाबा मामले में प्रशासन कर सकता है बड़ी कार्रवाई

    चर्चित छांगुर बाबा मामले में प्रशासन कर सकता है बड़ी कार्रवाई

    उत्तर प्रदेशः धर्मांतरण के मामले लागातार सामने आ रहे हैं। छांगुर बाबा सिंडिकेट का भांडा फूटने के बाद आगरा, अलीगढ़ समेत अब सुल्तानपुर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। मामले में इमरान नाम के एक युवक ने लड़की का ब्रेन वॉश कर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया।

    वहीं चर्चित छांगुर बाबा मामले में प्रशासन एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। छांगुर के भतीजे सबरोज के बलरामपुर स्थित मकान पर प्रशासन आज बुलडोजर चला सकता है। सबरोज को एटीएस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उस पर संगीन आरोपों के साथ-साथ ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराने का मामला दर्ज है। सबरोज का यह मकान गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रेहरा माफी गांव में स्थित है। प्रशासन की ओर से पहले ही उसे अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है।

    सूत्रों के अनुसार, अवैध निर्माण को गिराने के लिए प्रशासन की टीम आज किसी भी समय मौके पर पहुंच सकती है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जा सकती है। छांगुर से जुड़े लोगों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है और यह कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है।

  • Punjab News: Court में तारीख पर आए व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Court में तारीख पर आए व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में गुंडागर्दी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। एक बार फिर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, जहां माननीय अदालत में तारीख पर आए एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पिटाई के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए फिरोजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

    जानकारी देते पीड़ित राजिंदर सिंह निवासी मानसा ने बताया कि उसके बेटे का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसका केस माननीय अदालत में विचाराधीन था। पीड़ित और परिवार के कुछ अन्य लोग बीते दिन तारीख पर फिरोजपुर कोर्ट में आए थे। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकले तो ऑल्टो गाड़ी में आए कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा गया। बाद में अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए।

    परिवार ने इलाज के लिए राजिंदर को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित अब न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों ने कहा कि फिरोजपुर में इतनी गुंडागर्दी बढ़ गई है कि कोर्ट परिसर में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। हम तारीख पर आए थे, लेकिन दूसरा पक्ष पहले से ही अपने कुछ साथियों को लेकर बेसबैट लेकर तैयार था और जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरा, उसने हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • Punjab News: दोनों भाईयों ने मरने से पहले पुलिस और कुछ व्यक्तियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: दोनों भाईयों ने मरने से पहले पुलिस और कुछ व्यक्तियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले की सब-डिवीजन पातड़ा के गांव नियाल के दो भाइयों ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय दविंदर सिंह उर्फ गेजा पुत्र मालिकीत सिंह और 43 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ बाड़ा पुत्र रामा सिंह दोनों ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल में विडियो बना कर आत्महत्या करने की वजह बताई। उन्होंने आरोप लगाए है कि ट्रक मालिक लखविंदर सिंह उर्फ देसा द्वारा पैसे चोरी करने के लगाए गए आरोपों के चलते उनकी बेरहमी से मारपीट की गई। दोनों ने कहा कि ना तो वह पहले चोर थे और ना ही उन्होंने अब चोरी की है। अगर कोई उन दोनों के द्वारा चोरी करने के कोई प्रूफ है तो वह दिखाए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस पर झूठा पर्चा देने के आरोप लगाए है। दोनों ने मरने से पहले बनाई वीडियो में पुलिस के द्वारा उन पर झूठी गोलियों का पर्चा डालने के आरोप लगाए। दोनों भाईयों ने कहा कि पुलिस उन्हें कभी भी उठाकर उन पर नशे का पर्चा दर्ज करवा सकती है। व्यक्ति ने कहा कि वह चूरा पोस्त खाता है, लेकिन वह चिट्टे का नशा नहीं करता। दोनों ने कहा कि अगर कोई साबित कर दे कि वह चिट्टा पीने वालों के साथ भी बैठता है। मरने से पहले दोनों ने इंसाफ की गुहार लगाई है। दोनों ने कहाकि पुलिस कर्मी से परेशान होकर दोनों जीवनलीला समाप्त करने लगे है। वहीं पुलिस के साथ कई लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि दोनों भाई 7 से 8 हजार रुपए सैलेरी लेते थे, लेकिन उन्होंने कभी एक साथ 65.500 हजार रुपए नहीं देखे। दोनों पर 65.500 हजार की चोरी के आरोप लगाए गए। दोनों भाईयों ने देसा पर मरने के आरोप लगाए है। दोनों भाईयों ने कहा कि उनके घर में दाना खाने के पैसे नहीं है। घर में छोटे-छोटे बच्चे है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 23 साल एक फैक्टरी में उनके द्वारा नौकरी की गई, लेकिन वहां पर भी जांच करवाई जाए, उन्होंने वहां पर भी कभी चोरी नहीं की। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे घर की तालाशी ले लें घर में कोई पैसा है तो वह दिखा दें। इस दौरान पातड़ा पुलिस ने मृतक व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।  
  • बादल फटने से हुई तबाही, कई घर और वाहन मलबे में दबे, देखें वीडियो

    बादल फटने से हुई तबाही, कई घर और वाहन मलबे में दबे, देखें वीडियो

    रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई है। केदारघाटी के रुमसी गांव में शुक्रवार देर रात अतिवृष्टि हुई है। गांव के लोगों का कहना है कि देर रात बादल फटा है। इलाके में भारी तबाही मची है। कई घर और वाहन मलबे में दब गए हैं। रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। घटना की सूचना प्राप्त होते ही रेसक्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। सामने आई तस्वीरों में कई घर, दुकानें, गाड़ी और बाइक मलबे में दबे नजर आ रहे हैं। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग में कई मार्ग अवरुद्ध भी हो गए हैं।

    दूसरी और गौरीकुण्ड के समीप केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर पहाड़ी दरकने से पैदल मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग को खोले जाने का तेजी से काम किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान देने और यात्रा से पहले सड़क मार्गों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी से उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।

    बता दें कि हाल ही में मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत एवं उधमसिंह नगर जिलों के कुछ स्थानों पर भारी तथा कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया था। ‘ऑरेंज’ अलर्ट के मद्देनजर देहरादून जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया था।

  • हरियाली तीज में बनाएं ये दो Dishes, बच्चे हो या बड़े सभी को आएंगी बेहद पसंद

    हरियाली तीज में बनाएं ये दो Dishes, बच्चे हो या बड़े सभी को आएंगी बेहद पसंद

    धर्मः हरियाली तीज का त्योहार सिर्फ व्रत और पूजा का नहीं, बल्कि घर में बने खास पकवानों से भी जुड़ा होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, सजती-संवरती हैं और शाम को शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। पूजा के बाद घर में मिठाइयों और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू फैल जाती है। तीज के दिन कुछ खास डिशेज बनाई जाती हैं जो स्वाद के साथ-साथ परंपरा से भी जुड़ी होती हैं। इन डिशेज को परिवार के साथ मिलकर खाना और बांटना त्योहार की मिठास को दोगुना कर देता है। इन पारंपरिक पकवानों में प्यार और परंपरा दोनों का तड़का लगता है। बच्चे हो या बड़े, तीज पर बनने वाले घेवर और गुजिया सभी को बेहद पसंद आते हैं। हरियाली तीज पर बनाई जाने वाली दो सबसे पॉपुलर डिशेज- घेवर और मावे के गुजिया। ये दोनों डिशेज त्योहार को और भी स्पेशल बना देती हैं।

    1. राजस्थानी घेवर रेसिपी


    – मैदाः 1 कप
    – घीः 2 टेबलस्पून
    – ठंडा दूधः 1/2 कप
    – बर्फ के टुकड़ेः 3-4
    – पानीः 1 कप या जरूरत के अनुसार
    – शक्करः 1 कप
    – पानी (चाशनी के लिए)ः 1/2 कप
    – केसरः कुछ धागे
    – इलायची पाउडरः 1/4 टीस्पून
    – ड्राय फ्रूट्सः सजाने के लिए
    – घीः तलने के लिए

    राजस्थानी घेवर बनाने की विधि
    1. एक बड़े बर्तन में घी और बर्फ के टुकड़े डालें और हाथ या मिक्सर से तब तक फेंटें जब तक घी सफेद और क्रीमी न हो जाए।
    2. अब इसमें मैदा डालें और धीरे-धीरे ठंडा दूध और फिर पानी डालकर एकदम पतला, रनिंग बैटर बना लें। ध्यान रखें, घोल में कोई गांठ न हो।
    3. कढ़ाई में घी गर्म करें। जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो एक करछी घोल ऊंचाई से डालें। घोल डालते ही बुलबुले बनने लगेंगे।
    4. जैसे ही बुलबुले शांत हों, फिर से घोल डालें। यह प्रक्रिया 4-5 बार दोहराएं जब तक घेवर गोल और क्रिस्पी शेप में न आ जाए।
    5. अब इसे बाहर निकालकर ठंडा होने दें।
    6. दूसरी ओर, शक्कर, पानी और केसर मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करें।
    7. अब ठंडा घेवर चाशनी में डुबोएं और निकाल कर ऊपर से ड्राय फ्रूट्स और इलायची पाउडर से सजाएं। चाहें तो ऊपर से मावा या मलाई भी डाल सकते हैं।

    2. मावा गुजिया रेसिपी


    – मैदाः 1 कप
    – घीः 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
    – मावाः 1 कप
    – शक्करः 1/2 कप
    – इलायची पाउडरः 1/4 टीस्पून
    – नारियल बूराः 2 टेबलस्पून
    – किशमिशः 1 टेबलस्पून
    – घीः तलने के लिए

    मावा गुजिया बनाने की विधि
    1. मैदा में घी डालकर मोयन बनाएं और सख्त आटा गूंथ लें। इसे 15-20 मिनट ढककर रखें।
    2. मावा को नॉनस्टिक पैन में हल्की आंच पर भून लें जब तक हल्का सुनहरा रंग न आ जाए। फिर इसे ठंडा होने दें।
    3. अब मावा में शक्कर, नारियल बूरा, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
    4. आटे से छोटी लोइयां बनाएं और बेल लें। बीच में मावा वाला मिश्रण रखें और आधा चांद आकार में मोड़कर किनारों को अच्छे से दबा दें।
    5. चाहें तो गुजिया मोल्ड का इस्तेमाल करें ताकि सभी गुजिया एक जैसे बनें।
    6. अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और धीमी आंच पर गुजिया को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें।
    7. ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करें।

  • Punjab News: 6 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 6 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए तस्करों के नाम सरबजीत उर्फ जोबन निवासी खंड वाला, धर्म सिंह और कुलबीर सिंह निवासी अजनाला है। इन तस्करों से 6 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा के इस पार हेरोइन की खेप कुछ दिन पहले भेजी गई थी, जिसे आरोपी सरबजीत उर्फ जोबन ने रिसीव किया था।

    सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस आरोपी को और इसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों आरोपियों से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। इन दोनों से पूछताछ के आधार पर अन्य दो तस्करों धर्म सिंह और कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों तस्करों से पांच किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई है।

    शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी सरबजीत उर्फ जोबन सीमा पार कुख्यात तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना एयरपोर्ट और पुलिस थाना छेहरटा में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके और और भी रिकवरी हो सके।

     

  • Punjab News: गैंगस्टरों के नाम पर मांगता था 5 लाख की फिरौती, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टरों के नाम पर मांगता था 5 लाख की फिरौती, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में गैंगस्टरों के द्वारा फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, उक्त आरोपी ने मलोट के गांव लकड़वाला में सरकारी टीचर से फिरौती मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने उसी के गांव के आरोपी को फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। दरअसल, गांव लकड़वाला में अध्यापक के रूप में सेवा दे रहे परमिंदर सिंह से आरोपी ने 5 लाख की फिरौती मांगी थी।

    मामले की जानकारी देते हुए मलोट के डीएसपी इकबाल सिंह संधू ने बताया कि गांव लकड़वाला के स्कूल में परमिंदर सिंह नामक व्यक्ति अध्यापक के रूप में कार्यरत है। उसे विदेशी नंबरों से फोन करके और एक संदेश भेजकर भी पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। लिखित संदेश में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के अलावा अन्य गैंगस्टरों के नाम भी लिखे गए थे, और जो फोन किए जा रहे थे उनमें भी गोल्डी बराड़ का उल्लेख करते हुए परमिंदर सिंह को 5 लाख रुपये देने के लिए धमकियां दी जा रही थीं।

    डीएसपी संधू ने कहा कि पकड़ा गया व्यक्ति भी इसी गांव लकड़वाला का निवासी है और उसका नाम जसप्रीत सिंह है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उसका किसी गैंगस्टर से संबंध है या नहीं, और इस पर पहले कोई मामला दर्ज है या नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई और जानकारी पुलिस रिमांड लेकर प्राप्त करेंगे। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं है। जसप्रीत सिंह लकड़वाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने पर एक दिन का रिमांड हासिल हुआ है और अगली कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: चलते ट्रक में Driver को आया Heart Attack, देखें वीडियो

    Punjab News: चलते ट्रक में Driver को आया Heart Attack, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर डेराबस्सी के पास सुबह चलते हुए ट्रक में ड्राइवर सतनाम सिंह को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। लेकिन 54 वर्षीय सतनाम सिंह ने मौत से पहले समझदारी दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अटैक के दौरान उन्होंने ब्रेक लगाकर ट्रक को सड़क के किनारे रोक दिया, वरना आसपास चल रहे वाहन उसकी चपेट में आ सकते थे और कई लोगों की जान भी जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। बाताया जा रहा है कि सतनाम सिंह सहारनपुर का रहने वाला है। माल छोड़कर ट्रक अमृतसर से वापस सहारनपुर जा रहा था। ट्रक में अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी और उन्हें तेज दर्द महसूस हुआ। जिससे हाइवे पर ट्रक डोले खाने लगा। ट्रक पर उनका नियंत्रण भी नहीं रह गया था, लेकिन किसी तरह उन्होंने ट्रक को अपने नियंत्रण में लेकर सड़क के किनारे खड़ा किया और फिर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अगर सतनाम सिंह समझदारी ना बरते तो कई लोग हादसे का शिकार हो सकते थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सतनाम सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है। राहगीरों के मुताबिक जब ट्रक इधर-उधर डगमगा रहा था तो लोगों ने शोर मचाया, लेकिन जब ट्रक सड़क के किनारे आकर रुका तो देखा कि सतनाम सिंह स्टीयरिंग पर गिरा हुआ था।
  • फंदे से लटका मिला महिला सब इंस्पेक्टर का शव

    फंदे से लटका मिला महिला सब इंस्पेक्टर का शव

    नई दिल्ली: रोहिणी सेक्टर-11 में दिल्ली पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला सब इंस्पेक्टर ने घर में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला की पोस्टिंग रोहिणी जिला के अमन विहार थाने में थी। मामले की सूचना मिलते ही शाहबाद डेयरी थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पता चला कि मृतका का भाई सबसे पहले पहुंचा और जाली तोड़कर अंदर गया तो एसआई को पंखे से लगे फंदे से लटका पाया।

    उसी ने बॉडी को तुरंत पंखे से नीचे उतारा और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। डीसीपी आउटर नॉर्थ हरेश्वर स्वामी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई है। वह साल 2021 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थी। मूल रूप से हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। पता चला कि वह आजकल काफी परेशान रहती थी। खुदकुशी की असली वजह का पता नहीं चल पाया है।

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि सविता रोहिणी के अमन विहार पुलिस स्टेशन में एसआई के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस के अनुसार, उनके भाई ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने जाली तोड़कर गेट खोला और सविता के शव को पंखे से नीचे उतारा। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच जारी है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है। आगे की कार्यवाही जारी है। उधर पुलिस इस मामले में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

  • CM का ऐलानः अब पत्रकारों को मिलेगी 15,000 रुपये पेंशन

    CM का ऐलानः अब पत्रकारों को मिलेगी 15,000 रुपये पेंशन

    पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सीएम नीतिश कुमार ने बिहार के पात्र पत्रकारों की पेंशन राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अब पात्र पत्रकारों को पेंशन के रूप में 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उनकी मृत्यु के उपरांत आश्रितों को मिलने वाली पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि इस संबंध में विभाग को निर्देश दिए गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाने का ऐलान किया।

    नीतीश कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, “लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

    पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।” बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा चुनाव प्रक्रिया को इस तारीख से पहले पूरा किया जाना है। संभावना है कि चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में होंगे। चुनाव दो या तीन चरणों में संपन्न हो सकते हैं। अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसी उम्मीद है कि दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को ध्यान में रखकर ही तारीखें तय की जाएंगी।