Blog

  • Punjab News: चलती कार में नाबालिग से रेप, मामला दर्ज

    Punjab News: चलती कार में नाबालिग से रेप, मामला दर्ज

    मोहालीः जीरकपुर में नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। 16 वर्षीय पीड़िता के अनुसार उसे कार सवार ने पहचान पूछने के बहाने जबरदस्ती कार में बिठा लिया। जिसके बाद उसके साथ चलती कार में रेप किया। वहीं घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। जीरकपुर पुलिस ने लड़की की मां के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को आधार बनाकर आरोपी की पहचान कर रही है।

    पीड़ित परिवार के अनुसार नाबालिग को आरोपी पहले जीरकपुर लेकर आया, फिर मोहाली और फिर वापस जीरकपुर लेकर गया। लड़की का कहना है कि कार में दो युवक सवार थे, जिन्होंने पहचान पूछने के बहाने उसे खींच कर गाड़ी में बिठा लिया। फिर उसे ट्रिब्यून चौक से फेस 11 के जंगलों की ओर ले गए। जहां युवक ने चलती गाड़ी में उसके साथ रेप किया। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 साल की बेटी जीरकपुर की सैलून में काम करती है। 22 जुलाई को वह सैलून गई थी, लेकिन घर वापस नहीं आई। उसने 23 जुलाई को घर आकर पूरी घटना की जानकारी दी।

    लड़की ने कहा कि वह अपने दोस्त से पंचकुला मिलने गई थी। वापसी के ऑटो में देढ़ासी आ गई और वहां 6 बजे ऑटो में ही जीरकपुर के मेट्रो माल के पास पहुंची। वह पैदल ही घर जा रही थी कि काले रंग की कार ने उसे खींचकर कार में डाल दिया। इस मामले में एसएचओ सतिंदर सिंह का कहना है कि उनके पास शिकायत आ गई है, और उनके द्वारा पीड़ित परिवार के बयानों पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और रेप की धाराओं के तहत दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: नाबालिग बच्ची से युवक ने किया रेप, मामला दर्ज

    Punjab News: नाबालिग बच्ची से युवक ने किया रेप, मामला दर्ज

    लुधियानाः थाना लाडोवाल के अधीन आते इलाके में नाबालिग व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार बच्ची के साथ गांव का ही युवक उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। बच्ची के पिता ने बताय कि उक्त आरोपी बेटी को उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 7 महीने से रेप कर रहा है। जिसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयानों पर आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुख निवासी गांव खैहरा बेट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पीड़ित किशोरी के पिता थाना लाडोवाल की पुलिस को शिकायत देते हुए कहा-24 जुलाई को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। जब वह घर आया तो घर के बेडरुम का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से सुखविंदर सिंह उर्फ सुख निकला और जब उसने उससे कहा कि अंदर क्या कर रहे थे तो सुखविंदर उसे धक्का मार कर मौके से भाग गया। पिता ने कहा-कमरे में उसकी बेटी रो रही थी।

    उसने उसे बताया कि सुखविंदर उसे पिछले 7 महीने से उसके अश्लील तस्वीरों का डरावा देकर उसके साथ जबरी शारीरिक संबंध बना रहा है और उसे फोन पर बात करने के लिए कहता था। आज भी जब वह काम पर चले गए तो सुखविंदर ने उससे धक्केशाही करते हुए कमरे में लेजाकर उससे जबरदस्ती अवैध संबंध बनाए। इस केस में पुलिस ने आरोपी सुखविंदर के खिलाफ 64(1), BNS 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

  • आज का राशिफल, 26 जुलाई 2025

    आज का राशिफल, 26 जुलाई 2025

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 6 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशिः आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, भौतिक सुख में बढ़ोतरी होगी। इस राशि की जो महिलायें वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। छात्र आज अपने इंटरेस्ट के हिसाब से किसी कोर्स को चूज करेंगे, जिसमें उनको बढ़िया सफलता मिलेगी। आज आप किसी विषय पर जरूरी बात अपने दोस्त से कर सकते है। भगवान शिव के मंदिर जाकर उनका जलाभिषेक करें, इससे आपके मन में चल रही उलझन का समाधान मिलेगा।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको करियर में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज आप काम को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे, जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा होगा। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज वरिष्ठ सदस्यों से सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। छात्र आज गंभीरता के साथ पढाई करेंगे और अपने बचे हुए पाठ्यक्रम को कम्पलीट करेंगे।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज काफी दिनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेगा। आज आपके अंदर उत्साह बना रहेगा और आप काम करने का नया टारगेट भी बनायेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति राजनीतिक क्षेत्र में हैं, वे आज किसी सभा में जायेंगे, जहां अपने संबोधन से जनमानस में नयी उमंग भर देंगे।

    कर्क राशिः आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इलेक्ट्रोनिक के बिजनेस में आज आपको बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बन रही है। आज किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, आप साथ बैठकर अच्छे से इंजॉय करेंगे। आज आपका काम समय से पूरा हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विशेष चर्चा होगी, ये आपके बच्चों से रिलेटेड भी हो सकती है। आज घर से निकलते समय आप बड़ो का आशीर्वाद लेकर निकलें, कार्य में सफलता मिलेगी।

    सिंह राशिः आज आपका दिन मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। हार्डवेयर के बिजनेस में आज आपको कम मेहनत में ज्यादा धनलाभ होगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से आप जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे, जिसका आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आप घर के कार्यों में हाथ बंटा सकते हैं। आज आपका अधूरा काम आपके सहयोगी की मदद से पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको थोड़ा सा सतर्क रहना चाहिए।

    कन्या राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपनी आदतों में कुछ बदलाव कर सकते है, यह बदलाव आपके काम को लेकर या करियर को लेकर हो सकता है। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और नया कोर्स करने का मन बनायेंगे। आज आप काम के प्रेशर को कम करने के लिए अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा ले सकते हैं।

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। ऑटोमोबाइल के बिजनेस में आज आपको बढ़िया धनलाभ होगा, आप अपने व्यापार को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आपका रुझान साहित्य के क्षेत्र में होने से आप बुक पढ़ने का मन बनायेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कॉम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है, साथ में कुछ समय स्पेंड करेंगे।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए फेवरेबल है। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी और कुछ खास लोग मददगार भी साबित होंगे। यदि आज आप मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें, इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे।

    धनु राशिः आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। जिन व्यक्तियों को लंबे समय से नौकरी का इंतजार है, आज वो ख़त्म हो सकता है। आज किसी एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें, आपके लिये अच्छा रहेगा। आज आपको ऑफिस में सहकर्मी का सहयोग मिलने से काम आसान हो जायेगा।

    मकर राशिः आज आप का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप किसी जरूरी काम को करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा और आपके रिश्ते में नयापन आएगा। आज आप कुछ समय दोस्तों के साथ भी गुजारेंगे, जिससे आपका मूड फ्रेश होगा। आज व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है।

    कुम्भ राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो सकती है, जो आने वाले समय में आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगी। आज आपको टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। समाज सेवा से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज विभिन्न वर्ग के व्यक्तियों से मिलने और उनकी समस्या को दूर करने का मौका मिलेगा। आज आपके घर का माहौल ठीक रहेगा, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। आज राजनितिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज रोजगार में नए मार्ग प्रशस्त होंगे, जो आपके करियर में उन्नति को बढ़ाएंगे। आज ऑर्गेनिक कृषि में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे बच्चों को ख़ुशी मिलेगी।

  • Punjab News: रिश्वत लेते ASI सहित 2 हवलदार रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रिश्वत लेते ASI सहित 2 हवलदार रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हवलदारों को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना तलवंडी साबो क्षेत्र में कुछ दिन पहले से दर्ज भुक्की और अवैध शराब के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था और आरोपी को रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया था, जिसके बाद परिजनों से पैसे की मांग की जा रही थी।

    आरोपी के पिता को फायदा पहुंचाने के एवज में 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें 40 हजार में डील तय हुई। आज जब आरोपी पक्ष से 20 हजार रुपए की पहली किस्त ली जा रही थी, तभी विजिलेंस टीम ने कार्रवाई कर दोनों हवलदारों को पकड़ लिया। पकड़े गए हवलदार एएसआई जस्कौर सिंह के क्वार्टर में मिले, जहां से 5 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है। विजिलेंस ने 2 हवलदारों और एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: गैस पाइप लीक होने से दुकान में लगी आग, चार लोग झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: गैस पाइप लीक होने से दुकान में लगी आग, चार लोग झुलसे, देखें वीडियो

    बटाला: उमरपुरा इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जब इंटरनेट के तार बिछाने के दौरान सड़क के नीचे से गुजर रही गैस पाइप फट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर अमृतसर रेफर किया गया है। घायलों के परिजनों के अनुसार जमीन के नीचे इंटरनेट की केबल बिछाते समय कार्यरत टीम ने अनजाने में गैस पाइप को छेड़ दिया, जिससे गैस लीक हुई।

    वहीं पास ही स्थित दुकान में लगे एयर कंडीशनर की वजह से गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाके के साथ दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान के अंदर बैठे चार लोग आग की चपेट में आ गए, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है, वहीं ड्यूटी पर तैनात मेडिकल अधिकारी डॉ. साहिल ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीव कुमार और एसडीएम विक्रमजीत सिंह ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। यदि किसी पक्ष की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar: Innocent Heart School लोहारा में आज से जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट तथा जोनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट आरंभ

    Jalandhar: Innocent Heart School लोहारा में आज से जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट तथा जोनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट आरंभ

    जालंधरः इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में आज से जोनल क्रिकेट और वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आरंभ हुआ। जिसमें ज़ोन नं. 2 से बड़ी संख्या में टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और अपने खेल कौशल व खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में कुल 22 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें क्रिकेट अंडर-14 श्रेणी में 10 टीमों और वॉलीबॉल अंडर-14 व अंडर-17 श्रेणियों में 12 टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपने कौशल को प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच साबित हुई। यह टूर्नामेंट इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां के प्रांगण में आयोजित किया गया, जहाँ प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्धा के लिए उत्कृष्ट सुविधाएँ प्रदान की गईं। विद्यालय के प्रशासन और स्टाफ ने सभी प्रतिभागियों के लिए आयोजन को सुचारु और सुखद बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के बीच खेल भावना, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित कर रहा है।
  • Punjab News: नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हुए इलाका निवासी, देखें वीडियो

    Punjab News: नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हुए इलाका निवासी, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में बीते दिनों हुई बरसात के कारण बेशक विभिन्न गलियों में पानी भर गया था, लेकिन भठे वाली गली के निवासी और इसके साथ लगे तीन-चार अन्य मोहल्ले भी इसी तरह सीवरेज के गंदे पानी की निकासी न होने के कारण नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हो रहे हैं। इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह सीवरेज का गंदा पानी गली में फैला हुआ है और इस गंदे पानी की निकासी न होने के कारण मोहल्ला वासियों को काफी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    वहीं, इस सीवरेज के गंदे पानी के कारण लोगों को बदबू और बीमारियों के फैलने का डर सताए हुए है। लोगों का कहना है कि बरसात का मौसम है और बरसाती पानी भी दो से तीन फुट तक गली में भर जाता है। ऐसे में जिनके घर नीचले हिस्से में हैं, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

    उन्होंने कहा कि इस सीवरेज के गंदे पानी की निकासी करवाने के लिए मोहल्ला निवासी कई बार उच्च अधिकारियों से भी मिले हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 12 महीने 30 दिन इसी तरह सीवरेज की समस्या के साथ उन्हें जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह स्कूल टाइम पर भी जब छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं, तो इस पानी में गिरकर उनकी वर्दी खराब हो जाती है और उन्हें चोटें भी लगती हैं। लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी या राजनीतिक नेता ने उनकी कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का समाधान करे और सीवरेज के गंदे पानी से उन्हें निजात दिलाए।

  • इनरव्हील क्लब ऊना की वर्ष 2025-26 के लिए नई टीम की पद स्थापना

    इनरव्हील क्लब ऊना की वर्ष 2025-26 के लिए नई टीम की पद स्थापना

    अध्यक्ष शोभा सोनी व सचिव अमरजीत बबली ने पदभार ग्रहण किया

    ऊना/सुशील पंडित: इन्नरव्हील क्लब ऊना की वर्ष 2025-26 के लिए नई टीम का पद स्थापना समारोह शुक्रवार को रक्कड़ कालोनी के निजी होटल में संपन्न हुआ। इन्नरव्हील क्लब की नवर्निवाचित अध्यक्ष शोभा सोनी व सचिव अमरजीत बबली की टीम ने पदभार ग्रहण किया। निर्वतमान क्लब प्रधान रमा कंवर ने नव निर्वाचित प्रधान शोभा सोनी को क्लब कालर पहनाया तथा प्रधान का बैच लगाया। इस दौरान टीम के सभी सदस्यों का परिचय करवाया गया। इन्नरव्हील क्लब की अध्यक्ष शोभा सोनी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य जनसेवा व सामाजिक विषयों के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। जिसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा सेवा के विभिन्न कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है,वहीं मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य में मदद करके उनके सामाजिक व आर्थिक जीवन स्तर में परिवर्तन लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। वहीं जरूरतमंद को राशन देने के साथ-साथ अन्य मदद भी इनरव्हील टीम आगे बढ़ कर के प्रदान कर रही है।

    पर्यावरण जागरूता के लिए भी क्लब लगातार कार्य कर रहा है तथा पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जनचेतना पैदा करने के भी कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब की सारी टीम बेहतर समाज के निर्माण के लिए भी प्रयासरत है। महिलाओं का सशक्तिकरण हो इस दिशा में भी काम किया जा रहा है। महिलाएं अधिक से अधिक सेवा कार्यों से जुड़े इस को लेकर बेहतर प्रयास हुए हैं और नये सदस्य क्लब के साथ जुड़ रहे हैं।   क्लब की सचिव अमरजीत बबली ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करते हुए सही मायनों में जरूरतमंद तक पहुंचकर मदद करना है और इन्नरव्हील क्लब पिछले लंबे समय से बेहतरीन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां हम सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं अपनी संस्कृति की विरासत को भी आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष रमा कंवर,प्रधान शोभा सोनी,सचिव अमरजीत बबली,कैशियर निरूपमा महाजन,क्लब एडिटर डा.जागृति दत्ता,उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा,आईएसओ मीरा मेहता, पूर्व प्रधान सीमा वशिष्ठ,पूर्व प्रधान जतिंद्र कौर,सुमन पुरी,नीलम साही,रजिता कसाणा,रेखा शर्मा,पूर्व सचिव रंजना जसवाल,कमला कँवर,रमा कालिया,मेघा ओहरी,अनूपा ठाकुर,रंजना बख्शी,तेजिंद्र अरोड़ा उपस्थित रही। बाक्स इन्नरव्हील क्लब सदस्यों ने इस अवसर पर तीज पर्व भी मनाया। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तूत किए। पांरपरिक वेशभूषा में सजधजकर कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने गिद्दा पेश किया,जबकि सोलो सांग,सोलो डांस व समूह नृत्यों के अलावा फैशन शो भी आयोजित किया गया।

  • विकास खंड ऊना में आयोजित हुई बीएलसीसी बैठक, वीपीआरपी के तहत मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा

    विकास खंड ऊना में आयोजित हुई बीएलसीसी बैठक, वीपीआरपी के तहत मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा

    ऊना/सुशील पंडित: विकास खंड ऊना में खंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन खंड विकास अधिकारी के.एल. वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम संगठनों के प्रतिनिधि तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम सशक्त समृद्धि योजना के अंतर्गत पंचायत स्तर से प्राप्त मांगों की समीक्षा कर, विभागीय समन्वय से उनके समाधान हेतु रणनीति तैयार करना था। खंड विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान वीपीआरपी की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

    बैठक में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा प्रस्तुत आजीविका संवर्धन, आवास, जल निकासी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी के एल वर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायतों से प्राप्त मांगों को प्राथमिकता के आधार पर आगामी योजनाओं में सम्मिलित किया जाए।

    बैठक में एनआरएलएम टीम द्वारा पंचायतों में अब तक किए गए कार्यों तथा एकत्रित मांगों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। चर्चा के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय से ही जमीनी स्तर पर सतत एवं समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

    बैठक में एनआरएलएम से जिला परियोजना प्रबंधक, एलएसईओ अंजू बाला, मिशन कार्यकारी अभिनंदन शर्मा, क्षेत्रीय समन्वयक अंकुश कुमार, सोनिया महाजन, सुखदेव तथा मनोज कुमार सहित संकुल स्तरीय संगठनों के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: बाप-बेटी में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, संपत्ति को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: बाप-बेटी में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, संपत्ति को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के बंदा बहादुर कॉलोनी में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब एक पिता अपनी ही बेटी को घर से बाहर निकाल रहा था। यहां तक कि पिता ने पूरे घर का सामान भी एक ट्रक में डालकर ले गया। पिता का कहना है कि पिछले लंबे समय से परिवार उनसे किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रहा। जिसके कारण उन्होंने गुस्से में आकर उसने मकान को बेचने का फैसला किया। इसलिए वह अब अपने घर में जो भी रह रहा था, उसे बाहर निकालकर घर को खाली कराना चाहता है। जिसको लेकर यह हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। इसकी सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

    दूसरी ओर, बेटी का कहना है कि उसका पिता पिछले लंबे समय से घर नहीं आ रहा था और न ही उसने घर की कोई जिम्मेदारी ली थी। आज उसके पिता ने कुछ अनजान महिलाओं को लेकर उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई और जबरन उसे उसके घर से बाहर निकाल दिया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

    फिलहाल पूरा मामला पुलिस की निगरानी में आ गया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब दोनों पक्षों को पुलिस थाने बुलाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।