Blog

  • Punjab News: मेन चौक में हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक और पुलिस कर्मियों के बीच हुआ टकराव, देखें वीडियो

    Punjab News: मेन चौक में हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक और पुलिस कर्मियों के बीच हुआ टकराव, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के क्रिस्टल चौक में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां युवक और पुलिस कर्मियों में मामला गरमा गया। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस के साथ गाड़ी सवार युवक की बहस हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा टॉय वैन के जरिए युवक की गाड़ी उठाने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी के साथ युवक का विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक बुजुर्ग माता की दवाई लेने के लिए कुछ मिनट सड़क पर गाड़ी खड़ी करके चला गया था। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने टॉय वैन के साथ गाड़ी सड़क से हटा ली।

    इस दौरान सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। वहीं गाड़ी में सवार बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाए है कि, “उनके साथ पुलिस दबाव बना रही है। महिला ने कहा कि वह बीमार है और बेटा दवाई लेने गया था। इस दौरान पुलिस ने सड़क से उनकी गाड़ी टो करके हटा ली।” इस घटना के बाद युवक ने सड़क पर ही पुलिस से बहस शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने कैमरे के सामने अपनी सफाई दी। युवक ने बताया कि उसकी माता की तबीयत खराब हो जाने के कारण वह दवाई लेने गया था और पुलिस ने बिना किसी चेतावनी के गाड़ी उठा ली। दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में ट्रैफिक बहुत ज्यादा हो गया है। इसलिए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ती है।

    उनका कहना था कि यह क्षेत्र नो-पार्किंग ज़ोन में आता है और उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाई है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। लोगों ने भी दोनों पक्षों को लेकर राय दी। जहां कुछ ने पुलिस की सख्ती को जरूरी बताया, जबकि कुछ लोगों ने युवक की मजबूरी को समझते हुए पुलिस के तरीके की निंदा करनी शुरू कर दी। इस घटना ने एक बार फिर नगर निगम और ट्रैफिक विभाग की नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, कुछ लोगों का कहना हैकि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, लेकिन दूसरी ओर बीमार महिला की मजबूरी को ना समझते हुए पुलिस उन्हें फर्ज समझा रही है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के थाना भैणी मियां खां के अंतर्गत आते गांव मौचपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका की पहचान सुमनप्रीत कौर के रूप में हुई है। मृतिका सुमनप्रीत कौर की मां हरजीत कौर और भाई गगनदीप सिंह ने बताया कि सुमनप्रीत कौर का विवाह बल्ली मान पुत्र साबा सिंह वासी पिंड मोंचपुर से हुआ था। आरोप है कि तभी से ही पति और ससुराल पक्ष उसे तंग परेशान कर रहे थे और दहेज की मांग की जा रही थी। इसी के साथ उससे मारपीट की जा रही थी। बीते दिन भी घर आकर लड़की के पति बल्ली मान द्वारा मारपीट की गई।

    परिवार का आरोप है कि उनकी मौसी के साथ भी मारपीट की गई। परिवार ने आरोप लगाए है कि आज इसी मारपीट के कारण से उसकी मौत हो गई। परिवार ने प्रशासन से मांग की हैं कि ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करके उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। इस मामले को लेकर थाना भैणी मियां खां के एसएचओ दीपिका से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार द्वारा स्टेटमेंट दिए जाने के बाद और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद जो भी जांच होगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana News: हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने एक संगठित हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जोकि पूरी चेन बनाकर नशा बेच रहे थे। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की अगुवाई में की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 (संगठित अपराध) भी जोड़ी गई है।

    जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि इस मामले की शुरुआत 9 फरवरी को हुई, जब क्राइम ब्रांच-19 की टीम गश्त पर थी और सूचना के आधार पर रोहित निवासी ढकौली, पंजाब को सेक्टर-20 पंचकूला से 9.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में आरोपी रोहित के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की गई, जिसमें दूसरा आरोपी मोहन साहू पुत्र राजकुमार निवासी खड़क मंगोली को 10 मार्च को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिससे तीसरे आरोपी संतोष गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी खड़क मंगोली की जानकारी मिली और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इन पर संगठित अपराध की धारा 111 भी जोड़ दी। इसी नेटवर्क से जुड़े चौथे आरोपी प्रिंस पुत्र नरवेल निवासी जिला अमृतसर, पंजाब को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस को लंबे समय से इस मामले के मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला की तलाश थी, जिसे लगातार प्रयासों के बाद 22 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फिलहाल तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य तस्करो की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानो पर छापेमारी की जा रही है।

    एसीपी क्राइम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह चेन बनाकर हेरोइन की सप्लाई करता था और मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला के खिलाफ नशा तस्करी के तीन आपराधिक मामले पहले से ही पंजाब और हरियाणा में दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरे मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: नशे के दलदल में फंसा बेटा, परेशान होकर मां ने की जीवनलीला समाप्त, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के दलदल में फंसा बेटा, परेशान होकर मां ने की जीवनलीला समाप्त, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस राज्य में बह रही नशे की छठी नदी को रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उसके बावजूद भी नशा तस्कर अपना काम बदस्तूर जारी रखे हुए हैं। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर दिन कई परिवार इस नशे का शिकार हो रहे हैं और ऐसा ही एक मामला पठानकोट में देखने को मिला, जहां एक मां ने इसलिए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, क्योंकि उसका बेटा नशे की दलदल में फंस गया था।

    जिसके कारण वह अक्सर घर पर पैसे मांगता था और पैसे ना देने पर खुद को जान देने की धमकी देता था। इस रोज-रोज की हरकत से तंग आकर 60 वर्षीय महिला ने जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में जब मृतिका के पति सुरिंदर पाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था, जिसके चलते वह अक्सर पैसों के लिए घर पर झगड़ा करता रहता था, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी ने ज़हर निगलकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन से 2 वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे स्टेशन से 2 वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के रेलवे स्टेशन से 2 साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। बच्ची के माता-पिता ने बताया कि देर रात बेटी रेलवे स्टेशन पर खेल रही थी। इस दौरान खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गई। वहीं जीआरपी पुलिस ने परिजनों के बयानों पर एफआईआर दर्ज करके बच्ची की तालाश शुरू कर दी है। महिला सुशीला ने बताया कि वह स्टेशन पर बच्ची को लेकर खड़ी थी।

    इस दौरान बच्ची वहां पर खेल रही थी। जिसके बाद वह बातों में लग गई और कुछ देर बाद कबाड़ बीनने वाली बच्ची को लेकर फरार हो गई। स्टेशन के अंदर और बाहर दोनों तरफ बच्ची को ढूंढ लिया, लेकिन बच्ची का कुछ नहीं पता चल पाया।

    वहीं झारखंड के रहने वाले राज्सवीर ने बताया कि वह लुधियाना में काम करता है। लेकिन देर रात उसकी बच्ची 8 वर्षीय बच्ची के साथ खेल रही थी। इस दौरान अचानक खेलते खेलते उसकी बच्ची गायब हो गई। स्टेशन के बाहर और प्लेट फार्म में काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को उठाकर कोई ले गया। परिवार द्वारा बच्ची को ढूंढने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है।

  • 27 जुलाई को राज स्तरीय‘मन की बात’ कार्यक्रम कुटलैहड़ को मिलना गर्व की बात: दविंदर भुट्टो

    27 जुलाई को राज स्तरीय‘मन की बात’ कार्यक्रम कुटलैहड़ को मिलना गर्व की बात: दविंदर भुट्टो

    रविवार को कुटलैहड़ के सभी मंडल के पदाधिकारी सभी मोर्चों प्रकोष्ठों महिला मंडल युवक मंडल 9 बजे पहुंचे बंगाणा भाजपा कार्यालय

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड में देश के 15 राज्यों में प्रसारित होने वाले राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का नाम लिया जाना क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात बन गई है। यह अवसर न केवल क्षेत्र की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी देश के कोने-कोने में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की बात को भी महत्व देते हैं। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल जैसे छोटे राज्य और उसमें भी विशेष रूप से कुटलैहड़ जैसे सीमांत क्षेत्र को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्थान देना इस बात का प्रमाण है कि वे किसी व्यक्ति या क्षेत्र की राजनीतिक पकड़ नहीं, बल्कि उनकी सकारात्मक सोच, सामाजिक योगदान और नवाचारों को प्राथमिकता देते हैं।उन्होंने कहा कि यह अवसर कुटलैहड़ के लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है और यह बताता है कि अगर किसी क्षेत्र में अच्छा काम होता है तो उसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी की जाती है।

    भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण जन-जन को साथ लेकर चलने वाला है। वे हर उस व्यक्ति से संवाद करना चाहते हैं जो देश के निर्माण में भूमिका निभा रहा है, चाहे वह किसी शहर में हो या दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र में। भुट्टो ने यह भी कहा कि देश के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपने नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यही कारण है कि वे आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

  • Punjab News: इस इलाके में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, स्कूटी सवार महिला को बनाया निशाना, देखें CCTV

    Punjab News: इस इलाके में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, स्कूटी सवार महिला को बनाया निशाना, देखें CCTV

    पठानकोटः जिले में लूटपाट करने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। हालांकि पुलिस ने पहले गिरोह को पकड़ने की बात कही थी, लेकिन स्नैचरों ने पठानकोट के मनवाल बाग में फिर से वारदात को अंजाम दिया। स्नेचर स्कूटी सवार महिला की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची शाहपुर कंडी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मनवाल बाग निवासी सिमरन ने बताया कि वह अपने पति को खाना देकर बस स्टैंड स्थित दुकान से अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थी। जैसे ही वह मनवाल बाग स्थित आंचल पैलेस के पास पहुंची, उसके पीछे बाइक सवार 2 युवक लग गए और उन्होंने उसकी चेन छीन ली और फरार हो गए।

    उसने बताया कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि उसे कुछ समझ ही नहीं आया। उसने बताया कि उसके पास 2 तोले की चेन थी, जो झपटमारों ने छीन ली। मौके पर पहुंची शाहपुर कंडी थाने की एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने आस-पास लगे कैमरों की जांच की जा रही है और झपटमार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि झपटमारों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

  • Haryana News: पोक्सो एक्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी थाने से हुआ फरार

    Haryana News: पोक्सो एक्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी थाने से हुआ फरार

    पंचकूलाः पिंजौर थाने से पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी फरार हो गया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद तौसीफ आलम पुत्र मोहम्मद रायफुल निवासी तलवाडी जिला किशनगंज बिहार के रूप में हुई है। दरअसल, आरोपी को पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन आरोपी पुलिस को झांसा देकर थाने से भागने में सफल हो गया। आरोपी के फरार होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    वहीं पिंजौर थाना पुलिस और पुलिस की अन्य टीमें आरोपी की तालाश में छापेमारी कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पंचकूला, अंबाला रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • अवैध-अवैज्ञानिक खनन पर ऊना प्रशासन की आधी रात को छापामार कार्रवाई

    अवैध-अवैज्ञानिक खनन पर ऊना प्रशासन की आधी रात को छापामार कार्रवाई

    तीन टिप्पर और एक पोकलेन जब्त, डीसी जतिन लाल की अगुवाई में चला अभियान ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला प्रशासन ने अवैध एवं अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वीरवार मध्यरात्रि एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस विशेष छापामार अभियान का नेतृत्व स्वयं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने किया। उनकी अगुवाई में रात 12 बजे खनन विभाग की टीम ने फतेहपुर क्षेत्र में स्वां नदी में औचक निरीक्षण कर  अवैध खनन पर शिकंजा कसा। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त तीन टिप्पर और एक पोकलेन मशीन जब्त की गई, जिन्हें मौके पर पुलिस की सहायता से कब्जे में लेकर मैहतपुर थाने के माध्यम से पुलिस लाइन झलेड़ा में रखा गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध व अवैज्ञानिक खनन के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की अंधाधुंध दोहन को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए इस तरह की औचक कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि जिले की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन सतर्क, सजग और पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी नीरज कांत सहित खनन विभाग के अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे।
  • Punjab News: शादीशुदा महिला और नौजवान का खेतों से शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: शादीशुदा महिला और नौजवान का खेतों से शव बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव चड़िक में शादीशुदा महिला और नौजवान का शव खेतों से बरामद हुआ। दरअसल, महिला की 8 साल पहले शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे है। पति के साथ अनबन चल रहा था। जिसके बाद महिला को कुंवारे लड़के से प्यार हो गया। जहां महिला का प्रेम प्रसंग परवान ना चलने के काऱण दोनों ने जहरीली वस्तु निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों की लाशे खेतों में पड़ी मिली। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा सरपंच को दी गई।

    सरपंच ने पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों की शवों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चड़िक गांव में खेतों से 2 शव बरामद हुए है। मृतकों की पहचान जसविंद सिंह और महिला जस्सी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है जसविंदर सिंह अभी कुवारा है और महिला जस्सी गांव वड्डे घर की रहने वाली है।

    जांच के दौरान पता चला कि दोनों ने कोई जहरीली वस्तु निगलकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। जांच में सामने आया है कि जस्सी का 8 साल पहले गांव चड़िक के रहने वाले व्यक्ति से विवाह हुआ था और उसके 2 बच्चे भी है। जस्सी की अपने पति के साथ कोई अनबन चल रही थी और वह जसविंदर सिंह के साथ प्यार करती थी। दोनों का प्रेम संबंध था और दोनों ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों के परिवारों के बयान लेकर कारवाई शुरू कर दी है। दोनों के शवों के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए है।