Blog

  • सरकार का बड़ा Action: 25 OTT Apps बैन, अश्लील Content परोसने का आरोप

    सरकार का बड़ा Action: 25 OTT Apps बैन, अश्लील Content परोसने का आरोप

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने ALTT, ULLY, Desiflix, BigShots जैसे 25 OTT ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स पर यूजर्स को अश्लील और बोल्ड कंटेंट परोसने का आरोप है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को स्पष्ट निर्देश जारी करते कहा है कि भारत में इन वेबसाइट्स और ऐप्स को तुरंत ब्लॉक किया जाए।

    सरकार ने जिन OTT ऐप्स और उनकी वेबसाइट्स को बैन करने का आदेश दिया है। उनपर गैरकानूनी, आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे। सरकार ने इन 25 ऐप्स और OTT प्लेटफॉर्म को तत्काल प्रभाव से बैन करने का निर्देश दिया है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने इन OTT ऐप्स और वेबसाइट्स पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT Act, 2000) और IT नियम, 2021 (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) के तहत कार्रवाई की है। इनमें से कई ऐप्स और वेबसाइट्स सरकार द्वारा निर्धारित कंटेंट सर्टिफिकेशन को बाईपास कर रहे थे और IT एक्ट, 2021 के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

    प्रतिबंधित 25 OTT प्लेटफॉर्म्स की सूची
    – ULLU
    – ALTT
    – Big Shots App
    – Jalva App
    – Wow Entertainment
    – Look Entertainment
    – Hitprime
    – Feneo
    – ShowX
    – Sol Talkies
    – Kangan App
    – Bull App
    – Adda TV
    – HotX VIP
    – Desiflix
    – Boomex
    – Navarasa Lite
    – Gulab App
    – Fugi
    – Mojflix
    – Hulchul App
    – MoodX
    – NeonX VIP
    – Triflicks

  • कहर ढहा रहा मानसून, फिर Landslide होने से सड़क बंद, 4 पंचायतों का कटा संपर्क, देखें वीडियो

    कहर ढहा रहा मानसून, फिर Landslide होने से सड़क बंद, 4 पंचायतों का कटा संपर्क, देखें वीडियो

    चंबाः हिमाचल प्रदेश में आठ वर्ष के दौरान (2018 से लेकर अब तक) बादल फटने की 148 घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा 294 बार अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की 5 हजार से अधिक की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। कुल्लू, लाहुल स्पीति, किन्नौर और मंडी जिले प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गठित बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम (एमएससीटी) के साथ बैठक के दौरान विशेष सचिव राजस्व (आपदा प्रबंधन) डीसी राणा ने अपनी प्रस्तुति में दी।

    वहीं आज चंबा के चुराह मंडल के चांजू कठवाड रोड पर सुबह भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। इस घटना के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। सुबह का समय होने के कारण घटना के समय सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही नहीं थी, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। भूस्खलन के कारण बढ़ाईगढ़ चांजू, चरडा, देहरा और बघेईगड पंचायतों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल करने के लिए मशीनरी भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी।

    चुराह में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इसके चलते तीन पुल पानी में बह गए हैं और किसानों के कई खेत भी नष्ट हो गए हैं। कुछ दिन पहले नाले में बादल फटने से लोक निर्माण विभाग का नवनिर्मित पुल भी बह गया था। इस पुल की लागत 2 करोड़ रुपए से अधिक थी। पुल के बह जाने से भी इन्हीं पंचायतों का संपर्क कट गया था। हालांकि, विभाग ने अस्थाई रास्ता बनाकर लोगों को राहत प्रदान की थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि आज सुबह चांजू चरडा रोड पर भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि सड़क को खोलने के लिए मशीनरी भेज दी गई है।

     

  • सुबह जल्दी उठने में मदद करेंगे ये Tips, आज ही करें फॉलो

    सुबह जल्दी उठने में मदद करेंगे ये Tips, आज ही करें फॉलो

    हेल्थः सुबह जल्दी उठना चाहते है, लेकिन आप नहीं उठ पा रहे। ज्यादातर लोगों में सुबह उठने में काफी दिक्कत होती है। तो कुछ ऐसे टिप्स है जो आपको सुबह जल्दी उठने में मदद कर सकते हैं।

    जल्दी उठने के फायदे
    – मन में सकारात्मक विचार आते हैं।
    – मेमोरी और एकाग्रता बढ़ती है।
    – क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है।
    – स्किन चमकती है।
    – दिनभर की एनर्जी मिलती है जिससे काम जल्दी पूरे हो जाते हैं।

    सुबह जल्दी उठने का मन बनाना जरूरी है। सबसे पहले यह जरूरी है कि आपकी सोच सुबह जल्दी उठने के लिए फिक्स हो जाए। शरीर की नेचुरल घड़ी हमें सुबह जागने के लिए निर्मित करती है, पर आधुनिक गैजेट्स और आर्टिफिशियल रोशनी हार्मोन के स्राव को प्रभावित कर देते हैं, जिससे नींद कम आती है।

    जल्दी उठने के लिए सबसे जरूरी है जल्दी सोना
    – रात को जल्दी सोने का मतलब है कि शरीर अच्छा आराम कर पाएगा और सुबह जल्दी जागना आसान होगा।
    – अगर आप रात 2 बजे सोते हैं, तो सुबह 10 बजे उठेंगे, वही अगर 10 बजे ही सो जाएं तो 6 बजे उठना आसान हो जाएगा।
    – सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप आदि को बंद कर देना चाहिए।
    – खाने के बाद हल्की वॉक लेने से डाइजेस्टिव सिस्टम और स्लीप हार्मोन की सक्रियता बढ़ती है।
    – भारी खाना ना खाएं क्योंकि पाचन में एनर्जी लगने से सुबह आलस आता है।
    सोते समय हल्की लाइट और शांत माहौल बनाएं; अलार्म को ऐसी जगह रखें जहां उठकर बंद करना पड़े।

    पहली रात जल्दी नहीं सोयेंगे तो स्ट्रेस मत लें
    – शुरुआत में जल्दी सोना मुश्किल होता है।
    – दूध में केसर, जायफल या शहद मिलाकर पीना नींद लाने में मदद करता है।
    – कैमोमाइल हर्बल टी भी अच्छी रहती है।
    सोने से पहले सांस पर ध्यान देना या अनुलोम विलोम करना मन शांत करता है।
    – बार-बार टाइम देखना या सोचते रहना स्ट्रेस बढ़ाता है।

    इन टिप्स को करें फॉलो
    – अलार्म बजते ही उठें, स्नूज मत करें क्योंकि इससे नींद गहरी नहीं होती।
    – पहले 5-10 मिनट मुश्किल होते हैं, इसे पार करके रिलैक्स महसूस होता है।
    – उठकर तुरंत ताजी हवा लें, पानी पिएं और ठंडे पानी से मुँह धोएं।
    – फोन को ऐसे जगह रखें कि उठकर उसे बंद करना पड़े।
    शुरुआती समय में दोपहर में ज्यादा सोने से बचें, क्योंकि इससे रात की नींद खराब होती है।
    अगर जरूरत हो तो ऑफिस में 15-20 मिनट की शॉर्ट नैप ले सकते हैं, लेकिन ज्यादा नहीं।

    रात में जल्दी सोने के लिए करें ये काम
    रात में जल्दी नींद लाने के लिए हल्का खाना खाएं। खाने के बाद वॉक करना ना भूलें। इसके अलावा, सोने से एक या दो घंटे पहले मोबाइल, टीवी और फोन को खुद से दूर कर दें। रात में अच्छी नींद के लिए कमरे में अंधेरा करें।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 15 किलो हेरोइन और गाड़ी सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 15 किलो हेरोइन और गाड़ी सहित तस्कर गिरफ्तार

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। वहीं इस अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 15 किलो 7 ग्राम हेरोइन और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख भुपिंदर सिंह सिंधू ने बताया कि थाना घल्ल खुरद पुलिस ने गांव भंमा लंडा की अनाज मंडी में सप्लाई देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान रमेश कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव मोहकम खां के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।

    सूचना में यह भी बताया गया कि आज भी वह अपनी स्विफ्ट कार नंबर एचआर-26 बीपी 8555 में भारी मात्रा में हेरोइन सप्लाई करने के लिए गांव भंबा लंडा की अनाज मंडी में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर ने बताया कि यदि तुरंत छापा मारा जाए तो वह भारी मात्रा में हेरोइन के साथ पकड़ा जा सकता है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Punjab News: चिट्टे का सेवन करते पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल, हुआ लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    Punjab News: चिट्टे का सेवन करते पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल, हुआ लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में भले ही पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर पुलिस के कुछ मुलाजिम खुद ही नशे में लिप्त पाए जा रहे है। हाल ही में बठिंडा की सीनियर महिला कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए थार से हेरोइन बरामद की थी। वहीं अब एक अन्य पुलिस कर्मी का नशे में लिप्त होने का मामला सामने आया है। दरअसल, उक्त पुलिस कर्मी की नशे का सेवन करते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी चिट्टे का सेवन कर रहा है।

    बताया जा रहा हैकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुलाजिम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई है। बताया जा रहा है कि होशियारपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह कर्मचारी एक नेता की सुरक्षा में तैनात था। पंजाब पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति एल्युमिनियम फॉयल पेपर पर कुछ लगाकर उसके नीचे लाइटर जलाकर रोल किए कागज की मदद से मुंह से उसका धुआं खींचता दिखाई दे रहा है।

    ऐसा आमतौर पर चिट्टा पीने वाले करते हैं। वर्दी पहनकर मुलाजिम बिस्तर पर बैठा है। वीडियो बनाने वाला उसके एक तरफ खड़ा होकर उसका वीडियो बना रहा है। वह व्यक्ति फॉयल पेपर का दो बार इस्तेमाल करता है। उसके बाद बीड़ी पीने लगता है। सूत्रों के अनुसार यह एक पुलिस कर्मी है जो कि एक नेता का गनमैन है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद उक्त कर्मचारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

  • मेला देखकर आ रहे 3 दोस्तों को ट्रेलर ने कुचला, 2 की मौके पर मौत

    मेला देखकर आ रहे 3 दोस्तों को ट्रेलर ने कुचला, 2 की मौके पर मौत

    अजमेरः जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में बीती रात 3 दोस्तों को ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। घायल का जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मांगलियावास थाना पुलिस ने बताया कि भीमपुरा के सलीम (28) पुत्र सूरजा काठात, इस्लाम (22) पुत्र ताज मोहम्मद और रमजान (22) पुत्र अब्दुल गुरुवार रात को मांगलियावास कल्पवृक्ष का मेला देखने के बाद बाइक पर लौट रहे थे। तीनों शहर में निर्माणाधीन मकान की छत निर्माण में शेटरिंग डालने का काम करते हैं। हरियाली अमावस्या पर काम कर अवकाश के चलते तीनों मांगलियावास में कल्पवृक्ष का मेला देखने गए थे। सलीम के साथ रमजान पीछे बैठा था, जबकि इस्लाम अकेला अलग बाइक पर चल रहा था।

    इसी बीच सामने से आए एक ट्रेलर टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वही 1 युवक घायल है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सलीम, इस्लाम ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहगीरों की मदद से तीनों को एंबुलेंस से जेएलएन अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने सलीम, इस्लाम को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमजान का आपातकालीन इकाई में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कार्य करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • नशे को लेकर सांसद कंगना का आया विवादित बयान, देखें वीडियो

    नशे को लेकर सांसद कंगना का आया विवादित बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः हिमाचल के मंडी की सासंद व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती है। वहीं अब कंगना ने नशे को लेकर एक बयान दिया है, जिसको लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। दरअसल, कंगना का कहना है कि हिमाचल में नशा पंजाब की ओर से आता है। कंगना से हिमाचल में नशे को लेकर सवाल पूछा गया था।

    इस दौरान सासंद कंगना ने कहा कि हिमाचल में बढ़ रहे नशे को लेकर अगर सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते है। ऐसे में पंजाब के गांवों की उदाहरण देते हुए कंगना ने कहा कि अगर समय रहते सही कदम नहीं उठाए तो पंजाब के कुछ गांवों में बुजुर्ग माताएं और विधवा महिलाएं रहती है, वैसी स्थिति हिमाचल की आने वाले समय में हो जाएंगी। उन्होंने कहाकि हिमाचल के बच्चे हद से ज्यादा गलीबल (भोले-भाले) होते है।

    पंजाब में पाकिस्तान के रास्ते से ड्रग आ रहा है और यह ड्रग पंजाब के रास्ते से हिमाचल में पहुंच रहा है। हालात यह हो गए है कि नशे में धुत्त बच्चों ने मां-बाप के गहने बेच दिए है। बच्चों ने चोरियां कर करके गाड़ियां बेच दी है, ऐसी कई शिकायतें उनके पास पहुंच रही है। जिसमें माताएं रो रो कर कहती है कि उनके बच्चे नशो की आपूर्ति के लिए खुद को कमरों में बंद कर रहे है और फर्नीचर तोड़ देते है। मौत से बदतर उनकी स्थिति हो रही है।

  • एक Click में पता चलेगा Fake Loans, ऐसे रोक सकते है PAN Card का गलत इस्तेमाल

    एक Click में पता चलेगा Fake Loans, ऐसे रोक सकते है PAN Card का गलत इस्तेमाल

    टेकः आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड इस कदर बढ़ चुके हैं कि चौकन्ने रहना बेहद जरूरी है। किसी के आधार पर सिम लेने वाले फ्रॉड तो बेहद आम हैं, लेकिन अब दूसरे के पैन कार्ड पर लोन लेने के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर किसी ने आपके नाम पर लोन न लिया हो। इसके लिए आपकों कुछ स्टेप्स जानने होंगे जिससे आपकों पता चल जाएगा की आपके नाम पर लोन चल रहा है या नहीं।

    CIBIL से फ्री क्रेडिट रिपोर्ट निकालें
    आप CIBIL से अपनी फ्री क्रेडिट रिपोर्ट निकाल कर पता लगा सकते हैं कि आपके पैन कार्ड पर कितने और कौन-कौन से लोन चल रहे हैं।
    – इसके लिए सबसे पहले www.cibil.com वेबसाइट पर जाएं।
    – वहां Get Your Free CIBIL Score ऑप्शन पर क्लिक करें।
    – इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, PAN नंबर, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
    – अब एक पासवर्ड बनाकर अकाउंट बनाएं। लॉगिन करने के बाद आपको डैशबोर्ड पर क्रेडिट स्कोर और पूरी रिपोर्ट दिखाई देगी। इस रिपोर्ट में आपके पैन कार्ड से जुड़े सभी लोन, उनके स्टेटस, पेमेंट हिस्ट्री और EMI की जानकारी शामिल होती है।

    अगर गलत लोन दिखे तो क्या करें?
    अगर आपको CIBIL से मिली रिपोर्ट में किसी ऐसे लोन के बारे में पता चलता है, जो आपने नहीं लिया है लेकिन वह आपके पैन कार्ड से जुड़ा दिख रहा है, तो आप RBI के शिकायत पोर्टल cms.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत में लोन संबंधित बैंक/NBFC का नाम, CIBIL रिपोर्ट, PAN कार्ड और पहचान पत्र अपलोड करने होंगे। इसके अलावा आप सीधे उस संबंधित बैंक या NBFC से भी संपर्क कर सकते हैं, जिसकी रिपोर्ट में लोन दिख रहा है। उन्हें लिखित में बताएं कि आपने लोन नहीं लिया है और जरूरी डॉक्यूमेंट्स दें। बैंक/NBFC से रिसीविंग जरूर लें ताकि आगे कानूनी प्रक्रिया में आसानी हो सके।

    Pan कार्ड के गलत इस्तेमाल को कैसे रोकें?
    – अपने PAN कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए अपने पैन नंबर को कभी भी अनजान वेबसाइट्स, WhatsApp या किसी अन्य ऐप पर शेयर न करें।
    – जब तक जरूरी न हो इसे किसी को न दें। अगर देना जरूरी भी हो, तो पैन कार्ड की फोटोकॉपी पर कैंसिल या क्रॉस बना कर दें।
    – Pan कार्ड खो जाए, तो तुरंत रिपोर्ट करें और अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को समय-समय पर जरूर चेक करें।
    – ऑनलाइन ड्राइव्स में अपने डॉक्यूमेंट्स न रखें। अगर कार्ड को ऑनलाइन कैरी करना हो, तो डिजीलॉकर जैसे सरकारी ऐप इस्तेमाल करें।

  • Punjab News: इस इलाके में बाढ़ जैसे हालात, कई लोग प्रभावित, विधायक का आया बयान, देखें Video

    Punjab News: इस इलाके में बाढ़ जैसे हालात, कई लोग प्रभावित, विधायक का आया बयान, देखें Video

    मोगाः शहर के वार्ड नंबर-16 के बहोना चौक के अंतर्गत पड़ते हरगोबिंद नगर में सेम नाला टूटने की वजह से कई लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नगर निगम व प्रशासन के अधिकारियों के साथ घर-घर पहुंचकर लोगों का हालचाल जानकर प्रभावित परिवारों को राशन किटें वितरित की।

    इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने लोगों से बातचीत करते कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है, उनकी गिरदावरी करने के लिए पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही इन परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अपने हलके के परिवारों के साथ हर तरह से खड़े हैं।

    उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरत हो, सरकार के साथ-साथ वे व्यक्तिगत रूप से भी लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार कुदरती आपदा से निपटने के लिए लोगों की हरसंभव सहायता करेगी। अगर उन्हें फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर समाधान करवाया जाएगा।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का समाधान, सेहत विभाग को खड़े बारिश व सेम नाले के गंदे पानी पर स्प्रे तथा इलाके में फॉगिंग करवाने के दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि मोहल्ला निवासियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं से न जूझना पड़े।

  • Punjab News: आप पार्टी के विधायक ने इस पद से दिया इस्तीफा

    Punjab News: आप पार्टी के विधायक ने इस पद से दिया इस्तीफा

    मोहालीः आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंजाब के सबसे अमीर विधायक माने जाते हैं। वह जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (JLPL) नाम की रियल एस्टेट कंपनी के संस्थापक हैं। वहीं बताया जा रहा है कि विधायक कुलवंत सिंह ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। कुलवंत सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए सचिव पद छोड़ा है। बता दें कि कुलवंत सिंह हाल ही में सचिव पद के लिए चुने गए थे। ऐसे में इस्तीफे के बाद पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में सचिव पद खाली हो गया है।