Blog

  • Punjab News: मां के साथ Tuition जा रही बच्ची की ट्राले के नीचे आने से मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: मां के साथ Tuition जा रही बच्ची की ट्राले के नीचे आने से मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः एक दर्दनाक हादसे में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ ट्यूशन जा रही थी कि अचानक हादसा हो गया। हादसा होशियारपुर-जालंधर मेन रोड पर शहर के बिलकुल साथ लगते गांव पिपलावालां में शाम 6 बजे के करीब हुआ। मृत बच्ची की पहचान गुरकीरत के रूप में हुई है। वह मां संदीप देवी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जा रही थी। हादसे में मां भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    हादसे की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉले के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार संदीप देवी बेटी को ट्यूशन छोड़ने निकली थी। गांव से मेन रोड पर पहुंचते ही जालंधर से होशियारपुर की तरफ तेजी से आ रहे ट्रॉले की साइड लगने से एक्टिवा सहित दोनों ही मां-बेटी सड़क पर गिर गईं। बेटी ट्राले के टायर के नीचे आ गई, बल्कि मां दूसरी ओर गिर गई।

    थाना मॉडल टाउन के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरसाहिब सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रॉला चालक को हिरासत में ले पूछताछ कर केस दर्ज करने जा रहे हैं। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।

  • Punjab News: बदमाशों ने सवारियों से भरी बस में की तोड़फोड़, पुलिस कर्मी की फाड़ी वर्दी, देखें वीडियो

    Punjab News: बदमाशों ने सवारियों से भरी बस में की तोड़फोड़, पुलिस कर्मी की फाड़ी वर्दी, देखें वीडियो

    होशियारपुर: दसूहा-हाजीपुर रोड पर बस पर हमला होने की घटना सामने आई है, जहां करीब 2 दर्जन हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने यात्रियों से भरी राजधानी बस पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले बस को रोका, फिर उसकी तोड़फोड़ की। इस घटना को लेकर बस में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल पाया गया। वहीं बदमाशों ने बस ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी।

    ड्राइवर की पिटाई होने पर कुछ यात्री ड्राइवर को बचाने आए तो उन्हें भी बदमाशों ने पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि बदला मोड़ के पास मोटरसाइकिलों पर आए बदमाशों ने बस को बीच सड़क में घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने मिलकर बस के शीशे तोड़ते हुए लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उक्त बदमाशों ने बस में मौजूद एक पुलिस अधिकारी के साथ भी बदसलूकी की गई और उसकी वर्दी तक फाड़ दी गई।

  • बड़ा हादसाः स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 5 मासूमों की मौत, 30 से अधिक घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 5 मासूमों की मौत, 30 से अधिक घायल, देखें वीडियो

    झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार 25 जुलाई की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। इस भयावह हादसे में 5 बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    बताया जा रहा है कि घटना में घायल कई बच्चों को इलाज के लिए मनोहरथाना अस्पताल और फिर वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह दर्दनाक घटना सुबह करीब 8 बजे हुई, जब सरकारी स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। उसी दौरान छत भरभरा कर गिर गई और कई छात्र-छात्राएं मलबे में दब गए। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया कि मलबे में करीब 60 से 70 बच्चों के दबे होने की आशंका जताई गई थी।

    हालांकि करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी घायल बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। स्कूल स्टाफ के मुताबिक, मलबे में दबे और घायल हुए अधिकतर बच्चे 7वीं कक्षा के छात्र थे। घटना के वक्त वे क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे थे। छत का भार अचानक बढ़ गया या कमजोर ढांचे के कारण गिरी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। लेकिन यह साफ है कि हादसा पढ़ाई के समय हुआ, जब बच्चे पूरी तरह स्कूल पर निर्भर थे।

    मदद का इंतज़ार किए बिना, ग्रामीणों और स्कूल के कर्मचारियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और फंसे हुए बच्चों को बाहर निकालने के लिए मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। घायल छात्रों को निजी वाहनों से मनोहरथाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहाँ कई छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रशासन से बिल्डिंग की मरम्मत की मांग की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब जब हादसा हो गया है और मासूमों की जान चली गई, तब जाकर प्रशासन हरकत में आया है। हादसे की सूचना मिलने पर झालावाड़ कलेक्टर और एसपी अमित कुमार बुडानिया मौके के लिए रवाना हुए।

    एक घंटे के भीतर मलबे से सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। मनोहरथाना अस्पताल के डॉ. कौशल लोढ़ा ने बताया कि अस्पताल में 35 घायल बच्चों को लाया गया, जिनमें से 11 की हालत गंभीर थी। इन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद स्कूल का दृश्य बेहद दर्दनाक और डरावना था। चारों तरफ बच्चों की किताबें, बैग, टिफिन और जूते बिखरे पड़े थे। जो बच्चे मलबे से बाहर निकाले गए, वे सहमे हुए थे और रोते हुए अपने माता-पिता को ढूंढ रहे थे। कई बच्चों को गहरी चोटें आईं, और कुछ का शरीर खून से लथपथ था। वहीं परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उनके करुण क्रंदन ने माहौल को और भावुक कर दिया।

     

  • Stock Market: Sensex 350 अंक गिरकर 81,800 पर कारोबार कर रहा, Nifty भी 130 अंक फिसला

    Stock Market: Sensex 350 अंक गिरकर 81,800 पर कारोबार कर रहा, Nifty भी 130 अंक फिसला

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को मार्किट में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 81,810 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 126 अंक की गिरावट के साथ 24900 के करीब कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 में तेजी और 23 में गिरावट है। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर्स 5.3% और 4.2% गिरे हैं। ICICI, SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में मामूली तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 9 में तेजी और 41 में गिरावट है। NSE का निफ्टी बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, मेटल और FMCG में गिरावट है।

    पिछले दिनी वीरवार विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 2,133.69 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,617.14 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 28,528.70 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 37,687.38 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।

  • WWE के सुपरहीरो की हार्ट अटैक से मौत

    WWE के सुपरहीरो की हार्ट अटैक से मौत

    नई दिल्ली: WWE के सुपरहीरो हल्क होगन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 70 वर्षीय हल्क होगन का निधन हो गया है। उन्होंने दिल का दौरा पड़ने के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत ने पूरे रेसलिंग जगत में सन्नाटा फैला दिया है। बता दें उनको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से एक हॉस्पिटल में पहुंचाया गया, जहां पर उन्हें बचाया नहीं जा सकता और मृत घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही पूरा रेसलिंग जगत दुख से भर गया है। उनका जन्म 11 अगस्त 1953 को अमेरिका के फ्लोरिडा में हुआ था। उन्हें क्लियरवाटर में डॉक्टरों द्वारा सुबह दिल का दौरा पड़ने के 90 मिनट के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

    हल्क होगन का असली नाम टेरी बोलिया था। रिंग के अंदर भले ही होगन स्टार हों लेकिन रिंग के बाहर, होगन को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। WWE ने 2015 में उनके साथ 3 साल के लिए नाता तोड़ लिया था और उनको अपने हॉल ऑफ फेम से भी हटा दिया था। क्योंकि उन्हें अश्वेतों के बारे में नस्लीय गालियां देते हुए पाया गया था। 70 साल से अधिक उम्र में भी वह रेसलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम था। होगन ने 1980 और 1990 के दशक में डब्ल्यूडब्ल्यूई (तब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी लाल-पीली पोशाक, लंबे सुनहरे बाल और “हल्कमेनिया” स्लोगन फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ।

    हल्क होगन ने छह बार डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती और रेसलमेनिया जैसे बड़े आयोजनों में हिस्सा लिया। उन्होंने एंड्रे द जायंट, रैंडी सैवेज और द रॉक जैसे रेसलर्स के साथ यादगार मुकाबले किए. रेसलिंग के अलावा, हल्क होगन ने फिल्मों और टीवी शो में भी काम किया, जैसे “रॉकी III” और “थंडर इन पैराडाइज”। उनकी हंसी-मजाक और जोशीली शख्सियत ने उन्हें हर उम्र के फैंस का पसंदीदा बनाया।

    हाल के वर्षों में, हल्क होगन ने रेसलिंग से दूरी बनाई, लेकिन वह टीवी पर और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहे। वह अपनी फिटनेस और प्रेरणादायक बातों के लिए भी जाने जाते थे। उनकी जिंदगी में कुछ विवाद भी रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने फैंस का समर्थन पाया। हल्क होगन का योगदान रेसलिंग को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अहम रहा। वह आज भी युवा रेसलर्स के लिए प्रेरणा रहे। उनकी कहानी मेहनत, जुनून और हिम्मत की मिसाल रहे।

  • Jalandhar News: हथियारों के बल पर चावल कारोबारी से लाखों की लूट

    Jalandhar News: हथियारों के बल पर चावल कारोबारी से लाखों की लूट

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रही है। हालात यह हो गए है कि बेखौफ लुटेरे सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे है और चोरों का पकड़ने का आश्वासन देकर पीड़ित को शांत करवा रही है। शहर में कई लूटपाट और चोरी की ऐसी वारदातें है, जिसे अभी तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई, उसी में से एक लद्देवाली के पास एसबीआई एटीएम की नगदी चोरी की शामिल है। वहीं देर रात थाना रामा मंडी के अधीन आते लम्मा पिंड रोड पर लूट की वारदात सामने आई है। जहां करीब आधा दर्जन लुटेरों ने मंडी फैंटन गंज में चावल व्यापारी के कर्मचारी से हथियारों के बल पर घायल कर पौने 3 लाख रुपए लूट लिए।

    लूट की घटना की जानकारी कर्मचारी ने अपने मालिकों को दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस के उच्च अधिकारियों को फोन करके घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची थाना रामा मंडी और थाना 8 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने ने भी शुरू कर दिए। घटना 3 स्टार कॉलोनी के बाहर हुई है। पुलिस को दिए बयान में मंडी फैटनगंज में चावल व्यापारी हीरालाल देवेंद्र लाल एंड संस में काम करने वाले जितेंद्र कुमार पुत्र जनार्दन निवासी दौलतपुरी मोहल्ला मूल रूप से बिहार ने बताया कि वह अपने मालिक की रोजाना की तरह कलेक्शन करने के लिए ड्राइवर जयशंकर मिश्रा के साथ गया था।

    उन्होंने कहा कि कलेक्शन करने के बाद जब वह जंडू सिंघा से वापिस लम्मा पिंड की तरफ आ रहे थे तो जैसे ही वह 3 स्टार कॉलोनी से कुछ ही दूरी पर पहुंचे तो पीछे से चार बाइक पर सवार होकर आए करीब आधा दर्जन युवकों ने उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल लगा लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। उनके हाथ में पैसों से भरा बैग लुटेरों ने छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में करीब 3,75 लाख रुपए थे। जिसके बाद फोन पर लूट की सूचना उसने अपने मालिकों को दी तो पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। वहीं पुलिस का इस घटना में यही कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 25 जुलाई 2025

    आज का राशिफल, 25 जुलाई 2025

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दस महाविद्याओं में से एक देवी छिन्मस्तिका की जयंती भी है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। हार्डवेयर का बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा। इस राशि के शादीशुदा व्यक्तियों को आज अपने जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। छात्र आज मन लगाकर पढाई करेंगे और टेस्ट में अच्छे नंबर प्राप्त करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति होगी, जिससे मिलकर आपकी जिन्दगी में बदलाव आएगा। आज आप किसी भी निर्णय को बहुत सोच-विचार कर करेंगे, तो लाभ की स्थित में बने रहेंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप जरुरी काम समय से निपटा लेंगे, जिससे आपको अन्य कार्यों के लिए भी उचित समय मिलेगा। समय के साथ बदलती चीजों को एक्सेप्ट करना और उन्हीं के अनुरूप काम करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जो बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। इस राशि के जो लोग रिटायर्ड हो चुके हैं, आज उनको किसी संस्था में सलाहकार के तौर पर नियुक्ति मिलने की संभवाना है।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप बिजनेस के विस्तार पर ध्यान देंगे, जिसके लिए आप ऑफिस में मीटिंग बुला सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा और आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। लेखकों को आज नयी कहानी लिखने का अवसर मिलेगा। आज आप भाई-बहनों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज काफी समय बाद किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मिलकर आप कुछ काम की बात करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से धनलाभ होगा, जिससे आपके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आज आप पूरे परिवार के साथ बैठकर किसी बात पर डिस्कशन कर सकते हैं, जो सबके लिए लाभदायक रहेगी। आज हास्य कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा और ये अवसर आपके करियर को ऊंचाई तक लेकर जायेगा। ऑफिस के बाद आज आप कुछ वक्त बच्चों के साथ गुजारेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज मनमुताबिक कार्यों को करने में सफलता मिलेगी, जो आपके आत्मविश्वास को और मजबूत बनाएगी। आज आप कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, जिससे वे पूरे मन से काम करेंगे। आज आप स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और ज्यादा ऑयली भोजन ग्रहण करने से बचें। आज आप धार्मिक कार्यों में लगे रहेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। कुल – मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बितायेंगे।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों को बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है, जिससे उनको बढ़िया धन लाभ होगा। आज आप परिवार में एकता बनाये रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जिसमें सबकी सहमती रहेगी। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को ट्रान्सफर से जुडी खबर प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी और काम करने में आसानी रहेगी। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी मंच के माध्यम से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। बिजनेस करने वालों को आज पुराने क्लाइंट से बड़ा धन लाभ होगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने के संकेत बन रहे हैं, आज बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिनके आने से आनदं का माहौल रहेगा। आज आप अपने कर्तव्यों का पालन बहुत अच्छे से करेंगे, बच्चे भी आपसे संतुष्ट रहेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप दिन की शुरुआत किसी अच्छी आदत के साथ करेंगे, जिससे आपको एक अलग ही ऊर्जा का अहसास होगा। मार्केट में अटका हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, जिसके उपयोग से व्यापार में वृद्धि होगी। आज आपको काम के सिलसिले में अचानक कहीं जाना पड़ सकता है, इसलिए जरूरत की चीजें अपने साथ रखें। अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो आज उसका फ़ाइनल डिसीजन आ सकता है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ा सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए। आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, बेटे की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। हेल्थकेयर से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी अनुभवी सदस्य से मान –सम्मान मिलेगा। आज अगर आप किसी काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो अवश्य सफल होंगे। राजनीति में योगदान देने वाले व्यक्तियों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए।


    मकर राशि:
    आज का दिन आपके लिए उपयोगी बना रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, जिससे आप पेंडिग वर्क को पूरा कर पायेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर करने बाहर जायेंगे, ऐसा करने से आपको ख़ुशी मिलेगी। बच्चे आज अपनी बात मनवाने के लिए किसी चीज की डिमांड कर सकते हैं, आप उनको प्यार से समझाने का प्रयास करें। इस राशि के वकालत कर रहे व्यक्तियों को आज किसी की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज एक नयी दिशा में कार्य करने का मौका मिलेगा। इस राशि के म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति आज किसी बड़े प्लेटफार्म के साथ मिलकर अपने काम को और बेहतरीन बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे, जिससे आपकी उलझन दूर होगी। कुल – मिलाकर आज सब अच्छा होगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारिक दृष्टी से आज आपको बढिया धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिनसे आपको आशीर्वाद मिलेगा। आज आप अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे, जिससे ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे। लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको बेहतर फील होगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं।

  • Punjab News: कृष्णा मंदिर से लाखों की चोरी, देखें CCTV

    Punjab News: कृष्णा मंदिर से लाखों की चोरी, देखें CCTV

    गुरदासपुर: धारिवाल शहर के कृष्णा मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर की तिजोरी से करीब 19 लाख रुपये नकद चोरी करके फरार हो गए। चोर जाते-जाते मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए ताकि फुटेज न मिल सके।

    मंदिर के पुजारी, सेवादार और स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय पुजारी गुरदासपुर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य गेट की जंजीर तोड़ी और मंदिर के अंदर घुसकर तिजोरी को निशाना बनाया। चोरी की गई रकम में हाल ही में प्लॉट की बिक्री से मिली राशि और जन्माष्टमी के आयोजन के लिए इकट्ठी की हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही धारिवाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों ने नजदीकी सीसीटीवी फुटेज में दिखे एक संदिग्ध युवक पर शक जताया है।

  • पंजावर मे 12 लाख से बना आधुनिक पुस्तकालय

    पंजावर मे 12 लाख से बना आधुनिक पुस्तकालय

     डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के आभारी रहेंगे : नीलम   

     ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजावर के राजीव गांधी भवन में  आधुनिक पुस्तकालय बन कर तैयार हो  गया है। नए पुस्तकालय  के कार्यों का निरीक्षण पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया वार्ड सदस्यों रोमी , स्वीटी मनकोटिया , रेणु वाला , शिवानी , सर्वजीत कौर,शिव कुमार व  पंचायत सचिव बलराज किशन ने किया । इस पुस्तकालय पर 12 लाख की राशि खर्च की जा रही है । पुस्तकालय  में  आमजन को जीवन उपयोगी तमाम जानकारियां देने के लिए हर प्रकार की मैगजीन ,न्यूज पेपर आदि ज्ञानवर्धक पुस्तकें रखी जा रही है ।

    पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की पुस्तकालय बनाने को लेकर  चिरलंभित मांग थी ।जिसे  डी सी ऊना जतिन लाल व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष उठाया  । बताया गया था कि गांव में राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल, प्राथमिक स्कूल व डिस्पेंसरी, पंचवटी  आदि मुख्य स्थल है व जन क्षेत्र है । इसलिए मुख्य क्षेत्र में  जनहित में  पुस्तकालय खोला जाना निहायत ही जरूरी है।  प्रधान ने कहा कि प्रशासन व सरकार ने पुस्तकालय खोलने के लिए बजट भी जारी कर दिया ओर कार्य भी मुक्कमल हो गया है।

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा ने कहा कि पुस्तकालय का लाभ स्टूडेंट्स समेत सभी के व्यक्तित्व विकास के लिए हो सकेगा । ये पुस्तकालय जल्द ही जन समर्पित भी  होगा । उन्होंने ग्रामवासियों व  क्षेत्रवासियों की ओर से डी सी ऊना जतिन लाल व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया हैं।

  • Jalandhar News: Snatcher की राहगीरों ने की जमकर धुनाई, देखें Live

    Jalandhar News: Snatcher की राहगीरों ने की जमकर धुनाई, देखें Live

    जालंधर(ENS): थाना आठ के अंतर्गत आते सोढल रामलीला ग्राउंड के पास दो बाइक सवार झपटमारों ने पैदल जा रहे युवक का मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनते समय राहगीरों ने झपटमारों का पीछा कर उन्हें गुजा पीर रोड के पास एक को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने पकड़े हुए झपटमार की धुनाई के बाद उसे थाना आठ की पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस उसे अपने साथ थाने ले लगी।

    घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित अरुण यादव ने बताया कि वह आनंद विहार में पेंट का काम करके वापस घर लौट रहा था कि जब वह रामलीला ग्राउंड सोढल के पास पहुँचा तो पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने के बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर वहां से निकल रहे राहगीरों में झपटमारों का पीछा करना शुरू कर दिया और उसमें से एक को दबोच लिया, जबकि एक साथी भागने में कामयाब हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पकड़े हुए झपटमार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट होते देख लोगों की जमा भीड़ ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर आठ के जांच अधिकारी एएसआइ सेवा सिंह पहुँचे। वह चोर को पकड़कर साथ ले गए और मामले की जांच में जुट गए।