Blog

  • बद्दी के युवक राज संधू ने सराज आपदा में मदद के लिए भेजी जेसीबी मशीन

    बद्दी के युवक राज संधू ने सराज आपदा में मदद के लिए भेजी जेसीबी मशीन

    मुश्किल घड़ी में  यह नैतिक कर्तव्य है कि हम एक-दूसरे का सहारा बनें

    बद्दी: हिमाचल प्रदेश के सराज विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को प्रभावित किया है। भूस्खलन, बाढ़ और सड़कों के ध्वस्त होने से पूरा क्षेत्र गहरे संकट में है। ऐसे विकट समय में जब प्रभावित इलाकों तक पहुंच बनाना भी दूभर हो रहा है, वहीं दून विधानसभा क्षेत्र के युवक राज संधू ने दरियादिली की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने निसंदेह कई लोगों के चेहरों पर उम्मीद की किरण जगाई है।

    राज संधू ने आपदा से जूझ रहे सराज के आम जनमानस की मदद के लिए बिना किसी शुल्क के जेसीबी मशीन को रवाना किया है। यह मशीन उन अवरुद्ध रास्तों को खोलने, मलबे को हटाने और पुनर्निर्माण कार्यों को गति देने में अमूल्य योगदान देगी, जो इस आपदा के कारण पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। उन्होंने न केवल इस मशीन को निशुल्क उपलब्ध कराया है, बल्कि इसके संचालन में आने वाले खर्चों का वहन भी स्वयं कर रहे हैं, जो उनके अटूट समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस नेक पहल पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए, राज संधू ने कहा कि सराज के हमारे भाइयों और बहनों पर आई यह आपदा अत्यंत दुखद है।

    इस मुश्किल घड़ी में हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम एक-दूसरे का सहारा बनें। राज संधू लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने हमेशा समुदाय की भलाई को प्राथमिकता दी है। उनकी यह पहल आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में निजी योगदान का एक उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित करती है, जो यह सिद्ध करती है कि एकजुटता और सहयोग से ही हम किसी भी मुश्किल से बाहर आ सकते हैं।

  • ENG vs IND Test: क्या मैनचेस्टर टेस्ट में बैटिंग करेंगे Rishabh Pant, BCCI ने खुद दी जानकारी

    ENG vs IND Test: क्या मैनचेस्टर टेस्ट में बैटिंग करेंगे Rishabh Pant, BCCI ने खुद दी जानकारी

    खेल: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच इन दिनों मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच के बीच ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। उनके पैर में चोट लग गई, लेकिन इसके बाद भी वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में बैटिंग करेंगे। इस बात की जानकारी खुद बीसीसीआई के द्वारा दी गई है हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया है कि ऋषभ अब इस मैच में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।

    एक्स पर किया पोस्ट

    बीसीसीआई ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि – ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन दाहिने पैर में चोट लग गई थी। इसी वजह से वह अब इस टेस्ट मैच में आगे की विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दे दी गई है हालांकि चोट के बाद भी ऋषभ पंत दूसरे दिन टीम के साथ मौजूद हैं और जरुरत पड़ने पर वह बैटिंग के लिए मौजूद ही रहेंगे। आपको बता दें कि ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन यानी की 23 जुलाई को बैटिंग के दौरान चोट लग गई थी। ये चोट पंत तो उस समय लगी जब वो पारी के 68वें तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खोलने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान गेंद उनके दाएं पैर के अंगूठे पर जाकर लग गई ऐसे में उनका वो पार्ट काफी सूज गया। फिजियो ने उनका इलाज भी किया लेकिन वो खड़े होने की हालत में नहीं थे। उनको एंबुलेंस के जरिए मैदान के जरिए बाहर ले जाया गया था। पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हटे हुए हैं।

    ऋषभ पंत की जगह कौन लेगा स्क्वॉड में एंट्री

    स्कैन रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत का पैर फ्रैक्चर हो गया है। ऐसे में उनको 6 हफ्ते के लिए क्रिकेटिंग एक्शन से दूर रहने के लिए ही कहा गया है। वैसे भी भारतीय टीम पहले से ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंजरी की समस्या से जूझ रही है। ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण आखिरी दो मैचों से पहले ही बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाजों की यदि बात करें तो अर्शदीप सिंह के बाएं हाथ में चोट लगी है और आकाश द्वीप ग्रोइन इंजरी के चलते मैनचेस्टर टेस्ट मैच में चयन के लिए अब उपलब्ध ही नहीं हैं। भारतीय चयन समिति ने पांचवें टेस्ट के लिए अभी तक ऋषभ पंत के रिप्लेटमेंट का ऐलान नहीं किया गया है हालांकि ईशान किशन और एन.जगदीशन इस रेस में आगे बताए जा रहे हैं।
  • Punjab News: Activa सवार लड़कियों पर कुत्तों ने बोला हमला, देखें CCTV

    Punjab News: Activa सवार लड़कियों पर कुत्तों ने बोला हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में कुत्तों का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। कई बार बच्चों को तो कई बार बुजुर्गों को कुत्ते अपना निशाना बनाते हैं। ताजा मामले में कुत्तों ने एक्टिवा सवार लड़कियों को अपना निशाना बना लिया। इस दौरान उनका एक्टिवा से बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गई। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

    जानकारी मुताबिक, लुधियाना के मॉडल टाउन में 2 लड़कियां एक्टिवा पर सवार होकर जा रही थी कि अचानक उन पर कुत्तों ने हमला कर दिया और उनकी एक्टिवा बीच सड़क पर खड़ी एक कार से टकरा गई और वह नीचे गिर गईं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गनीमत यह रही कि लड़कियों को ज्यादा चोट नहीं आई और लोगों के इकट्ठे होने के चलते कुत्ते भी भाग गए। इस तरह पॉश इलाकों में कुत्तों के आतंंक से लोग परेशान हो गए हैं और प्रशासन से इन पर लगाम कसने की मांग कर रहे हैं।

  • Jalandhar News: “Innocent Hearts Group of Institutions द्वारा ‘प्रतिभा मंच’ टैलेंट हंट – 2025 का सफल आयोजन”

    Jalandhar News: “Innocent Hearts Group of Institutions द्वारा ‘प्रतिभा मंच’ टैलेंट हंट – 2025 का सफल आयोजन”

    जालंधरः इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स की सांस्कृतिक समिति द्वारा “प्रतिभा मंच” टैलेंट हंट – 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्रों का हार्दिक स्वागत करना तथा उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए एक जीवंत और रंग-बिरंगा मंच प्रदान करना था।

    इस अवसर पर छात्रों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, लेखन, रोमांचक गतिविधियों जैसी विभिन्न श्रेणियों में अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने अत्यंत उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया, जिससे उपस्थित सभी जन मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गगनदीप कौर धंजू (डायरेक्टर – एकेडमिक्स) और राहुल जैन (डायरेक्टर – ऑपरेशन्स) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिताओं में जसदीप (MLS – प्रथम सेमेस्टर) ने कविता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं ईशनूर सिंह (B.Com – प्रथम सेमेस्टर) ने स्टोरीटेलिंग में दर्शकों को प्रभावित किया। ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ प्रतियोगिता में विशाल (MBA – प्रथम सेमेस्टर) पहले, गुलशन पाल (B.Voc HCM – प्रथम सेमेस्टर) दूसरे और मनजोत सिंह (B.Voc HCM – प्रथम सेमेस्टर) तीसरे स्थान पर रहे। ‘स्कैवेंजर हंट’ में BCA (प्रथम सेमेस्टर) की हरनूर सिंह, गुरशरण सिंह, गुरकीरत सिंह, अंशदीप और आकाश शर्मा की टीम विजेता रही। मेहंदी प्रतियोगिता में किरणदीप कौर (BHMCT) ने, और नेल आर्ट में अमनजोत कौर (BCA – प्रथम सेमेस्टर) ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोलाज मेकिंग में गुरसिमरन (B.Com – प्रथम सेमेस्टर) ने जीत दर्ज की। कुकिंग विदआउट फायर श्रेणी में रूबी और मनमीत (BHMCT) ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि माइक्रोबायोलॉजी विभाग से सहजप्रीत कौर ने ‘डेयर टू डिस्कवर’ गतिविधि में जीत हासिल की। सोलो सिंगिंग में साक्षी (BBA – प्रथम सेमेस्टर) पहले, करण गिल (B.Voc WT & MM) दूसरे और स्वीटा (B.Voc WT & MM) तीसरे स्थान पर रहीं। सोलो डांस में जसप्रीत (MBA – प्रथम सेमेस्टर) ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डुएट डांस में स्वीटा और संध्या ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप डांस (गिद्धा) में जसदीप और उसकी टीम ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी की प्रशंसा प्राप्त की। यह आयोजन इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के लिए एक अत्यंत प्रेरणादायक और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर अनुभव रहा, जिसने नए अकादमिक सत्र की एक शानदार शुरुआत का संकेत दिया।
  • Himachal News: पुलिस ने 463 वाहनों के चालान काटे

    Himachal News: पुलिस ने 463 वाहनों के चालान काटे

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 463 वाहनों के चालान काटे,जिनमें से 119  चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 96200/- रूपये वसूल किए।
    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 27 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 2800/-रुपये वसूल किए गए।
  • इस दिन से चलेगी Bullet Trains, केंद्र सरकार ने खुद दी जानकारी

    इस दिन से चलेगी Bullet Trains, केंद्र सरकार ने खुद दी जानकारी

    नई दिल्ली: बुलेट ट्रेन को लेकर पूरा देश लंबे समय से इंतजार कर रहा है। लोगों को इंतजार था कि ट्रेन कब तक तैयार होगी, कब चलेगी। ऐसे ही कई सवाल लोगों के दिमाग में आ रहे थे। अब लोगों का यह इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार के अनुसार, 2029 में इस प्रोजेक्ट के तैयार होने की उम्मीद है। ऐसे में इसके बाद ट्रैक पर बुलेट दौड़ने लगेगी। केंद्र सरकार की मानें तो अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना का गुजरात हिस्सा दिसंबर 2027 तक पूरा होगा। इस बात की जानकारी लोकसभा में रेल मंत्रालय ने एक लिखित जवाब में दी है। यह जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि यह 2028 तक शुरु हो जाएगा हालांकि जमीन अधिग्रहण और पर्यावरण मंजूरी में देरी के कारण प्रोजेक्ट लेट हुआ है। रेल मंत्रालय ने बताया कि यह प्रोजेक्ट बहुत चैलेंजिंग है। सिविल कार्य, ट्रैक बिछाने सिग्नलिंग, बिजली और ट्रेन सेट की आपूर्ति जैसे काम पूरे होने के बाद ही अंतिम समय सीमा तय हो पाएगी। वहीं अब तक 78,839 रुपये खर्च हो चुके हैं। 28 टेंडर पैकेज में से दो अभी भी बाकी हैं।

    आखिर क्या है बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट?

    508 किलोमीटर लंबे इस बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी। यह परियोजना जापान सरकार के तकनीकी और वित्तीय सहयोग से बन रही है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, गुजरात के वापी-साबरमती खंड को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है वही महाराष्ट्र से साबरमती तक का पूरा कॉरिडोर दिसंबर 2029 तक बन जाएगा। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट में जापान की अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) 81% हिस्सा दे रही है। वहीं बाकी 19% रेलवे (50%) और गुजरात महाराष्ट्र सरकारें (50)% मिलकर वहन कर रही हैं।

    इस प्रोजेक्ट की खास बात

    बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी को सिर्फ 2-3 घंटे में पूरी कर लेगी। अभी इस दूरी को तय करने के लिए 7-8 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में इससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के लिए भी नए अवसर खुलेंगे। रेल मंत्रालय और नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।
  • Punjab News: पानी में तैरते मिले बच्ची और महिला के शव

    Punjab News: पानी में तैरते मिले बच्ची और महिला के शव

    अबोहरः फाजिल्का जिले के अबोहर में अलग-अलग जगह से नहर में तैरते हुए 2 शव बरामद हुए। उपमंडल में केरा खेड़ा गांव के निकट नहर में एक महिला का शव बरामद हुआ है। वहीं दूसरा शव एक बच्ची का बरामद हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पहचान न होने के कारण सदर थाना पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। दरअसल, समिति सदस्यों को मलूकपुरा नहर में शव अटका होने की सूचना मिली थी।

    जिस पर बिटटू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में सदस्यों ने शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मृतका की आयु करीब 30 साल प्रतीत होती है और शव भी 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन महिला की पहचान न होने पर उसके शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं गांव बिलां पट्टी में नहर से एक बच्ची का शव तैरते हुए मिला।समिति के सदस्यों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

    समिति के सदस्य बिटटू नरूला ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी कि मलूकपुरा नहर में एक बच्ची का शव बहते हुए जा रहा है। समिति सदस्य सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। बच्ची की उम्र करीब 3 से 4 साल की है पर उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी है। जिसके चलते पुलिस ने पहचान के लिए उसके शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं एक दिन पहले बुधवार को जिला फिरोजपुर से दो बच्चे नहर में गिर गए थे जिनका अभी तक पता नहीं चला। पुलिस उस घटना को भी इस बच्ची से जोड़कर देख रही है और उनके परिजनों से तालमेल किया जा रहा है।

  • उपायुक्त ऊना ने भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

    उपायुक्त ऊना ने भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

    अधिकारियों को समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज वीरवार को उपमंडल अंब की भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), पंचायत सचिवों तथा पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए कि वे समस्त विकास कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी करें तथा कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर क्रियान्वित योजनाएं न केवल ग्रामीण ढांचे को मजबूत करने के साथ ही आमजन के जीवन में ठोस सुधार लाने का माध्यम बनती हैं। इसलिए इन योजनाओं में देरी या अनियमितता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। इस मौके पर मौके पर बीडीओ ओम डोगरा सहित संबंधित पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • विधायक व उपायुक्त ने चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का किया संयुक्त निरीक्षण

    विधायक व उपायुक्त ने चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का किया संयुक्त निरीक्षण

    डे-बोर्डिंग स्कूल सहित प्रस्तावित योजनाओं के स्थलों का लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित: श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की धंधड़ी पंचायत में गुरुवार को विधायक सुदर्शन बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए प्रस्तावित साइट का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अन्य विकास परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित स्थलों का जायज़ा भी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

    विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल की योजना आरंभ की गई है। यह विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण देने के साथ-साथ अतिरिक्त सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्षम बनाएगा। इसके अलावा विकास की अन्य योजनाओं के तीव्र क्रियान्वयन पर फोकस किया गया है ताकि लोगों को उनका समय पर लाभ मिले।

    वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित स्थलों की भौगोलिक स्थिति, तकनीकी पहलुओं और आवश्यक औपचारिकताओं का गहनता से परीक्षण किया जाए, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से और निर्धारित समय-सीमा में शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे संस्थान सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • AN 24 विमान हुआ क्रैश, 5 बच्चों सहित 49 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    AN 24 विमान हुआ क्रैश, 5 बच्चों सहित 49 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः रूस के सुदूर पूर्वी इलाके में एक यात्री विमान के सुबह लापता होने की खबर सामने आई थी। लेकिन अब सूचना मिली हैकि रूस का AN 24 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सिबेरिया की अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित यह उड़ान वीरवार को टिंडा शहर पहुंचने से पहले रडार से गायब हो गई थी। बाद में विमान का मलबा टिंडा एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी जंगल में मिला। अब दुर्घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें विमान के क्रैश होने के बाद का भयावह मंजर नजर आ रहा है। रूस के सरकारी चैनल, द्वारा शेयर की गई किए गए क्लिप में साइबेरिया स्थित अंगारा नाम की एयरलाइन द्वारा संचालित इस विमान के क्रैश होने के बाद का मंजर दिख रहा है। रूसी स्थानीय मीडिया आरटी के अनुसार, इस विमान में कुल 49 लोग सवार थे, जिनमें 43 यात्री (5 बच्चे समेत) और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि हवाई निरीक्षण में किसी के जीवित होने के संकेत नहीं मिले, लेकिन जमीन से खोज अभियान अब भी जारी है, जिससे कुछ लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद बनी हुई है। रूस के परिवहन जांच समिति ने बताया कि दुर्घटना की शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी और पायलट की गलती, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओर्लोव ने टेलीग्राम पर कहा कि विमान, अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित एक ट्विन इंजन एंटोनोव -24 प्लेन, ब्लागोवेशचेंस्क शहर से टिंडा शहर की ओर जा रहा था, जब यह रडार से गायब हो गया। बाद में एक रेस्क्यू हेलीकॉप्टर ने टिंडा से लगभग 16 किलोमीटर (10 मील) दूर एक पहाड़ी पर विमान का जलता हुआ ढांचा देखा। स्थानीय बचावकर्ताओं ने कहा कि हेलीकॉप्टर को ऊपर से जीवित बचे लोगों का कोई सबूत नहीं मिला है। अमूर क्षेत्र की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि वह बचावकर्मियों को घटनास्थल पर भेज रही है। इसमें कहा गया, “फिलहाल, 25 लोगों और उपकरणों की पांच इकाइयों को भेजा गया है और चालक दल के साथ चार विमान स्टैंडबाय पर हैं।” एपी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने कहा कि उन्हें विमान का “जलता हुआ धड़” मिला है, लेकिन उन्होंने अधिक डिटेल्स नहीं दिए हैं। क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओर्लोव ने कहा कि एएन-24 यात्री विमान में पांच बच्चों सहित 43 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे।