एक्स पर किया पोस्ट
बीसीसीआई ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि – ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन दाहिने पैर में चोट लग गई थी। इसी वजह से वह अब इस टेस्ट मैच में आगे की विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दे दी गई है हालांकि चोट के बाद भी ऋषभ पंत दूसरे दिन टीम के साथ मौजूद हैं और जरुरत पड़ने पर वह बैटिंग के लिए मौजूद ही रहेंगे।आपको बता दें कि ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन यानी की 23 जुलाई को बैटिंग के दौरान चोट लग गई थी। ये चोट पंत तो उस समय लगी जब वो पारी के 68वें तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खोलने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान गेंद उनके दाएं पैर के अंगूठे पर जाकर लग गई ऐसे में उनका वो पार्ट काफी सूज गया। फिजियो ने उनका इलाज भी किया लेकिन वो खड़े होने की हालत में नहीं थे। उनको एंबुलेंस के जरिए मैदान के जरिए बाहर ले जाया गया था। पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हटे हुए हैं।: Rishabh Pant, who sustained an injury to his right foot on Day 1 of the Manchester Test, will not be performing wicket-keeping duties for the remainder of the match. Dhruv Jurel will assume the role of wicket-keeper.
Despite his injury, Rishabh Pant has joined the… — BCCI (@BCCI) July 24, 2025

Leave a Reply