Blog

  • Jalandhar News: Off The Grid Gym के पास गोली चलाने के मामले आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Off The Grid Gym के पास गोली चलाने के मामले आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में Off The Grid Gym के पास गोली चलाने के मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए DCP Manpreet Singh Dhillon ने बताया कि 1 जुलाई की शाम Off The Grid Gym के पास नो एग्जिट रोड मॉडल टाउन में एडवोकेट सिमरजीत सिंह को मारने की नीयत से फायर करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल 32 बोर सहित 1 रौंद बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि  सिमरजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि वह रोजाना जिम में जाता है।

    ऐसे में उस दिन भी वह रोजाना की तरह शाम को जिम ऑफ ग्रिड के पास करीब 9:15 बजे गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी 2 से 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर मारने की नीयत से फायर करने की कोशिश की। घटना के बाद उसने जिम के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। शिकायत के आधार पर 2 जुलाई को थाना डिविजन नंबर 6 में मुकदमा नंबर 122 दिनांक के तहत धारा 109, 62, 61(2) बी.एन.एस., 25-54-59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

    मुकदमे की जांच के दौरान दिनांक 23 जुलाई को सीआईए स्टाफ एवं थाना डिविजन नंबर 6 कमिश्नरेट जालंधर की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा पुत्र लेट निर्मल सिंह निवासी गड़ुपड़ थाना औड़ जिला एस.बी.एस. नगर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल 32 बोर सहित 1 रौंद बरामद किया गया।

     

    पुलिस के मुताबिक इस मुकदमे में 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करना बाकी है। आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा के खिलाफ पहले भी मुकदमा नंबर 67/16 के तहत धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत थाना बंगा में दर्ज है।

  • Jalandhar News: ASI के रिश्वत मामले में डॉ. अमरजीत ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ASI के रिश्वत मामले में डॉ. अमरजीत ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    रची गई थी साजिश, MLA और SHO पर लगाए गंभीर आरोप

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारी वर्दी को दागदार करने में लगे हुए है। वहीं एक बार फिर से पुलिस की वर्दी दागदार हो गई। दरअसल, देहात में एएसआई की करतूत सामने आ गई। जिसमें एएसआई घर में जाकर व्यक्ति से रिश्वत ले रहा है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि वीडियो 6 दिन पुरानी है। लेकिन इस घटना के सामने आने पर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने एक्शन लेते हुए एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इस मामले में बुलंदपुर के पशु चिकित्सक डॉ. अमरजीत सिंह ने प्रेस वार्ता के जरिए अहम खुलासे किए है। उन्होंने आरोप लगाए है कि उनके विरुद्ध झूठे मुकदमे की साजिश रची गई थी।

    जिसको लेकर आज प्रेस वार्ता के जरिए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। डॉक्टर ने थाना मकसूदां में तैनात एएसआई हरबंस सिंह और देवी लाल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डॉक्टर का आरोप है कि एएसआई और देवी लाल ने स्थानीय प्रमुख नेताओं के साथ मिलकर उनके विरुद्ध सोची-समझी साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया। जबकि उन्हें भलीभांति ज्ञात था कि यह शिकायत राजनीतिक रंजिश और ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से की गई थी। डॉक्टर का कहना हैकि विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, देवी लाल ने अपने नाबालिग पुत्र का उपयोग करके झूठा आरोप लगाया कि उसका पुत्र डॉ. अमरजीत सिंह द्वारा शारीरिक शोषण का शिकार हुआ है। जबकि एएसआई हरबंस सिंह ने डॉक्टर द्वारा प्रस्तुत सभी महत्त्वपूर्ण साक्ष्यों को जानबूझकर गायब करवा दिया और वास्तविक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर मुकदमा दर्ज किया।

    उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर तथ्य यह है कि शिकायतकर्ता के पुत्र का कोई चिकित्सकीय परीक्षण नहीं करवाया गया, जो कि ऐसे मामलों की पुष्टि के लिए कानूनी रूप से अनिवार्य है। डॉक्टर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि पूरी कार्यवाही विधायक और एसएचओ के दबाव में की गई, ताकि डॉ. अमरजीत सिंह को मानसिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से तोड़ा जा सके। डॉक्टर ने बताया कि गांव वासियों का भी यही कहना है कि यह मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। क्योंकि गांव बुलंदपुर में लंबे समय से कोई विकास कार्य नहीं हुआ और ना ही पंचायत सचिव की नियुक्ति की गई है। जिससे गांववासी अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और उनके विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियां दबाव और भय का माहौल बनाने के लिए की जा रही हैं।

    डॉ. अमरजीत सिंह ने कहा कि इस झूठे मुकदमे से उनकी प्रतिष्ठा, मानसिक संतुलन, पारिवारिक जीवन और पेशेवर छवि को गहरा आघात पहुंचा है। उनकी मांग है कि एएसआई हरबंस सिंह को तत्काल निलंबित कर विभागीय व आपराधिक जांच शुरू की जाए। वहीं देवी लाल व उसके समर्थकों पर नाबालिग पुत्र का दुरुपयोग कर झूठा मुकदमा दर्ज कराने, ब्लैकमेलिंग और षड्यंत्र रचने के आरोप में कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। इस दौरान उन्होंने विधायक और एसएचओ की भूमिका की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है। उनकी मांग है कि गांव बुलंदपुर को तुरंत पंचायत सचिव उपलब्ध कराया जाए तथा रोके गए विकास कार्य शीघ्र शुरू कराए जाएं। वहीं इस पूरे प्रकरण की विस्तृत, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ जांच कर सच्चाई को सामने लाया जाए तथा दर्ज झूठी एफआईआर को तुरंत रद्द करने की डॉक्टर ने अपील की है।

  • Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र में सेहत विभाग और पुलिस की रेड

    Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र में सेहत विभाग और पुलिस की रेड

    संगरूरः धूरी में अवैध रूप से चल रहे ‘गुरु कृपा शफा फाउंडेशन’ नाम के प्राइवेट नशा मुक्त केंद्र पर पुलिस और डॉक्टरों की टीम द्वारा रेड की गई। मामले की जानकारी एसएचओ जसवीर सिंह धूरी ने दी। उन्होंने कहा कि गुरु कृपा शफा फाउंडेशन नाम के नशा मुक्ति केंद्र को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2023 में सील कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी बिना लाइसेंस के इस नशा मुक्त केंद्र को चलाया जा रहा था।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ह्यूमन राइट्स से शिकायत मिली थी कि यहां नशा छोड़ने आए मरीजों के साथ मारपीट की जाती है। इसके बाद डॉक्टरों और पुलिस की टीम ने मिलकर इस केंद्र पर संयुक्त रूप से रेड की। रेड के दौरान नशा छुड़ाओं केंद्र से 18 मरीज पाए गए, जिनमें से 12 मरीजों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया और समझाया गया कि बिना लाइसेंस वाले नशा मुक्त केंद्र में इस तरह से अपने बच्चों को दाखिल न करवाया जाए।

    नशा मुक्ति केंद्र के इंचार्ज डा. इशान प्रकाश ने बताया कि 6 मरीजों के परिजनों से संपर्क नहीं हो रहा। उन्हें गांव घाबड़ा में बने सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराया जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए आम लोगों को संदेश दिया कि यदि आप अपने बच्चे का नशे से इलाज कराना चाहते हैं तो अस्पताल/नशा मुक्त केंद्र का हमेशा लाइसेंस चेक कर ही अपने बच्चे को दाखिल करवाएं। इस तरीके से बिना लाइसेंस वाले नशा मुक्त केंद्र में आपके बच्चों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जा सकता है।

  • Jalandhar News: मशहूर डॉक्टर पूजा आप पार्टी में हुई शामिल

    Jalandhar News: मशहूर डॉक्टर पूजा आप पार्टी में हुई शामिल

    चंडीगढ़ः जालंधर की प्रसिद्ध डॉक्टर पूजा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। डॉ. पूजा को आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा और वरिष्ठ आप नेता दीपक बाली ने पार्टी में शामिल कराया। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर पूजा को राजविंदर कौर थियाड़ा ने आप पार्टी में शामिल करवाया है।

  • Jalandhar News: मॉडल टाउन में B&R and O&M Cell Ofice की गिरी छत, लड़की घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मॉडल टाउन में B&R and O&M Cell Ofice की गिरी छत, लड़की घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में बी एंड आर और ओ एंड एम सेल दफ्तर में आज सुबह अचानक छत गिर गई। इस घटना में दफ्तर में तैनात लड़की घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए साहिल ने बताया कि दफ्तर में वह पानी का बिल जमा करवाने आया था। इस दौरान वह 2 नंबर खिड़की पर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, तभी 3 नंबर खिड़की के पास अचानक छत गिर गई।

    हादसे में वह बाल-बाल बच गया। वही बिल डिस्ट्रीब्यूटर उदय शर्मा ने कहा कि दो से तीन दिन पहले दफ्तर की छत से पानी रिस्क रहा था। इस मामले को लेकर उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अमित शर्मा और दिलबाग ने 25 जनवरी 2025 में एक पत्र लिखकर उच्च अधिकारियों को छत की रिपेयर करवाने के लिए अवगत करवाया जा चुका है। व्यक्ति ने कहाकि आज 7 माह हो गए है, लेकिन कोई सुनवाई रही हो रही। छत से पानी रिस्कने के छत पहले से नीचे की ओर झुकी हुई थी।

    इस दौरान आज सुबह अचानक छत गिरने से दफ्तर में बैठी लड़की उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में लड़की के सिर पर गहरी चोटे आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना में एक कंम्प्यूटर क्षतिग्रस्त हो गया। इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने कहा कि आज दफ्तर की छत गिर गई। इस घटना में लड़की के सिर पर गहरी चोट आई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है, लेकिन डेढ़ घंटा से अधिक का समय हो गया कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा।

  • ‘मैं अपने ही घर में परेशान हो रही हूं’ एक्ट्रेस तनुश्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स बोले – ‘ड्रामे मत करो’

    ‘मैं अपने ही घर में परेशान हो रही हूं’ एक्ट्रेस तनुश्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स बोले – ‘ड्रामे मत करो’

    बॉलीवुड: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो डाला है जिसके बाद सभी हैरान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने ही घर में परेशान हो गई हैं। रोते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो के बाद एक्ट्रेस के फैंस सदमे में आ गए हैं। फैंस उनकी चिंता करने लग गए हैं। कुछ न कहने के कारण वह सुर्खियों में आ गई हैं। वहीं तनुश्री ने उन सभी लोगों को भी खरी-खोटी सुना दी है जो उनके इस परेशान दिखने वाली वीडियो को एक नाटक बता रहे हैं।

    फैंस पर भड़की तनुश्री

    उनके इस वीडियो को देखने के बाद यहां कुछ फैंस उनको सांत्वना दे रहे हैं वहीं कुछ फैंस उनके इस वीडियो को एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि – मैं तनुश्री मैम की फैन हूं लेकिन इस बार मुझे लग रहा है कि वो लाइमलाइट में आना चाहती हूं मैं गलत भी हो सकती हूं लेकिन ऐसा ही लगा मैम अगर आपको मेरी बातों से बुरा लगा हो तो माफ करना लेकिन वीडियो देखकर ऐसा ही लगा। एक्ट्रेस ने यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा है कि – सच में? आपका प्रोफाइल देखा आज ही इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है आप ने कमेंट करने के लिए।

    नाना पाटेकर भी दिया बयान

    एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – नौटंकी करना बंद कर दो मैडम लोग आपकी असलियत जान गए हैं। बार-बार ड्रामा करती हो यदि मुंबई में सुरक्षित नहीं हो तो अमेरिका में वापिस चली जाओ। यदि सच में जिंदगी को खतरा है तो यहां से चली क्यों नहीं जाती नाना पाटेकर एक अच्छे इंसान है और बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार हैं उन्हें बदनाम करने की कोशिश मत करो। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने तो इस पोस्ट में नाना का नाम भी नहीं लिया। चोर की दाढ़ी में तिनका।

    ये है पूरा मामला

    आपको बता दें कि 22 जुलाई को रात में तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह कह रही थी कि मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है मैं इस हैरेसमेंट से तंग आ गई हूं। ये 2018 से चल रहा है। वीडियो में वह रोती बिलखती हुई भी नजर आई। उन्होंने ये भी कहा है कि मैंने अभी पुलिस ने बात की। वो आए और कहा कि शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन आओ। शायद मैं कल या परसो तक ठीक भी हो जाऊं मैं ठीक नहीं हूं मुझे पिछले 4-5 सालों से इतना परेशान किया गया है हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी नहीं बताया कि उनको कौन परेशान कर रहा है।  
  • महिलाओं ने पोल से बांधकर SI को बुरी तरह पीटा, लगे गंभीर आरोप

    महिलाओं ने पोल से बांधकर SI को बुरी तरह पीटा, लगे गंभीर आरोप

    इंदौरः आज सुबह 6 बजे महिलाओं द्वारा एक एसआई की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। उसे लोगों ने बिजली के पोल से बांधने डंडों से बुरी तरह पीटा गया। बताया जा रहा है कि वह महिला के घर से पकड़ा गया है।

    जानकारी मुताबिक, एसआई सुरेश बुनकर खेड़ी इलाके में एक महिला के घर में था। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। इस दौरान सुरेश उसके संपर्क में आया और पिछले 2 माह से उसका महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। आज महिला के परिजन और पड़ोसियों ने उसे घर से पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि सुरेश नशे में गालियां दे रहा था और उसकी आपत्तिजनक हालत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने फोर्स बुलाकर एसआई सुरेश को भीड़ से निकाला।

    खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, एसआई बुनकर को पीटने के मामले में 4 नामजद समेत अन्य पर हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। वहीं, बुनकर को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसआई सुरेश बुनकर पहले भी विवादों में रहा है। 2 साल पहले लसूड़िया इलाके में सिंगापुर टाउन के पास नशे की हालत में ड्यूटी के दौरान उसका कुछ युवाओं से विवाद हो गया था। युवाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान बुनकर को काफी चोटें आई थीं। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: माझा किसान संघर्ष समिति ने DC से की मुलाकात, की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: माझा किसान संघर्ष समिति ने DC से की मुलाकात, की ये मांग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः किसानों का गन्ने की बकाया राशि न दिए जाने के विरोध में माझा किसान संघर्ष समिति ने गुरदासपुर के डीसी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि किसानों का गन्ना बकाया जल्द से जल्द उनके खातों में जमा किया जाए, अन्यथा किसान आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

    किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा 2024-25 के गन्ना सीजन के लिए चीनी मिल को 61.50 रुपये का भुगतान किया जाना था, वह 120 करोड़ रुपये अभी तक किसानों के खातों में जमा नहीं किया गया है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। किसानों ने कहा कि गन्ने की लागत साल के पूरे सीजन के लिए होती है, जो भी राशि होती है किसान उसे खर्चे काटने के बाद बचाते हैं। वह अभी तक किसानों को नहीं दिया गया है जिससे किसान बेहद निराश हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके खातों में पैसा जमा नहीं हुआ तो आने वाले समय में वे बड़े स्तर पर नेशनल हाईवे जाम करेंगे। उन्होंने इसको लेकर डीसी गुरदासपुर को ज्ञापन भी सौंपा।

  • Punjab News: इस कुख्यात महिला तस्कर पर गिरी गाज, करोड़ों की कोठी व कार जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: इस कुख्यात महिला तस्कर पर गिरी गाज, करोड़ों की कोठी व कार जब्त, देखें वीडियो

    मोगाः नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की मुहिम लगातार तेजी से जारी है। इसी कड़ी में मोगा के बाघापुराना की रहने वाली कुख्यात महिला तस्कर रजनी बाला की करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया गया है। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव और मोगा के सीनियर कप्तान पुलिस अजय गांधी की अगुवाई में चल रही एंटी ड्रग्स मुहिम के तहत इस तस्कर की करीब 6 मरले की आलीशान कोठ, एक हुंडई कार को सील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी दिलबीर सिंह ने बताया कि रजनी बाला पत्नी मोहिंद्र पाल निवासी जसोवाल गली, मोगा की कोठी को सील किया गया है, क्योंकि रजनी बाला ने यह कोठी नशा तस्करी का कारोबार करके बनाई गई थी। रजनी बाला पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं जिनमें पहली गिरफ्तारी 4 अप्रैल 2015 को NDPS एक्ट के तहत की गई थी जिसमें आरोपी से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी जिसमें 10 साल की सजा और 1 लाख रुपए का जुर्माना हो चुका है। इसके अलावा, NDPS एक्ट के चार अन्य केस अलग-अलग थानों में दर्ज हैं और एक धोखाधड़ी का मामला भी थाना नूरमहल, जिला जालंधर में चल रहा है।

    इसी के साथ रजनी की एक कार भी पुलिस ने जब्त की है। उन्होंने बताया कि रजनी ने पहले कोर्ट में केस लगाया हुआ था कि यह कोठी उन्होंने अन्य स्त्रोतों से बनाई है, लेकिन वह इसके वाजिब सबूत पेश न कर सकी जिसके बाद उस पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सख्ती से निर्देश दिए कि नशे के सौदागरों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है। वह यां तो नशा छोड़ दे यां पंजाब छोड़ दें।

  • पुल पार करने के दौरान हुआ भयानक हादसा, पिता-पुत्र की मौत

    पुल पार करने के दौरान हुआ भयानक हादसा, पिता-पुत्र की मौत

    हिंडौनः गंभीर नदी में पुल पार करने के दौरान बाइक सवार बाप-बेटे के बह जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर हिंडौन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए SDRF की टीम को बुलाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गुरुवार सुबह 6 बजे पुलिया से लगभग 300 मीटर दूर बेटे का शव झाड़ियों में फंसा मिला। वहीं SDRF की टीम पिता की तलाश में जुटी हुई है।

    जानकारी देते परिजनों ने बताया कि राजमुद्दीन और उसका बेटा सोहेल खान (20) बुधवार दोपहर 3:20 बजे भैंस खरीदने वजीरपुर जा रहे थे। इस दौरान कटकड़ की गंभीर नदी की पुलिया पार करते समय उनकी बाइक फिसल गई और दोनों नदी की गहराई में बह गए जिसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर हिंडौन सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    थानाधिकारी ने बताया कि आज सुबह 6 बजे पुलिया से लगभग 300 मीटर दूर झाड़ियों में सोहेल का शव फंसा हुआ मिला। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। वहीं, राजमुद्दीन की तलाश अभी भी जारी है। जल्द ही उनके मिल जाने की उम्मीद है।