Blog

  • Punjab News: Zomato Boy को पेशाब करना पड़ा महंगा, बाइक लेकर चोर फरार

    Punjab News: Zomato Boy को पेशाब करना पड़ा महंगा, बाइक लेकर चोर फरार

    लुधियाना: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं जोमैटो ब्वॉय का बाइक लेकर चोर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि युवक को पेशाब करना महंगा पड़ गया। जिसके कारण युवक की इस लापरवाही के चलते उसकी कीमती मोटरसाइकिल उसी के सामने चोरी हो गई। जेमैटो कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय ने मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी की और थोड़ी दूरी पर पेशाब करने चला गया।

    इसी दौरान एक युवक आया और उसके सामने ही मोटरसाइकिल चोरी करके ले गया। युवक ने शोर मचा कर उसे रोकने की कोशिश की और सड़क की ओर दौड़ा, लेकिन चालाक चोर उसके सामने ही मोटरसाइकिल चोरी करके फरार हो चुका था। इस मामले के संबंध में थाना डिविजन नंबर 7 की पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए ताजपुर रोड स्थित इक्लाम कॉलोनी के निवासी अभिषेक वर्मा ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से जेमैटो कंपनी में काम कर रहा है। बीते दिन वह फूड डिलीवरी देने एमआईजी फ्लैट्स में आया।

    उसने अपनी मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी की और थोड़ी दूर जाकर पेशाब करने लगा। मोटरसाइकिल में चाबी लगी देख अचानक एक युवक आया और मोटरसाइकिल स्टार्ट करके फरार हो गया। इस मामले में जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभिषेक वर्मा की शिकायत लेकर अनजान चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: व्यक्ति ने की जीवनलीला समाप्त, बेटे के ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने की जीवनलीला समाप्त, बेटे के ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के शिमलापुरी में व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 60 वर्षीय विपन सोफत निवासी शिमलापुरी के रुप में हुई है। परिवार का आरोप है कि मृतक विपन ने लड़के के ससुराल पक्ष से परेशान होकर फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त की है। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं पड़ोसियों के मुताबिक विपन सोफत लंबे समय से फोटोग्राफी का काम कर रहा था।

    विपन की पत्नी का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। मृतक ने बेटे गौरव सोफत की फरवरी 2025 में लुधियाना के हैबोवाल इलाके में रहने वाली लड़की से शादी की थी। परिवार का आरोप है कि 3 महीने के बाद बहू बहाना लगाकर मायके चली गई। इस मामले को लेकर विपन उसे फोन करके वापस आने के लिए कहा, लेकिन बहू ने वापिस घर आने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

    परिवार का आरोप है कि बीते दिन दोनों में फोन पर काफी विवाद हुआ। इस दौरान मृतक के बेटे के ससुराल पक्ष द्वारा उसे धमकियां दी गई। जिसके बाद विपन कल से काफी परेशान चल रहा था। आज परेशान होकर मृतक ने घर में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं मृतक विपन का बेटा गौरव निजी कंपनी में कोरियर का काम करता है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • भारत के खिलाफ Donald Trump का अमेरिकी कंपनियों को सख्त निर्देश

    भारत के खिलाफ Donald Trump का अमेरिकी कंपनियों को सख्त निर्देश

    Google-Microsoft को भी दी चेतावनी

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की बड़ी कंपनियों को एक सख्त मैसेज दे दिया है। इसमें भारत समेत दूसरे देशों से हायरिंग के लिए मना कर दिया है। इसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा जैसे नाम शामिल हैं। बुधवार यानी की बीते दिन वॉशिंगटन में आयोजत एआई समिट के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी टेक कंपनियों को ये संदेश दिया है। वहीं अमेरिकी टैलेंट की हायरिंग करने की भी सलाह दी।

    आपको बता दें दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में ऐसे कई कर्मचारी जहां तक की सीईओ के पोस्ट पर भी कई भारतीय मूल के लोग पहुंचे हैं। इसमें गूगल सीईओ सुंदर पिछाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला जैसे नाम भी शामिल हैं। हाल ही में मेटा ने भी एक बड़ी एआई टीम हायरिंग की है जिसमें कई भारतीय नाम शामिल हैं।

    एआई समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने टेक इंडस्ट्री में ग्लोबल माइंडेस्ट की आलोचना भी की है। उन्होंने आगे कहा है कि इस कारण कई अमेरिकी नागरिक और अमेरिकी टैलेंट को इग्नोर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि कई कंपनियां प्रोफिट के लिए अमेरिका की आजादी का फायदा उठा रही हैं और बाहरी लोगों पर बड़ा इनवेस्ट कर रहे हैं।

    आगे ट्रंप ने कहा है कि बहुत सी कंपनियां अमेरिकी आजादी के कारण से ही अपनी फैक्टरियां चीन में लगा पा रही हैं। वहीं भारत से कर्मचारियों को भर्ती किया जा रहा है। ये सब बातें आप जानते हैं। इन सब के बाद वे अपने देश के लोगों को नकार रहे हैं और आलोचना भी कर रहे हैं।

    इसके अलावा अमेरिका की फर्स्ट पॉलिसी को भी ट्रंप ने दोबारा से याद दिलवाया है। उन्होंने कहा कि एआई की रेस में न्यू स्प्रिट की मांग है। इसके साथ ही राष्ट्र के प्रति लगाव भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि हमें अमेरिकी कंपनियों की जरुरत है जो अमेरिका में ही रहे। इसके अलावा वह अमेरिकी फर्स्ट पॉलिसी को जरुर फॉलो करें और यह सभी को करना पड़ेगा।

  • डॉ. अमित बांसल मामले में Jalandhar ED की ड्रग इंस्पेक्टर के घर Raid

    डॉ. अमित बांसल मामले में Jalandhar ED की ड्रग इंस्पेक्टर के घर Raid

    लुधियानाः प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जालंधर जोनल यूनिट ने बुधवार को डॉ. अमित बांसल, उनके परिवार के सदस्यों और उनके द्वारा संचालित अब बंद हो चुके नशा मुक्ति केंद्रों के 21 करोड़ रुपये के कई बैंक खातों को जब्त कर लिया है।

    ईडी अधिकारी के अनुसार पंजाब के 22 निजी नशा मुक्ति केंद्रों से जुड़ी नुस्खों वाली दवाइयों के कथित दुरुपयोग और गैर-कानूनी वित्तीय लेन-देन शामिल हैं। एजेंसी ड्रग इंस्पेक्टर रूप प्रीत कौर की भी जांच कर रही है, जिसने कथित तौर पर बांसल को उनके अस्पतालों से दवा की चोरी से संबंधित गलत निरीक्षण रिपोर्टें प्रदान करने में सहायता की थी।अधिकारी ने बताया कि जांच पंजाब के 22 निजी नशा मुक्ति केंद्रों से जुड़े कथित दवाओं के दुरुपयोग और अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़ी है।

    इस सिलसिले में ईडी ने 18 जुलाई को चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई में चार जगहों पर समन्वित छापेमारी की थी। ईडी सूत्रों के अनुसार, एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि “केवल पंजीकृत नशेड़ियों के लिए बनाई गई दवाओं को किस प्रकार अवैध रूप से बेचा गया” और “इन बिक्री से प्राप्त धन को किस प्रकार से व्हाइट मनी किया गया”। ईडी ने यह मामला पंजाब विजीलेंस ब्यूरो से अपने हाथ में लिया था। जिसके बाद उन्होंने खुद मामले की गहनता से जांच शुरू की थी और लगभग 4 महीने पहले डॉ. बंसल को गिरफ्तार किया था।

     

  • Thailand की Cambodia पर एयर स्ट्राइक में 9 की मौत, देखें वीडियो

    Thailand की Cambodia पर एयर स्ट्राइक में 9 की मौत, देखें वीडियो

    बैंकॉकः कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवादित सीमा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। कंबोडिया और थाईलैंड ने एक दूसरे पर हमला कर दिया है। बात सिर्फ गोलीबारी पर नहीं रुकी है, थाईलैंड सेना ने पुष्टि की है कि थाईलैंड ने दो कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए हैं। इससे कुछ घंटे पहले ही दोनों देशों ने एक दूसरे के साथ राजनयिक संबंधों को न्यूनतम स्तर पर ला दिया था। कंबोडिया और थाईलैंड के बीच अब एक नया संघर्ष शुरू हो गया है। इसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर गोलाबारी और रॉकेट से हमले करना शुरू कर दिया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार इस बीच कंबोडिया के हमले में थाईलैंड का एक गैस स्टेशन तबाह हो गया है।

    इसके बाद कई मीडिया रिपोर्टों में थाईलैंड द्वारा कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक करने की खबरें भी सामने आ रही हैं। दोनों पक्षों के संघर्ष में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है। जबकि 14 लोग घायल हैं। कंबोडियाई सरकार के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि थाई प्रांत सुरिन और कंबोडिया के ओद्दार मीनची के बीच के बॉर्डर पर दो मंदिरों के पास वीरवार सुबह फिर से हिंसा भड़क उठी। एएपी की रिपोर्ट के अनुसार थाई सेना ने पुष्टि की है कि उसने दो कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता माली सोचीता ने एक बयान में कहा, “थाई सेना ने देश के संप्रभु क्षेत्र की रक्षा के लिए तैनात कंबोडियाई बलों पर सशस्त्र हमला करके कंबोडिया साम्राज्य की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया है… जवाब में, कंबोडियाई सशस्त्र बलों ने थाई घुसपैठ को विफल करने और कंबोडिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार पूर्ण आत्मरक्षा के अपने वैध अधिकार का प्रयोग किया।”

    थाई सेना ने पहले हमले के लिए कंबोडियाई सैनिकों को दोषी ठहराया, और बाद में उन पर “नागरिकों पर लक्षित हमले” का आरोप लगाया। उसने कहा कि दो BM-21 रॉकेटों ने सुरिन के कप चोएंग जिले में एक समुदाय पर हमला किया था, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। थाईलैंड के गैस स्टेशन पर कंबोडिया ने BM-21 रॉकेट से हमला किया है। इसके बाद बैंकॉक में हड़कंप मच गया है। सैनिक अपनी जान बचाने के लिए कई जगहों पर फर्श पर लेटे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान कई लोगों के हताहत होने की खबरें सामने आ रही हैं। अभी तक की अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, इस झड़प में 14 लोगों की मौत हुई है और कई स्कूली बच्चे और आम नागरिकों समेत 14 घायल हुए हैं।

    थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू होने के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। थाईलैंड में अमेरिकी कॉन्सुलेट ने अपने नागरिकों को कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया में 24 जुलाई को रॉकेट और आर्टिलरी गन से हमले की सूचना मिली है। ऐसे में सभी अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जो बॉर्डर क्षेत्रों में हैं, वह इलाका तत्काल खाली कर दें और थाईलैंड सरकार की एडवाइजरी को फॉलो करें। इस बीच अंतरराष्ट्रीय मीडिया के हवाले दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड ने कंबोडिया पर जवाबी एयरस्ट्राइक कर दी है। इसमें एफ-16 फाइटर जेटों का इस्तेमाल करने का दावा किया गया है। अभी और अन्य ब्यौरा का इंतजार है।

  • Colony के कई घरों में फैला करंट, 20 लोग चपेट में आए, 1 की मौत

    Colony के कई घरों में फैला करंट, 20 लोग चपेट में आए, 1 की मौत

    भरतपुरः हाईटेंशन लाइन टूटने से पूरी कॉलॉनी के कई घरों में करंट फैल जाने का मामला सामने आया है। हादसे में एक सरकारी क्लर्क की मौत हो गई। युवक अपने पिता को घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था कि यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां के कोली मोहल्ले में करीब 50 से ज्यादा घरों में करंट दौड़ा। इस दौरान करीब 20 लोग करंट की चपेट में आ गए।

    जानकारी देते भरतपुर के हथोड़ी गांव के सरपंच विजय सिंह ने बताया कि कोली मोहल्ले के ऊपर से 11 केवी की बिजली लाइन निकल रही है। रात में लाइन में अचानक से आग लग गई। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसके बाद मोहल्ले के घरों में करंट दौड़ने लगा। हादसे में 26 साल के अजय की मौत हो गई। जबकि उसके पिता वनय सिंह (50) और एक और अन्य बुजुर्ग जीवन (70) गंभीर घायल हो गए। वनय ​सिंह हादसे के दौरान घर के आंगन में ही खड़े थे, जैसे ही करंट लगा वे जोर से चिल्लाने लगे।

    इस पर बेटा अजय दौड़ते हुए पिता को बचाने गया और उन्हें संभाला। इसी दौरान लाइट चली गई और फिर घरों में करंट दौड़ने लगा। अजय पिता को घर से बाहर ले जा रहा था। इसी दौरान घर में रखे कूलर से उसका हाथ टच हो गया और जोरदार झटका लगा। इससे वे घायल होकर वहीं गिर गया। उसे वैर के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान 20 के करीब अन्य लोग करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद बिजली बंद करवाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Air India के Senior Pilot के साथ हुई करोड़ों की ठगी, स्कैमर्स ने लूट इतना Cash

    Air India के Senior Pilot के साथ हुई करोड़ों की ठगी, स्कैमर्स ने लूट इतना Cash

    मुंबई: साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन ऐसे कई मामले सामने आते हैं यहां लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं हालांकि सरकार इसको लेकर सख्त है फिर भी ऐसे मामले थम नहीं रहे। अब एक ऐसी ही ठगी का शिकार एयर इंडिया का पायलट हो गया है। उस पायलट को साइबर ठगों ने बहुत ही चालाकी से लूटा है। उसके साथ 3.16 करोड़ रुपये की ठगी हो गई है।

    आपको बता दें कि पायलट एयर इंडिया में सीनियर पद पर कार्यरत है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद साइबर थाने में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन उनको क्या पता था पैसा कमाने की जगह वो पैसा गंवा देंगे।

    3.16 करोड़ रुपये कोई आम नहीं बहुत बड़ी रकम है। 56 साल के इस पायलट को ठगों ने ऐसे झंझाल में फंसाया कि उन्होंने अपने पैसे ही गंवा दिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। सामने आई जानकारी की मानें तो यह पूरा घटनाक्रम उनके साथ इसी साल मई में शुरु हुआ। एयर इंडिया में तैनात 56 साल के पायलट ने शेयर बाजार में निवेश से जुड़े कुछ वीडियो यूट्यूब पर देखे।

    इन वीडियो के जरिए उन्हें एक व्हाट्सएप्प नंबर भी मिला। उन्होंने इस नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उनके पास एक महिला की कॉल आई। उसने खुद को एक सहायक सलाहकार बताते हुए कंपनी में कार्यरत बताया। महिला ने उनसे कहा कि वो एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज में कार्यरत है। इसके बाद वो पायलट से बात करने लग गई ।

    उसकी बातों पर यकीन होने के बाद पीड़ित पायलट एक व्हाट्सएप्प ग्रूप में जुड़ गए। उस ग्रूप में लगातार शेयर ट्रेडिंग से जुड़े टिप्स दिए जाने लगे। धीरे-धीरे उस महिला ने पायलट को एक एप्प डाउनलॉड करने के लिए कहा। उन्होंने झिझकते हुए ही उसकी बात मानकर वैसा कर लिया।

    इसके बाद महिला की सलाह पर अलग-अलग शेयरों पर पैसा लगाना शुरु कर दिया। इस साइबर ठगी का जाल इतनी चतुराई से बना कि कि पायलट को लगे कि उनकी हर इनवेस्टमेंट से बड़ा मुनाफा हो रहा है। महिला ने उन्हें ऐसे बैंक अकाउंट नंबर भेजे जिसमें वह लगातार पैसे ट्रांसफर करते रहे।

    11 जुलाई तक पायलट ने कुल 3.16 करड़ रुपये साइबर ठगों के बताए हुए बैंकों में ट्रांसफर कर दिए। एक दिन पायलट की पत्नी ने भी ऐप डाउनलोड किया और देखा कि उसके पति के नाम पर 15.82 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया जा रहा है वहीं खुद उसके अकाउंट में 6.73 करोड़ का फायदा दिखाया गया।

    जब उन्होंने इस रकम को निकालने की कोशिश की तो ऐप में एक कॉल का ऑप्शन आया। एक शख्स ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि रकम निकालने के लिए 10 फीसदी टैक्स देना होगा। टैक्स की रकम उन्हें एडवांस में देनी पड़ेगी। इस पर पायलट को शक हुआ कि कहीं वह किसी ठगी का शिकार तो नहीं हो गए। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।

    19 जुलाई को पश्चिम क्षेत्र साइबर थाना भी गए। वहां उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। फिलहाल साइबर पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

     

  • An-24 Passenger Plane का हवाई यातायात नियंत्रकों से टूटा संपर्क

    An-24 Passenger Plane का हवाई यातायात नियंत्रकों से टूटा संपर्क

    मॉस्को: रूस में 50 लोगों के ले जा रहा An-24 यात्री विमान का हवाई यातायात नियंत्रकों से संपर्क टूट गया। रिपोर्ट के मुताबिक एक यात्री विमान चीन की सीमा के पास लापता हो गया है। An-24 नाम के इस यात्री विमान पर करीब 50 लोगों के सवार होने की फिलहाल रिपोर्ट आ रही है। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS की रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान ने टिंडा के लिए उड़ान भरी थी लेकिन गंतव्य के नजदीक पहुंचते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका उसका संपर्क टूट गया। बताया गया है कि चीन की सीमा के पास ये विमान लापता हो गया है।

    TASS की रिपोर्ट के मुताबिक यात्री विमान, अंगारा एयरलाइंस का था और अंतिम बार जब उससे संपर्क हुआ था, वह टिंडा एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। यह इलाका चीन की सीमा के काफी पास स्थिति है और इस क्षेत्र में करीब करीब हमेशा मौसम काफी खराब रहता है, जिससे विमानों के लिए उड़ान भरना काफी चुनौतीपूर्ण रहता है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS और SHOT न्यूज आउटलेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यात्री विमान के लापता होने की रिपोर्ट आने के साथ ही स्थानीय प्रशासन और एविएशन अथॉरिटी ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

    बचाव दलों को जंगलों और पहाड़ी इलाकों की ओर रवाना किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की हो सकती है या किसी कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी आने की वजह से विमान से संपर्क टूट गया होगा। जिस क्षेत्र में विमान लापता हुआ है वो अमूर क्षेत्र मौसम के लिहाज से काफी मुश्किल क्षेत्र है। यहां काफी ज्यादा ठंड होती है और पहाड़ी इलाका है। यहां घने जंगल, ऊबड़-खाबड़ इलाके हैं। इसके अलावा मौसम में अचानक परिवर्तन आता रहता है। इसलिए पायलट्स के लिए इस क्षेत्र से विमानों को उड़ाना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, उसके बाद भी तकनीकी खराबी या कम्युनिकेशन सिस्टम के नाकाम होने की बात को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है।

  • Haryana News: कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान के साथ हुआ भयानक हादसा, बाल-बाल बचे, देखें Video

    Haryana News: कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान के साथ हुआ भयानक हादसा, बाल-बाल बचे, देखें Video

    रोहतकः भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान, अर्जुन पुरस्कार विजेता व भाजपा नेता दीपक हुड्डा आज उत्तराखंड पुलिस की मुस्तैदी के चलते बाल-बाल बच गए। दरअसल, दीपक हुड्डा का पैर फिसलने से वह गंगा की तेज धारा में बहने लगे थे, लेकिन उत्तराखंड पुलिस की तत्परता से दीपक हुड्डा को बचा लिया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दीपक हुड्डा ने इसे चमत्कार बताया और उत्तराखंड पुलिस और ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।

    दीपक हुड्डा ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ शिवरात्रि के अवसर पर गंगा स्नान करने हरिद्वार गए थे। इस दौरान जब वह गंगा में स्नान कर रहे थे तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगे। वहीं, उत्तराखंड पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए दीपक हुड्डा को पकड़ लिया और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर खींच लिया। इस दौरान सारी घटना किसी ने रिकॉर्ड कर ली जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    उत्तराखंड पुलिस ने दीपक हुड्डा की पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। हुड्डा ने बताया कि उत्तराखंड की 40वीं बटालियन का वह शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भोले बाबा, मां गंगा और लोगों का आशीर्वाद उनके साथ था जिससे बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया।

  • अंबानी ग्रुप कंपनियों के कई परिसरों पर ED की Raid, YES Bank पर भी गिरी गाज

    अंबानी ग्रुप कंपनियों के कई परिसरों पर ED की Raid, YES Bank पर भी गिरी गाज

    नई दिल्लीः कारोबारी अनिल अंबानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वीरवार को अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के कई परिसरों में छापेमारी की है। इसी के साथ ईडी ने यस बैंक के खिलाफ भी छापेमारी की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मुंबई और दिल्ली में 50 कंपनियों और लगभग 25 व्यक्तियों के 35 से अधिक परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे 2017 और 2019 के बीच यस बैंक से लगभग 3,000 करोड़ रुपये के अवैध लोन डायवर्जन के आरोपों की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा हैकि कि ईडी ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों और ‘यस बैंक’ के खिलाफ 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण ‘घोटाले’ के मामले में छापे मारे हैं। सीबीआई की तरफ से दर्ज दो एफआईआर और नेशनल हाउजिंग बैंक, सेबी, NFRA और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई वित्तीय संस्थानों से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की है।

    खबर है कि ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ जांच के तहत कार्रवाई की है। PMLA के तहत करीब 35 ठिकानों और 50 कंपनियों की जांच चल रही है। साथ ही 25 से ज्यादा लोग भी ईडी के रडार पर हैं। हालांकि, इस दौरान जांच में उनका घर शामिल नहीं है। दिल्ली और मुंबई की ईडी टीम उनके ग्रुप की कंपनियों के परिसर पहुंची हैं। खास बात है कि ईडी का ऐक्शन ऐसे समय पर हो रहा है, जब कुछ दिन पहले ही SBI यानी भारतीय स्टेट बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशन्स और इसके प्रमोटर अनिल अंबानी को ‘फ्रॉड’ करार दिया था।