Punjab News: Zomato Boy को पेशाब करना पड़ा महंगा, बाइक लेकर चोर फरार

Written by

in

लुधियाना: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं जोमैटो ब्वॉय का बाइक लेकर चोर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि युवक को पेशाब करना महंगा पड़ गया। जिसके कारण युवक की इस लापरवाही के चलते उसकी कीमती मोटरसाइकिल उसी के सामने चोरी हो गई। जेमैटो कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय ने मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी की और थोड़ी दूरी पर पेशाब करने चला गया।

इसी दौरान एक युवक आया और उसके सामने ही मोटरसाइकिल चोरी करके ले गया। युवक ने शोर मचा कर उसे रोकने की कोशिश की और सड़क की ओर दौड़ा, लेकिन चालाक चोर उसके सामने ही मोटरसाइकिल चोरी करके फरार हो चुका था। इस मामले के संबंध में थाना डिविजन नंबर 7 की पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए ताजपुर रोड स्थित इक्लाम कॉलोनी के निवासी अभिषेक वर्मा ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से जेमैटो कंपनी में काम कर रहा है। बीते दिन वह फूड डिलीवरी देने एमआईजी फ्लैट्स में आया।

उसने अपनी मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी की और थोड़ी दूर जाकर पेशाब करने लगा। मोटरसाइकिल में चाबी लगी देख अचानक एक युवक आया और मोटरसाइकिल स्टार्ट करके फरार हो गया। इस मामले में जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभिषेक वर्मा की शिकायत लेकर अनजान चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *