Blog

  • Phagwara News: चिकन की 2 दुकानों से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Phagwara News: चिकन की 2 दुकानों से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के अधीन आते फगवाड़ा में दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। जहां दोनों दुकानों से नगदी लेकर चोर फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गोबिंदपुर निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसकी शाम नगर में दुकान है। उसे आज सुबह फोन आया और बताया कि चोर दो दुकानों को निशाना बनाकर फरार हो गए।

    पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान के साथ चोर दूसरी दुकान के ताले तोड़कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। दोनों दुकानें चिकन की है, जहां दूसरी दुकान से साढ़े नौ हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पीड़ित रवि की दुकान से 12 से 13 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए।

    वहीं दूसरी दुकान के मालिक मितलेश ने बताया कि उसकी दुकान से चोर नगदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोर तिजौरी से नगदी लेकर फरार हो गए। तिजौरी भी दुकान से कुछ दूरी पर बरामद हुई है। पीड़ित दुकानदारों द्वारा चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में 2 चोर मुंह ढके हुए घूमते दिखाई दे रहे है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित दोनों दुकानदारों के बयान दर्ज कर लिए गए है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आर्थिक अव्यवस्था से घिरी सरकार कर्मचारियों की देनदारियों से बचने का कर रही असफल प्रयास

    आर्थिक अव्यवस्था से घिरी सरकार कर्मचारियों की देनदारियों से बचने का कर रही असफल प्रयास

    प्रदेश की जॉब ट्रेनी पालिसी  पर भड़के वीरेंद्र कंवर, बोले – नौकरी के नाम पर कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही ‘ट्रेनी सरकार’ ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की *ट्रेनी जॉब नीति* पर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा, “*प्रदेश में चल रही कर्मचारियों और बेरोजगारों को ठगने वाली “ट्रेनी सरकार”।* कंवर ने प्रेस बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर युवाओं और कर्मचारियों को ठगने का अभियान चला रही है। नई ट्रेनी पॉलिसी को लेकर उन्होंने सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी पाने के बाद भी युवाओं को दोहरी परीक्षा की अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ेगा। उन्होंने खुलासा किया कि अभी हाल ही में अनुबंध पर लगे कर्मचारी भी अब ट्रेनी जॉब स्कीम में फंसे नजर आ रहे हैं। पहले एक परीक्षा देकर नौकरी में आए और अब दो साल के बाद फिर से परीक्षा देनी होगी। अगर दूसरी परीक्षा पास नहीं की, तो कर्मचारी ट्रेनी की सीढ़ी से ऊपर नहीं चढ़ पाएंगे, जिससे न सिर्फ वेतनमान प्रभावित होगा, बल्कि पदोन्नति के रास्ते भी बंद हो जाएंगे। वीरेंद्र कंवर ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ओपीएस का सपना दिखाकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब कर्मचारियों की उम्मीदों को रौंद रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों की बहुत सी देनदारियों को पूरा करने में यह सरकार असफल रही है और अपनी आर्थिक अव्यवस्था को छुपाने व इससे ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार का यह फैसला युवाओं में असंतोष और आक्रोश को जन्म दे रहा है, जो कभी भी बड़ा आंदोलन बन सकता है। कंवर ने कहा- “कर्मचारी इस प्रदेश की रीढ़ हैं, और कांग्रेस सरकार उन्हें कमजोर करने की साजिश रच रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील की कि वह इस नीति पर पुनर्विचार करें और कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ न करें।
  • Punjab News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    नवांशहरः गांव मल्पुर में दिनांक 4 जून की रात हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राज कुमार ने बताया कि दोषी दिनांक 4 जुलाई को लगभग 09:30 रात मुख्य सड़क के पास भट्टे पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसी समय उनके पास मृतक हरमेश लाल उर्फ मेषा पुत्र देवराज वासी मल्पुर थाना ओर गुजर रहा था। इस दौरान उन्होंने रोका और उससे फोन की मांग की। इस दौरान आरोपी कहने लगे कि उन्हें कोई जरूरी फोन करना है, इसलिए फोन दो।

    मृतक हरमेश लाल उर्फ मेषा भी शराब के नशे में था, जिसने फोन देने से मना कर दिया। इस पर इन दोनों में झगड़ा हो गया और आरोपियों ने पास में ही डंडों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने इस हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए मेषा के शव को घसीटकर मुख्य सड़क पर फेंक दिया, ताकि इसे एक्सीडेंट का रूप दिया जा सके। मृतक के शव को घसीटने के दौरान उसके कपड़े उतर गए, जो कि आरोपी अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • महाविद्यालय बंगाणा के वाणिज्य विभाग की छात्रा कनिका ने 11 वीं मेरिट रैंक हासिल की

    महाविद्यालय बंगाणा के वाणिज्य विभाग की छात्रा कनिका ने 11 वीं मेरिट रैंक हासिल की

    महाविद्यालय प्रशासन ने किया स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, बंगाणा के वाणिज्य विभाग ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन से संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला द्वारा बी.कॉम व एम.कॉम की घोषित परीक्षाफल सूची में महाविद्यालय की छात्रा कनिका ने बी.कॉम प्रथम वर्ष में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर 11 वीं मेरिट रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से कनिका का भव्य स्वागत किया गया।

    महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित एक समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया, जहां छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। वाणिज्य विभाग का इस वर्ष का कुल परीक्षा परिणाम भी उल्लेखनीय रहा। बी.कॉम प्रथम वर्ष में 80% से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, बी.कॉम द्वितीय वर्ष का परिणाम 96% रहा, वहीं बी.कॉम तृतीय वर्ष और एम.कॉम (प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर) में 100% परीक्षाफल प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और महाविद्यालय के अनुशासित वातावरण का प्रतिफल है।

    उन्होंने  यह भी बताया कि इससे पूर्व महाविद्यालय की छात्राएँ रिया शर्मा और इशिता धीमान ने विश्वविद्यालय की टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान बनाकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया था। प्राचार्य डॉ. ठाकुर ने वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर अनिल शर्मा, प्रो. कृष्ण चंद और प्रो. कमलेश महाजन के शैक्षणिक योगदान की सराहना की और विभाग की टीम को बधाई दी।महाविद्यालय परिवार ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।यह सफलता न केवल महाविद्यालय बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और यह दिखाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता का उज्ज्वल भविष्य संभव है।

  • Red Leaf, Infoviz Software Solutions सहित अन्य इमिग्रेशन कंपनियों में ED की Raid

    Red Leaf, Infoviz Software Solutions सहित अन्य इमिग्रेशन कंपनियों में ED की Raid

    चंडीगढ़ः फर्जी तरीके से चल रही इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ ईडी ने एक्शन लेते हुए रेड की। ईडी की रेड के दौरान सेक्टर-22सी में कंपनी के ऑफिस में कुछ फर्जी दस्तावेज अधिकारियों को मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन दस्तावेजों के जरिए युवाओं को विदेश भेजने की तैयारी की जा रही थी। कहा जा रहा है कि स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका भेजकर धोखाधड़ी करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने देर रात सेक्टर-22सी, सेक्टर-34ए और सेक्टर-44सी स्थित रेड लीफ, इंफोविज सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन सहित अन्य इमिग्रेशन कंपनियों में रेड की।

    ईडी को जांच में पता चला है कि ये कंपनियां विदेशों में सेल कंपनियां बनाकर पेमेंट गेटवे के जरिए विदेशी नागरिकों से पैसा वसूलती थी। उसके बाद यह रकम भारत में या तो बैंकों के जरिए या हवाला नेटवर्क के माध्यम से पहुंचाई जाती थी। ईडी ने छापे के दौरान एक नामी कंपनी को बेनकाब किया है।

    यह कंपनी अमेरिका में सेल कंपनी चला रही थी और अन्य कंपनियों के नाम पर लोगों को फर्जी टेक्निकल सपोर्ट देने का दावा कर रही थी। जांच में खुलासा हुआ है कि FSAL टेक्नोलॉजी की वेबसाइट उसी सर्वर पर होस्ट की गई थी। जिस पर “geeksworldwidesolutions.com” नामक एक फर्जी वेबसाइट भी चल रही थी। यह वेबसाइट अमेरिका की मशहूर टेक कंपनी गीक स्क्वाड की नकल थी और इसका इस्तेमाल करके विदेशी नागरिकों से ठगी की जा रही थी।

  • क्या आपका भी है इस बैंक में खाता? RBI ने रद्द किया लाइसेंस, डूबेगा ग्राहकों का पैसा!

    क्या आपका भी है इस बैंक में खाता? RBI ने रद्द किया लाइसेंस, डूबेगा ग्राहकों का पैसा!

    नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने एक सहकारी बैंक पर बड़ा एक्शन ले लिया है। एक्शन लेते हुए आरबीआई ने इस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, प्रेस रिलीज के जरिए यह जानकारी दी गई है। इस बैंक का नाम है Karwar Urban Co-operative Bank, जिसको लेकर केंद्रीय बैंक ने कहा है कि इसका चालू रहना जमाकर्ताओं के लिए बड़ा खतरा रहेगा।

    इसलिए रद्द किया बैंक का लाइसेंस

    आरबीई के द्वारा किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार, बैंक ने 22 जुलाई 2025 के आदेश में कहा है कि द कारवार अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके साथ ही सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार कर्नाटक से बैंक को बंद करने और बैंक के लिए एक लिक्विडेटर नियुक्त करने का अनुरोध किया है। लाइसेंस रद्द होने के साथ ही कारवार सहकारी बैंक को बैंकिंग बिजनेस से तत्काल प्रभाव से बैन भी कर दिया गया है। इसका बड़ा कारण है कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं है। वहीं इसके कारण आगे के लिए आय की संभावना नहीं होना भी बताया जा रहा है।

    ग्राहकों के हित में गया फैसला

    रिजर्व बैंक ने बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट 1949 की धारा 56 के साथ धारा 5(B) के अंतर्गत कारवार सरकारी बैंक पर तत्काल प्रभाव से ये प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा प्रेस रिलीज में यह कहा भी गया है कि ये बैंक धारा 11 (1) और धारा 22 (3) (D) के प्रावधानों का भी अनुपालन नहीं करता। ऐसे में यदि बैंक चालू रहेगा तो उसके जमाकर्ताओं को भी नुकसान होगा। केंद्रीय बैंक ने इस Co-operative Bank का लाइसेंस रद्द करते हुए यह साफ कह दिया है कि वो अपनी वर्तमान फाइनेंशियल स्थिति के चलते जमाकर्ताओं को पूर्ण तौर पर भुगतान करने में असमर्थ हैं। ऐसे में यदि बैंक अपना कारोबार जारी रखेगा तो ये जनता के लिए हितकार नहीं होगा।

    इतने पैसे निकाल पाएंगे ग्राहक

    यदि आपका इस बैंक में खाता है तो फिर आपके लिए ये जानना जरुरी है कि बैंक का लाइसेंस रद्द होने से आपकी जमा रकम का क्या होगा। आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में ग्राहकों को राहत देने के लिए आरबीआई ने कई नियम बनाए हैं। ग्राहकों के अकाउंट के सुरक्षा के लिए डीआईजीसी नाम की संस्था का जिम्मा दिया गया है। नए नियमों के अनुसार, किसी भी डूबने वाले बैंक में अकाउंट रखने वाले ग्राहकों की 5 लाख रुपये तक की रकम इंशोयर्ड ही रहती है परंतु जिस तारीख को बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाए या फिर उसे बंद करने का ऐलान कर दिया जाए तो उस तारीख में ग्राहक के अकाउंट में जो जमा और ब्याज होता है उसमें से ज्यादातर 5 लाख की निकासी की जा सकती है। फिर चाहे उनकी रकम सेविंग अकाउंट में जमा हो, फिक्सड डिपॉजिट में या फिर करंट अकाउंट में डिपोजिट हो।

    ग्राहक निकाल पाएंगे अपनी धनराशि

    आरबीआई ने भले ही कर्नाटक बेस्ड कारवारी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है परंतु इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इसमें 92.9 फीसदी अकाउंट होल्डर्स ऐसे हैं जो डीआईसीजीसी की 5 लाख रुपये की लिमिट में आते हैं। ऐसे में इसका अर्थ है कि बैंक के ज्यादातर ग्राहक अपनी पूरी जमा राशि निकालने में सक्षम होंगे।  
  • Punjab News: थाने से 50 कदम दूरी पर दुकान से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने से 50 कदम दूरी पर दुकान से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः चोरों द्वारा लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं जिले के पुराना थाना के पास देर रात लगभग 2 बजे चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखे गल्ले में से 15 से 20 हजार रुपए नकदी चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि आज जब वह दुकान पर आए तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद पीड़ित ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला दुकान में चोर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

    चोर तिजौरी से 15 से 20 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि चोर बड़ी चतुराई से दुकान के अंदर ताला तोड़कर दुकान में आता है और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है। पीड़ित ने कहा कि चोरों के हौसलें इनते बुलंद हो गए है कि थाने के पास स्थित दुकानों को अब वह निशाने बनाने लग गए है। वहीं घटना को लेकर जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कैमरे के सामने बोलने से मना कर दिया।

  • Jalandhar News: PMG Hospital में बच्चे की मौत को लेकर परिजनों ने किया हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: PMG Hospital में बच्चे की मौत को लेकर परिजनों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में पीएमजी अस्पताल में बच्चे की मौत को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे के पिता दरिबजोत ने बताया कि 30 जून को घई अस्पताल में बेटे का जन्म हुआ। उनका बच्चा प्रीमेच्योर था। जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को पीएमजी अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान देर रात बच्चे की मौत हो गई। मृतक के परिजनों द्वारा अस्पताल के बाहर हंगामा किया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए है।

    परिवार ने डॉक्टर सुरजीत मदान पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का कहना हैकि अस्पताल में दवाईयों को भी ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। वहीं अस्पताल में लापरवाही के आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। घटना की सूचना मिलते थाना 2 की पुलिस पहुंच गई है। पीड़ित परिवार बटाला का रहने वाला है। इस मामले को लेकर अभी अस्पताल के डॉक्टर का कोई बयान सामने नहीं आया है।

    वहीं मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि बच्चे की इन्फेक्शन बढ़ने के दौरान डॉक्टर द्वारा घई अस्पताल में आपरेशन किया गया। जिसके बाद उसे सरकारी कार्ड के दौरान उसे पीएमजी अस्पताल में मशीन में रखने के लिए लाया गया। जहां 22 से 23 दिन बाद आज बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित ने कहा कि वह अपने ससुराल घर में आया हुआ था। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। दोनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

    वही इस मामले मे डॉक्टर हरबीर मदान ने बताया कि वह लीगल कारवाई के लिए तैयार है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ ही जायेगी।

  • Punjab News: अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदा व्यक्ति, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदा व्यक्ति, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मशहूर गुरु नानक देव अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने सुबह आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है जो वेरका का रहने वाला था और दो बच्चे का बाप था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि आज गुरु नानक देव अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरकर बलजिंदर सिंह की मौत हो गई है। यह व्यक्ति वेरका का रहने वाला है और एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। कुछ दिन पहले इस व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ था, जिस कारण उसके हाथ और दिमाग में चोटें आई थीं और वह इलाज के लिए गुरु नानक अस्पताल आया था। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी और आज उसका ऑपरेशन होना था।

    वह अपने परिजनों के साथ गुरु नानक अस्पताल पहुंचा, जहां वह अचानक अस्पताल की 5वीं मंजिल पर गया और ऊपर से कूद गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर हम मौके पर पहुंचे और जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम करवाकर इलाज करवाया जा रहा है। अभी आत्हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। जल्द ही जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana News: राज्य की जेलें होंगी Hi-Tech, DG कारागार आलोक राय का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: राज्य की जेलें होंगी Hi-Tech, DG कारागार आलोक राय का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 14 में महानिदेशक कारागार हरियाणा के पद पर आलोक राय ने आज अपना कार्यभार संभाला। पदभार संभालने के बाद डीजी कारागार आलोक राय ने आगामी समय में जेलों को हाईटेक और सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ जिलों में अपराधियों द्वारा होने वाले अवैध संवाद को भी रोकने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

    डीजी कारागार आलोक राय ने कहा कि हरियाणा की जेलों में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि जेल विभाग में वेलफेयर और हस्त कला को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और वेलफेयर व अनुशासन पर कर्मचारी व अधिकारी ध्यान दें और जेल के आसपास भी हो रही क्रिमिनल एक्टिविटी पर ध्यान दें।

    उन्होंने जेल के कर्मचारियों व अधिकारियों को कहा कि वह अच्छे से अपने कर्तव्यों की पालना करें। इस समय हरियाणा की जेल में 22000 कैदियों की क्षमता है और इस समय 27000 के करीब कैदी जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल 20 जेल है जिनमें से 17 जिला की और 3 केंद्रीय जेल है। इसके अलावा डीजी कारागार ने कहा कि हरियाणा में कई हाई सिक्योरिटी जेले बन रही हैं और जेल में गैंगस्टर और खूंखार अपराधियों की गतिविधियां बंद की जाएंगी और सीसीटीवी व वीडियो कांफ्रेंस की व्यवस्था भी की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि जेल में पायलट प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जेल में आपत्तिजनक सामान बरामद होने पर कहा कि इसकी सरप्राइज चेकिंग बढ़ाई जाए और जेल में जैमर की व्यवस्था की जा रही है। रोहतक व गुड़गांव में पायलट प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा की जेल में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की शुरुआत हो चुकी है। वहीं उन्होंने बेल जंपर पर बोलते हुए कहा कि इस पर जिला पुलिस कार्रवाई करती है।