Punjab News: अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदा व्यक्ति, मौके पर मौत, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले के मशहूर गुरु नानक देव अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने सुबह आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है जो वेरका का रहने वाला था और दो बच्चे का बाप था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि आज गुरु नानक देव अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरकर बलजिंदर सिंह की मौत हो गई है। यह व्यक्ति वेरका का रहने वाला है और एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। कुछ दिन पहले इस व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ था, जिस कारण उसके हाथ और दिमाग में चोटें आई थीं और वह इलाज के लिए गुरु नानक अस्पताल आया था। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी और आज उसका ऑपरेशन होना था।

वह अपने परिजनों के साथ गुरु नानक अस्पताल पहुंचा, जहां वह अचानक अस्पताल की 5वीं मंजिल पर गया और ऊपर से कूद गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर हम मौके पर पहुंचे और जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम करवाकर इलाज करवाया जा रहा है। अभी आत्हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। जल्द ही जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *