Haryana News: राज्य की जेलें होंगी Hi-Tech, DG कारागार आलोक राय का आया बयान, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 14 में महानिदेशक कारागार हरियाणा के पद पर आलोक राय ने आज अपना कार्यभार संभाला। पदभार संभालने के बाद डीजी कारागार आलोक राय ने आगामी समय में जेलों को हाईटेक और सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ जिलों में अपराधियों द्वारा होने वाले अवैध संवाद को भी रोकने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

डीजी कारागार आलोक राय ने कहा कि हरियाणा की जेलों में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि जेल विभाग में वेलफेयर और हस्त कला को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और वेलफेयर व अनुशासन पर कर्मचारी व अधिकारी ध्यान दें और जेल के आसपास भी हो रही क्रिमिनल एक्टिविटी पर ध्यान दें।

उन्होंने जेल के कर्मचारियों व अधिकारियों को कहा कि वह अच्छे से अपने कर्तव्यों की पालना करें। इस समय हरियाणा की जेल में 22000 कैदियों की क्षमता है और इस समय 27000 के करीब कैदी जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल 20 जेल है जिनमें से 17 जिला की और 3 केंद्रीय जेल है। इसके अलावा डीजी कारागार ने कहा कि हरियाणा में कई हाई सिक्योरिटी जेले बन रही हैं और जेल में गैंगस्टर और खूंखार अपराधियों की गतिविधियां बंद की जाएंगी और सीसीटीवी व वीडियो कांफ्रेंस की व्यवस्था भी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जेल में पायलट प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जेल में आपत्तिजनक सामान बरामद होने पर कहा कि इसकी सरप्राइज चेकिंग बढ़ाई जाए और जेल में जैमर की व्यवस्था की जा रही है। रोहतक व गुड़गांव में पायलट प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा की जेल में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की शुरुआत हो चुकी है। वहीं उन्होंने बेल जंपर पर बोलते हुए कहा कि इस पर जिला पुलिस कार्रवाई करती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *