Blog

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब विजिलेंस विभाग द्वारा आमदनी से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, मजीठिया को कोर्ट ने 2 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया हुआ था। लेकिन आज मजीठिया के वकीलों की ओर से मोहाली के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदीप सिंह की अदालत में मजीठिया को जमानत देने की अर्जी सहित नाभा जेल में ऑरेंज सुरक्षा के मद्देनजर बैरक बदलने की मांग से संबंधित अर्जी पर पुनः सुनवाई हुई।

    जो दोपहर लगभग डेढ़ बजे से पौने तीन बजे तक चली। जिस पर मोहाली अदालत ने जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई 30 जुलाई को करने के आदेश दिए। जबकि जेल बैरक बदलने की सुनवाई 2 अगस्त 2025 को होगी, जिस दिन मजीठिया को पुनः सुनवाई के लिए मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा। आज की सुनवाई में मजीठिया की ओर से वकील अर्शदीप सिंह कलेर, दमनवीर सिंह सोबती और हर्नीत सिंह धनौआ पेश हुए, जबकि विजिलेंस विभाग की ओर से सरकारी वकील प्रीत इंदर पाल सिंह और फेरी सोफत उपस्थित रहे।

    अर्शदीप सिंह कलेर ने मीडिया को बताया कि 22 जुलाई को सुनवाई के दौरान मजीठिया की जमानत अर्जी पर विजिलेंस ने और समय मांगा था, जबकि जेल में सुरक्षा के संबंध में अदालत ने ADGP जेल को जेल मैनुअल के तहत ऑरेंज कैटेगरी के बारे में लिखित जवाब देने का आदेश दिया था। इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो के AIG स्वर्णदीप सिंह और जेल अधिकारी भी मौजूद थे। कलेर ने जेल मैनुअल की सेक्शन 20 का हवाला देते हुए कहा कि जेल अधिकारी ने ढाई बजे बंद लिफाफे में जवाब पेश किया और हमने उसकी कॉपी मांगी है। कलेर ने कहा कि वहीं विजिलेंस ने फिर और समय मांगा है जो गलत है क्योंकि पहले भी दो बार समय मांगा जा चुका है।

  • Punjab News: 4 पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले को अपराध मुक्त करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। हाल ही में गुरदासपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 4 पिस्तौल, 7 मैगजीन और 52 कारतूसों के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मजीठा निवासी बॉबी और सुल्तानविंड निवासी ऋषभ उर्फ रिशु के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि जिला पुलिस की स्पेशनल सैल ने गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर के मजीठा रोड निवासी बॉबी को घुम्मण कलां, गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 1 पिस्टल बरामद किया गया था। उसे सख्ती से पूछताछ करने के बाद पुलिस को पता चला कि इसके लिंक में अन्य कई लोग शामिल हैं।

    बॉबी की निशानदेही पर ही गुरदासपुर पुलिस ने ऋषभ उर्फ रिशु वासी सुल्तानविंड को 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। इसी के साथ पुलिस को कुल 4 पिस्टल, 2 मैगजीन और 52 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस तरह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को पकड़ लिया और बड़ी घटना होने से बचाव हो गया। एसएसपी ने बताया कि बॉबी के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े के 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बंबीहा गैंग का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बंबीहा गैंग का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में नशा तस्करों और क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम तहत पुलिस ने आरोपी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी बंबीहा गैंग का सदस्य है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 देसी पिस्तौल.32 बोर, 8 रौंद और मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएसआई हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त पर थी।

    इसी दौरान कस्बा अजीतवाल बस अड्डा के पास एक खास मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आकाशदीप सिंह उर्फ आकाशा पुत्र हरमिंदर सिंह निवासी पिंड कोकरी कलां (मोगा) अवैध हथियारों के साथ सेम नाले की पटरी पर किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने तुरंत रेड करके आरोपी को मौके से काबू किया।

    तलाशी के दौरान उसके पास से 4 देसी पिस्तौल (.32 बोर) 4 मैगजीन 8 जिंदा कारतूस (.32 बोर) बरामद किया गया। आरोपी आकाशदीप सिंह ने पूछताछ में कबूल किया कि उसे यह हथियार अमृतसर जेल में बंद बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर धर्मिंदर सिंह उर्फ बाजी दोसांझ निवासी दोसांझ थाना मैहना द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर गहराई से पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab News: तीरंदाजी में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार

    Punjab News: तीरंदाजी में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार

    लुधियानाः जगराओं पुलिस ने नशे खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोल्ड मेडिल्ट खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है। थाना सुधार की पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.11 किलो अफीम बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पतरस उड़िया के रूप में हुई है। वह झारखंड के खूंटी जिले के बुरुमा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी झारखंड से आए तीरंदाजी का नेशनल प्लेयर है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों पर केस दर्ज किया है। हालांकि दूसरा आरोपी राजन मौके से फरार हो गया।

    डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि थाना सुधार के इंचार्ज जसविंदर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि आरोपी अपने साथी के साथ बड़े स्तर पर नशा तस्करी का धंधा करता है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पतरस पोलियो से पीड़ित है और वह अपने साथी राजन के साथ सुधार की दाना मंडी में अफीम की सप्लाई के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो राजन भाग गया, लेकिन पतरस पोलियो के कारण भाग नहीं सका।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तीरंदाजी का नेशनल लेवल का खिलाड़ी है और गोल्ड मेडल भी जीत चुका है। रोजगार न मिलने के कारण उसने अफीम तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। वह झारखंड से कई बार लुधियाना में अफीम सप्लाई करने आया है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वह लुधियाना और सुधार क्षेत्र में किन-किन लोगों को अफीम की सप्लाई करता था। पुलिस फरार आरोपी राजन को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

     

  • Punjab News: Civil Hospital में हुई बिजली बंद, डॉक्टरों ने बचाई नवजात की जान, अब हो रही प्रंशसा, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में हुई बिजली बंद, डॉक्टरों ने बचाई नवजात की जान, अब हो रही प्रंशसा, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के सिविल अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में डॉक्टरों नर्सों और मेडिकल स्टाफ ने जिस सतर्कता और संवेदनशीलता से स्थिति को संभाला वह काबिले-तारीफ है। मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आज अस्पताल का दौरा कर प्रभावित परिवार से मुलाकात की और पूरी मेडिकल टीम की प्रशंसा की।

    उन्होंने कहा, “किसी भी मशीनी सिस्टम में तकनीकी खराबी आ सकती है लेकिन असली चुनौती तब होती है जब सिस्टम में काम कर रहे लोग ऐसे हालातों में किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं। मोगा अस्पताल की टीम ने यह साबित किया है कि वह न केवल योग्य है, बल्कि पूरी तरह से समर्पित भी है।”विधायक ने बताया कि नवजात शिशु अब पूरी तरह स्वस्थ है और यह इस बात का प्रमाण है कि हमारी मेडिकल टीम कितनी सजग और सक्षम है।

    डॉक्टरों के लिए यह सिर्फ एक ड्यूटी नहीं थी, बल्कि एक मिशन था और उन्होंने इसे पूरे जज़्बे के साथ निभाया उन्होंने कहा वहीं इस घटना ने अस्पतालों में बैकअप पावर सिस्टम और तकनीकी निगरानी की ज़रूरत को भी उजागर कर दिया है। डॉ.अरोड़ा ने कहा कि वह संबंधित विभागों से बात कर रही हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न आए और सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर पावर बैकअप और निगरानी व्यवस्था जल्द से जल्द लागू की जा सके।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंचे ध्यान सिंह मंड, शताब्दी समारोह पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंचे ध्यान सिंह मंड, शताब्दी समारोह पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के मुतवाजी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पर नतमस्तक होने पहुंचे। जहां उन्होंने सिख समुदाय की भलाई के लिए अरदास की। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ये स्थान पहले ही पवित्र हैं क्योंकि यहां गुरु साहिबों ने दर्शन दिए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सिख समुदाय को इन स्थानों की मान्यता के लिए किसी सरकार या प्रशासन पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है, सिख स्वयं ही अपने धार्मिक स्थलों को मान्यता दे सकते हैं।
    ध्यान सिंह मंड ने पंजाब सरकार द्वारा सिख शताब्दी समारोहों के कार्यक्रमों के बारे में सख्त सवाल उठाते कहा कि यह सीधे-सीधे सिख मर्यादा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा सिख भाईचारे के हितों के खिलाफ काम करती रही है। उन्होंने अंत में कहा कि वे सिख राज्य की स्थापना के लिए अरदास करेंगे, ताकि भविष्य में ऐसी बातें रोकी जा सकें और सिख समुदाय को अपनी पहचान के अनुसार जीने का पूरा अधिकार मिल सके।
  • Punjab News: डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी, सिविल अस्पताल में मिलेंगे मुफ्त प्लेटलेट्स, देखें वीडियो

    Punjab News: डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी, सिविल अस्पताल में मिलेंगे मुफ्त प्लेटलेट्स, देखें वीडियो

    पठानकोटः बारिश के मौसम में फैलने वाले डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अर्ल्ट मोड पर है। विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. अदिति सलारिया ने बताया कि अपने घरों के अंदर और आसपास पानी जमा न होने दें।

    इस संबंधी जानकारी देते सिविल सर्जन डॉ. अदिति सलारिया ने बताया कि अपने घरों के अंदर और आसपास पानी जमा न होने दें, डेंगू के लार्वा बारिश के पानी में पैदा होते हैं। मच्छरों से खुद को और अपने परिवार को बचाएं, अगर फिर भी किसी को बुखार या ऐसे कोई लक्षण हों, तो वे सरकारी अस्पताल में मुफ्त डेंगू जांच करवा सकते हैं। अब तक सरकारी अस्पताल पठानकोट में लगभग 550 लोगों की डेंगू जांच हो चुकी है।

    अगर कोई मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसके इलाज के लिए पठानकोट जिला अस्पताल में 35 बेड का डेंगू वार्ड भी बनाया गया है। इसके साथ ही, डेंगू के मरीजों को इलाज के लिए सरकारी ब्लड बैंकों से मुफ्त प्लेटलेट्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि पहले डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए 8,000 रुपये देने पड़ते थे।

  • Jalandhar News: कत्ल, चोरी लूटपाट सहित 25 वारदातों में शामिल 4 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कत्ल, चोरी लूटपाट सहित 25 वारदातों में शामिल 4 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देहात पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे में 2 पिस्टल, 4 कारतूस, 3 डंडे, 2 चोरी के मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सब-डिविजन फिलौर की अगुवाई में इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विर्क और थाना गोराया की टीम ने खतरनाक गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, इरादा ए कत्ल, डकैती, लूट, चोरी, एन.डी.पी.एस. एक्ट और अन्य अपराधों में कई मामले दर्ज है। आरोपी इन मुकदमों से जेल से छूटकर आए थे और फिर से घटनाओं को अंजाम देने में लग गए। इस मामले में पुलिस ने 25 से अधिक वारदातें ट्रेस की है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जोगिंदर पाल उर्फ सन्नी पुत्र रेशम लाल निवासी गांव संग ढेसिया, थाना गोराया, मंदीप कुमार उर्फ मनी पुत्र गुलजार राम निवासी गांव संग ढेसिया, गोराया, दीपक सरोए उर्फ दीपक पुत्र तमविंदर पाल निवासी गांव सरगुंड़ी, गोराया, रणवीर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव ढींढसा, गोराया और बलजिंदर कुमार उर्फ टोली पुत्र बलवीर चंद निवासी गांव दंदूवाल, नूरमहल निवासी लड़ाई-झगड़े, लूट, चोरी और संगीन अपराधों में जमानत पर जेल से आए हैं। आरोपियों ने जेल से छूटकर एक अलग गैंग बना रखा है। ये सभी युवक आज जोगिंदर पाल उर्फ सन्नी के घर पर बैठे लूट, चोरी और संगीन अपराध करने का प्लान बना रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जोगिंदर पाल उर्फ सन्नी के घर रेड करके चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

    आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 137 दिनांक 24-07-2025, धाराएं 310(4), 310(5), 191(3), 190, एनडीपीएस एक्ट के तहत रजिस्टर किया गया। जिसके बाद उनकी टीम ने जोगिंदर पाल उर्फ सन्नी, मंदीप कुमार उर्फ मनी, दीपक सरोए उर्फ दीपक और गुरमुख सिंह उर्फ मुखा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अब तक वे 25 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से करतारपुर में बिल्ला नामक व्यक्ति लवली में रहता है, उसके पास से सुपारी लेकर सरबजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव सेखवा के कुएं करतारपुर पर दिनांक 20-07-2025 को किसी महिला से संबंध को लेकर विवाद के कारण हमला कर उसे मारने की नियत से उसके शरीर पर 12 बार वार किए थे। थाना नूरमहिल में चमकौर सिंह पुत्र निवासी पासला की हत्या की गई, जिसमें मंदीप कुमार उर्फ मनी पुत्र गुलजार राम निवासी गांव संग ढेसिया और बलजिंदर कुमार उर्फ टॉली पुत्र बलवीर चंद निवासी गांव दंदूवाल, थाना नूरमहिल ने हत्या की थी।

    ये सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इसी प्रकार थाना फिल्लौर में मुकदमा नंबर 310 दिनांक 19-11-2024, धाराएं 309(3), बी.एन.एस. थाना फिलौर में उन्होंने एक दुकान लूटी थी, जिसमें ये सभी आरोपी फरार हैं। इसी प्रकार थाना गुराया का मुकदमा नंबर 139 दिनांक 18-11-2024, धाराएं 333, 115(2), 324(4), 351(2), 310, 311, 191(3), 190, आदि में ये आरोपी हिंसक कृत्यों में शामिल हैं और इनके खिलाफ 19 संगीन मुकदमें दर्ज हैं। ये सभी विभिन्न इलाकों जैसे फगवाड़ा, गोराया, नूरमहिल, फिल्लौर, नकौदर, करतारपुर में लगभग 25 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है और बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न पुलिस पार्टियों की टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है। पूछताछ के दौरान और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

     

  • भारत और ब्रिटेन में FTA पर Deal हुई फाइनल, सस्ती होंगी ये Luxury Cars

    भारत और ब्रिटेन में FTA पर Deal हुई फाइनल, सस्ती होंगी ये Luxury Cars

    टेकः भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर कर लिए है। इससे अब दोनों देशों में रोजगार बढ़ेगा और आपसी रिश्ते भी मजबूत होंगे। वहीं इस समझौते से सबसे ज्यादा फायदा जैगुआर, लैंड रोवर, रोल्स-रॉयस, बेंटले, एस्टन मार्टिन और मैकलारेन जैसी लक्जरी कार बनाने वाली कंपनियों को होगा।

    भारत इन गाड़ियों पर लगने वाले इम्पोर्ट टैक्स को 100% से घटाकर 10% कर देगा, लेकिन यह टैक्स कटौती एक तय कोटा सिस्टम के तहत होगी, यानी कुछ ही गाड़ियों पर यह फायदा मिलेगा। ब्रिटेन के बिजनेस एंड ट्रेड डिपार्टमेंट ने इसकी पुष्टि पहले ही कर दी थी। भारत द्वारा इम्पोर्ट टैक्स खत्म करने की तैयारी के बाद कई लग्जरी कार खरीददारों ने अपनी बुकिंग रोक दी है। इससे डीलर वाले परेशान हैं क्योंकि अभी तक यह साफ नहीं है कि ये नए टैक्स कब और कैसे लागू होंगे।

    इससे भारत में ब्रिटेन में बनी लग्जरी गाड़ियां सस्ती हो सकती हैं। नए FTA के तहत मैकलारेन 750S जो अभी 5.91 करोड़ रुपये की मिलती है, वह शायद 3 करोड़ रुपये से कम में मिल सकेगी। इसी तरह बेंटले बेंटायगा (मौजूदा कीमत 6 करोड़ रुपये) लगभग 3 करोड़ रुपये में और रोल्स-रॉयस कलिनन (मौजूदा कीमत 12 करोड़ रुपये) करीब 6 करोड़ रुपये में मिल सकती है। हालांकि, इन गाड़ियों पर कुछ और टैक्स, रजिस्ट्रेशन चार्ज, बीमा और जीएसटी अभी भी लगेंगे। FTA में कोटा सिस्टम इसलिए रखा गया है ताकि टैक्स में भारी कटौती कुछ ही गाड़ियों तक सीमित रहे। उम्मीद है कि पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए यह कोटा अलग-अलग होगा।

    बाइक लवर्स के लिए भी अच्छी खबर
    बाइक लवर्स के लिए भी यह समझौता अच्छी खबर लाया है। ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स जैसी ब्रिटिश कंपनियों की प्रीमियम बाइकें, जो अभी ब्रिटेन में बनती हैं और पूरी तरह बनी हुई यूनिट (CBU) के रूप में भारत में इम्पोर्ट की जाती हैं, वे भी सस्ती होंगी। उदाहरण के लिए रॉकेट 3 स्टॉर्म और टाइगर 1200 जैसी आइकॉनिक मोटरसाइकिलों की कीमतें (जो अभी 22.49 लाख रुपये और 19.39 लाख रुपये हैं) कम हो जाएंगी।

  • Punjabi युवक इटली में लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    Punjabi युवक इटली में लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    अमृतसरः अटारी के सीमावर्ती गांव माहवा के किसान नेता काबल सिंह का बेटा हरमनदीप सिंह, जो 6 साल पहले सुनहरे भविष्य की उम्मीद में इटली गया था, 22 जुलाई से लापता है। परिवार का कहना है कि वह डेयरी में काम करने वाली जगह से साइकिल पर अपने चाचा से मिलने निकला था, लेकिन वह अपने चाचा के पास नहीं पहुंचा और उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

    हरमनदीप के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से परिवार शोक में डूबा हुआ है। पिता काबल सिंह ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बेटे को बेहतर भविष्य के लिए बड़ी उम्मीदों के साथ विदेश भेजा था। “वह पिछले 6 सालों से डेयरी पर कड़ी मेहनत कर रहा था, लेकिन उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे अचानक इतना बड़ा सदमा लगेगा।”

    परिवार ने इटली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और भारत तथा पंजाब सरकार से इटली दूतावास के माध्यम से अपने बेटे की तलाश करने की अपील की है। इस मामले में, अमृतसर से लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने भी पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि यह मामला भारत के विदेश मंत्रालय के ध्यान में लाया जाएगा और इटली सरकार के साथ मिलकर हरमनदीप की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।