Blog

  • प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना पर लगाया जागरूकता शिविर

    प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना पर लगाया जागरूकता शिविर

    उद्योग पतियों को 1 अगस्त से लागू होने वाली इस योजना की दी जानकारी

    बद्दी/सचिन बैंसल: ईपीएफओ में पूरे देश में 1 अगस्त से प्रारम्भ की जाने वाली विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। बीबीएनआईए कायार्लय में आयोजत शिविर में  पीपीटी के माध्यम से पूरी योजना को समझाया। लगभग 2 दर्जन से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।
    भविष्य निधि के क्षेत्रीय आयुक्त जगजोत सिंह चीमा ने बताया कि भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि इस योजना के तहत युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो।  कामगार तथा उद्योगों को भी वित्तीय लाम मिले। इस योजना के अन्तर्गत जो कामगार प्रथम बार भविष्य निधि योजना में पंजीकृत होगा  उसे ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” के तहत दो किस्तों में 15000  रुपये तक लाभ मिलेगा। उन्होनें यह भी बताया कि उत्पादन यूनिटों को इसका लाभ 4 वर्ष तक तथा अन्य यूनिटों को इसका लाभ 2 वर्ष तक मिलेगा। 50 तक कामगार वाले यूनिटों में 2 अन्य कामगार कार्यग्रहण करने पर तथा 100 तक कामगार वाली यूनिटों में 5 नए कामगार सेवा में आने पर ही नियोजन को ही हित लाभ मिलेगा।

    इस अवसर पर सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव, वर्धमान ग्रुप ऑफ इण्डस्ट्रीज के एवीपी मोहन जांगड़ा, रमेश पाल, एलके. शर्मा, सतीश मेहरा, एम.एस. राणा, अंकुश, नीरज शर्मा, अश्वनी गुलेरिया, विनोद कुमार, मनीष कुमार, विशाल गुलेरिया, दलजीत सिंह, संजीव शर्मा, अजय कुमार, अक्षय कुमार, तरसेम सिंह चन्देल, रविन्दर कम्बोज, राकेश कुमार व चरण सिंह आदि तथा अन्य उपस्थित रहे।

  • नशे के खिलाफ एकजुट हुआ बंगाणा कॉलेज: युवाओं ने उठाया जागरूकता का परचम

    नशे के खिलाफ एकजुट हुआ बंगाणा कॉलेज: युवाओं ने उठाया जागरूकता का परचम

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में “एक युद्ध, नशे के विरुद्ध” विषय पर आधारित एक जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार और उच्च शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत एंटी ड्रग क्लब द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत और नशा तस्करी जैसे सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस बुराई के विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति और सशक्त संदेशों के लिए कल्पना को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, हेम पुष्पा द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि किरण कनेत और वैदेही शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक प्रभावों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएं। कार्यक्रम में एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार और उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में पूरे माह विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। आज की प्रतियोगिता के साथ इस माह का जागरूकता अभियान सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब के सदस्य डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर सिकंदर नेगी, डॉ. किरण ठाकुर और प्रो. कमलेश महाजन सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।महाविद्यालय के इस प्रयास की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है, जिसने युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने की दिशा में एक ठोस कदम उठाया है।

  • मार्च 2025 तक जो भी कोर्ट केस लंबित है कर्मचारी राज्य बीमा निगम में राहत दी जाएगी

    मार्च 2025 तक जो भी कोर्ट केस लंबित है कर्मचारी राज्य बीमा निगम में राहत दी जाएगी

    वन टाईम पंजीकरण योजना में पंजीकृत होने वालों का रिकार्ड नहीं जांचा जाएगा विभागों की योजनाओं से एमएसएमई सैक्टर को मिला लाभ-अशोक राणा बददी में ईएसआई व पीएफ की नई योजनाओं का विभाग ने किया बखान बद्दी/सचिन बैंसल: आज भारत सरकार के  श्रम एंव रोजगार मंत्रालय के तहत ईएसआईसी व पीएफ विभाग ने लघु उद्योग संघ सभागार में उद्योग जागरुकता सैमीनार का आयोजन किया गया। इसमें दोनो विभागों ने अपनी अपनी योजनाओं का बखान किया और उद्यमियों ने इसका लाभ उठाया। कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मंजीत कटोच व उप निदेशक कर्णपाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर व गत्ता उद्योग संघ के अध्यक्ष हेमराज चौधरी ने शिरकत की। क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मंजीत कटोच ने बताया कि ईएसआईसी की स्प्री योजना एमनेस्टी योजना के बारे में बताया जिसमें 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक स्प्री योजना के तहत जो नए नियोजक पंजीकृत होंगे उनको उसके लाभ के बारे में अवगत कराया। उन्होने कहा कि इस वन टाईम पंजीकरण योजना के तहत पंजीकृत होने वाले कारखाने या व्यापारिक संस्थान का पिछले पांच का कोई भी रिकार्ड जांचा नहीं जाएगा। और जिस तिथि से उद्यमी पंजीकृत होना चाहे उसी तिथि से उसको विभाग की ईएसआई योजना में पंजीकृत कर दिया जाएगा। वहीं एमनेस्टी योजना के तहत मार्च 2025 तक जो भी कोर्ट केस लंबित है कर्मचारी राज्य बीमा निगम में राहत दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) बददी जिला कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी रफीक मुहम्मद ने बताया कि भारत सरकार की पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (पूर्व में रोजगार प्रोत्साहन योजना) पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। यह योजना 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच सृजित रोजगार के लिए लागू होगी। भाग ए में पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पहली बार ईपीएफओ के साथ पंजीकृत कर्मचारियों को अधिकतम 15 हजार रुपये का एक महीने का वेतन दो किस्तों में दिया जाएगा। जिसकी पात्रता एक लाख तक के वेतन वाले कर्मचारियों के लिए है। भाग बी में नियोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त रोजगार सृजन विशेषकर विनिर्माण क्षेत्र पर ध्यान देना है जिसमें एक लाख रुपये तक के वेतन वाले कर्मचारियों के लिए नियोक्ताओं को प्रति कर्मचारी 3000 रुपये प्रतिमाह (2 साल तक) का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

    विभागीय योजनाएं उद्योगों के लिए लाभप्रद-अशोक राणा

    लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि ईएसआई और पीएफ विभाग ने जो आज योजनाएं बताई है उसका पूरे हिमाचल के उद्योग जगत को लाभ उठाना चाहिए। उन्होने कहा कि ऐसे शिविर पूरे प्रदेश में लगने चाहिए जिसमें लघु उद्योग संघ विभागों को पूर्ण सहयोग करेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक ईएसआईसी कर्नल मनजीत कटोच, उप निदेशक कर्णपाल सिंह, अभिनव गुप्ता ब्रांच मैनेजर, ईपीएफओ जिला कार्यालय बददी के प्रवर्तन अधिकारी रफीक मुहम्मद, गत्ता उद्योग संघ के अध्यक्ष हेमराज चौधरी, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रभारी आरएस राणा, लघु उद्योग भारती के राज्य संरक्षक नेत्र प्रकाश कौशिक, नालागढ़ उद्योग संघ के प्रभारी राजेंद्र राणा, लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा, चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, उपाध्यक्ष हरिओम ठाकुर, सलाहकार टैक्स हरीश खजूरिया ने भी अपने विचार रखे।
  • मुख्यमंत्री विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की बात करते हैं, जमीनी हकीकत नहीं देखते: जयराम ठाकुर

    मुख्यमंत्री विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की बात करते हैं, जमीनी हकीकत नहीं देखते: जयराम ठाकुर

    हम स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सरकार को आगाह करते रहे लेकिन सरकार सोई रही

    केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष हिमाचल के हालात बताकर मांगी भरपूर मदद

    ऊना/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जब भी बात करती है तो फिर हवा–हवाई बात करती है। सदन से लेकर सड़क और अखबारों में हर दिन हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा विश्व स्तरीय बनाने का दावा मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टोली करती है लेकिन आए दिन सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश के लोगों को अस्पतालों में कष्ट उठाना पड़ता है। कई बार लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। सरकार हर बार इधर-उधर की बात करके अपना पल्ला झाड़ लेती है और फिर से विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का राग अलापती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत उनकी सरकार यह स्वीकार ही नहीं करती है कि व्यवस्था में कुछ खामी है और उसमें सुधार की गुंजाइश है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार सुख की सरकार, व्यवस्था परिवर्तन और विश्व स्तरीय सुविधा नाम के तीन झूठ के सहारे समय काट रही है। सरकार का ढाई साल इन्हीं झूठों के सहारे कट गया लेकिन आगे का समय बहुत मुश्किल है। इस तरीके से लोगों के जीवन को खतरे में छोड़कर झूठ के सहारे सरकार चलाने का हथकंडा बंद करना होगा और लोगों के जीवन की बेहतरी, सुख–सुविधा के लिए सरकार को गंभीरता और ईमानदारी से प्रयास करने होंगे। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था  ‘क्रिटिकल लेवल’ पर पहुंच गई है। इसके बारे में हमने सरकार को बार-बार आगाह किया, चेतावनी दी, सुधार करने का आग्रह किया लेकिन किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इसका सिर्फ एक कारण है कि सरकार को लगता है वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करके विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर अपना समय निकाल लेगी। अभी भी वक्त है सरकार अपने झूठ के बजाय सच का सामना करे, लोगों की समस्याओं को सुने, समझे और उनका निराकरण करे।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश इस समय आपदा से गुजर रहा है। लोग प्रकृति की मार झेल रहे हैं। ऐसे वक्त में सरकार आपदा ग्रस्त लोगों का ख्याल रखती है, उनकी मदद करती है। लेकिन वर्तमान में सरकार आपदा ग्रस्त लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय अपने मन, वाणी और कर्म से किसी न किसी तरह दुःख दे रही है।

    केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष हिमाचल के हालात बताकर मांगी भरपूर मदद

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सभी सांसदों एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों के साथ आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश को आपदा से हुए नुकसान से अवगत कराया और आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास के लिए के लिए अधिक से अधिक वित्तीय सहयोग का आग्रह किया। जयराम ठाकुर द्वारा सौंपे गए दस्तावेज में आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश में नष्ट हुई निजी एवं सरकारी संपत्तियों के नुकसान का ब्यौरा था। जयराम ठाकुर ने बताया कि आपदा की वजह से जिला मंडी का सराज, नाचन, करसोग और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र तथा चंबा के कई क्षेत्र बुरी तरीके से प्रभावित हुए हैं। इसमें 1200 करोड रुपए से अधिक की धन हानि और लगभग 50 से ज्यादा जनहानि हुई है। 42 लोग तो 30 जून की आपदा में ही काल कवलित हुए हैं।

    700 से ज्यादा घर आपदा की वजह से पूर्णतया नष्ट हो गए हैं। 1000 से ज्यादा घर आंशिक रूप से नष्ट हुए हैं लेकिन वह रहने लायक नहीं है। 1000 से ज्यादा पशु शाला और 1000 से ज्यादा पशुधन भी आपदा की से नष्ट हुए हैं। इसके साथ ही लोगों के खेती- बागवानी की जमीन, फसलें आदि नष्ट हुई हैं। जिससे उनके आजीविका का सहारा भी छीन गया है। इसलिए आपदा प्रवाहित लोगों के भारी सहयोग की आवश्यकताहै। वित्त मंत्री ने हिमाचल प्रदेश की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। गौरतलब है कि जयराम ठाकुर बीते कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उक्त जनप्रतिनिधियों और प्रदेश अध्यक्ष के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं जल संसाधन मंत्री सीआर पाटील से भी मुलाकात करके हिमाचल के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का निवेदन कर चुके हैं।

  • बद्दी के मनोज राणा को सौंपी हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष की कमान

    बद्दी के मनोज राणा को सौंपी हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष की कमान

    केरला में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लगी मोहर

    बस एंड कार काँफेडरेशन आफ इंडिया की प्रादेशिक इकाई का गठन

    बद्दी/सचिन बैंसल: केरल राज्य के कोचीन शहर में आयोजित बस एंड का काँफेडरेशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय बैठक में हिमाचल प्रदेश के निजी बस ऑपरेटरों के लिए ऐतिहासिक क्षण सामने आया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसन्न पटवर्धन द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (स्टेज कैरेज) राजेश पराशर के अनुमोदन पर हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में बददी के बस ट्रांसपोर्टर मनोज कुमार राणा को प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल की कमान सौंपी गई है।

    इसके अलावा ओमप्रकाश ठाकुर तथा नसीब सैनी को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से न केवल बी.बी.एन. क्षेत्र में, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर समुदाय में एक नई ऊर्जा और गर्व का संचार हुआ है। यह निर्णय निजी परिवहन क्षेत्र के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर नालागढ़ से जितेंद्र ठाकुर, निर्मल शमी, नरेश चौहान,  बलजीत ठाकुर, बग्गा सिंह, संजीव ठाकुर, सलीम लादी, गोविंद ठाकुर, कुलतार ठाकुर, ओम चौधरी, अशोक चंदेल, आतिश राणा, बली ठाकुर, कुलदीप, हरदीप ठाकुर, रणजीत, पिंकी राणा वा सोलन से रंजीत ठाकुर, प्रताप ठाकुर एवं मनदीप ढल सहित कई वरिष्ठ निजी बस ऑपरेटरों ने इन नियुक्तियों का जोरदार स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसन्न पटवर्धन और उपाध्यक्ष राजेश पराशर का आभार व्यक्त किया।

    निजी क्षेत्र की समस्याएं उठाऊंगा-मनोज राणा

    नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बस एवं कार परिसंघ भारत मनोज कुमार राणा ने आज जताई कि  नई कार्यकारिणी प्रदेश में निजी परिवहन क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को प्रभावशाली तरीके से राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी और संगठन को और अधिक संगठित व मजबूत बनाएगी।

  • Haryana News: Mayor से 42 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Mayor से 42 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ATM Card, Paytm Scanner सहित अन्य सामान बरामद

    पंचकूलाः साइबर क्राइम थाना पुलिस ने नगर निगम के मेयर व भाजपा नेता कुलभूषण गोयल के साथ 42 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात है कि आरोपियों से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, पेटीएम स्कैनर और लैपटॉप पर अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ने बताया कि यह गैंग कई राज्यों में सक्रिय था। जिन खातों में ठगी के पैसे गए थे उन खातों को अन्य ठगी के मामलों में इस्तेमाल किया गया। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों में से 4 बिहार से और 2 उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए। इस गैंग के सरगना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ने बताया कि यह शिकायत मेयर कुलभूषण गोयल की तरफ से शिकायत दी गई थी कि एक व्यक्ति ने फेक लेटर हेड इस्तेमाल करके उनके बैंक से 42 लाख रुपए निकलवा लिए। उन्होंने बताया कि ठगी होने के बाद एक मैसेज मेयर के बेटे के मोबाइल पर आया इसके बाद शिकायत दर्ज करवाई गई। उन्होंने कहा कि यह मामला साइबर क्राइम थाना पुलिस को सौंपा गया। इस मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 32 लख रुपए ब्लॉक करवा दिए। जांच में पता चला कि इसमें एक इंटर स्टेट गैंग शामिल है और इस मामले में चार आरोपी बिहार और दो आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए हैं।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 16 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 3 पेटीएम स्कैनर स्पीकर, 35 बैंक एटीएम, दो जियो साइबर डिवाइस, 9 चेक बुक, 30 हजार कैश व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया श्याम दयाल और सलाउद्दीन अंसारी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जहां आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। गैंग के मुख्य आरोपी राहुल, अरुण, प्रतीक राय, आलोक कुमार को बिहार से गिरफ्तार किया है। जहां इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनका 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह इंटर स्टेट साइबर फ्रॉड गैंग है। इस गैंग के मास्टरमाइंड राहुल प्रतीक राय और अन्य लोग हैं। इस मामले में बैंक के कर्मचारी शामिल है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। वहीं फेक लेटर से ट्रांसफर हुए पैसों की भी जांच की जा रही है।

  • Punjab News: धार्मिक कार्यक्रम में मर्यादा का उल्लंघन करने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए गायक बीर सिंह, देखें वीडियो

    Punjab News: धार्मिक कार्यक्रम में मर्यादा का उल्लंघन करने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए गायक बीर सिंह, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत शताब्दी पर पंजाब सरकार के भाषा विभाग द्वारा श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने समागम में हुई प्रस्तुतियों की कड़ी निंदा की है। विरोध के बाद अब सिंगर बीर सिंह ने भी इसे लेकर सार्वजनिक माफी मांग ली है। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर आलोचना होने के बाद गायक बीर सिंह अब श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए।

    उन्होंने कहा कि वह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के समक्ष पेश होकर अपनी माफीनामा सौंपेंगे। इसके बाद जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जो भी हुक्म उन्हें दिया जाएगा, वह उसे सिर झुकाकर स्वीकार करेंगे। बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचने से पहले गायक बीर सिंह ने वीडियो जारी करके कहा कि वे सीधे ऑस्ट्रेलिया से श्रीनगर पहुंचे थे और वहां पहुंचते ही उनका फोन नेटवर्क बंद हो गया, जिससे उन्हें कार्यक्रम की सही जानकारी नहीं मिल सकी। पहले भी उन्होंने पंजाबी साहित्य अकादमी के साथ कुछ व्यवसायिक कार्यक्रम किए थे, और उसी तर्ज पर यह कार्यक्रम शुरू कर दिया गया।

    उन्होंने कहा कि जब उन्हें मंच पर यह एहसास हुआ कि यह कार्यक्रम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित है, तो उन्होंने तुरंत अपनी गलती स्वीकार की, संगत से माफी मांगी, जूते उतारे और ‘शलोक महला 9’ का पाठ किया। उन्होंने स्वीकार किया कि सबसे बड़ी गलती उनकी प्रबंधन टीम की थी, जिसने उन्हें इस धार्मिक कार्यक्रम की गंभीरता नहीं बताई। बीर सिंह ने बताया कि उन्होंने उस प्रबंधन टीम को हटा दिया है और भविष्य में ऐसे किसी आयोजन में पूरी मर्यादा और जानकारी के साथ भाग लेंगे।

  • जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल में वितरित किए 1600 फलदार पौध

    जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल में वितरित किए 1600 फलदार पौध

    ऊना/सुशील पंडित: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के तत्वावधान में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में फलदार पौधों का वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल की धर्मपत्नी एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष रेणु शेरावत ने की। इस मौके पर उपायुक्त ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में नींबू, संतरा, आंवला, माल्टा, बेहड़ा, कचनार और मीठा नींबू जैसी उपयोगी प्रजातियों के कुल 1600 फलदार पौधे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं को वितरित किए गए।

    इस अवसर पर रेणु शेरावत ने रेड फलमेरिया का पौधा रोपित करते हुए उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि मानसून सीजन पौधारोपण के लिए सर्वोत्तम समय है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अधिकाधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, ताकि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण मिल सके।

    वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने भी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए व्यक्तिगत पहल करें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। उन्होंने इस दिशा में ‘एक व्यक्ति, एक पौधा’ संकल्प को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में एएसपी सुरेंद्र शर्मा, सीपीओ संजय सांख्यान, डीपीओ नरेंद्र कुमार, रेंज अधिकारी अंकुश सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

  • परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू, 2 दिन कोचिंग सेंटर और दुकाने रहेंगी बंद, देखें वीडियो

    परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू, 2 दिन कोचिंग सेंटर और दुकाने रहेंगी बंद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले में 26 और 27 जुलाई को होने वाले सीईटी एग्जाम को लेकर 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए आज जिला सचिवालय में उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताय कि इसी को लेकर परीक्षा केंद्रों के बाहर 515 पुलिस के जवान तैनात रहेंगे और चप्पे चप्पे पर नजर रहेंगी। वहीं डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लगाई गई है। जिसके तहत चार से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो पाएंगे और इसके अलावा जिले में कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे और कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सरप्राइज चेकिंग भी की जाएगी ताकि नकल को रोका जा सके।

    मोनिका गुप्ता ने बताया कि पंचकूला से यमुनानगर जाने वाले कैंडिडेट्स के लिए पंचकूला, कालका, पिंजौर रायपुर रानी और बरवाला से बसें रवाना होगी। उन्होंने बताया कि पहले राउंड की परीक्षा के लिए 9:00 बजे और 9:30 बजे बसें रवाना होगी। वहीं दूसरे राउंड की परीक्षा के लिए 4:00 बजे और 4:30 बसें रवाना होगी। उन्होंने बताया कि कालका, पिंजौर बस स्टैंड से सुबह 4:00 बजे यमुनानगर के लिए बस रवाना होगी। पंचकूला बस स्टैंड, बरवाला बस स्टैंड, मोरनी बस स्टैंड और रायपुर रानी बस स्टैंड से सुबह 4:30 बजे बस यमुनानगर के लिए रवाना होगी। वहीं इवनिंग शिफ्ट के लिए कालका और पिंजौर से 9:00 बजे और पंचकूला, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी बस स्टैंड से 9:30 बजे यमुनानगर के लिए बसें रवाना होगी।

    इसके अलावा पंचकूला से चंडीगढ़ जाने वाले 57 दिव्यांग कैंडीडेट्स से भी संपर्क किया है। जिन्हें पंचकूला से चंडीगढ़ छोड़ा जाएगा और वापस भी लाया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केदो में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना माना ही होगा और जिले के सभी 44 परीक्षा केदो में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी प्रकार से कोई गड़बड़ी व नकल ना हो। उन्होंने बताया कि करनाल और कैथल से पंचकूला आने वाले कैंडिडेट्स के लिए नौ धर्मशालाएं और 22 कम्युनिटी सेंटर में व्यवस्था की गई है और इसके अतिरिक्त महिला कैंडिडेट्स के लिए माता मनसा देवी मंदिर में स्थित लक्ष्मी धर्मशाला में ठहरने का प्रबंध रखा गया है और महिलाओं के साथ आने वाले परिजनों के लिए भी व्यवस्था की गई है।

  • प्रदेश सरकार कर रही प्रदेश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक

    प्रदेश सरकार कर रही प्रदेश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो प्रदेश सरकार नई जॉब पॉलिसी लेकर आई है वो युवाओं की शैक्षणिक योग्यता का अपमान है। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेताओं द्वारा जो पाँच लाख नौकरियाँ देने का वादा किया गया था वो भी वोट पाने के लिए किया गया था।

    प्रदेश की जनता ख़ासकर युवाओं को रोज़गार के नाम पर बड़े बड़े वादे करने वाली प्रदेश सरकार अब नई जॉब ट्रेनी नीति बनाकर क्या साबित करना चाहती हैं ? वहीं आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है और  अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई हैं। वर्तमान सरकार को जनता ने लोकतांत्रिक तरीक़े से इस लिए चुना था कि ये सरकार सत्ता में आकर प्रदेश की जनता के हितों के लिए काम करेगी परंतु ये वर्तमान सरकार जनता को ठेंगा दिखाकर केवल अपने मित्रों व परिजनों के लिए काम करती दिखाई दे रही हैं।