बादल फटने से हुई तबाही, कई घर और वाहन मलबे में दबे, देखें वीडियो

Written by

in

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई है। केदारघाटी के रुमसी गांव में शुक्रवार देर रात अतिवृष्टि हुई है। गांव के लोगों का कहना है कि देर रात बादल फटा है। इलाके में भारी तबाही मची है। कई घर और वाहन मलबे में दब गए हैं। रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। घटना की सूचना प्राप्त होते ही रेसक्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। सामने आई तस्वीरों में कई घर, दुकानें, गाड़ी और बाइक मलबे में दबे नजर आ रहे हैं। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग में कई मार्ग अवरुद्ध भी हो गए हैं।

दूसरी और गौरीकुण्ड के समीप केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर पहाड़ी दरकने से पैदल मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग को खोले जाने का तेजी से काम किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान देने और यात्रा से पहले सड़क मार्गों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी से उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।

बता दें कि हाल ही में मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत एवं उधमसिंह नगर जिलों के कुछ स्थानों पर भारी तथा कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया था। ‘ऑरेंज’ अलर्ट के मद्देनजर देहरादून जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *