Punjab News: Court में तारीख पर आए व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, गंभीर घायल, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले में गुंडागर्दी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। एक बार फिर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, जहां माननीय अदालत में तारीख पर आए एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पिटाई के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए फिरोजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी देते पीड़ित राजिंदर सिंह निवासी मानसा ने बताया कि उसके बेटे का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसका केस माननीय अदालत में विचाराधीन था। पीड़ित और परिवार के कुछ अन्य लोग बीते दिन तारीख पर फिरोजपुर कोर्ट में आए थे। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकले तो ऑल्टो गाड़ी में आए कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा गया। बाद में अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए।

परिवार ने इलाज के लिए राजिंदर को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित अब न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों ने कहा कि फिरोजपुर में इतनी गुंडागर्दी बढ़ गई है कि कोर्ट परिसर में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। हम तारीख पर आए थे, लेकिन दूसरा पक्ष पहले से ही अपने कुछ साथियों को लेकर बेसबैट लेकर तैयार था और जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरा, उसने हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *