लड़की को लेकर दोस्तों में हुआ झगड़ा, दो दोस्तों ने मिलकर एक की चाकू से हत्या कर खदान में फेंका

Written by

in

रायपुरः जिले में बोरी के अंदर युवक की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पर्ते खुलती गई और पुलिस ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया। दरअसल, लड़की के चक्कर में इन दोनों युवकों ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था।

जानकारी मुताबिक, राखी थाना क्षेत्र में 24 जुलाई की शाम बेंद्री गांव के पत्थर खदान में पानी के ऊपर एक बोरी तैर रही थी, तभी किसी ने बोरी के बाहर पैर निकला देखा तो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची FSL और क्राइम की टीम ने जब जांच शुरू की। पता चला कि बॉडी 3 से 4 दिन पुरानी है। लाश के सिर और गले पर गंभीर चोटें थी। बॉडी का अधिकतर हिस्सा गल गया था। पुलिस जांच में मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी के तौर पर हुई है। दिनेश कायाबांधा का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने युवक के घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

पुलिस को जांच में पता चला कि दिनेश (20) को अंतिम बार उसके 2 दोस्तों साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी।
गिरफ्तार आरोपी।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिनेश और वो बचपन के दोस्त थे। 24 जुलाई को दोनों दिनेश के घर आए और उसे अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर गिट्टी खदान के पास ले गए। यहां तीनों ने खदान के पास बैठकर शराब पी। इसी दौरान तीनों के बीच गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर साहेब और सोहन ने दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके गले और पेट में कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने पत्थर से दिनेश के चेहरे और सिर को कुचल दिया, ताकि पहचान न हो सके। फिर शव को बोरी में भरकर, उसमें पत्थर डालकर गिट्टी खदान के पानी भरे डबरी में फेंक दिया था।

पुलिस ने साहेब दास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा​​​​​ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर और मोबाइल भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत छुपाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *