Blog

  • Himachal News: पंजवार-बाथड़ी से सलोह बढेड़ा सड़क 5 अगस्त तक बंद

    Himachal News: पंजवार-बाथड़ी से सलोह बढेड़ा सड़क 5 अगस्त तक बंद

    ऊना/सुशील पंडित: पंजवार-बाथड़ी से सलोह बढेड़ा सड़क पर उन्नयन कार्य को देखते हुए 27 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस संबंध में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आदेश जारी किए हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि इस अवधि में यातायात को वैकल्पिक मार्ग महादेईयां और घालुवाल होकर सलोह चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि सड़क उन्नयन का कार्य तेजी और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

    जतिन लाल ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को पहले से सूचित करने के लिए सड़क पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएं और सूचना प्रसार के सभी माध्यमों का उपयोग किया जाए। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस अवधि में यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

  • कारगिल विजय दिवस पर बीटन में शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    कारगिल विजय दिवस पर बीटन में शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब हरोली और चौधरी स्पोर्ट्स क्लब बीटन के संयुक्त तत्वावधान में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीर बलिदानियों को नमन करते हुए शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित कर उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया गया।

    इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि रिटायर्ड कैप्टन ओंकार सिंह और रिटायर्ड कैप्टन मंगल सिंह (गांव बाथू) विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

    उपायुक्त जतिन लाल ने वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों के साहस और योगदान को सलाम किया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देश के लिए शाश्वत प्रेरणा है। इससे प्रणाम लेकर प्रत्येक युवा देश सेवा का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और सुदृढ़ करते हैं।

    अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहीदों की याद को जीवित रखते हैं और युवाओं में राष्ट्रभक्ति तथा देश के प्रति कर्तव्यबोध को प्रबल करते हैं।समारोह के दौरान क्षेत्र के लगभग 11 स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस अवसर पर शहीद परिवारों सहित प्रेस क्लब हरोली के गणपति गौतम, नवीन महे, विजय राणा, राजीव राणा, राजीव राठौर, सुलिन्दर चोपड़ा, नरेश सिंघा, पंकज चोपड़ा, नीतीश शर्मा, जल शक्ति विभाग हरोली के एक्सईएन पुनीत शर्मा, एसडीओ देस राज पाठक, जेई बलबाग राय, कमलजीत बीटन, विजय कुमार बाबा, मनीष कुमार बाबा, दिनेश बीटन, यशपाल बीटन, जयदेश बीटन, सोहन लाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • युवाओं ने रोपे 250 पौधे, उपायुक्त जतिन लाल ने किया सम्मानित

    युवाओं ने रोपे 250 पौधे, उपायुक्त जतिन लाल ने किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित:  सिद्ध पीठ सिंदूरी  हनुमान मंदिर ट्रस्ट, खड्ड, हरोली, के सहयोग से खड्ड क्षेत्र के छह युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सराहनीय पहल करते हुए 250 पौधे रोपे हैं। 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग के इन युवाओं ने क्षेत्र के वन क्षेत्र में फलदार एवं आयुष प्रजातियों के पौधे लगाए हैं।

    उनके इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को अपने कार्यालय में उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और युवाओं द्वारा इस दिशा में उठाया गया कदम पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल हरित आवरण बढ़ेगा, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को भी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। उपायुक्त ने सभी युवाओं को इसी प्रकार रचनात्मक कार्यों में सक्रिय बने रहने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर सिद्ध पीठ सिंदूरी हनुमान मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन जय दत्ता भी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: 4 दिनों बाद मिला युवक का शव, सदमे में लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 दिनों बाद मिला युवक का शव, सदमे में लोग, देखें वीडियो

    मोगा: गांव जीरे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेज बारिश के बाद ड्रेन ओवरफ्लो होने के कारण एक कार बह गई थी। इस कार में कर्ण नाम का युवक मौजूद था। वह युवक 23 जुलाई से लापता था। एनडीआरएफ टीम, गांव वासियों और मोगा प्रशासन ने मिलकर चप्पा-चप्पा छान दिया और आज चार दिन के बाद उस युवक का मृत शरीर बरामद हो गया है।

    मृत शरीर मिलने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है। गांव बुगीपुरा के लोग लगातार गुरुद्वारे में अरदास कर रहे थे कि बस कर्ण मिल जाए। चाहे जिंदा या फिर मृत ऐसे में आज उसका शव मिलने के बाद गांव वासियों ने दोबारा से गुरुद्वारा साहिब में जाकर उसको श्रद्धांजलि दी।

    आपको बता दें कि कर्ण की मौत से पूरा गांव सदमे में आ गया है। गांव के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए उसका मृत शव ढूंढ लिया। उन्होंने हर नाले, हर गली की तलाशी ली और उसका मृतक शरीर ढूंढ लिया। शरीर सड़ गया था और उसमें जान नहीं थी।

     

  • Himachal News: उप मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को वितरित किए चेक

    Himachal News: उप मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को वितरित किए चेक

    हरोली में 10 लाभार्थियों को 6.08 लाख रुपये की सहायता, बोले..हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सामाजिक सरोकार को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर जयचंद में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान 10 जरूरतमंद लाभार्थियों को कुल 6.08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। संकट की घड़ी में सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और यह सहायता उसी सोच का हिस्सा है। जनसमस्याओं का मौके पर किया समाधान इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं। इनमें से अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों के निपटारे के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। हरोली अस्पताल में आंखों की जांच की अत्याधुनिक सुविधा, स्लिट लैम्प मशीन स्थापित उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली अस्पताल की नेत्र ओपीडी में 3.90 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्लिट लैम्प मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन के लगने से अब क्षेत्रीय लोगों को नेत्र संबंधी रोगों की अधिक सटीक जांच और बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। विकास कार्यों को नई रफ्तार मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए पुलों के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। चंदपुर खड्ड पर 3.87 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल युद्ध स्तर पर तैयार किया जा रहा है। पंडोगा-त्युड़ी पुल तथा हरोली खड्ड पर बौ-स्ट्रिंग पुल समेत तीन प्रमुख पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले झलेड़ा-घालुवाल पुल की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और इसका निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, ग्राम पंचायत धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, बाथू पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा, कांगड़ पंचायत के उप प्रधान गणेश कौशल, सलोह पंचायत के पूर्व प्रधान मधु धीमान व विनोद बिट्टू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: पुलिस ने फिरौती मांगने वाली गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी अभी भी विदेश में है। बता दें कि यह गैंग एक बिजनेसमैन से डोनी बॉल के नाम पर फिरौती की मांग कर रहा था। यह मामला अमृतसर के थाना सदर में दर्ज करवाई गए एफआईआर नंबर 118 के अंतर्गत सामने आया है।

    इस घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर ने मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि गैंग ने बिजनेसमैन को डराने के लिए उसकी अधूरी निर्माण स्थल पर गोलीबारी की थी। जांच के दौरान उन्होंने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है इसमें मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, सिमरन, अमनदीप और सिमरतपाल शामिल है।

    हैप्पी और सिमरन को सिविल लाइन इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वहां पुलिस और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के बीच गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ के दौरान मास्टरमाइंड हैप्पी गोली लगने के चलते घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर आज पुलिस ने अमनदीप सिंह उर्फ अमन पहलवान और सिमरत पाल सिंह को काबू किया था। इस दौरान जब अमनदीप सिंह ने बताया कि उसने बेरका बाईपास के पास में एक पिस्तौल छुपाकर रखी थी।

    पुलिस उसे पहचान के लिए लेकर आई थी। इस दौरान अमनदीप सिंह उर्फ अमन पहलवान ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में अमन की टांग में गोली लग गई और वो घायल हो गया। यह गैंग निर्देशित तौर पर सुखदेव सिंह के द्वारा चलाया जा रहा था जो इस समय स्पेन में रहता है।

    पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। यह सारी कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और तीव्र कार्रवाई का ही नतीजा था। इससे न सिर्फ आरोपी गिरफ्तार हुए बल्कि पुलिस पार्टी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।

    आरोपियों के पास से .30 बोर की उच्च गुणवत्ता वाली माउजर पिस्टल भी बरामद की गई है। इससे वे बिजनेसमैन को धमकाने के लिए गोली चला रहे थे। पुलिस कमिशनर ने बताया कि ये सारे आरोपी डोनी बॉल का नाम लेकर लोगों को डराते हुए धोखाधड़ी की मांग करते थे। गैंग की काली हरकतों की पूरी जांच जारी है और अन्य गैंग सदस्यों की भी पहचान की जा रही है।

    पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। ऐसे में गैंग की कार्यवाही का पर्दाफाश स्थानीय बिजनेसमैन समुदाय के लिए बड़ी राहत की बात है।

  • मेरा अवैध खनन से कोई लेना-देना नहीं: अभिनव कुमार

    मेरा अवैध खनन से कोई लेना-देना नहीं: अभिनव कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा द्वारा खनन गतिविधियों में शामिल होने के लगाए गए आरोपों पर युवा कांग्रेस नेता व पूर्व स्पोट्र्स सेल चेयरमैन अभिनव कुमार ने शनिवार को विश्राम गृह ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पलटवार किया। उन्होंने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों के ठोस प्रमाण सार्वजनिक नहीं किए गए, तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाऊंगा। अभिनव कुमार ने कहा कि उनका अवैध खनन से कोई लेना-देना नहीं है और न ही उनके पास खनन से संबंधित कोई मशीनरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर राजनीतिक द्वेषवश उन पर झूठे आरोप लगा रही है, ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिला उपायुक्त जतिन लाल ने स्वां नदी क्षेत्र में आधी रात को छापेमारी कर अवैध टिप्परों को पकड़ा, जो इस बात का संकेत है कि प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। बावजूद इसके भाजपा यह आरोप लगा रही है कि प्रशासन और सरकार खनन माफिया से मिले हुए हैं। अभिनव ने डीसी और एसपी की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जो अधिकारी पहले भाजपा नेताओं के प्रिय हुआ करते थे। आज वही अधिकारी जब निष्पक्ष कार्रवाई कर रहे हैं, तो भाजपा को उनका कार्य व्यवहार भी खटकने लगा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब यही माइनिंग ऑफिसर भाजपा सरकार में थे, तो भाजपा नेता उनकी कसमें खाते नहीं थकते थे, अब वही ऑफिसर भाजपा को खटकने लगे हैं। अभिनव कुमार ने भाजपा पर एक और गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ समय पहले देह व्यापार से जुड़े मामलों में जो लोग पकड़े गए थे, उनके भाजपा से क्या संबंध हैं, इसको लेकर अभी तक पार्टी सार्वजनिक नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रशासन कांग्रेस सरकार का हिस्सा है और यह प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि प्रदेश में कोई भी गैरकानूनी कार्यवाही न हो।
  • Punjab News: राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सुनी लोगों की समस्याएं, देखें वीडियो

    Punjab News: राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सुनी लोगों की समस्याएं, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य गुरप्रीत सिंह इट्टांवाली ने गांव झंडेआना सरकी में बारिश के पानी से होने वाले नुकसान के कारण लोगों को होने वाली समस्याएं सुनी। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आयोग अनुसूचित जातियों के लिए कल्याण के लिए प्रतिबद्द है। ऐसे में अनुसूचित जाति समुदाय को हर जरुरी सुविधा मिलेगी। उन्हें उनके अधिकारों से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

    इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बारिश के पानी को तुरंत निकालने के आदेश भी दिए ताकि भविष्य में मानसून के मौसम में किसी को भी कोई आर्थिक नुकसान न उठाना पड़ जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी के कारण मकानों में होने वाले नुकसान के लिए उचित मुआवजा देने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन को सूचित कर दिया जाएगा।

    उन्होंने शिक्षा विभाग को गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को दोबारा खोलने के आदेश भी दिए हैं। यह स्कूल बरसात के पानी के चलते बंद हो गए थे ताकि स्कूलों की पढ़ाई पर असर न पड़ पाए। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है इससे सभी वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं। फिर भी यदि कोई विभाग जल निकासी के संबंध में लापरवाही बरतेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

    गुरप्रीत सिंह ने गांव के लोगों को सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए कहा और कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में सभी एक-दूसरे के साथ ही होने चाहिए। पंजाब सरकार और जिला प्रशासन उनकी हर मदद के लिए तैयार है। इस दौरान उनके साथ एसडीएम मोगा सारंगप्रीत सिंह औजला, पीए हरजिंदर सिंह फिरोजशाह और सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

     

  • स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल अरनियाला में उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित

    स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल अरनियाला में उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित

    साइबर अपराध से सतर्क और नशे से दूर रहने का दिया संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के सहयोग से आज स्कॉलर्स यूनिफाइड वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, अरनियाला (ऊना) में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता परिषद के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने की। इस दौरान बच्चों को साइबर अपराध, नशा निवारण और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ दीं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी, शिकायत निवारण प्रणाली और डीएनडी जैसी सेवाएँ प्रमुख रहीं।

    रणजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बच्चों, शिक्षकों और उपभोक्ताओं को सतर्क करते हुए बताया कि इंटरनेट, मोबाइल एप्लिकेशन और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कोई भी व्यक्ति अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स, एटीएम पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा न करें। उन्होंने कहा कि ट्राई टेलीफोन उपभोक्ताओं की शिकायतों के प्रभावी समाधान और अनचाही वाणिज्यिक कॉल्स व मैसेज से राहत दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    उन्होंने बताया कि यदि कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो वह राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ूूण्बलइमतबतपउमण्हवअण्पद या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारत सरकार द्वारा विकसित “संचार साथी” ऐप के उपयोग के बारे में भी बताया।
    इसके अलावा परिषद सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने प्रतिभागियों को बांट और माप कानून के बारे में जानकारी दी और बताया कि खरीदारी करते समय उपभोक्ताओं को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।

    इस मौके पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा, डीएफएससी राजीव शर्मा, परिषद के वित्त सचिव अनोखी राम, स्कूल स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Himachal News: राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    Himachal News: राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    ऊना /सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति, बलिदान और सैनिकों के अदम्य साहस की प्रेरणादायक गाथाएं सुनाईं।

    उन्होंने कहा, “26 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। यह दिवस हमारे जांबाज़ सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम और बलिदान का प्रतीक है। वर्ष 1999 में कारगिल की ऊँचाइयों पर दुश्मन को खदेड़कर भारतीय सेना ने जो वीरता दिखाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।” मंच का संचालन एनएसएस स्वयंसेवी वैदेही शर्मा ने कुशलता से किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. सिकंदर नेगी, एनसीसी केयरटेकर डॉ. विनोद कुमार, रोवर हेड कमलेश महाजन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान की मधुर स्वर लहरियों के साथ आयोजन का समापन हुआ। महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और श्रद्धा के माहौल से गुंजायमान रहा।