Weather News: पंजाब में उमस का कहर, कल से फिर बरसेगा मानसून

Written by

in

लुधियाना: पंजाब में इन दिनों मौसम लोगों की परीक्षा ले रहा है। एक तरफ कहीं-कहीं हो रही हल्की बारिश से राहत की उम्मीद बंधती है, तो दूसरी ओर अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 27 जुलाई तक बनी रहेगी, लेकिन 28 जुलाई से एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। शनिवार को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। एसबीएस नगर में 10.8 मिमी, फिरोजपुर में 7.5 मिमी और मोगा में 5.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं अधिकतर जिलों में तेज धूप और उमस के कारण दिनभर बेचैनी बनी रही।
  • चंडीगढ़, पटियाला, फाजिल्का, रूपनगर में अधिकतम तापमान 36°C तक पहुंच गया।
  • अमृतसर, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब में तापमान 35°C रहा।
  • लुधियाना, होशियारपुर, पठानकोट, बठिंडा में तापमान 34°C दर्ज किया गया।
  • संगरूर में 33°C और फिरोजपुर में सबसे कम 31°C तापमान रहा।
रात का तापमान भी औसत से ज्यादा बना रहा, जिससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई।
  • बठिंडा में रात का तापमान सामान्य से 5°C ज्यादा 31°C दर्ज हुआ।
  • अमृतसर में 28.2°C, लुधियाना व पटियाला में 27.2°C,
  • चंडीगढ़ में 27.8°C, मोगा में 29.4°C और फाजिल्का में 29.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरिंदरपाल ने जानकारी दी कि 27 जुलाई तक राज्यभर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद 28 से 30 जुलाई के बीच फिर से मानसून सक्रिय होगा और अधिकांश जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना भी जताई गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *