Blog

  • Punjab News: घर पर तैयार होती थी नकली करंसी, पुलिस ने की रेड, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: घर पर तैयार होती थी नकली करंसी, पुलिस ने की रेड, आरोपी गिरफ्तार

    फाजिल्काः अबोहर की जम्मूबस्ती के नगर थाना नंबर-1 की पुलिस नकली नोट छापने के मामले में रेड करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोटों सहित 5200 रुपए बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान नरेश कुमार उर्फ शंटी के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी घर पर ही नकली नोट तैयार करता था। थाना नंबर-1 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी-1 प्रभारी रविन्द्र भीटी ने बताया कि हवलदार जगजीत सिंह को सूचना मिली थी कि जम्मूबस्ती गली नंबर-3 निवासी नरेश कुमार उर्फ शंटी अपने घर में कलर प्रिंटर की मदद से 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट तैयार करता है और इन्हें बाजारों में खपाता है। सूचना के अनुसार आरोपी उस समय नए बन रहे बाईपास सीड फार्म रोड पर किसी को जाली नोट देने के लिए इंतजार कर रहा था।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर रेड कर आरोपी को काबू कर लिया, जिसके पास से 5200 रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कब से जाली करेंसी बना रहा था, इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और अब तक कितनी नकली मुद्रा सप्लाई की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इन नोटों की आगे सप्लाई करता था।

  • पीडब्ल्यूडी के लिपिक वर्गीय संगठन ने मंत्री से की गुहार

    पीडब्ल्यूडी के लिपिक वर्गीय संगठन ने मंत्री से की गुहार

    अधीक्षक ग्रेड-।। के 56 पदों को समाप्त करने से विभागीय परिचालन गतिविधियों में आएगी गिरावट: तारा सिंह

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश लिपिक वर्गीय संगठन लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष तारा सिंह ने राज्य लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य से आग्रह किया है कि निर्माण विभाग में अधीक्षक ग्रेड-।। के 56 पदों को समाप्त करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है, अन्यायपूर्ण है। विभाग पहले से ही सीमित कर्मचारियों के साथ काम कर रहा है और इन पदों को समाप्त करने से इसके दैनिक कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। विभाग में अधीक्षक ग्रेड-।। के ये पद बहुत समय पहले सृजित किए गए हैं और कई वर्षों से स्वीकृत कैडर का हिस्सा हैं। यही पद वरिष्ठ सहायकों के लिए पदोन्नति का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

    उन्होंने कहा है कि विभाग पर कार्यभार काफी अधिक है, और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मौजूदा कर्मचारियों की संख्या अनिवार्य रूप से आवश्यक है। पदों में किसी भी प्रकार की कमी से कार्य में देरी होगी, शेष कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ेगा और कार्यकुशलता में गिरावट आएगी। इसके अलावा इस प्रस्ताव ने योग्य वरिष्ठ सहायकों के बीच भी गंभीर चिंता और आशंका पैदा कर दी है। वर्तमान में, बड़ी संख्या में वरिष्ठ सहायक इन पदों पर पदोन्नति के लिए पूरी तरह से पात्र हैं, लेकिन विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित नहीं की गई है, परिणामस्वरूप गतिरोध की स्थिति बन रही है। यदि डीपीसी से पहले इन पदों को समाप्त कर दिया जाता है, तो इससे योग्य वरिष्ठ सहायकों की पदोन्नति की संभावनाओं पर गंभीर रूप से असर पड़ेगा और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। कई कर्मचारी अपनी सेवा के अंतिम चरण में हैं और बेहतर वेतन, पेंशन लाभ और करियर में प्रगति के लिए पूरी तरह से इस पदोन्नति पर निर्भर हैं। इस स्तर पर इन पदों को समाप्त करना कर्मचारियों के अन्याय होगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मंत्री से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हुए इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है।

  • गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी के घर पहुंचने पर मिला सम्मान

    गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी के घर पहुंचने पर मिला सम्मान

    उना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की कराटे एवं ताइक्वांडो खिलाड़ी मानसी राणा ने 21 दिसंबर को 21वीं नेशनल कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता जो कि दिल्ली में आयोजित करवाई गई थी। उसमें हिमाचल प्रदेश की और से नेशनल कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें मानसी राणा ने सेमीफाइनल में दिल्ली तथा फाइनल में केरला की खिलाड़ियों को हरा कर गोल्ड मेडल जीत कर नेशनल स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था।

    बहीं पर मंगलवार को जिला ऊना के विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों सहित समाजसेवी लोगों ने मानसी राणा के घर पर पहुंच कर उसका जोरदार स्वागत किया। जिसमें मानसी राणा को शाल टोपी व स्मृति चिन्ह सहित नक़द ईनाम देकर सम्मानित किया गया।

    बहीं पर खरयालता पंचायत के पूर्व प्रधान सुखदेव शर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है,मानसी राणा ने नेशनल कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के फाइनल में गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र सहित जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

    बहीं पर खरयालता पंचायत के उप प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि मानसी राणा ने इससे पहले भी नेशनल तथा इंटरनेशनल स्तर पर स्कूल माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परन्तु इस बार कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र नाम रोशन किया है। बहीं पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत उपनिदेशक प्रितम चंद शर्मा ने बताया कि मानसी राणा की इस उपलब्धि से जहां पर जिला ऊना का नाम रोशन किया है बहीं पर शिक्षा क्षेत्र में भी मिसाल पेश की है।

    बहीं पर तलमेहडा स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल ने बताया कि मानसी राणा ने यह उपलब्धि हासिल कर एक बार फिर से तलमेहडा स्कूल का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी इस छात्रा ने स्कूल की तरफ़ से खेलते हुए अलग-अलग ऐक्टिविटी में सात नेशनल तथा एक इंटरनेशनल स्तर पर बढ़िया प्रदर्शन कर गौरवान्वित किया है। परन्तु इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नेशनल कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर स्कूल माता-पिता व गुरुजनों का नाम भी रोशन किया है। हमें इस खिलाड़ी छात्रा पर गर्व है।

    इस मौके पर खरयालता पंचायत के उप प्रधान अशोक शर्मा, पूर्व प्रधान सुखदेव शर्मा,शिक्षा विभाग से सेवानिवृत उपनिदेशक प्रितम चंद शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल, समाजसेवी विजय शर्मा उर्फ सन्नी,रामपाल शर्मा, सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • भाजपा नेता कमल सैनी को पितृ शोक

    भाजपा नेता कमल सैनी को पितृ शोक

    पिता सुखदेव सैनी का सोमवार को हुआ देहांत

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली भाजपा नेता व प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव कमल सैनी को पितृ शोक हुआ हैं. उनके पिता सुखदेव लाल सैनी अपनी संसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में बिलिंग हों गए हैं. सोमवार 22 दिसंबर को उन्होंने शाम के समय अंतिम सांस ली. कमल सैनी के पिता के देहांत पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेशध्यक्ष व विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कँवर, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, पूर्व विधायक चेतन्य शर्मा, हरोली भाजपा नेता प्रो राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, जिला महामंत्री लखबीर लक्खी, पहुलाल भारद्वाज, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम लोक धनौटिया, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मीनाक्षी राणा, एसटी मोर्चा के मिडिया प्रभारी पवन बीटन, औद्योगिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक अजय जोशी, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष रजत राणा, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरि बाबा, जिला परिषद अध्यक्ष नींलम देवी, उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाना, हरोली बीडीसी की अध्यक्ष रजनी बाला, उपाध्यक्ष सतीश राणा, सहित अन्य जिला परिषद सदस्यों सहित भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है व कहा की भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें व परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दें।

  • Punjab News: सरकारी बस ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी बस ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फाजिल्का जीटी रोड पर स्थित लालचीआं बस अड्डे के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम जस्विंदर सिंह बताया जा रहा है, जो पंजाब रोडवेज़ का कर्मचारी था और हरणाम सिंह का पुत्र व अल्फोके का निवासी था।

    जस्विंदर सिंह पंजाब रोडवेज़ की बस का ड्राइवर था और वह गुरु हरसहाये डेरा ब्यास जाने वाली बस की ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में घने कोहरे के कारण एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और 108 पर दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन द्वारा प्रशासन से इंसाफ की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: घर में घुसकर हमलावारों ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद को मारी गोलियां

    Punjab News: घर में घुसकर हमलावारों ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद को मारी गोलियां

    मोगा: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला नगर-निगम के कांग्रेस के 3 बार के पूर्व पार्षद पर गोलियां चलने का सामने आया है। जहां कांग्रेसी नेता नरिंदरपाल सिंह सिद्धू के घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता की टांग और कंधे पर गोली लगी है।

    Read in English:

    https://encounternews.in/punjab/senior-congress-leader-shot-inside-home-in-punjabs-moga-condition-critical/

    गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए नरिंदरपाल सिंह सिद्धू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दूसरी ओर, मोगा हलके के वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह निहाल सिंह वाला ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वे पिछले 6 महीनों से पुलिस प्रशासन से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते आ रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो संघर्ष किया जाएगा।

  • पंजाब में महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम

    पंजाब में महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा विधवा और आश्रित महिलाओं को अब तक 895 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

    इस संबंध में और जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक राज्य की 6 लाख 75 हजार 857 पात्र लाभार्थी महिलाओं को यह वित्तीय सहायता नियमित रूप से प्रदान की जा रही है, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक सहारा मिल रहा है।

    डॉ. बलजीत कौर ने जोर देकर कहा कि यह योजना केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि विधवा और आश्रित महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा, आत्मसम्मान और आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम है, ताकि वे अपने और अपने परिवारों के भविष्य को सुरक्षित कर सकें।

    कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि विधवा और आश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा इस मद के अंतर्गत 1170 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जिसका लाभ पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

  • Punjab News: बच्ची से छेड़छाड़ व परिवार पर हमले को लेकर पीड़ितों ने पुलिस पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्ची से छेड़छाड़ व परिवार पर हमले को लेकर पीड़ितों ने पुलिस पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के दुगरी फेस-1 की मार्केट में बीते दिनों चिकन खरीदने रुके परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना के दौरान आरोपियों ने व्यक्ति की पिटाई के साथ-साथ बीच-बचाव करने आई महिला के साथ बदसलूकी की और उनकी कार पर पत्थरों से हमला किया। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने ध्रुव खत्री, हंस सैनी, रोशन और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिनमें कुछ युवक तेजी से भागकर हमला करते और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

    दूसरी ओर परिवार ने इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाए है कि किसी राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस द्वारा मामले में ढीली कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में आज पीड़ित परिवार ने थाना दुगरी परिसर में प्रेस वार्ता कर पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया और निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों ने कहा कि उन्हें अब तक पूरा न्याय नहीं मिला है और वे प्रशासन से शीघ्र व निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए जानकारी देते सुनीता भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर की रात करीब 9:15 बजे वह अपने पति अजय भारद्वाज दो बेटियों और हेल्पर मुनीश के साथ दुकान बंद कर घर लौट रही थीं। जब वे KFC के पास रुके तो वहां खड़े एक गुब्बारे बेचने वाले युवक को देखकर उनके पति उसे समझाने गए क्योंकि वह उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता था। महिला का आरोप है कि समझाने के दौरान आरोपी ध्रुव खत्री और उसके साथियों ने बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते अजय भारद्वाज की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जब सुनीता अपने पति को बचाने आई तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और लज्जा भंग की।

     

     

  • भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ रहे तनाव में रुस ने दी प्रतिक्रिया, कहा – ‘रिश्तों को सुधारना चाहिए’

    भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ रहे तनाव में रुस ने दी प्रतिक्रिया, कहा – ‘रिश्तों को सुधारना चाहिए’

    नई दिल्ली: बांग्लादेश में इस समय बहुत ज्यादा खलबली मची हुई है। राजधानी ढाका में पिछले हफ्ते से हिंसा भड़क रही है। बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद इस्लामिक कट्टरपंथियों ने बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया है। इसमें भारत भी टार्गेट हो रहा है। बांग्लादेश में हालातों को देखते हुए भारत ने चटगांव में स्थित इंडियन वीजा एप्लीकेशन सेंटर में वीजा सर्विसेज भी रोक दी थी। अब बांग्लादेश ने भी कांसुलर और वीजा सर्विसेज को अस्थायी तौर पर सस्पैंड कर दिया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते हुए तनाव पर अब रुस ने भी प्रतिक्रिया दी है। रुस का कहना है कि बांग्लादेश को रिश्तों को सुधारना चाहिए यही अच्छा होगा।

    चुनाव से पहले सुलझाए मुद्दा

    बांग्लादेश में रुस के राजदूत ने सोमवार को बांग्लादेश और भारत से दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए कोई रास्ता निकालने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में होने वाले चुानव से पहले माहौल ठीक बनाया जाना जरुरी है। इसके लिए भारत के साथ तनाव कम करना सबसे अहम है। जितना जल्दी हो उतना बेहतर है। रुस बांग्लादेश और भारत के द्विपक्षीय संबंधों में कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहता है लेकिन उसका यह भी मानना है कि यह समझदारी होगी कि मौजूदा स्तर में तनाव ज्यादा न बढ़ने दिया जाए।

    भारत से बिगड़ रहे बांग्लादेश के संबंध

    भारत और बांग्लादेश के बीच में ऐतिहासिक संबंध रहे हैं परंतु इसकी जड़़े अब बांग्लादेश की आजादी तक चली गई है। बांग्लादेश की आजादी में भारत की खास भूमिका रह चुकी थी। पूर्व पीएम शेख हसीना ने भी भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे परंतु पिछले साल जुलाई-अगस्त में हुए छात्र आंदोलननन के कारण उनकी सरकार गिर गई। उन्हें भारत भागना पड़ा। बांग्लादेश में अब नोबेल पुरस्कार विजेता शेख यूनुस की कार्यकारी सरकार है। उनकी सरकार इस्लामी कट्टरपंथियों को बढ़ावा देती है। यूनुस के शासन के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर काफी हमले हुए हैं।

    ये है पूरा मामला

    बांग्लादेश में स्थिति उस समय बिगड़ी है जब 12 दिसंबर को कुछ अंजान बंदूकधारियों ने इंकलाब मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद भारत विरोधी हादी को अच्छे इलाज के लिए थाईलैंड भी ले जाया गया है परंतु पिछले हफ्ते उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई है। उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया है। दंगाई बांग्लादेश के सरकार आवास और भारत से जुड़े डिप्लोमैटिक मिशन को भी अब टारगेट बना रहे हैं।    
  • Jalandhar News: मर्डर केस में आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, देखें LIVE

    Jalandhar News: मर्डर केस में आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, देखें LIVE

    कत्ल की चौकाने वाली वजह आई सामने, कई वारदातें हुई ट्रेस

    जालंधर, ENS: शाहकोट में 2 दिन पहले 33 वर्षीय संदीप कुमार का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल और 2 रौंद बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र नानक सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि शाहकोट के डीएसपी और एसएचओ ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मेड इन टर्की पिस्तौल बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि अमेरिका में डंकी रूट के जरिए गए जगप्रीत उर्फ जग्गा के साथ पहचान थी और उसकी भारत में किसी लड़की से जान पहचान थी। जग्गा चाहता था कि लड़की किसी ओर से जान पहचान ना रखे। लेकिन सोनू की उक्त लड़की से शादी हो गई। जिसके बाद जग्गे ने इसी रंजिश के जरिए उसी के गांव के शेरा को कत्ल की सुपारी दी थी। जिसके बाद शेरा ने संदीप का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। आरोपी को जग्गे ने ही हथियार मुहैया करवाया था, जोकि नवंबर में हथियार मिला था। जांच में सामने आया है कि नवंबर में फिल्लौर की उच्ची घाटी में करण नामक लड़के को गोली मारी गई थी। जिसके बाद वहां पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान आरोपी ने बताया कि घटना को लेकर उसे 2 लाख रुपए मिलने थे। एसएसपी ने कहा कि विदेश में बैठे जग्गे को भारत लाने के लिए जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं अन्य मामले में एसएसपी ने बताया कि 3 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। अमरदीप सिंह, रोहित और मंगल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कई लूट की वारदातें ट्रेस हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी देसी गट्टे तैयार करते है, जिसकी जांच की जा रही है कि अब तक उसने कितने देसी गट्टे तैयार किए है। जिसमें दाशिनमंदा पेट्रोल पंप पर 25 हजार की लूट के दौरान फायरिंग की थी। आरोपियों पर कोई पुराना क्रिमिनल रिकार्ड सामने नहीं आया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है।