Blog

  • Punjab News: 5 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सर्दी बढ़ने के साथ-साथ शहर में चोरी की वारदातें भी बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं देर रात को बाइक सवार नकाबपोश चोरों ने विभिन्न एरिया में एक ही बार में 5 दुकानों को निशाना बनाया। चोर सर्दियों के तोहफे सूखे मेवों काजू, बादाम, पिस्ता, एनर्जी ड्रिंक समेत लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। सभी घटनाएं वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। चोरी की घटनाओं की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने सभी दुकानों पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जिससे चोरों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेला जा सके। इसकी पुष्टि डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने की है। मिली जानकारी के अनुसार मार्कफेड चौंक के नजदीक आधी रात के बाद 2 बजकर 37 मिनट पर दो बाइक सवार नकाबपोश चोरों ने लोहे की रोड की मदद से हैप्पी बेकरी का शटर तोड़कर हजारों की नकदी चोरी की है। बेकरी मालिक अमनदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे वह रोजाना की तरह बेकरी बंद कर चले गए थे। लेकिन जब सुबह लगभग 6 बजे शॉप पर आए तो देखा दुकान का मुख्य शटर बीच से किसी ने तोडा हुआ था। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की तो एक चोर अंदर गले में पड़े रुपये चुरा रहा था।

    उन्होंने यह भी बताया कि चोर गल्ले में पड़े लगभग 15 हजार के सिक्के और अन्य रुपये चुरा कर ले गए। वहीं, दूसरी तरफ अमृतसर रोड पर स्थित मैसर्ज काला सिंह कुलजीत सिंह किराना स्टोर पर चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की गई। किरयाना स्टोर मालिक मनजीत सिंह ने बताया कि चोरो ने लगभग सवा लाख कैश तथा काजू, पिस्ता, बादाम और एनर्जी ड्रिंक के केन चोरी किए है। यह घटना भी स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हुई है। इसके अलावा अमृतसर रोड पर ही सलवान पेंट स्टोर और सूर्या प्लाई शॉप के मालिक धीरेन सलवान ने बताया कि उनकी दोनों दुकानों से चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की है, जिसमें हजारों रुपये का सामान चोरी हुआ है।

    इसके अलावा सुल्तानपुर रोड पर स्थित एक सरिया की दुकान पर भी चोरों ने हजारों रुपये की चोरी की है। शहर में जहां एक ही रात में पांच दुकानों में चोरी होने से दहशत का माहौल हैं, वहीं पुलिस की चुस्ती पर भी सवालिया निशान लग रहा है। पुलिस सभी घटनास्थल पर पहुंच सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट गई है। थाना सिटी के एसएचओ एसआई राकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के ​खिलाफ केस दर्ज करके जांच तेज कर दी गई है। पुलिस टीमों की ओर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा। वहीं सर रोड पर ही सालवन पेंट स्टोर और सूर्य प्लाई शॉप के मालिक धीरेन सालवन ने बताया कि उनकी दोनों दुकानों से चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की है। हजारों रुपए कीमत का सामान चोरी हुआ है। इसी प्रकार सुल्तानपुर रोड पर स्थित एक सरिया की दुकान पर भी चोरों ने हजारों रुपए की चोरी की है। शहर में एक ही रात में 5 दुकानों में चोरी होने से दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

  • रेलवे ने निकाली गेटकीपरों के पदों के लिए भर्ती, ये लोग ही कर सकेंगे अप्लाई

    रेलवे ने निकाली गेटकीपरों के पदों के लिए भर्ती, ये लोग ही कर सकेंगे अप्लाई

    हमीरपुरः भारतीय रेलवे ने गेटकीपरों के पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट डिवीजनों के लिए है। चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।

    जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस भर्ती में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। भर्ती के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्ससर्विस मैन का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, बैंक पासबुक या कैंसल्ड चैक, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और 10 पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं।

    उपनिदेशक ने बताया कि उम्मीदवारों की मेडिकल केटिगरी शेप-1 होनी चाहिए। वहीं चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 33 से 35 हजार रुपये तक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें खाने और रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

  • गवर्नर के काफिले में 4 गाड़ियों का हुआ एक्सीडेंट, कई घायल, लगा जाम, देखें वीडियो

    गवर्नर के काफिले में 4 गाड़ियों का हुआ एक्सीडेंट, कई घायल, लगा जाम, देखें वीडियो

    लखनऊः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले की गाड़ियां शहीद पथ पर मंगलवार सुबह आपस में टकरा गईं। मिली जानकारी के अनुसार काफिले में चल रही एम्बुलेंस समेत 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि शिव प्रताप शुक्ल लखनऊ एयरपोर्ट से राजभवन जा रहे थे। इस दौरान एक ऑटो ने अचानक काफिले के आगे आकर रास्ता काट दिया। इसे बचाने के प्रयास में आगे की गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही 4 गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। इस टक्कर में पुलिस की 3 गाड़ियां और एक एंबुलेंस को नुकसान हुआ, जबकि 2 स्टाफ सदस्य घायल हो गए।

     

    सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीसीपी राजेश यादव ने बताया कि राज्यपाल पूरी तरह सुरक्षित हैं और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। एडीसीपी ने कहा कि पुलिस की 2 गाड़ी और एक एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हुई है। राज्यपाल एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। हादसे में ACP गाजीपुर और पुलिस की गाड़ी में बैठे 2 जवानों को मामूली चोट आई हैं। हादसे के बाद शहीद पथ पर लंबा जाम लग गया।

    बताया जा रहा हैकि गवर्नर शिव प्रकाश शुक्ल सुबह 8 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई146 से लखनऊ पहुंचे थे। लगभग 30 मिनट बाद राज्यपाल का काफिला लखनऊ एयरपोर्ट से शहीद पथ के रास्ते आगे बढ़ा। तभी लूलू मॉल के पास अचानक काफिले में चल रही एक गाड़ी के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रहे अन्य वाहन डिस्बैलेंस होकर एक दूसरे से भिड़ गए।

  • सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

    सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

    हिसारः हांसी-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हवेली होटल के सामने गड्ढे मेंं एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक एक सप्ताह से लापता चल रहा था। जांच में पाया गया है कि शव पर कई चोटों के निशान मिले हैं। सड़क किनारे गड्ढों में पड़े शव को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

    परिजनों ने युवक विकास के लापता होने के बारे में 5 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट हांसी शहर थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मृतक विकास के भाई योगेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। नागरिक अस्पताल में मौजूद विकास के चचेरे भाई राजीव ने बताया कि विकास हिसार व हांसी पेटीएम स्कैनर लगाने का काम करता था। 3 दिसंबर को सुबह घर से हिसार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद देर शाम जब घर नहीं आया तो परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिला।

    राजीव ने बताया कि उसके चचेरे भाई विकास की दो दिन तक तलाश की गई, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने शहर थाना हांसी में विकास के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हवेली होटल के सामने गड्ढों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जो उनके भाई विकास का निकला।

  • 19 घंटे से 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 5 वर्षीय आर्यन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    19 घंटे से 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 5 वर्षीय आर्यन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    दौसाः राजस्थान के दौसा में 150 फीट गहरे बोरवेल में 5 वर्षीय आर्यन गिर गया। उसे निकालने के प्रयास लगातार जारी है। दरअसल, दौसा जिले के कालीखाड गांव में सोमवार को करीब 3:30 बजे दोपहर को आर्यन मीना अपनी मां गुड्डी देवी के साथ खेत पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बोरवेल के समीप उसका पांव फिसल गया और वह 150 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। इधर बोरवेल में बच्चा गिरने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    हादसे की सूचना मिलने के बाद खुद दौसा के कलेक्टर देवेंद्र कुमार, विधायक दीनदयाल बेरवा सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। इधर हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा रहा है। बच्चे को से कुशल बाहर निकालने के लिए एक और तो पैरेलल गड्ढा खोदा जा रहा है। वहीं बोरवेल से सीधे निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है। सोमवार को करीब 3:30 बजे से जोड़ें तो बच्चे को बोरवेल में गिरे लगभग 19 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी उसे निकाला नहीं जा सका है।

    एजेंसी के अनुसार आर्यन को लेकर बचावकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने आखिरी बार घटना के 13 घंटे बाद, आधी रात लगभग 2 बजे कैमरे के जरिए मूवमेंट देखा था। बचाव दल उस तक पहुंचने के लिए पैरलल बोरवेल खोद रहा है। साथ ही उसे पाइप के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई भी कर रहा है। रस्सी और कुछ अन्य उपकरणों की मदद से बच्चे को बाहर निकालने की भी कोशिश की जा रही है। एक अधिकारी ने कहा कि बचावकर्मियों ने समानांतर गड्ढा खोदने के लिए कई अर्थमूवर्स और ट्रैक्टरों को तैनात किया है। कालीखाड़ गांव के एक कृषि फार्म में खेलते समय आर्यन खुले बोरवेल में गिर गया। घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई और बचाव अभियान एक घंटे बाद शुरू हुआ।

  • 2 युवकों को नंगा कर बेल्ट से पीटा, SP को शिकायत

    2 युवकों को नंगा कर बेल्ट से पीटा, SP को शिकायत

    छत्तीसगढ़ः रायगढ़ जिले में 2 युवकों को नग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बदमाश 2 युवकों को नग्न कर बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे है। वहीं तीसरे युवक को भी बंद कमरे में ले जाकर जमकर डराया और धमकाया। जान से मारने की धमकी भी दी।

    बेल्ट से जो युवक पीट रहा है, उसका नाम बंटी साहू उर्फ रावण है। इसी तरह नग्न कर पीटने के लिए 4 दिसंबर को एक और युवक को बुलाया था। युवक का नाम रोमेश साहू है। जो नावापारा का रहने वाला है। उसे भी नग्न किया, लेकिन पीट नहीं पाया। पड़ोसियों ने रोमेश साहू को बचा लिया। पीड़ित रोमेश साहू ने बताया कि रावण ने उसे बातचीत करने के लिए ऑफिस बुलाया था। जब वो पहुंचा तो उसे कपड़े उतारने के लिए कहा, लेकिन रोमेश ने मना कर दिया। उसे डरा धमकाकर कैमरे के सामने उसे नंगा किया गया। बेल्ट से पीटने की कोशिश की। इस पर रोमेश ने माफी भी मांगी, लेकिन रावण उसे पीटने के नाम पर जमकर डराया धमकाया।

    वारदात के बाद रोमेश ने अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद वह जूटमिल थाने में रावण के खिलाफ शिकायत की, लेकिन शिकायत के 5 दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने परिवार के साथ सोमवार को SP दिव्यांग पटेल से रावण के खिलाफ शिकायत की।

  • Live कॉन्सर्ट के बाद महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे Punjabi Singer Diljit Dosanjh, देखें वीडियो

    Live कॉन्सर्ट के बाद महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे Punjabi Singer Diljit Dosanjh, देखें वीडियो

    उज्जैन: इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट करने के बाद पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ उज्जैन पहुंचे। दिलजीत ने यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंगलवार तड़के मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में शामिल हुए। भस्म आरती के दौरान वे महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल में बैठे और भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद दिलजीत ने कहा “इनसे ऊपर क्या हो सकता है, सब वही हैं, ओम नम: शिवाय।” महाकाल मंदिर में सुबह 4 बजे होने वाली पवित्र आरती में दिलजीत ने हिस्सा लिया। इस दौरान दिलजीत सफेद पगड़ी के साथ तिलक लगाए नजर आए। भस्म आरती समाप्त होने के बाद दिलजीत से मिलने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच गई। लेकिन सुरक्षा के तहत उन्हें तुरंत रवाना किया गया। दिलजीत दोसांझ की महाकाल के प्रति यह श्रद्धा और उनकी आध्यात्मिक यात्रा ने उनके प्रशंसकों और श्रद्धालुओं के दिलों को छू लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने दिलजीत सिंह दोसांझ का सम्मान किया। इसके बाद पूजन राम पुजारी व राघव पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। बता दें कि दिलजीत दोसांझ का 8 दिसंबर को इंदौर में कंसर्ट का आयोजन था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इंदौर दौरे के दौरान दिलजीत ने यहां की मशहूर 56 दुकान पर पोहा का भी आनंद लिया। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं इससे पहले उनके इंदौर में कॉन्सर्ट को लेकर विवादों ने भी जन्म लिया। हालांकि, इस सबके बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ।
  • फर्जी किन्नर ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई सजा

    फर्जी किन्नर ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई सजा

    उत्तर-प्रदेशः इंसानियन को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खुद को किन्नर बताने वाले एक व्यक्ति ने 8 साल की बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। यह मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो आरोपी ने ये कहा कि वह तो किन्नर है, वह दुष्कर्म कर ही नहीं सकता। जब कोर्ट के आदेश पर जेल प्रशासन ने उसका लिंग परीक्षण करवाया तो वह पुरुष निकला। इसी आधार पर स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

    पीड़ित बच्ची की मां ने पड़ोस में रहने वाले फरीन किन्नर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 8 साल की बेटी 27 मार्च 2022 को दोपहर दो तीन बजे फरीन किन्नर की बुआ के घर टीवी देखने गई थी। फरीन बेटी को यहां से कुछ खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। बेटी जब आई तो उसके गुप्तांग से रक्तस्त्राव हो रहा था। पूछने पर उसने दुष्कर्म की बात कही। वह बेटी को डॉक्टर के पास ले गई। 10-12 दिन उसका इलाज चला। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की और 22 जून 2022 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

    सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने फरीन को किन्नर साबित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। पीड़िता के बयान और गवाहों को सुनने, साक्ष्यों के अवलोकन के बाद कोर्ट ने फरीन को दोषी माना। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने 24 अगस्त 2023 को कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि फरीन की सामाजिक पृष्ठभूमि किन्नर की है।

    इसके बाद कोर्ट के आदेश पर जेल प्रशासन ने 18 सितंबर 2024 को फरीन किन्नर का लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में लिंग परीक्षण किया। इसमें फरीन के पुरुष होने की पुष्टि हुई। इस दौरान कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की कैद और 12 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि पीड़िता को बतौर पुनर्वास देने का आदेश दिया है।

  • विदेश मंत्री रहे पूर्व CM का हुआ निधन, सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

    विदेश मंत्री रहे पूर्व CM का हुआ निधन, सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

    नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का मंगलवार तड़के 2.45 बजे बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। कृष्णा तीन बार केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्होंने 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राज्य में कोई समारोह या जश्न नहीं मनाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। एसएम कृष्णा, जिनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था, का जन्म 1 मई, 1932 को मांड्या जिले के सोमनाहल्ली गाँव में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मैसूरु में प्राप्त की।

    उन्होंने बेंगलुरु के सरकारी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। वे फुलब्राइट स्कॉलर भी रहे। कृष्णा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मांड्या से विधायक के रूप में की थी। 1962 में वे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीते थे। 1964 में उन्होंने प्रेमा से शादी की। कृष्णा ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और MLC भी रहे। उन्होंने महाराजा कॉलेज, मैसूरु, सरकारी लॉ कॉलेज, बेंगलुरु, सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी, डलास टेक्सास, यूएसए से पढ़ाई की। फुलब्राइट स्कॉलर के रूप में उन्होंने जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन डीसी, यूएसए से भी शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले वे श्री जगद्गुरु रेणुकाचार्य लॉ कॉलेज, बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर भी रहे।

    कृष्णा 1962 से 1967 तक तीसरी कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे। 1965 में उन्होंने न्यूजीलैंड में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भाग लिया। 1968 से 1970 तक वे चौथी लोकसभा के सदस्य और 1971 से 1972 तक पांचवीं लोकसभा के सदस्य रहे। 1972 से 1977 तक वे कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक सरकार में वाणिज्य, उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 1982 में वे संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रहे। 1983-84 में केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री और 1984-85 में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे।

    कृष्णा 1962 से 1967 तक तीसरी कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे। 1965 में उन्होंने न्यूजीलैंड में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भाग लिया। 1968 से 1970 तक वे चौथी लोकसभा के सदस्य और 1971 से 1972 तक पांचवीं लोकसभा के सदस्य रहे। 1972 से 1977 तक वे कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक सरकार में वाणिज्य, उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 1982 में वे संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रहे। 1983-84 में केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री और 1984-85 में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे।

  • RBI गवर्नर Shaktikanta Das आज हुए रिटायर, संजय मल्होत्रा होंगे नए गवर्नर

    RBI गवर्नर Shaktikanta Das आज हुए रिटायर, संजय मल्होत्रा होंगे नए गवर्नर

    नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज रिटायर हो जाएंगे, उनका कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। शक्तिकांत दास 12 दिसंबर 2018 को RBI गवर्नर बनाए गए थे। उनके कार्यकाल को बाद में तीन साल के लिए एक्सटेंड किया गया था। उनकी जगह केन्द्रीय कैबिनेट ने संजय मल्होत्रा को गवर्नर नियुक्त किया है।

    संजय कल (11 दिसंबर) पदभार संभाल रहे हैं। भारत के केंद्रीय बैंक के शीर्ष पर 6 साल तक रहने के बाद मंगलवार को गवर्नर ऑफिस में शक्तिकांत दास का आखिरी दिन होगा। अपने कार्यकाल के दौरान दास की सक्सेस रेट फेल्योर की तुलना में ज्यादा रही। उन्होंने भारत की फाइनेंशियल सिस्टम को कई चुनौतियों से बाहर निकाला। कोरोना के दौरान दास के काम को काफी सराहना भी मिली थी।