Blog

  • लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने जिला हिसार में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

    लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने जिला हिसार में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

    चण्डीगढ़ : हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों से संवाद का प्रभावी माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को बढ़ावा देता है।

    रणबीर गंगवा ने रविवार को जिला हिसार के सातरोड खास स्थित बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचार समाज और राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को नई दिशा देने वाला है और उनके विचार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विचारों के माध्यम से देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। उनके विचारों से युवा वर्ग प्रेरणा लेकर सफलता के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा राधा स्वामी ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा राधा स्वामी ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को डेरा राधा स्वामी सत्संग, ब्यास पहुंचकर डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कपूरथला पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध माता भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत समाज को जोड़ने तथा सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करती है।

    अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कपूरथला के सर्कुलर रोड मार्केट क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की तथा स्थानीय नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों में मुख्यमंत्री के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से  कहा कि सरकार जनकल्याण, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा आमजन के हित सर्वोपरि हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

     
  • Punjab News: रंजिशन चलाई गोलियां, एक व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: रंजिशन चलाई गोलियां, एक व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले में रंजिश को लेकर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के खुंडर उत्तर गांव का है। जहां, कुछ लोग घर में घुस आए और रंजिश के चलते गोलियां चला दी। जिसके बाद आसपास को लोगों में हड़कंप मच गया।

    फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
    इस हमले में एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

    घटना का वीडियो आया सामने
    इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति बता रहा है कि हमलावर जल्दबाजी में मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं, वे अपना वाहन और हथियार भी घटनास्थल पर ही छोड़ गए।

    इलाके में दहशत का माहौल
    दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

     

     

  • लोहे की रॉड से हमला, दो लोग घायल

    लोहे की रॉड से हमला, दो लोग घायल

    ऊना सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है। बलविंद्र सिंह की शिकायत के अनुसार, 29 मई की रात को वह अपने घर पर विजय कुमार के साथ बैठे थे, तभी रामपाल नामक व्यक्ति ने पीछे से आकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
     
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू सेवन के सबसे कम मामलों के साथ देश में अग्रणी बनकर उभरा पंजाब

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू सेवन के सबसे कम मामलों के साथ देश में अग्रणी बनकर उभरा पंजाब

    चंडीगढ़, 31 मई : भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा करवाए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2023-24 (एनएफएचएस-6) के अनुसार, पंजाब ने देश में तंबाकू सेवन के सबसे कम मामलों के साथ जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है, जो विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम के अनुरूप है। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह देशव्यापी व्यापक सर्वेक्षण पंजाब को सभी भारतीय राज्यों में स्पष्ट रूप से शीर्ष स्थान पर स्थापित करता है और वैश्विक तंबाकू विरोधी अभियान के लिए एक प्रभावी मॉडल प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि राज्य में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों में तंबाकू उपयोग की दर अब तक की सबसे कम केवल 13.9 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत 36.3 प्रतिशत से आधे से भी कम है। महिलाओं में यह अंतर और भी अधिक स्पष्ट है। पंजाब में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं में तंबाकू उपयोग की दर मात्र 0.5 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि राष्ट्रीय औसत 8.4 प्रतिशत है।

    जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में यह उपलब्धि भारत के अन्य प्रमुख क्षेत्रों की तुलना में पंजाब के उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाती है तथा स्वास्थ्य प्रशासन में उसकी राष्ट्रीय नेतृत्वकारी भूमिका को और मजबूत करती है। साथ ही यह वैश्विक धूम्रपान-मुक्त लक्ष्यों की प्राप्ति को भी गति प्रदान करती है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह सफलता युवाओं और बच्चों को नशे के खतरे से बचाने के लिए राज्यभर में लागू किए गए निरंतर, बहुआयामी तंबाकू नियंत्रण ढांचे, सख्त कानूनी प्रवर्तन तथा सक्रिय सामुदायिक भागीदारी का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रोटोकॉल के अनुरूप एक स्वस्थ और नशामुक्त राज्य के निर्माण के लिए तंबाकू उल्लंघनों के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई है। इसी संकल्प के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए), 2003 के अंतर्गत 22,054 चालान जारी किए गए हैं।

    कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि विश्व स्वास्थ्य संबंधी सलाहों के अनुरूप राज्य के क्लिनिकल सहायता ढांचे को और अधिक संस्थागत रूप दिया गया है। पंजाब के सभी जिलों में विशेष तंबाकू मुक्ति केंद्र पूरी तरह कार्यरत हैं, जो तंबाकू छोड़ने का प्रयास कर रहे लोगों को सुलभ चिकित्सा उपचार, परामर्श तथा मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस जनस्वास्थ्य उपलब्धि को आगे बढ़ाने वाली स्थानीय आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) रणनीतियों का उल्लेख करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर सामुदायिक भागीदारी ने तंबाकू विरोधी अभियान को एक जनआंदोलन का रूप दे दिया है। पंजाब के 800 से अधिक गांव आधिकारिक रूप से स्वयं को पूर्णतः “तंबाकू-मुक्त” घोषित कर चुके हैं और अपने वातावरण की सुरक्षा के लिए सक्रिय भागीदार के रूप में कार्य कर रहे हैं।

    भविष्य की पीढ़ियों को निकोटीन और तंबाकू की लत के शुरुआती संपर्क से बचाने, जो विश्व तंबाकू निषेध दिवस मिशन की प्रमुख प्राथमिकता है, के अंतर्गत राज्य ने राष्ट्रीय तंबाकू-मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टीओईएफआई) दिशानिर्देशों के अनुसार पंजाब के 98.6 प्रतिशत स्कूलों को “तंबाकू-मुक्त” घोषित किया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब के लिए एनएफएचएस-6 का फील्डवर्क 1 मार्च 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक किया गया था, जिसमें 19,616 परिवारों, 20,135 महिलाओं और 3,160 पुरुषों का व्यापक सर्वेक्षण शामिल था। राज्य की इस उपलब्धि को वैश्विक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार अपनी इस स्थिति को बनाए रखने तथा एक पूर्णतः स्वस्थ, जीवंत और तंबाकू-मुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता अभियानों का विस्तार, कानूनों का सख्त क्रियान्वयन और सामुदायिक नेटवर्क को और मजबूत करना जारी रखेगी।

  • UK मे नदियों का बड़ा जलस्तर, श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे के श्रद्धालुओ सहित 4000 लोग फंसे , देखें वीडियो

    UK मे नदियों का बड़ा जलस्तर, श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे के श्रद्धालुओ सहित 4000 लोग फंसे , देखें वीडियो

    उत्तराखंड: चंपावत में बारिश के कारण नदियों में अचानक तेज बहाव आ गया, जिससे दो अलग-अलग जगह पर 4 हजार से ज्यादा लोग फंस गए। पहली घटना श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे की है। यहां 60 से ज्यादा लोग फंस गए और कई लोग बहने लगे। लोग चिल्लाते हुए मदद मांगने लगे।  
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

     इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पानी का बहाव तेज देखते हुए SDRF से मदद मांगी गई। दूसरी घटना में पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए जा रहे करीब तीन से चार हजार श्रद्धालु बाटनागाड़ में बाढ़ आने से फंस गए। गुरुदवारे में आया माथा टेकने-श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे में चल रहे प्रसिद्ध जोड़े मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ 100 से ज्यादा श्रद्धालु माथा टेकने आए थे। अचानक जलस्तर बढ़ने से मची अफरा-तफरी 31 मई 2026 को लदिया एवं रतिया नदियों के संगम पर स्थित कुंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ों में हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। देखते ही देखते 50 से 60 श्रद्धालु नदी के बीचों-बीच फंस गए और उनके वाहन भी पानी में डूबने लगे।
  • Haryana News : Civil Hospital नाबालिक से Rape, PMO पद से रिटायर Doctor पर लगे आरोप

    Haryana News : Civil Hospital नाबालिक से Rape, PMO पद से रिटायर Doctor पर लगे आरोप

    कुरुक्षेत्र : जिले के सिविल अस्पताल से नाबालिक लड़की से दुष्कर्म की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह आरोप PMO पद से रिटायर और अस्पताल के कंसल्टेंट डॉक्टर पर लगा है। इसका खुलसा उस वक्त हुआ जब लड़की ने अस्पताल मे पेट दर्द की शिकायत का हवाला दिया।

    जिसके बाद रक्तपात होने पर लड़की को इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। जहा उसने अस्पताल के सीनियर डॉक्टर को घटना का विवरण दिया और पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

    इस मामले में जानकारी देते हुए अस्पताल के डॉक्टर उपेंद्र ने बताया कि 29 मई को लड़की अपने पिता को एडमिट करवाने अस्पताल लेकर आई थी। जहा आरोपित डॉक्टर ने पिता का चेकअप कर उसे भर्ती कर लिया था।

    यहां आरोपी डॉक्टर ने पिता को मेल वार्ड में भर्ती किया। लड़की ने डॉक्टर से पेट दर्द और बाथरूम में जलन की शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे फीमेल वार्ड में भर्ती कर दिया। वहीं अस्पताल के फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि लड़की को रक्तपात होने पर इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। जहा उसने डॉक्टर पर OPD में कई बार यौन उत्पीड़न होने का खुलासा किया। अस्पताल की गायनोलॉजिस्ट ने भी मल्टीपल टाइम सेक्सुअल असॉल्ट की रिपोर्ट दी है।

    इस संबंध मे केयूके थाना के SHO सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से नाबालिक के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद ही बनती क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।

     

  • नर्मदा-क्षिप्रा पाइप लाइन मे हुआ धमाका, सुनामी का बना माहौल , देखें वीडियो

    नर्मदा-क्षिप्रा पाइप लाइन मे हुआ धमाका, सुनामी का बना माहौल , देखें वीडियो

    इंदौर: शहर के पास महू में रविवार सुबह 7:30 बजे नर्मदा-क्षिपा पाइप लाइन फट गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना इंदौर-खंडवा रोड स्थित भेरुघाट के पास की है। पाइप लाइन फटते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और पानी का विशाल फव्वारा करीब 150 फीट ऊंचाई तक उठने लगा उस दौरान वहां पर सुनामी जैसा माहौल बन गया है।
    पाइपलाइन में पानी का दबाव इतना ज्यादा था कि फव्वारा पास से गुजरा रही हाईटेंशन बिजली लाइन की ऊंचाई तक पहुंचता दिखाई दिया है। भेरुघाट क्षेत्र में रहने वाले विजय कोहली और सुगंध बाई कोहली ने बताया कि उनके परिवार के पांच मकान रफ्तार ने पानी उनके घरों की ओर बढ़ने लगा है। स्थिति को देखते हुए परिवार के लोग जान बचाकर घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि घरों में रखा घरेलू सामान, राशन और अन्य सामग्री पानी में भीग गई है। कई सामान बह भी गए जिससे हजारों रुपया का नुकसान हुआ है। घटना स्थल के पास वन विभाग की रोपणी भी स्थित है। यहां चौकीदार रमेश कोहली का कच्चा मकान बना हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी का बहाव इतना तेज था कि पूरा कच्चा मकान सामान सहित बह गया है। भेरु बाबा मंदिर के पास में स्थित बाबा ढाबा का टीन शेड भी पानी में बह गया है। आस-पास के लोगों के अनुसार, पानी का बहाव इतना तेज था कि पूरा कच्चा मकान सामान रहित बह गया है। वहीं भेरु बाबा मंदिर के पास स्थित बाबा ढाबा का टीन शेड भी पानी में बह गया है। स्थानीय निवासी सचिन कोहली ने बताया कि यह पाइपलाइन ओंकारेशवर से उज्जैन तक जाने वाली नर्मदा-क्षिप्रा परियोजना का हिस्सा है।
  • Novak Djokovic का 25वां Grand Slam जीतने का टूटा सपना, 19 साल के खिलाड़ी J. Fonseca से हारे

    Novak Djokovic का 25वां Grand Slam जीतने का टूटा सपना, 19 साल के खिलाड़ी J. Fonseca से हारे

    खेल: ब्राजील के 19 साल खिलाड़ी जोआओ फोंसेका ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीन बार की चैंपियन नोवाक जोकोविच की तीसरा राउंड में हराकर फ्रेंच ओपन 2026 से बाहर कर दिया है। दो सेट से पिछड़ने के बाद फोंसेका ने मुकाबले में जबरदस्त वापसी की और किसी को अपने खेल से चौंका दिया है। पहले दो सेट के बाद फोंसेका के चेहरे पर निराशा दिख रही थी। वहीं जोकोविच दोनों सेट जीतकर मैच पर पूरी तरह से दबदबा बनाए हुए थे हालांकि ब्राजील के खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए अगले तीन सेट जीतकर रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच को 4-6,4-6, 6-3,7-5,7-5 से हरा दिया है।

    क्ले कोर्ट पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में यह दूसरा सबसे बड़ा उलटफेर हैं। जोकोविच से पहले जैनिक सिनर भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। नतीजतन पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में अब खिताब जीतने की दौड़ और ज्यादा खुली हो गई है। कई खिलाड़ियों के पास जीतने का अच्छा मौका है। फोंसेका ने लगभग 4 घंटे 53 मिनट तक चल लंबे और कड़े मैच में जीत दर्ज की है।

    चौथे सेट में 3-4, 15/40 पर सर्व करते समय फोंसेका हार से सिर्फ पांच पॉइंट दूर थे परंतु 28वीं वरीयात प्राप्त वाले खिलाड़ी ने उन दो ब्रेक पॉइंट को रोक दिया और उस मोमेंटम का फायदा उठाते हुए जोकोविच को निर्णायक सेट खेलने के लिए मजबूर कर दिया है। मैच के दौरान जोकोविच कई बार थके हुए और शारीरिक रुप से परेशान नजर आए।

    इसके बावजूद 39 साल खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और निर्णायक पांचवे सेट में शुरुआत में ही 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है। फोंसेका ने फिर से वापसी कर ली है। उन्होंने आखिरी आठ में से छह गेम अपने नाम करते हुए एक यादगार जीत हासिल की है। 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन में एंड्री रुबलेव को हराने के बाद यह किसी टॉप 10 खिलाड़ी के खिलाफ उनकी दूसरी है। जोकोविच के खिलाफ अपने पहले टूर-लेवल मुकाबले में जीत हासिल करके फोंसेका ने इतिहास रच दिया है।

  •  नव निर्वाचित वार्ड पंच के घर का रास्ता रोका, जान से मारने की धमकी

     नव निर्वाचित वार्ड पंच के घर का रास्ता रोका, जान से मारने की धमकी

    ऊना सुशील पंडित : पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत एक नव निर्वाचित वार्ड पंच के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अंजू देवी ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद जब वह अपने घर पहुंचीं, तो गांव के ही प्रवेश कुमार ने सरकारी रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ वीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।