जालंधर (ENS): श्री गुरु रविदास चौक पर ट्रक और गाड़ी में टक्कर होने का मामला सामने आया है। ट्रक ड्राइवर ने आरोप लगाया कि वरना गाड़ी के चालक ने उससे बिना कोई बात किए पीटना शुरू कर दिया। वही गाड़ी के चालक ने कहा कि ट्रक ड्राइवर ने पीछे से आकर गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच कर रही है।
Blog
-
सरकार ने पत्र भेज कर किया आश्वस्त : मुकेश जसवाल
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ ने सरकार से वेतन विसंगति का मसला हल करने की गुहार लगाई है । यूनियन के जिला ऊना प्रधान मुकेश जसवाल ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ऊना में भेंट कर फायर विभाग के वेतन मसले को जल्द हल करने के लिय ज्ञापन भेंट किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सरकार ने वेतन मामले संबंधी अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। सरकार की ओर से जारी कार्यवाही को लेकर संघ को पत्र प्रेषित कर उचित कार्य किए जाने को लेकर आश्वस्त किया है। अब कर्मचारियों में राहत की आस जगी है ।
उन्होंने कहा कि फायर विभाग में कर्मचारी पिछले 13 वर्षों से वेतन विसंगति की मार झेल रहे है। कर्मचारियो को संशोधित वेतन न मिलने से लाखों का नुक़सान झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि अग्निशमन कर्मचारियों को वर्ष 2012 से संशोधित वेतन मान का लाभ आज दिन तक नहीं दिया गया है। न ही पूर्व सरकार ने नये वेतनमान मे इस वर्ग को बेसिक पे 10300-34800 व ग्रेड पे 3200 का लाभ दिया है। जिससे फायर ब्रिगेड के तकनीकी कर्मचारियों फायरमेंन, लीडिंग फायरमैंन व चालक कम पंप आप्रेटर की वेतन विसंगति अब तक जारी है। उन्होंने सरकार से आपात फायर ब्रिगेड विभाग में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को नया वेतनमान संशोधित वेतनमान वेसिक पे 10300 रूपए के आधार पर दिए जानें की गुहार लगाई है।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त मामले संबंधी सी एम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ऊना में ज्ञापन दिया गया था। जिस पर सरकार ने अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के ऑर्डर जारी किए हैं । जिस पर सकारात्मक कार्यवाही की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अग्निश्मन विभाग के कर्मचारी जोखिम भरी सेवाएं दे रहे है। प्रदेश में आई आपात आपदा में फायर ब्रिगेड कर्मियों का रोल प्रथम पंक्ति में रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी आग, रेस्क्यू समेत आपदा की हर घड़ी में आमजन की सेवा देने में डटे हुए हैं। युनियन के जिला प्रधान मुकेश जस्वाल ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुख्खूं व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से फायर ब्रिगेड कर्मचारियो की तमाम समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर हल करने की गुहार लगाई है। -
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश
युवा दिवस के उपलक्ष पर युवाओं को किया जागरूक
बददी/ सचिन बैंसल : ग्लेनमार्क फाउंडेशन द्वारा भोजिया नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के साथ युवा दिवस के उपलक्ष पर नशे के दुष्टपरनामो से अवगत करवाया गया। नाटक का विषय एक नई पहल नशा मुक्ति की ओर रखा गया । नर्सिंग छात्रों की ओर से नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी गई। बीबीएन में प्रशासन के साथ साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी नशे के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी l अब स्कूलों कॉलेजों और पब्लिक प्लेस में युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।
संस्था के परियोजना आधिकारी ने बलजिंद्र सिंह ने बताया नुक्कड नाटक के माध्यम से दर्शाया गया कि कालेज के बच्चो को नशे की लत कैसे पड़ी और कैसे नशे की पूर्ति के लिए बाकी छात्र छात्राओं को कैसे इसकी लत लगवाई जाती है और इस तरह समाज परिवार देश में होने वाली अशांति एव अवयस्ताओ की प्रवृति की आदतों का चित्रण किया गया। नाटक के अंत में कोरस गायन करके सभी दर्शकों के साथ नशाखोरी के विरुद्ध सामूहिक शपथ ली गई।
कार्यक्रम में सिविल अस्पताल बद्दी के एसएमओ डॉ अनील अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे। उन्होने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के इस कार्यक्रम को वर्तमान की जरूरत बताते हुए सराहना भी की। भोजिया नर्सिंग कालेज के इंस्ट्रक्टर हिना ने समाज में व्यापत नशाखोरी के कारणों पर अपने विचार वयक्त किए। -
राम कुमार के आश्वासन देने पर किसानों ने किया घरना समाप्त
बददी/ सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी के आश्वासन के उपरांत आज नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के किसानों ने कम मुआवज़े के कारण अपने धरने को समाप्त कर दिया है।इस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्य संसदीय सचिव ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि गत कुछ दिनों से दून विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर संडोली, केन्दुवाल, कल्याणपुर, बद्दी, शीतलपुर के भू-स्वामी चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाईन निर्माण के लिए अधिगृहित की गई भूमि का समुचित मुआवज़ा न मिलने के कारण धरने पर बैठे थे।राम कुमार ने कहा कि इस सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मामला संज्ञान में आते ही उन्हें इन किसानों से मिलकर उनकी समस्या जानने के निर्देश दिए ताकि इस समस्या का उचित निदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना करते हुए वह धरने पर बैठे किसानों से मिले और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है तथा उनकी मांग का उचित निपटारा करने के लिए मामला उचित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी, 2024 को इन किसान का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित औसत के अनुरूप मुआवज़ा नहीं दिया गया है। प्रदेश सरकार किसान के साथ है और उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। -
शिक्षा भारती कॉलेज आफ स्कूल एजुकेशन में नशा मुक्त ऊना अभियान का जागरूकता शिविर
ऊना/सुशील पंडित : शिक्षा भारती कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में नशा मुक्त ऊना अभियान के द्वारा जागरूकता शिविर लगाया गया । जिसमें नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम के द्वारा नेशनल यूथ डे के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए हुए छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। वह साइंटिफिक तौर पर नशे व सिंथेटिक नशे हमारे शरीर पर किस तरह से बुरा प्रभाव डालते हैं वह सब जानकारियां विस्तृत तौर पर दी गई l इसके साथ ही नशा मुक्ति ऊना अभियान का हेल्पलाइन नंबर 94180 64 444 की भी जानकारी वहां दी गई जिसमें नशे से जुड़ी हुई किसी भी समस्या का समाधान उसे पर कॉल करने पर मिलता है इसके साथ ही लाइफ स्किल्स के बारे में जागरूक किया जो कि हमें बेहतर डिसीजन लेने में मदद करते हैंlइसके साथ ही बच्चों को यह बताया गया कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी नशे की बीमारी से ग्रस्त है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें और इस बीमारी का इलाज जिला के हर अस्पताल में डॉक्टर द्वारा दिया जा रहा है l इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर लाल सिंह ने भी नशा मुक्त ऊना अभियान का सहयोग करने की अपील की और नेहरू युवा केंद्रों का पूर्ण सहयोग होगा यह भी आश्वस्त किया l शिक्षा भारती कॉलेज के प्रधानाचार्य हंसराज ने भी कॉलेज के बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की तथा इस मुहिम को और आगे ले जाने का आश्वासन दिया l इस मौके पर नशा मुक्त होना अभियान की टीम की तरफ से बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत , मनोज कौशिक व जयेंद्र हीर उपस्थित रहे l -
ट्रैक्टर के नीचे आने से मजदूर की मौत
ऊना/सुशील पंडित : सिद्ध चलेहड़ से लैंटिल का काम पूरा करके लौट रहा एक मजदूर अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र आशीष साहनी निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।राजकुमार के साथी कृष्ण साहनी पुत्र फूलो साहनी ने बताया कि सिद्ध चलेहड़ से जब वे वापस आ रहे थे तब भंजाल के पास ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर के उछलने के चलते उसके ऊपर बैठा राजकुमार सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया। कृष्ण साहनी ने बताया है कि यह हादसा ट्रैक्टर चालक मनोहर लाल पुत्र रोशन लाल निवासी चलेट,तहसील घनारी द्वारा लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के कारण हुआ है। आरोपी चालक के विरुद्ध अम्ब थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। -

बदोली में एक बाइक ने दूसरी को मारी टक्कर
ऊना/सुशील पंडित : ऊना के बदोली गांव में वीरवार को दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। मौके पर खड़े शिकायतकर्ता ओम प्रकाश पुत्र बख्शीश लाल ने बताया कि सुबह लगभग 10ः30 बजे का समय था। एक मोटरसाइकिल झलेड़ा की ओर से आ रही थी। तभी पीछे से आई एक अन्य बाइक आगे चल रही बाइक से टकरा गई जिससे बाइक सवार घायल हो गए। ओमप्रकाश का कहना है कि यह हादसा पीछे से आ रहे बाइक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। आरोपी बाइक चालक की पहचान उपेन्द्र कुमार पुत्र माले प्रसाद, निवासी बेहरी, मकान नंबर 1, सिद्धार्थ नगर, वर्डपुर, उत्तर प्रदेश, हाल रिहायश दत्ता दाओ एंड कंपनी बसाल के रूप में हुई है। ऊना पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। -

अम्ब के सलाणा गांव में मारपीट
ऊना/सुशील पंडित : अम्ब तहसील के सलाणा गांव में वीरवार को हुई मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलाणा गांव के ही बलदेव सिंह पुत्र रुलिया राम ने अम्ब थाने को दी शिकायत में लिखा है कि वीरहवार शाम करीब 7 बजे उसके गांव के ही रहने वाले अनिल कुमार पुत्र किशोर कुमार ने उसके घर के बाहर आकर गालियां निकालनी शुरू कर दीं। जब बलदेव सिंह ने उसे ऐसा करने से रोका तो अनिल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। अम्ब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -

ऊना : तीन लोगों से चिट्टा बरामद
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना पुलिस ने तीन अलग अलग ठिकानों से चिट्टे के साथ तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। पहला मामला टाहलीवाल के मानूवाल में संजू पुत्र अब्दुल वहीद वासी संतोषगढ़ से पुलिस को तालाशी में 2.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जबकि टाहलीवाल में ही गश्त के दौरान अशोक कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी नंगल कलां हरोली से 1.56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन मिली है। जबकि तीसरा मामला भी उसी इलाके का है। संतोषगढ़ में पुलिस ने एक थार गाड़ी में बैठे अजौली गांव के दो लोगों की तालाशी ली तो उनसे 3.45 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया। इन आरोपियों की पहचान नितिन कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी वार्ड न 4, अजौली और शुभम राणा पुत्र रविंदर सिंह, निवासी वार्ड न.1, अजौली के रूप में हुई है। पुलिस ने इन तीनों मामलों में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 जनवरी को दुलैहड़ से करेंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरूआत
उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ऊना/ सुशील पंडित : लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार की शुरूआत 17 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ से होगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के महत्वूपर्ण कार्यक्रमों, नीतियों को आमजन तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।
राघव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे संबंधित विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाए ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें संबंधित विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को मौके पर विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। राघव शर्मा ने बताया कि लोगों की समस्याओं के पंजीकरण के लिए विशेष काउंटर लगाया जाएगा जोकि ऑनलाईन पॉर्टल पर भी अपलोड की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैगा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवाईयों का वितरण भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुलैहड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने जिला स्तर के सभी कार्यालय प्रमुखों को कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसी वरिंदर शर्मा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।