Blog

  • पंजाबः जम्मू कश्मीर और काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस की रेड, 4.94 करोड़ कैश सहित रिवॉल्वर जब्त

    पंजाबः जम्मू कश्मीर और काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस की रेड, 4.94 करोड़ कैश सहित रिवॉल्वर जब्त

    लुधियाना: मुल्लापुर दाखां से बड़ी खबर सामने आ रही है। इंटर स्टेट नारकोटिक्स नेटवर्क के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में रेड की। यहां से 4.94 करोड़ की ड्रग मनी, 32 बोर रिवाल्वर, वाहनों की 38 फेक नंबर प्लेट्स, फर्जी आई डी. कार्ड, पैसे गिनने वाली मशीन,  सफेद लिफाफे, चिट्टा (ड्रग्स) पैकिंग करने वाली मशीन बरामद की है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब  11 बजे जम्मू कश्मीर और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने मुल्लांपुर के दशमेश नगर में सर्च ऑपरेशन चलाकर किराएदार मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मुल्लांपुर के घर से उक्त चीजें बरामद की है।  

    बताया जा रहा है कि मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह पर थाना बिलासपुर जिले रामबाण (जम्मू कश्मीर) की पुलिस ने 20 किलो कोकिन बरामद कर मामला दर्ज किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसकी मुल्लांपुर में किराए पर एक कोठी है, जिसके आधार पर जम्मू कश्मीर की पुलिस और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने संयुक्त तौर पर रिकवरी करने के लिए मनजीत सिंह  को साथ लिया और उसकी किराए की कोठी पर सर्च अभियान चलाया, जिसमें से उक्त चीजें बरामद हुई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

  • आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2023

    बुधवार 11 अक्‍टूबर को पूर्वाफाल्‍गुनी नक्षत्र के शुभ योग में मिथुन और तुला राशि के जातकों पर गणेशजी की कृपा बरसेगी। उनके आशीर्वाद से इन राशियों के जातकों को नौकरी और कारोबार में शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। आइए देखते हैं मेष से मीन सभी का आर्थिक राशिफल।

    मेष: मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य रहेगा और आप अपने काम में बिजी रहेंगे। आपके लिए परीक्षा का दौर चल रहा है और आपको अपना काम बेहतर ढंग से करना चाहिए। अपने काम में ज्यादा ध्यान दें और दूसरों की बातों में न आएं। किसी कारण आज खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। कईं लोगों के लिए दिन भर आलस्‍य का माहौल रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन है। शाम को परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे।

    वृष: वृष राशि के लोगों का शेड्यूल दिन भर काफी बिजी रहेगा। आपके सामने एक के बाद एक प्रॉजेक्‍ट आते जाएंगे। दिन भर काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। शाम तक आपको अच्छी खबरें मिलेंगी और आप फायदे में रहेंगे। प्रफेशनल मामले में सावधानी बरतने से आपो फायदा होगा और आपको लाभ होगा। इनवेस्टमेन्ट के मामले में आज रिस्‍क ले सकते हैं।

    मिथुन: मिथुन राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन काफी एक्‍साइटिंग होगा। आज आपको कोई अपने करियर से जुड़ी अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है। धन और सम्‍मान में वृद्धि होगी। दोपहर तक फोन से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। स्टूडेंट अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो बेहतर होगा और फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने काम पर फोकस करें तो बेहतर मुनाफा होगा।

    कर्क: कर्क राशि के लोगों को धन के मामले में लाभ होगा और आज का दिन आपके लिए स्पेशल साबित हो सकता है। किसी एक ही तरकीब पर काम करने से आपको लाभ होगा। आज कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। परिवार में मौजूद आपके विरोधी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आप अपना काम ठीक से कर लेंगे।

    सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्‍छा बीतेगा और आपको बहुत फायदा होगा। अगर आज आपके पास कोई नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर होंगे और उनके साथ आपका वक्‍त अच्‍छा कटेगा। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। घर वालों से किसी मामले में बहस न करें और ऑफिस में भी अपने काम पर ध्‍यान दें।

    कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी बिजी रखने वाला है। आज आपको नौकरी के काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और इसकी खुशी होगी। पुराने समय से चली आ रही टेंशन दूर होगी और आपको भाग्‍य का साथ भी मिलेगा। ईमानदारी से जो काम करेंगे वह फलदायक रहेगा और उसमें आपको अनुकूल फल मिलेगा।

    तुला: तुला राशि वालों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आज आपको दिन के पहले हिस्‍से में कोई अच्‍छा समाचार मिल सकता है और आपको खुशी मिलेगी। कोई खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनस के मामलों में आज विशेष सतर्कता रखें। आज अच्छा दिन है, खर्च थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन आप खुश रहेंगे।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को किस्‍मत का साथ मिल रहा है और आज आपको दिन के पहले हिस्‍से में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। शाम तक मुनाफे के कईं मौके आएंगे। घूमने-फिरने का भी प्‍लान बन सकता है। आप हमेशा तैयार रहते हैं। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल मुलाकात होगी और कोई चिंता आपको परेशान करेगी।

    धनु: धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में शुभ है और आपके कार्य समय से पूरे होंगे। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कईं अधूरी इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने-फिरने से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लेने से लाभ होगा।

    मकर: मकर राशि के लोगों को आज ऑफिस और हर में हर काम धैर्य व सावधानी से करने की जरूरत है। किसी से अनबन न हो इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनस में मुनाफा बेहतर होगा। शादीशुदा जिंदगी में भी कामयाब होगी। दिन भर काम करने के बाद शाम का वक्‍त परिवार के लिए निकाल पाएंगे।

    कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला होगा। टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर कोई बड़ा प्रॉजेक्‍ट आज पूरा कर पाएंगे। बातचीत से कोई नए फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त अपनी जेब का ख्याल रखें।

    मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी धीमी शुरुआत वाला रहेगा और कुछ जरूरी कार्य पूर्ण करने में आपको कई समस्‍याएं आ सकती हैं। आज आपके महत्‍वपूर्ण कार्य बाधित हो सकते हैं। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें क्योंकि आज आपके खर्च वैसे ही ज्यादा होंगे।

  • हरीश लबाना को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की कमान

    हरीश लबाना को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की कमान

    बददी/सचिन बैंसल: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए नई नियुक्तयां की हैं। ओबीसी मोर्चा ने दून के युवा व कर्मठ कार्यकर्ता हरीश लबाना को ओबीसी मोर्चा के जिला सोलन के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। हरीश लबाना की नियुक्ति से दून के साथ साथ जिला सोलन में ओबीसी मोर्चा मजबूत होगा। वहीं आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को हरीश लबाना की नियुक्ति से लाभ मिलेगा। 
    ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष हरीश लबाना ने कहा के जिला सोलन में ओबीसी मोर्चे को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान छेड़ा जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ते हुए भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को जिला सोलन से लीड दिलाने के लिए ज़मीनी स्तर पर प्रयास किये जायेंगे। हरीश लबाना ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व विधायक परमजीत पम्मी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार चौधरी, दून मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता समेत प्रदेश, जिला व मंडल भाजपा का आभार व्यक्त किया है। 
  • कुश्ती में गोल्ड मैडल हासिल करने वाली प्रेरणा मेहता का बद्दी पहुंचे पर स्वागत

    कुश्ती में गोल्ड मैडल हासिल करने वाली प्रेरणा मेहता का बद्दी पहुंचे पर स्वागत

    बददी/ सचिन बैंसल: मध्यप्रदेश में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बद्दी की प्रेरणा मेहता ने कुश्ती में गोल्ड मैडल हासिल कर एक बार फिर हिमाचल का नाम देशभर में रोशन किया है। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर प्रेरणा मेहता के नाम एक नहीं बल्कि कई खिताब हैं। वहीं आज बद्दी पहुंचे पर दंगल गर्ल प्रेरणा मेहता का भव्य स्वागत किया गया। बेअंत ठाकुर व स्थानीय लोगों ने गोल्ड मैडल हासिल कर बद्दी पहुंची प्रेरणा मेहता को पलकों पर बिठा लिया। वहीं प्रेरणा मेहता के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा है। 
    बेअंत ठाकुर ने कहा के दंगल गर्ल प्रेरणा मेहता ने वोमेन कुश्ती में हिमाचल के नाम पूरे भारत में रोशन कर नया इतिहास लिखा है। आज कोई ऐसा खेल नहीं है जिसमें लड़कियां पीछे हों, कभी कुश्ती सिर्फ लड़कों के नाम से जानी जाती थी। लेकिन आज कुश्ती हिमाचल में दंगल गर्ल के नाम से भी जानी जाती है। दून के 2 प्रतिभावान कुश्ती खिलाड़ियों प्रेरणा मेहता व खुशी ठाकुर ने दून की पहचान वोमेन कुश्ती में बनाई है। बेअंत ठाकुर व ग्रामीणों ने प्रेरणा मेहता को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की। 
  • कांग्रेस सरकार के 10 माह के कार्यकाल में व्यवस्था नहीं बल्की अव्यवस्था का आलम: विनय शर्मा 

    कांग्रेस सरकार के 10 माह के कार्यकाल में व्यवस्था नहीं बल्की अव्यवस्था का आलम: विनय शर्मा 

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन नारे के साथ सता में आई सुखू सरकार ये कौनसा व्यवस्था परिवर्तन है । प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 10 माह के कार्यकाल में व्यवस्था नहीं बल्की अव्यवस्था का आलम है । विनय शर्मा ने कहा कि सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार ने आम जनमानस पर डीजल, बिजली एवं बस किराया वृद्धी कर बोझ डाला, उद्योग पलायन कर रहे हैं बेरोजगारों का रोजगार छीनना ही क्या सुखु सरकार का व्यवस्था परिवर्तन है  विनय ने कहा की कोई भी गारंटी यह सरकार पूरी नही कर पाई है, न 1500 महीलाओं को दे पाई है, न युवा को रोजगार। विनय ने कहा की यह तो कुछ भी नही सरकार का हाल देखीऐ हिमाचल में भयंकर आपदा आई लेकिन सरकार आपदा से निपटने में असमर्थ रही और तो और  सरकार पहले तो लंबे समय बाद हरकत में आई 4500 करोङ पैकेज की घोषणा की वह भी दिखावा साबित हुआ।
    विनय ने कहा कि आपदा प्रभावितों को अभी तक फूटी कोङी भी नही मिली है आलम यह है की बरसातों में बंद हुई सङकें अभी तक खुल नही पाई है । विनय ने कहा कि कानून का जनाजा निकल गया है रोज कोई न कोई वारदात हो रही है कभी पुलिस को बंदी बना लिया जाता है, तो कहीं मडर हो रहे हैं, कहीं तेज धार हथियार चलाए जा रहे हैं ,गुंडात्वों को संरक्षण दिया जा रहा है । हारे नकारे नेताओं को कर्मचारियों पर दबाव डाल कर सरकारी कार्यक्रमों में मुख्यअतिथी बुलाया जा रहा है विनय ने कहा कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो गई है और प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।
  • इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने इंटरसिटी मेगा इवेंट बुरुधनी आइएससी मीट में लिया हिस्सा 

    इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने इंटरसिटी मेगा इवेंट बुरुधनी आइएससी मीट में लिया हिस्सा 

    जालंधर में हुई मेगा इवेंट में इनरव्हील ऊना उमंग क्लब को सात पुरस्कारों से नवाजा गया
    ऊना/सुशील पंडित: इनरव्हील क्लब जालंधर रॉयल जिला 307 ने इंटरसिटी मेगा इवेंट बुरुधनी एवं आइएससी मीट का आयोजन किया। जिस में डांस कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, पोस्टर मेकिंग, एवं जीरो वेस्टेड सामान से बना हुआ समान थे।  इस इस आयोजन में डॉक्टर सुरजीत कौर चीफ गेस्ट, एवं जिला चेयरमैन रीटा शर्मा, पास्ट डिस्ट्रिक चेयरमैन डॉक्टर सतिंदर कौर निजर, और सारे क्लब मेंबर भी उपस्थित थे। जिसमें सभी आए हुए अतिथियों ने और मेंबरों ने बड़ा ही इंजॉय किया। और जिस जिस मेंबर ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया था, उन्हें इनाम देकर सम्मानित किया गया। इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की प्रेसिडेंट मैडम अनुराधा वर्मा को मिरकल प्रेसिडेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया, और एजुकेशन एवं वूमेन इम्पावरमेंट के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

    इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की मेम्बर श्रुति जुनेजा बेस्ट आईएसओ अवार्ड और बेस्ट ड्रेस कंपटीशन के अवार्ड से सम्मानित किया गया। एवं शशि कंवर जी को योगा कंपटीशन में अवार्ड दिया जो की ऑनलाइन करवाया गया। एवं क्लब की सदस्य साधना चड्ढा को लक्की ड्रा के अवार्ड से सम्मानित किया गया। और और क्लब को फर्स्ट एंट्री के प्राइज से भी नवाजा गया। यह सब इनरव्हील ऊना उमंग क्लब के लिए बड़ी गर्व की बात है कि उन्हें इस मेगा इवेंट में 7 पुरस्कारों से नवाजा गया। इस मौके इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने कहा कि हमारे क्लब को इस इवेंट में साथ 7 पुरस्कारों से नवाजा गया है। जिसमें सभी क्लब मेंबरों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने जालंधर में हुए इस इवेंट में सभी क्लब सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
  • माटी को नमन से ही होगा वीरों को होगा असली नमन: डॉ लाल सिंह

    माटी को नमन से ही होगा वीरों को होगा असली नमन: डॉ लाल सिंह

    कार्यक्रम में युवा शक्ति को देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया
    ऊना/सुशील पंडित: उप निदेशक एनवाई के डॉ लाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र ऊना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विशाल खंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन बीटन महाविद्यालय में किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, डाक विभाग के प्रतिनिधियों, एनएसएस स्वयंसेवियो तथा एनसीसी स्वयंसेवियों के साथ-साथ युवा संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवियों, युवा संस्थाओं के सदस्य, स्वयं सहायता समूहों और पूर्व एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार द्वारा मिट्टी से भरे कलश सौंप गए। उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह ने सभी संस्थाओं एवं विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारियों का मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम  के अंतर्गत कलश सौंपने पर धन्यवाद व्यक्त किया गया। उन्होंने  युवाओं से आवाहन किया कि वह बढ़-चढ़कर समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आए  तथा अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत करें  जिससे कि राष्ट्र मजबूत  बन पाएगा। उन्होंने कहा कि माटी को नमन से ही होगा वीरों को असली नमन।..

    इस कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नटराज कला मंच घुमारवीं के कलाकारों द्वारा मेरी माटी मेरा देश पर केंद्रित मनमोहक एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर युवा शक्ति को देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया गया। 
    इस अवसर पर  जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर लिली ठाकुर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य, समाजसेवी आकाश भारद्वाज, डाक विभाग से विवेक जोशी, नीरज कुमार, ज्योति, रितिका, शुभम बलविंदर, ईशान  दिलबाग, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिलीप, गुरुदेव सहित युवा प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
  • मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ऊना, बंगाणा व चौकी मन्यार में होंगे विशेष आयोजन: सहायक आयुक्त

    मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ऊना, बंगाणा व चौकी मन्यार में होंगे विशेष आयोजन: सहायक आयुक्त

    ऊना/सुशील पंडित: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय ऊना के अलावा बंगाणा तथा चौकी मन्यार में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार, 12 अक्टूबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना तथा 13 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा में मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किए जाएंगे। यह जानकारी एसी-टू-डीसी ऊना वरिंदर कुमार ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।
    उन्होंने बताया कि इन सभी आयोजनों में एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवक, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से हिस्सा लेंगे। इन आयोजनों का समय सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तक रहेगा। इन दौरान विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इक्ट्ठा की गई मिट्टी को एक कलश में एकत्रित किया जाएगा तथा लोगों को इस अभियान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
    नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय ऊना में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में लगभग 600, बंगाणा में लगभग 400 तथा चौकी मन्यार में लगभग 300 लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम में देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले दो वीर जवानों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना से पुराना बस अड्डा-2 व वापस कॉलेज परिसर तक एक पैदल यात्रा भी निकल जाएगी। इसी प्रकार बंगाणा में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बंगाणा से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा तक भी एक पैदल यात्रा निकाली जाएगी।
    बैठक में नरेंद्र कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), मुकेश सलारिया जिला समन्वयक (एन एस एस), सारिका शर्मा उप निरीक्षक के अलावा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता शिविर 

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता शिविर 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस एवं समर्थ 2023 के अवसर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत मंगलवार को महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर, रोवर्स एवं रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और अग्निशमन विभाग ऊना के संयुक्त तत्वाधान में आपदा के जोखिमों पर लगाम लगाने के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए माकड्रिल और व्याख्यान का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर फायरमैन सुरेश कुमार ने अग्नि सुरक्षा पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। उन्होंने आग के प्रकारों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि विभिन्न प्रकार के आगों पर कौन से अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करना चाहिए और किस प्रकार प्रयोग करना चाहिए। फायरमैन सुभाष चंद्र ने माकड्रिल कर विद्यार्थियों को आग पर काबू किस प्रकार करना चाहिए। हम इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आपदा को कम कर सकते हैं। यह जागरूकता अभियान और माकड्रिल अग्निशमन विभाग ऊना के फायर ऑफिसर नितिन धीमान की देखरेख में संपन्न हुआ।इस माकड्रिल में फायरमैन अनिल कुमार, ड्राइवर अमित कुमार ने भी भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल ने विद्यार्थियों को जागरूक करने पर अग्निशमन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर एनसीसी की लेफ्टिनेंट मोनिका खन्ना, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रोमिला और रेंजर लीडर डॉ रंजू बनोटा अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहीं।
  • गोंदपुर जयचंद पंचायत में हर घर दस्तक अभियान का आगाज

    गोंदपुर जयचंद पंचायत में हर घर दस्तक अभियान का आगाज

    युवा स्वस्थ होगा तो देश भी सुरक्षित होगा
    ऊना/सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद से की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। विशाल शर्मा ने कहा की जिला प्रशासन ने नशा मुक्त ऊना अभियान को चलाकर युवाओं को नशे से बचाने के लिए जो अभियान चलाया है उसे सफल बनाने के लिए हरोली ब्लॉक का हर कर्मचारी चाहे वो किसी भी विभाग से हो अपना पूरा योगदान देगा। क्योंकि अगर हमारा युवा स्वस्थ होगा तो हमारा देश भी सुरक्षित होगा। किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए युवा शक्ति ही काम करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा आजकल नशे का सेवन बहुत जोरो पर किया जा रहा है। नशे की गिरफ्त में पड़कर युवा अपने जीवन को समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर के घर पीढ़ी की पीढ़ी समात्त हो रही है। कई बार युवा नशे के सेवन से बचने के लिए कोशिश तो करते हैं। लेकिन पर्याप्त जानकारी और इलाज उपलब्ध न होने की वजह से नशे के जाल से बाहर नही निकल पाते हैं। 
    उन्होंने कहा कि नशा मुक्त ऊना अभियान के द्वारा हर ब्लॉक के दो अस्पतालों में नशे से सबंधित मरीजों का ईलाज होगा और जैसे बाकी बीमारियों का ईलाज उपल्ब्ध होता है वैसे ही नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज उपल्ब्ध होगा ताकि किसी भी नशे से बीमार व्यक्ति का ईलाज आसानी से हो सके। इसके अतिरिक्त नशे से सबंधित किसी भी जानकारी के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444  पर नशे से सबंधित हर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नशा मुक्त ऊना अभियान, हरोली के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत टास्क फोर्स के सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील की। इस अवसर स्थानीय पंचायत प्रधान अनूप अग्निहोत्री, बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत, पंचायत के सभी प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, युवा मंडल, महिला मंडल और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।