पद्मश्री विजय चोपड़ा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन
ऊना,सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद (पंजी.) के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को होटल नटराज पैलेस, ऊना में श्रद्धांजलि, अमोदिनी राशन वितरण एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति वितरण समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री विजय चोपड़ा रहे। जबकि समारोह में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक ओपी रत्न,मार्किट कमेटी ऊना के अध्यक्ष शिव कुमार सैणी,नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में 44 पात्र विधवाओं को 99000 रुपए का तीन माह का राशन दिया गया। जबकि 27 मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों को 109622 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि पद्मश्री विजय चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद शिक्षा, स्वास्थय,महिला उत्थान और समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर उन्हें आगे बढऩे का अवसर देना सबसे बड़ा सामाजिक निवेश है। उन्होंने स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिषद की जनसेवा की परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि कंवर हरिसिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र को नया आयाम दिया तथा हिमोत्कर्ष का ऐसा वटवृक्ष लगाया जो पीडि़तों व वंचितों को सहारा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेकों कदम उठाए। ऊना जिला में बच्चियों के लिए स्कूल तथा लड़कियों के लिए अलग से कन्या कॉलेज कंवर हरि सिंह की सोच का नतीजा रहे। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कंवर हरि सिंह की सेवाओं को नमन करते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि कंवर हरि सिंह ने सामाजिक उत्थान के लिए धरातल पर कार्य किया। वह न सिर्फ एक अच्छे समाज सेवक रहे,बल्कि एक निर्भीक पत्रकार व प्रखर लेखक भी थे। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि कंवर हरिसिंह ने अनेकों युवाओं को समाज सेवा के क्षेत्र में उतरने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,महासचिव यशपाल सिंह ठाकुर,नरेश सैणी,कामरेड जगत राम शर्मा, कर्णपाल मनकोटिया व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, ठाकुर यशपाल सिंह, नरेश सैणी, कर्नल डीपी वशिष्ठ, करणपाल मनकोटिया, रजनीश डोगरा, कृष्णपाल शर्मा, वीरेंद्र धर्माणी,डा.जागृति दत्ता, सुरेश कुमार, नरेंद्रजीत सिंह राणा, सुरेश कुमार शर्मा, कृष्ण ठाकुर, पीएस जसवाल, डा.सतीश शर्मा, अशोक ऐरी, ईशान ऐरी, रजनीश लूंबा, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र मेहता, रविंद्रनाथ शारदा, केपी सूद, रमा कंवर, मनीषी ठाकुर, मंजू मनकोटिया, अनूपा ठाकुर, कविता गोयल,पूनम रघुवंशी,मीनाक्षी,डा.जागृति दत्ता,अजय ठाकुर,रंजू, मीना, निशा,कमला, सुधीर कुमार,मणि कुमार,विकास कौंडल,राजकुमार,संदीप,रोटरी क्लब ऊना के पूर्व प्रधान ब्रजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, भारत विकास परिषद के सचिव संजीब अग्रिहोत्री, डा. शिवपाल कंवर, शिव शशि कंवर, नवदीप कश्यप,ममता कश्यप, डा. मोनिका सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस राजपूत,महासचिव रघु पुरी,महेंद्र वर्मा,अजय शर्मा,राकेश कैलाश,सूरज डडवाल,सुरेंद्र शर्मा,सरोज मोदगिल,विजय साहनी,युवा सेवा क्लब प्रधान मोहन लाल मोहनी,रामपाल धीमान,रविंद्र डोगरा,शेषपाल सिंह,विनोद आंनद,अभिनव धीमान,सोमनाथ कौशल,अभिनव धीमान,राजीव भनोट,रमा कालिया,रंजना जसवाल,हरमेश राणा,पूर्व सैनिक राजेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सामाजिक संस्थाओं ने कंवर हरिसिंह को दी श्रदाजंलि
कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष परिषद,हिमोत्कर्ष महिला मंच,भारत विकास परिषद,रोटरी क्लब ऊना,युवा सेवा क्लब,समता आंदोलन, व्यापार मंडल ऊना के पदाधिकारियों ने हिमोत्कर्ष संस्थापक स्व.कंवर हरिसिंह के चित्र पर पुष्प भेंट कर अपने श्रद्वासुमन अर्पित किए।
समीक्षा को 21 हजार रुपये छात्रवृति
समारोह में परिषद सदस्य योगेश कौशल द्वारा प्रायोजित हिमोत्कर्ष मेधावी छात्र छात्रवृत्ति-2025 के अंतर्गत थाना कलां निवासी समीक्षा, पुत्री स्वर्गीय विपिन कुमार, जिसने नीट यू जी 2026 में अनुसूचित जाति वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर 449वीं रैंक प्राप्त की है, को 21,000 रूपए की छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।
8 छात्राओं को स्वर्गीय शांति देवी शर्मा व स्व.वीना रानी स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति
स्वर्गीय शांति देवी शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृत्ति के अंतर्गत लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटला खुर्द की बीसीए,बीबीए,बीए व बीकाँम की छात्राओं कोमल देवी, नेहा देवी, सिया रानी, अदिति, अनीता देवी एवं शिवानी चौधरी को कुल 28,344 की छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। स्वर्गीय वीणा रानी स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृत्ति के तहत शिवानी एवं तमन्ना को कुल 15,278 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
8 विद्यार्थियों को स्वर्गीय मदन शर्मा व दीवान चंद स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति
स्वर्गीय मदन शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृत्ति के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली के अदिति, प्रीति कपूरिया, अंशिका बाला एवं मोहित को 2,500-2,500 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। स्वर्गीय दीवान चंद स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृत्ति के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजावर के जसप्रीत कौर, अंशिका, रिया एवं ईशिका को भी 2,500-2,500 की छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया।
10 नर्सिंग छात्राओं को स्व.डाँ.हरेकृष्ण गोयल स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति
स्व.डॉ. हरे कृष्ण गोयल स्मारक मेधावी नर्सिंग छात्रा हिमोत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत रवि शर्मा, कोमल, रूबी, वनी कपिला, छवि, हरसमृत कौर, शालू, साक्षी गुलेरिया, कोमल धीमान एवं दीपिका शर्मा को 2,500 प्रति छात्रा छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
अमोदिनी योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन
समारोह के दौरान परिषद की अमोदिनी राशन वितरण योजना के अंतर्गत चयनित जरूरतमंद परिवारों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के करकमलों से नि:शुल्क राशन वितरित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि यह योजना लंबे समय से जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से संचालित की जा रही है और भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
अतिथियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री विजय चोपड़ा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को हिमाचली टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने किया तथा हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।