Home Himachal>Una पशुपालन विभाग का प्रस्तावित पशु मित्र फिटनेस साक्षात्कार स्थगित, नई तिथि शीघ्र होगी घोषित; डॉ राजेश कुमार जंगा

पशुपालन विभाग का प्रस्तावित पशु मित्र फिटनेस साक्षात्कार स्थगित, नई तिथि शीघ्र होगी घोषित; डॉ राजेश कुमार जंगा

0
पशुपालन विभाग का प्रस्तावित पशु मित्र फिटनेस साक्षात्कार स्थगित, नई तिथि शीघ्र होगी घोषित; डॉ राजेश कुमार जंगा
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत डूमखर में 18 फरवरी को आयोजित होने वाला ‘पशु मित्र’ पद के लिए ग्राउंड शारीरिक फिटनेस साक्षात्कार अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी बंगाणा डॉ. राजेश कुमार जंगा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से यह निर्णय लिया गया है तथा अभ्यर्थियों को असुविधा से बचाने के लिए समय रहते सूचना जारी कर दी गई है।
डॉ. राजेश कुमार जंगा ने बताया कि ‘पशु मित्र’ के पदों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और 18 फरवरी को डूमखर में ग्राउंड शारीरिक फिटनेस साक्षात्कार आयोजित किया जाना था। लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते विभाग ने इसे फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थगन अस्थायी है और नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here