Blog

  • Punjab News: गैरहाजिर होने पर सासंद को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: गैरहाजिर होने पर सासंद को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत गुरुवार को बठिंडा अदालत में होने वाली सुनवाई में फिर हाज़िर नहीं हुईं। बेबे महिंदर कौर द्वारा दायर मानहानि मामले में आज कंगना की उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन वे अदालत में नहीं पहुंचीं। हालांकि, उनके वकील ने अदालत के सामने उनका पक्ष रखा। अदालत ने कंगना रानौत को 15 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से हाज़िर होने का आदेश जारी किया है। मानहानि का मामला दायर करने वाली 87 वर्षीय बेबे महिंदर कौर आज भी अदालत में पेश हुईं।

    अदालत के बाहर बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि “चार साल से हम इंसाफ के लिए दौड़ रहे हैं, अब माफ़ करने का कोई सवाल ही नहीं बनता।” बेबे महिंदर कौर के वकील रघुवीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि आज कुछ महत्वपूर्ण सबूत अदालत के सामने पेश किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने खुलकर आदेश दिया है कि अगली सुनवाई पर कंगना को व्यक्तिगत रूप से हाज़िर होना पड़ेगा। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई दौरान कंगना के वकीलों ने व्यक्तिगत पेशी से छूट और अगले मोहलतों पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हाज़री की अनुमति मांगी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

    उसी दिन अदालत ने कंगना के ख़िलाफ़ चार्ज भी फ्रेम किए थे। 2021 के किसान आंदोलन के दौरान कंगना रानौत ने बहादरगढ़ जंडिया गांव की बुज़ुर्ग किसान महिंदर कौर को ऐसी महिला बतलाया था जो विरोध प्रदर्शनों में पैसे लेकर हिस्सा लेती है। इस ट्वीट को निंदनीय और गलत बताते हुए महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया था। पिछली पेशी के बाद कंगना रानौत ने मीडिया के सामने कहा था कि ट्वीट एक ग़लतफ़हमी पर आधारित था और उन्होंने बेबे महिंदर कौर को ‘माफी का संदेश भेजा’ है। उन्होंने कहा था कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का उनका इरादा नहीं था।

  • Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत देहाती पुलिस 2 तस्करों को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना घरिंडा पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

    डीएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर सीमावर्ती इलाकों के रास्ते बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करने की तैयारी में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने 2 व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से कुल 2 किलो हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह और ओंकार सिंह के रूप में हुई है, जो अलग‑अलग गांवों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोषियों की ओर से नशा तस्करी से जुड़े और भी नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी नीति अपनाकर बिना किसी दबाव के अपनी मुहिम जारी रखेगी और नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जाएगा।

  • CM Mann का जापान दौरा इंडस्ट्रियल ग्रोथ का बनेगा मजबूत आधार: हरजोत बैंस

    CM Mann का जापान दौरा इंडस्ट्रियल ग्रोथ का बनेगा मजबूत आधार: हरजोत बैंस

    चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की जापान यात्रा के सकारात्मक नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से राज्य में बड़ा निवेश आएगा और रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल की दूरदर्शी कूटनीतिक पहल पंजाब के मानव संसाधनों को उभरते अवसरों से जोड़ेगी, जिससे राज्य में विकास को नई गति मिलेगी।

    हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब ने जापानी उद्योग जगत की अग्रणी कंपनी टोपन स्पेशियलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (टी.एस.एफ.) के साथ एक ऐतिहासिक निवेश समझौता किया है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी पंजाब में 400 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है और यह समझौता प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 से पहले राज्य को विश्व स्तर पर पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने में एक अहम मील का पत्थर होगा।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह समझौता राज्य के औद्योगिक विकास और तकनीकी शैक्षणिक क्षमता के बीच तालमेल को मजबूत करेगा, जो मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्किलिंग एक्सीलेंस सेंटर उद्योग-अनुकूल कौशल का विस्तार करेगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगा और राज्य के आर्थिक विकास को गति देते हुए पंजाब को उत्तर भारत की कौशल राजधानी के रूप में स्थापित करेगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक पहल पंजाब की प्रशासनिक सफलताओं और भविष्य-उन्मुख योजनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर राज्य की सकारात्मक पहचान को और मजबूत करेगी, जिससे दुनिया को पता चलेगा कि पंजाब न केवल कारोबार के लिए खुला है बल्कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक साझेदारियां भी विकसित कर रहा है, जो अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और लोगों में निवेश के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराती हैं।

    बैंस ने बताया कि पंजाब का प्रतिनिधिमंडल फास्टट्रैक पंजाब सिंगल-विंडो सिस्टम, ऑटो-डीम्ड अनुमतियाँ और प्रोग्रेसिव पंजाब राइट टू बिज़नेस एक्ट सहित राज्य के अभूतपूर्व शासन सुधारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहा है। नई औद्योगिक नीति 2022 में शामिल व्यवस्थाओं और उद्योगपतियों की अध्यक्षता वाली 24 सेक्टर-आधारित समितियों के मार्गदर्शन से राज्य पहले ही इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित कर चुका है।

    बैंस ने कहा कि राज्य सरकार विश्वभर के निवेशकों और साझेदारों को आगामी प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होकर पंजाब की सफल विकास यात्रा के साक्षी बनने का आमंत्रण देती है।

  • पूर्व राज्यपाल व BJP सासंद के पिता का हुआ निधन

    पूर्व राज्यपाल व BJP सासंद के पिता का हुआ निधन

    नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का आज (4 दिसंबर 2025) को निधन हो गया। स्वराज कौशल ने 73 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। स्वराज कौशन वरिष्ठ अधिवक्ता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल रह चुके है। दिल्ली बीजेपी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्वराज कौशल के निधन की जानकारी दी है।

    साथ ही ये भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार 4 दिसम्बर को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनकी पहचान बेहद ईमानदार और तेज सोच वाले प्रशासक की रही। राजनीति और कानून दोनों क्षेत्रों में अपनी मजबूत छाप छोड़ने वाले स्वराज कौशल का जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। स्वराज कौशल सिर्फ एक ‘पति’ की पहचान तक सीमित नहीं थे। उनका अपना कद बहुत बड़ा था, वे कानून के जानकार थे।

    पूर्वोत्तर भारत में शांति लाने वाले दूत थे और देश के सबसे युवा राज्यपालों में से एक थे। आज उनके जाने से बांसुरी स्वराज ने अपने पिता और मेंटर दोनों को खो दिया है। स्वराज कौशल का जन्म 12 जुलाई 1952 को हुआ था। दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी से उन्होंने पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने वकालत शुरू की। स्वराज कौशल की पहचान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों में होती थी। वे छह साल तक राज्यसभा में सांसद रहे, साथ ही मिजोरम में राज्यपाल की भी जिम्मेदारी संभाली थी। स्वराज कौशल सबसे कम आयु में राज्यपाल का पद प्राप्त करने वाले व्यक्ति बने थे। 1975 में इनका विवाह सुषमा स्वराज के साथ में हुआ था।

     

  • डीएसपी अजय ठाकुर ने लठियानी बंगाणा व आसपास के बाजारों में सड़क सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    डीएसपी अजय ठाकुर ने लठियानी बंगाणा व आसपास के बाजारों में सड़क सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित: उना ज़िला पुलिस द्वारा सुरक्षा और अनुशासन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने वीरवार को बंगाणा मुख्या लय सहित लठियानी, रायपुर तथा आसपास के प्रमुख बाजारों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की, स्थानीय लोगों से संवाद किया और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। डीएसपी ने स्पष्ट कहा कि जिलाधीश ऊना जतिन लाल और एसपी ऊना अमित यादव द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का हर नागरिक पालन करे, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और अनुशासित माहौल सुनिश्चित हो सके। अपने निरीक्षण के दौरान डीएसपी अजय ठाकुर ने बाजारों में बढ़ती पार्किंग अव्यवस्थाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करना गंभीर समस्या पैदा करता है, जिससे न केवल ट्रैफिक बाधित होता है बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। उन्होंने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें और प्रशासन की ओर से तय किए गए पार्किंग क्षेत्रों का ही उपयोग करें।

    डीएसपी अजय ठाकुर ने अवैध खनन पर निगरानी बनाए रखने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियां कानून के खिलाफ हैं और पर्यावरण व सड़क सुरक्षा दोनों के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश जारी किए कि रात 10 बजे के बाद कोई शराब की दुकान, अहाता या बीयर बार खुला न मिले, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।लठियानी सहित अन्य बाजारों में डीएसपी ने दुकानदारों से मुलाकात की और उनके साथ पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।

    इस दौरान कई लोगों ने पुलिस थाना बंगाणा के व्यवहार और कार्यशैली की सराहना की। जनता की यह सकारात्मक प्रतिक्रिया सुनकर डीएसपी अजय ठाकुर ने थाना बंगाणा प्रभारी और उनकी टीम की पीठ थपथपाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। जनता से अधिक सहयोग की अपील करते हुए डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और पुलिस का उद्देश्य जनता की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक को कोई भी समस्या हो तो वह सीधे उन्हें फोन पर संपर्क कर सकता है। हम जनता के सेवक हैं और उनकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।क्षेत्र में डीएसपी के इस दौरे को लोगों ने सकारात्मक कदम बताते हुए स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे सुरक्षा व्यवस्थाओं में और सुधार आएगा।

  • Punjab News: गोली लगने से नौजवान की मौत को लेकर SP ने किया खुलासा, एक काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: गोली लगने से नौजवान की मौत को लेकर SP ने किया खुलासा, एक काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूथला के फगवाड़ा में गोली चलने से युवक की मौत हो गई। घनी आबादी वाले हदियाबाद इलाके में मामूली बहस के बाद व्यक्ति द्वारा गोली मारकर नौजवान का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान अविनाश उर्फ गोलू पुत्र नंदलाल, निवासी हदियाबाद, फगवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक के भाई के अनुसार अविनाश विवाहित था और एक बच्चे का पिता था। वहीं इस घटना को लेकर एसपी माधवी शर्मा ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि क्रेटा सवार युवकों द्वारा गोली चलाकर फरार होने का मामला गलत है।

    एसपी ने बताया कि आरोपी अविनाश के जानकार कुछ लोगों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान अविनाश का जानकारों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि जसप्रीत उर्फ जस्सा ने अविनाश पर गोली चला दी। एसपी ने कहाकि जसप्रीत के पास यह अवैध हथियार था और उसने एक ही गोली चलाई थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जिसके बाद अविनाश को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहाकि इस घटना में 3 आरोपियों के नाम सामने आ है। तीनों आरोपियों को काबू करने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई है। अब तक पुलिस एक साथी को राउंडअप करने में कामयाब हुई है। वहीं मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि सभी आरोपी लोकल ही रहने वाले है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर पर्च दर्ज कर लिया गया है।

  • जिला में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से की जाएगी गेहूं खरीद प्रक्रिया- राजीव शर्मा

    जिला में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से की जाएगी गेहूं खरीद प्रक्रिया- राजीव शर्मा

    टोकन सेवा आरंभ होने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे किसान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए ऊना जिले में गेहूं की खरीद का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत नोडल एजेंसी हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि किसान अपनी गेहूं की बिेक्री के लिए  https://hpappp.nic.in/  पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल पर टोकन सेवा शुरू होने के बाद किसान अपने निर्धारित समय स्लॉट के लिए ऑनलाइन टोकन बुक कर सकेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

  • धर्मशाला की रैली जनता की अंगड़ाई है, आने वाले विस चुनावों में जनता राज्य की भ्रष्ट सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकेगी: भुट्टो

    धर्मशाला की रैली जनता की अंगड़ाई है, आने वाले विस चुनावों में जनता राज्य की भ्रष्ट सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकेगी: भुट्टो

    भाजपा की धर्मशाला रैली में भाजपा नेता भुट्टो के नेतृत्व में कुटलैहड़ से पहुंचे थे छः सौ कार्यकर्ता ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने धर्मशाला में आयोजित भाजपा रैली को पार्टी कार्यकर्ताओं की अंगड़ाई” करार देते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता मौजूदा कांग्रेस सरकार के प्रति अपना रोष स्पष्ट रूप से प्रकट करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार झूठी गारंटियों के सहारे चल रही है और अब सुक्खू सरकार वेंटिलेटर पर पहुंच चुकी है। भुट्टो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दस गारंटियों के सहारे सरकार सत्ता में आई, लेकिन एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। उनके अनुसार, सरकार के वादे सिर्फ काग़ज़ों तक सिमटकर रह गए हैं और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और कर्ज़ लेकर सरकार अपने मित्रों को खुश कर रही है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश दिवालिया होने की कगार पर जा पहुंचा है। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा की धर्मशाला रैली में राज्य की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कार्यकर्ता अब पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। उन्होंने इसे आने वाले राजनीतिक माहौल की बड़ी शुरुआत बताया। भुट्टो ने विश्वास जताया कि प्रदेश में जल्द ही राजनीतिक परिस्थितियाँ भाजपा के पक्ष में मजबूत होंगी और जनता विकास, स्थिरता तथा पारदर्शिता वाली सरकार को चुनने का मन बना चुकी है।
  • Bigg Boss 19: गौरव खन्ना पर भड़के Farrhana Bhatt के फैंस, बोले – ‘अब दिखे असली रंग’

    Bigg Boss 19: गौरव खन्ना पर भड़के Farrhana Bhatt के फैंस, बोले – ‘अब दिखे असली रंग’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 में इन दिनों आखिरी एपिसोड्स चल रहे हैं। कुछ दिनों में शो को विनर मिल जाएगा। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स शो को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अब हाल ही में शो के लेटेस्ट एपिसोड में ओपन नाइट आयोजित की गई है। इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को रोस्ट भी किया परंतु गौरव ने इस दौरान फरहाना पर कमेंट कर दिया जिसके कारण उन्हें ट्रोल होना पड़ा। बीते एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद फरहाना के फैंस ने गौरव खन्ना को अच्छे से खरी-खोटी सुना दी है।

    चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं गौरव

    फरहाना भट्ट पर कमेंट करने के कारण गौरव खन्ना को पीस एक्टिविस्ट के फैंस से ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है। बिग बॉस 19 का नए एपिसोड में फरहाना भट्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा था कि – ‘वो चीजों को अलग-अलग नजरिए से देखती हैं वो चाहती है कि यहां पर जितने भी हम बैठे हैं वो यहां पर भी उनको जॉब ऑफर दे देती हैं। शुरुआत में शो में आपने देखा होगा कि अभिषेक बजाज को फरहाना ने ऑफर दिया कि एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड बनेगा क्या? उसके बाद यह ऑफर बसीर अली को ट्रांसफर हो गया’।

    शो में सबसे घटिया पर्सनैलिटी

    नेटिजन्स ने गौरव पर फरहाना का कैरेक्टर असैसिनेट करने के इल्जाम लगाए गए हैं। एक यूजर ने यह वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि – ‘गौरव फरहाना को बजाज और बसीर से जोड़कर सच में उसका कैरेक्टर खराब कर रहा है क्या यह मजाक के लिए है। इस आदमी में क्या गड़बड़ है? शो में सबसे घटिया पर्सनैलिटी’।   इस पर एक यूजर ने लिखा कि – ‘क्या यह मजाक था? क्या यह जेंटलमैन की परिभाषा है जो एक अपने से आधी उम्र की लड़की का कैरेक्टर असैसिनेट कर रहा है। यह दिमागी तौर पर पागल है’। एक ने कहा कि – ‘घटिया गौरव पर हां अब इसके असली रंग दिखे’।   वहीं कुछ यूजर्स गौरव के सपोर्ट में भी आए। एक ने लिखा कि – ‘वो बस फैक्ट बता रहे हैं मैडम। आपकी ग्रेट फरहाना ने किया है यह सब अब यह देखो कि आप कैसे इंसान को सपोर्ट कर रहे हैं’। एक ने लिखा कि – ‘क्या कैरेक्टर असेसिनेशन खुद बोला है फरहाना ने यह’।

    ओपन माइक में पहुंचे थे स्टैंडअप कॉमेडियन

    बिग बॉस 19 में बीते दिन ओपन माइक नाइट हुई थी। इसमें गुरलीन पन्नू, सुमैरा शेख और कुल्लू बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। वहीं अमाल मलिक, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और मालती चाहर जैसे कंटेस्टेंट्स भी वहां मौजूद थे। सभी को एक-दूसरे को रोस्ट करने का टास्क दिया गया था।        
  • प्रदेश के कोने कोने में सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के लग रहे हैं नारे: जयराम ठाकुर

    प्रदेश के कोने कोने में सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के लग रहे हैं नारे: जयराम ठाकुर

    अपनी तीन योजना का नाम नहीं बता सकते, हमारी दर्जनों योजना बंद कर दी

    अगले विधान सभा चुनाव में हिमाचल के लोग कांग्रेस को ऑल्टो गाड़ी में फिट करेंगे।

    ऊना/सुशील पंडित: सुक्खू सरकार की नाकामियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में इस सरकार के पास बताने के लिए एक भी योजना नहीं हैं। जनता । तो  दूर की बात है कांग्रेस के विधायकों को भी किसी योजना का नाम याद नहीं है। क्योंकि एक भी योजना चलाई नहीं है तो नाम कहां से बताएंगे? इस नाकाम। सरकार न हमारी सरकार द्वारा चलाई गई दर्जनों योजनाएं बंद कर दी हैं। आज कांग्रेस के विधायक प्रदेश के लोगों से नजरें नहीं मिला पाते हैं, उनके  फोन नहीं उठा सकते हैं। क्योंकि प्रदेश के लोग कहते हैं कि अपनी योजना नहीं चलानी तो मत चलाओ लेकिन  पुरानी तो बंद मत करो। हिमकेयर से इलाज तो होने दो,शगुन और कन्यादान से हमारी बेटियों का विवाह तो होने दो। गृहणी सुविधा के हमारे सिलेंडर न छीनो, स्वावलंबन का स्वरोजगार न छीनो। सहारा योजना छीनकर बेसहारा मत करो।  नए स्कूल कॉलेज नहीं देना तो मत दो लेकिन पुराने दो हजार से ज्यादा संस्थान हमसे न छीनों। प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार है जिससे लोग नया कुछ मांग ही नहीं रहे हैं बल्की पुरानी सुविधाएं न बंद करने का ही निवेदन कर रहे हैं।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार पहले दिन से ही हिमाचल के हितों को बेचने के मिशन पर काम कर रही है। धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर आज तक क्यों नहीं बना? केंद्र सरकार द्वारा पैसा दिए जाने के बाद पूर्व सरकार द्वारा जमीन की क्लीयरेंस की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद भी सरकार 30 करोड रुपए क्यों नहीं जमा कर रही है? पालमपुर यूनिवर्सिटी के 112 बीघा से ज्यादा जमीन मुख्यमंत्री ने किस अधिकार के तहत अपने मित्रों को बेची थी। अरे यूनिवर्सिटी में ज्यादा जमीन थी तो वहां कुछ रिसर्च का काम हो सकता था शैक्षणिक गतिविधियां हो सकती थी लेकिन जो मिला उसे बेच दो या मित्रों में बांट दो की नीति से सुक्खू सरकार प्रदेश बहुत नुकसान कर रही है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि जब भी हम प्रदेश के किसी भी कोने में जाते हैं तो हर जगह प्रदेश के लोगों में एक हताशा और निराश दिखाई देती है। विधानसभा सत्र के दौरान जितने भी मैदान हैं, हर जगह किसी ने किसी प्रकार के प्रदर्शन सरकार के खिलाफ चल रहे हैं।  प्रदेश का हर वर्ग सरकार को उखाड़ फेंकने को आतुर है। प्रदेश के कोने-कोने में सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के नारे लग रहे हैं। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजधानी में दिव्यांग जनों के साथ बर्बरता की गई। धर्मशाला में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बर्बरता की गई। बेटियों को भी मारा गया। प्रदर्शन की परमिशन देने के बाद भी परमिशन न देने की बात सरकार द्वारा की गई इस शर्मनाक कुछ नहीं सकता है।

    सुक्खू सरकार से हर प्रदेशवासी दु:खी, शुल्क, कर, कर्ज और झूठ मुख्यमंत्री की उपलब्धि

    जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा प्रदेश सरकार से दुखी है। 3 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों पर टॉयलेट टैक्स से लेकर, बिजली पानी और अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी पर कर ही कर लादे हैं। । प्रदेश वासियों को पहले से मिल रही है सुविधा के शुल्क में बेतहाशा वृद्धि की है। प्रदेश सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज ले रही है और मित्रों को लाभ पर लाभ दे रही है। सरकार का पूरा फोकस मुख्यमंत्री के कुछ चुने मित्रों और कांग्रेस के नेताओं पर है बाकी प्रदेशवासियों के मरने जीने से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। तभी तो सरकार ने निर्लज्जता की पराकाष्ठा को पार करते हुए उसी जगह पर अपने 3 साल के नाकामी भरे कार्यकाल का जस मनाने का फैसला किया है जहां पर दर्जनों जिंदगियां अभी भी मलबे में दफन है। जहां हजारों लोग बेघर हुए हैं और सैकड़ो लोग मारे गए हैं। जिस धनराशि का उपयोग आपदा प्रभावितों को राहत और आवास देने में होना चाहिए था वह धनराशि 3 साल के जश्न और सांस्कृतिक उत्सव में खर्चहोगी। उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह देखकर  यह साफ हो गया कि हिमाचल की जनता कांग्रेस का बिहार से भी बुरा हाल करेगी और अगले विधान सभा चुनाव में हिमाचल के लोग कांग्रेस को ऑल्टो गाड़ी में फिट करेगी।

    अपने आकाओं का खुश करने के लिए पहले दिन से ही सनातन विरोधी बयान दे रहे सुक्खू 

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले दिन से ही अपने सनातन विरोधी रवैए पर कायम हैं। अपने पहले बयान में भी उन्होंने 97 प्रतिशत हिंदुओं को हराने की बात की थी। उसके बाद से यह सिलसिला लगातार जारी है। पूरी कांग्रेस पार्टी सनातन विरोधी है और अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करके कुर्सी पर बने रहने के लिए ही सुखविंदर सिंह सुक्खू सनातन विरोधी बयान दे रहे हैं। मासूम बच्चों द्वारा राधे-राधे का अभिवादन करने पर सवाल करने का कोई दुख बनता ही नहीं है। इसके बाद भी उनकी मित्र मंडली और प्रोपेगंडा टीम इसे जायज ठहरा रही है।