Blog

  • RBI ने घटाई रेपो रेट की दर, घर-गाड़ी के लोन पर मिलेगी राहत, होगी सस्ती EMI !

    RBI ने घटाई रेपो रेट की दर, घर-गाड़ी के लोन पर मिलेगी राहत, होगी सस्ती EMI !

    नई दिल्लीः भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने लोगों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार5 दिसंबर 2025 को मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले की घोषणा करते हुए बताया कि रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है। दरअसल, आरबीआई ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। इस कटौती का फैसला मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की 3 से 5 दिसंबर तक चली मीटिंग में लिया गया। ऐसे में आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो जाएंगे और मौजूदा EMI भी घट जाएगी।

    आरबीआई का मानना है कि यह कदम कर्ज को सस्ता बनाकर बाजार में मांग बढ़ाएगा और आर्थिक गतिविधियों को गति देगा। ताजा कटौती के बाद 20 साल के 20 लाख के लोन पर ईएमआई 310 रुपए तक घट जाएगी। इसी तरह 30 लाख के लोन पर ईएमआई 465 रुपए तक घट जाएगी। नए और मौजूदा ग्राहकों दोनों को इसका फायदा मिलेगा। रेपो रेट घटने के बाद बैंक भी हाउसिंग और ऑटो जैसे लोन्स पर ब्याज दरें कम करते हैं। ब्याज दरें कम होने पर हाउसिंग डिमांड बढ़ेगी। ज्यादा लोग रियल एस्टेट में निवेश कर सकेंगे।

    इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट मिलेगा। रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर रिजर्व बैंक देश के बैंकों को कर्ज प्रदान करता है। जब RBI रेपो रेट बढ़ा देता है, तो बैंकों को ऊंची ब्याज दर पर पैसा मिलता है, जिसके कारण वे अपने ग्राहकों को भी महंगे लोन देने लगते हैं। इसके विपरीत, जब रेपो रेट घटता है तो बैंकों को सस्ती दर पर कर्ज मिलता है और वे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन सहित सभी तरह के लोन की ब्याज दरें कम कर देते हैं। रेपो रेट कम होने पर EMI भी घट जाती है और कर्ज लेना थोड़ा आसान हो जाता है।

    जब अर्थव्यवस्था धीमी होती है, निवेश कम हो जाता है या महंगाई नियंत्रण में रहती है, तब RBI रेपो रेट में कटौती करता है। इसका उद्देश्य बैंकों को सस्ते ब्याज पर लोन उपलब्ध कराना होता है, जिससे बैंक भी ग्राहकों को कम ब्याज पर लोन देना शुरू करते हैं। इसका असर यह होता है कि होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन जैसे कर्ज लेना आसान और सस्ता हो जाता है। लोग अधिक खर्च और निवेश करने लगते हैं, जिससे बाजार में मांग बढ़ती है और अर्थव्यवस्था को गति मिलती है।

  • Bike और Truck में टक्कर, Diesel Tank फटने से जिंदा जले युवक

    Bike और Truck में टक्कर, Diesel Tank फटने से जिंदा जले युवक

    उत्तर प्रदेशः बाइक सवार 2 युवक जिंदा जल गए। जानकारी अनुसार उनका बाइक ट्रक से टकरा गया। जिसके बाद डीजल टैंक में आग लगने से वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवक ट्रक के नीचे फंस गए थे। उन्हें निकलने का मौका तक नहीं मिला। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने 1 घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।

    घटना की सूचना मिलते ही रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल हाईवे पर यातायात को रोक दिया। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। घायल दोनों बाइक सवार युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    उधर, फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रक और बाइक को हाईवे से किनारे किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाइक ट्रक के डीजल टैंक से टकराई। इससे टैंक फट गया और डीजल सड़क पर फैल गया। टक्कर से चिंगारी भड़की और आग तेजी से फैल गई। हादसे में मरे दोनों युवकों की पहचान ओंकार पटेल (22) और रजनीश सिंह (20) निवासी मऊ के रूप में हुई है।

  • Punjab News: पुलिस कस्टडी से हवालाती फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

    Punjab News: पुलिस कस्टडी से हवालाती फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

    लुधियानाः सिविल अस्पताल मेडिकल के लिए ले जा रहे एक हवालाती के फरार होने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी जानकारी के अनुसार हवालाती पेशाब का बहाना करके पुलिस को धक्का देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना टिब्बा की पुलिस टीमें लगातार रेड कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

    मिली जानकारी अनुसार पंजाब होम गार्ड का जवान निर्मल सिंह हवालाती मनदीप सिंह का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था। पुरानी गउशाला नजदीक मनदीप सिंह ने उसे बहाना बनाया कि उसने पेशाब जाना है। आरोपी मनदीप ने अचानक से निर्मल को धक्का दिया और भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। मनदीप हथकड़ी सहित फरार हुआ है। निर्मल ने उसका पीछा भी काफी किया लेकिन वह गलियों से होता हुआ भाग गया। पुलिस टीम अलग-अलग इलाकों में लगे सेफ सिटी कैमरे चेक कर रही है।

    निर्मल ने तुरंत मामले की सूचना थाना टिब्बा की पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस फरार हवालाती की तलाश कर रही है। हवालाती पर पहले श्री मुक्तसर साहिब में नशा तस्करी का मामला दर्ज है। वहीं थाना डिवीजन नंबर 2 में भी साल 2022 में धारा IPC 389,411,201 के तहत मामला दर्ज है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर पुलिस ने तुरंत मनदीप निवासी श्री मुक्तसर साहिब के खिलाफ धारा BNS 262 के तहत मामला दर्ज किया है।

    बता दें कि हवालाती के भागने के ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है। इससे 8 दिन पहले भी 26 नवंबर को एएसआई कुलदीप सिंह और सिपाही गुरपिंदर सिंह आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ भल्ला निवासी पिंड मुल्लापुर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिस रीतिका गुप्ता की अदालत में पेश करने के लिए ले जा रहे थे, तभी आरोपी पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया था।

  • Punjab News: जंग का मैदान बना Civil hospital, सरपंच सहित 6 घायल, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना Civil hospital, सरपंच सहित 6 घायल, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: बटाला के नज़दीकी गांव दिवानिवाल में सड़क से ईंटों की ट्रॉली ले जाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और गांव के सरपंच सहित दोनों पक्षों के कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को लेकर पहले दोनों समूह गांव में आपस में झड़प हो गई और एक पक्ष के लोग घायल हो गए।

    घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद जब वह बटाला के सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे तो एक समूह के कुछ युवक अस्पताल के अंदर जाकर उन पर हमला कर दिया। वहीं सिविल अस्पताल बटाला में गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ और हमलावरों ने पार्किंग में खड़ी सरपंच की गाड़ी की भी बुरी तरह तोड़फोड़ कर दी।

    दोनों पक्षों के घायलों का इलाज सिविल अस्पताल, बटाला में चल रहा है। सिविल अस्पताल बटाला के ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल में दोनों पक्षों द्वारा खुलेआम की गई गुंडागर्दी की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में 11वीं के छात्र की मौत, साथी घायल

    Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में 11वीं के छात्र की मौत, साथी घायल

    रूपनगरः कीरतपुर साहिब में मनाली मुख्य मार्ग पर गांव कल्याणपुर के पास ट्रक और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक 11वीं कक्षा का विद्यार्थी था और परिवार में इकलाैता था। मृतक की पहचान 16 वर्षीय गुरसिमरन सिंह निवासी मियांपुर अखाड़ा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

    पुलिस कर्मी कुलदीप सिंह ने बताया कि ट्रक और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर से स्कूल ऑफ एमिनेंस श्री कीरतपुर साहिब में पढ़ने वाले छात्र गुरसिमरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी छात्र अभी निवासी ताजपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरसिमरन सिंह का सिर ट्रक की खिड़की से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को भाई जैता जी अस्पताल, श्री आनंदपुर साहिब ले जाया गया। जहां से उसे रूपनगर रेफर कर दिया गया।

    हादसा उस समय हुआ जब दोनों किशोर अपने तीसरे साथी हर्ष को उसके गांव छोड़ने जा रहे थे। जब वे गांव कल्याणपुर के पास पहुंचे, तो एक ट्रक अचानक सड़क पर चढ़ आया। बाइक ट्रक को देखकर संभल नहीं पाई और सीधे ट्रक की ड्राइवर साइड की खिड़की से जा टकराई। राहगीरों के मुताबिक ट्रक चालक ने बिना सड़क देखे अचानक ट्रक मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रहे छात्र घबरा गए और भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और ट्रक चालक व घायल छात्र के बयान लिए गए हैं।

     

  • Punjab News: आज Jalandhar सहित 2 घंटे ठप रहेगा रेलवे ट्रैक, कई किसानों को किया नजरबंद

    Punjab News: आज Jalandhar सहित 2 घंटे ठप रहेगा रेलवे ट्रैक, कई किसानों को किया नजरबंद

    जालंधर, ENS: आज जालंधर सहित 2 घंटे रेलवे ट्रैक ठप रहेंगा। दरअसल, किसानों द्वारा पहले ही 26 जगह पटरियों धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। इसको लेकर आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसानों का प्रदर्शन दोपहर 1 से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए होगा। दूसरी ओर पंजाब पुलिस ने कई किसान नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया है।

    इस रेल को रोकने आंदोलन के घोषणा के साथ टांडा उड़मुड़ में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह भुल्ला के नेतृत्व में किसानों ने रेलें रोकनी थी, लेकिन आज तड़के ही थाना टांडा की पुलिस ने परमजीत सिंह भुल्ला को घर में ही नजरबंद कर लिया गया। प्रशासन का कहना है कि इस रेल रोक आंदोलन से आम जनता को आने वाली परेशानियों से बचाया जा सके। इस मौके पर परमजीत सिंह भुल्ला से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था।

    भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब के प्रधान दिलबाग सिंह के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। लुधियाना में रेल रोको आंदोलन की अगवाई दिलबाग सिंह ही कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक के ऐलान को लेकर रेलवे की तरफ से भी ट्रेनों को जाम के वक्त रास्ते में रोकने, टर्मिनेट करने या कैंसिल करने की तैयारी कर ली है। हालांकि अभी इसकी लिस्ट जारी नहीं की गई है।

    बता दें कि किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि उनकी 3 प्रमुख मांगे हैं। जिसमें बिजली संशोधन बिल-2025 रद्द करवाना, पंजाब में लगाए जा रहे प्रीपेड बिजली मीटर हटाना और पंजाब सरकार को सरकारी जमीनों को बेचने से रोकना है। पंधेर ने कहा कि यह आंदोलन किसानों-मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए है । इसका मकसद सरकारों को इन मुद्दों पर जनता की आवाज सुनाने के लिए मजबूर करना है।

  • Stock Market में शुरुआत फ्लैट, इस IPO में Apply करने का आज आखिरी दिन

    Stock Market में शुरुआत फ्लैट, इस IPO में Apply करने का आज आखिरी दिन

    बिजनेसः आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी के फैसले से पहले आज शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty धीमी गति के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 53.54 अंक बढ़कर 85,318.86 पर पहुंचा; निफ्टी 28.2 अंक चढ़कर 26,061.95 पर था।

    बैंक निफ्टी 76 अंक या 0.13% गिरकर 59,212 पर खुला। इसी तरह, स्मॉल और मिड-कैप शेयर भी सपाट खुले। निफ्टी मिडकैप बिना किसी बदलाव के 60,299 पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वालों में इटरनल (Zomato), श्रीराम फाइनेंस, विप्रो, इन्फोसिस और SBI Life Insurance जैसे शेयर शामिल थे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, नेस्ले इंडिया और अपोलो हॉस्पिटल्स नुकसान के साथ कारोबार करते दिखे।

    ओपनिंग ट्रेड में जिन शेयरों में सबसे ज़्यादा हलचल देखी गई, उनमें इन्फोसिस, जोमैटो (Eternal), कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और बजाज फ़ाइनेंस शामिल थे। ये सुबह के कारोबार के प्रमुख मूवर्स रहे।

    मीशो के IPO का आज आखिरी दिन है। 3 दिसंबर को खुला IPO पहले दो दिन में कुल 8.28 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में यह 9.65 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, दो और कंपनियों-एकस लिमिटेड और विद्या वायर्स के IPO में भी आज भर निवेश का मौका है।

  • Jalandhar रोड पर इनोवा चालक ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर डीसी आवास में ठोकी गाड़ी

    Jalandhar रोड पर इनोवा चालक ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर डीसी आवास में ठोकी गाड़ी

    कपूरथलाः जालंधर रोड पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां डीसी चौक पर टाटा के पास कार को टक्कर मार कर भागे इनोवा चालक ने सीधी गाड़ी डीसी कपूरथला आवास के गेट में ठोक दी। घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर के एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि देर रात अर्बन स्टेट निवासी अमृतपाल सिंह ने टाटा गाड़ी में सवार होकर परिवार के साथ जालंधर की तरफ से आ रहे थे। उनके पीछे ही इनोवा गाड़ी नं. पीबी-08बीएल-1334 भी जालंधर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी। अमृतपाल सिंह जब वह करोल बाग कट से मुड़ने लगे तो इनोवा सवार ने पीछे लाकर उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

    जिससे कार में सवार लोगों का तो बचाव रहा, लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एएसआई के अनुसार अमृतपाल सिंह ने बताया कि इनोवा चालक शराब के नशे में धुत्त था और उनकी कार को टक्कर मारने के बाद गाड़ी भगाकर ले गया। इस घटना में इनोवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थाना सिटी से आए एएसआई ने इनोवा कार कब्जे में ले ली है।

  • आज का राशिफल 5 दिसंबर, 2025

    आज का राशिफल 5 दिसंबर, 2025

    मेष:मेष राशिचक्र की पहली राशि है और नेतृत्व के गुण के कारण सामाजिक स्तर पर ये खूब ख्याति पाते हैं। मंगल का प्रभाव इन्हें बेहद सक्रिय बनाता है। हालांकि कई बार आक्रामकता और क्रोध भी इनमें देखने को मिल सकता है। इसलिए खुद पर काबू रखना इन्हें सीखना चाहिए। आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।

    वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को विश्वसनीय और कर्मठ माना जाता है। ये हर कार्य को कलात्मक तरीके से पूरा करने में विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां ये प्राप्त कर सकते हैं। 5 दिसंबर 2025 के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में ही विराजमान होंगे, इसलिए इस राशि के लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको बता दें कि वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च स्थिति में होते हैं। आइए जान लेते हैं आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।

    मिथुन: मिथुन राशि के लोग बेहद सामाजिक और मिलनसार प्रकृति के होते हैं। इनकी बात करने की शैली और तार्किक क्षमता लोगों को बहुत पसंद आती है। अपने ज्ञान से भी कई बार ये लोगों को चकित कर सकते हैं। 5 दिसंबर 2025 के दिन इनके द्वादश भाव में चंद्रमा संचार करेंगे जिससे कुछ क्षेत्रों में इन्हें सुखद परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि सेहत को लेकर इन्हें सतर्क रहना होगा, सर्दी-जुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

    कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए 5 दिसंबर का दिन कुछ मामलों को लेकर बेहद खास रह सकता है। आज के दिन आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आपके लाभ भाव में विराजमान होंगे, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में आप लाभ पा सकते हैं। रोजगार के नए स्रोत इस राशि के कुछ जातकों को मिलने के आसार हैं। हालांकि भावनाओं में बहकर किसी का अहित न करें इससे आपको भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    सिंह: सिंह राशि के जातकों को ऊर्जावान और अनुशासनप्रिय माना जाता है। अपने कार्यों से ये लोग समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त करते हैं। 5 दिसंबर 2025 के दिन सिंह राशि से दसवें भाव में चंद्रमा विराजमान होंगे जिससे करियर क्षेत्र में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतें। हालांकि इस राशि के उन लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा जो स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कार्यरत हैं। आइए जानते हैं विस्तार से सिंह राशि का दैनिक राशिफल।

    कन्या: कन्या राशि के लोग बेहद संजीदा और काम के प्रति निष्ठावान माने जाते हैं। इनकी यह खूबी इन्हें हर क्षेत्र में आगे लेकर जाती है। आज 5 दिसंबर के दिन भी इन लोगों को शुभ फल प्राप्त होंगे। आपके भाग्य भाव में चंद्रमा का होना आपको मिलने वाली बड़ी सफलता का सूचक है। आप अपनी बातों को खुलकर सामाजिक स्तर पर रखेंगे जिससे आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपको माता-पिता के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। ।

    तुला: रचनात्मक और संवेदनशील तुला राशि के जातक हर पार्टी की जान होते हैं। इनकी ऊर्जा लोगों को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। 5 दिसंबर के दिन भी आप अपनी सक्रियता से लोगों को चकित कर सकते हैं। ग्रह नक्षत्रों की चाल का आपके जीवन पर अच्छा असर देखने को मिल सकता है। अगर कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा हो सकता है। आइए अब विस्तार से जान लेते हैं तुला राशि के जातकों को आज के दिन कैसे परिणाम मिलेंगे।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी और बातों को छुपाने वाले माने जाते हैं। हालांकि इनकी कर्मठता ऊंचाइयों तक इन्हें ले जाती है। मंगल के प्रभाव के कारण इनमें ऊर्जा भी देखने को मिलती है। 5 दिसंबर के दिन वृश्चिक वालों के सप्तम भाव में चंद्रमा संचार करेंगे इसलिए शुभ फल इस राशि वालों को मिल सकते हैं। कुछ नया आपके जीवन आज के दिन घटित हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

    धनु: धनु राशि के जातकों को ऊर्जावान और धार्मिक प्रवृत्ति का माना जाता है। अग्नि तत्व की यह राशि अपने ज्ञान से समाज में अलग पहचान भी बनाती है। 5 दिसंबर 2025 के दिन इस राशि के जातक सामाजिक स्तर पर अनुकूल परिणाम पा सकते हैं। इसके साथ ही आपको शिक्षा क्षेत्र में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि प्रेम जीवन को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। आइए अब विस्तार से जान लेते हैं कि धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

    मकर: मकर राशि के जातकों को मेहनती और कार्य के प्रति वफादार माना जाता है। शनि के प्रभाव के कारण ये न्यायप्रिय भी होते हैं। जो लक्ष्य ये तय करते हैं उसको पाने के लिए हर संभव कोशिश कर सकते हैं। 5 दिसंबर 2025 शुक्रवार के दिन इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कारोबारियों को भी आज के दिन लाभ मिलने की संभावना है। आइए अब विस्तार से जानते हैं कि मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

    कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को बुद्धिमान और तार्किक माना जाता है। अपनी बातों से ये हर किसी के दिल में जगह बना सकते हैं। शनि के प्रभाव से इनको दूसरों को परखने का गुण भी मिलता है। 5 दिसंबर 2025 के दिन कुंभ राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतरीन रिजल्ट मिल सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है, साथ ही सेहत के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आइए अब विस्तार से जानते हैं कुंभ राशि वालों का आज का राशिफल।

    मीन:राशिचक्र की अंतिम राशि मीन के जातक दयालु और आध्यात्मिक माने जाते हैं। इनके अंतर्ज्ञान से अन्य लोग भी लाभ उठा सकते हैं। इनके बात करने का अंदाज लोगों को भा सकता है। दिसंबर 5 तारीख को मीन वालों को करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके संपर्क बढ़ेंगे और भविष्य में इनसे आपको लाभ भी प्राप्त होगा। आज के दिन प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं मीन राशि वालों का आज का राशिफल।

  • Jalandhar News : जिला परिषद चुनाव के लिए 114 व पंचायत समिति के लिए 745 नामांकन पत्र दाखिलः DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल

    Jalandhar News : जिला परिषद चुनाव के लिए 114 व पंचायत समिति के लिए 745 नामांकन पत्र दाखिलः DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल

    जालंधर, ENS : पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। वहीं पंजाब स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार जिले में 14 दिसंबर को होने वाले 188 ज़ोन में 21 ज़िला परिषद और 11 पंचायत समिति के चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करने के आखिरी दिन ज़िला परिषद के लिए कुल 114 और पंचायत समिति के लिए 745 नॉमिनेशन फाइल किए गए।

    जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद के लिए कुल 114 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जबकि पंचायत समिति रुड़की कला के लिए कुल 56, पंचायत समिति जालंधर पूर्व के लिए 64, पंचायत समिति जालंधर पश्चिम के लिए 66, पंचायत समिति नूरमहल के लिए 68, पंचायत समिति लोहियां खास के लिए 46, पंचायत समिति शाहकोट के लिए 73, पंचायत समिति नकोदर के लिए 79, पंचायत समिति मेहितपुर के लिए 56, पंचायत समिति आदमपुर के लिए 85, पंचायत समिति भोगपुर के लिए 64 और पंचायत समिति फिल्लौर के लिए कुल 88 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

    डॉ. अग्रवाल ने बताया कि नॉमिनेशन पेपर की स्क्रूटनी 5 दिसंबर, 2025 को होगी और नॉमिनेशन 6 दिसंबर, 2025 को दोपहर 3 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि वोटिंग 14 दिसंबर, 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बैलेट पेपर से होगी और डाले गए वोटों की गिनती 17 दिसंबर, 2025 को सुबह 8 बजे से होगी।