Blog

  • Kapurthala News : भतीजा बनकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से की लाखों की ठगी

    Kapurthala News : भतीजा बनकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से की लाखों की ठगी

    कपूरथला : सब-डिवीजन फगवाड़ा में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 3 लाख की ऑनलाइन ठगी की खबर सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच कर एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह जानकारी थाना साइबर क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने दी। ठगी का शिकार हुए रिटायर्ड बैंक मैनेजर महिंदर सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि 20 अगस्त को उनके फोन पर एक कॉल आई।

    जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को उनकी पत्नी का भतीजा हैप्पी बताया और फोन पर सिटी बैंक की 6.5 लाख रुपए की रसीद भेजकर कहा कि आपके खाते में 6.5 लाख रुपए भेज दिए गए हैं। लेकिन इस बारे में मेरे माता-पिता को मत बताना। यह पैसे शाम तक आपके खाते में आ जाएंगे। वहीं इसके कुछ देर बाद फिर हैप्पी का फोन आया और उसने एक महिला की फोटो भेज कर कहा कि यह उसके दोस्त की मां है जो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। उसके दोस्त को पैसों की बहुत जरूरत है।

    आप अपने खाते से उसको 3 लाख भेज दो। जो मैंने आपको 6.5 लाख भेजे है, उसमें और भेज दूंगा। पीड़ित महिंदर सिंह ने बताया कि उसकी बातों में आकर उसके द्वारा दिए खाते में 3 लाख भेज दिए। उन्होंने बताया कि शाम तक जब साढ़े 6 लाख उसके खाते में नहीं आये तो उसे मालूम हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। उन्होंने कनाडा में रहने वाले पत्नी के भतीजे हैप्पी से भी बात कि तो उसने बताया कि उसने कोई फोन नहीं किया।

    पीड़ित महिंदर सिंह ने ठगी की शिकायत जिला पुलिस को दी। जिसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे उसे फ्रीज़ करवाया। इस बारे साइबर क्राइम थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर वासी खाताधारक महिला सोनम पत्नी रजनीश के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं की FIR दर्ज कर ली है और महिला की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरु कर दी है।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में ड्राइवर की कटी बाजू, मौके पर मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में ड्राइवर की कटी बाजू, मौके पर मौत

    गुरदासपुर: दीनानगर से बहरामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। घटना गांव बाठावाल के पास से सामने आई है। दरअसल, पराली की गांठों से लदी एक ट्राली की सफारी गाड़ी से टक्कर हो जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ लब्बा पुत्र बलवंत सिंह निवासी बहरामपुर के रूप में हुई है।

    हादसा इतना भीषण था कि हादसे में ड्राइवर की बाजू कट गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रमुख बहरामपुर ओंकार सिंह ने बताया कि बीती रात एक ट्रॉली ट्रैक्टर बहरामपुर से पराली की गांठें लोड लेकर दीनानगर जा रहा था, जब वह गांव बाठावाला के पास पहुंचा तो दीनानगर की ओर से आ रही एक सफारी गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई।

    जिससे सफारी गाड़ी चला रहे ड्राइवर की बाजू कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाकी युवक बाल-बाल बच गए। इस बीच ट्राला चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। मौके पर पहुंची बहरामपुर पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी। उधर, परिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक मृतक जवान माता-पिता का इकलौता बेटा था और बताया जा रहा है कि उसकी एक छोटी बेटी भी है।

  • Punjab News: परिवार ने लगाए Police पर बदसलूकी करने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवार ने लगाए Police पर बदसलूकी करने के आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः एक परिवार ने पुलिस पर उनके साथ बदसलूकी करने के आरोप लगाए है। जानकारी अनुसार धरमिंदर सिंह को पुलिस ने पुराने NDPS के मामले में जांच के लिए थाने में बुलाया था। जहां उसकी हालत खराब होने पर उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया। जिसके बाद जब परिवार को पता चला तो उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने आश्वासन देकर मामला सुलझा लिया। वहीं परिवार का कहना है कि धरमिंदर सिंह को तंग परेशान किया जा रहा है। जिससे उसकी हालत खराब हुई है। अमनदीप सिंह ने बताया कि सुबह-सुबह पुलिस मुलाजिम बिना कोई जानकारी दिए लोगों के घरों में दाखिल हो गए। पूछताछ के नाम पर उनके साथ बदसलूकी की गई। धरमिंदर को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी है।

    वहीं एसपी ईस्ट गुरबिंदर सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। मौके पर पहुंचे लोगों की बात को सुना गया है। फिलहाल धरमिदंर को थाने में मामले की जांच संबंधी बुलाया गया था। जहां उसकी अचानक तबयीत खराब हो गई थी। जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

  • Punjab News: देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह ढह गया मकान, देखें वीडियो

    Punjab News: देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह ढह गया मकान, देखें वीडियो

    मोहालीः ढकोली के वार्ड नंबर-14 में पड़ते कृष्णा एन्कलेव में नाले किनारे बना मकान दरारे आने के बाद ताश के पत्तों की तरह गिर गया। मकान का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा में नाले में गिर गया है। मनीमत रही की हादसे के समय घर पर कोई नहीं था। घर मालिक ड्यूटी पर था और उनका 10 वर्षीय बेटा स्कूल गया था। पड़ोसियों ने घर मालिक दीपा को फोन पर जानकारी दी। जिसके बाद मकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रसाशन, नगर परिषद, बिजली विभाग व दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घर में घुसकर कीमती समान बहार निकाला। जिसके कुछ देर बाद ही बिल्डिंग ध्वस्थ हो गई। जिसके बाद दमकल विभाग ने पूरे घर को उनसेफ़ करार दिया है, क्योंकि पुरे घर में दरारें आ चुकी हैं।

    घर की मालिक दीपा ने बताया की वह घर में अपने 10 वर्ष के बेटे के साथ अकेली रहती है और उनके पति पुणे में फार्मा कंपनी में काम करते है। उन्होंने 8 वर्ष पहले से यह मकान बैंक ओक्शन में लिया था। करीब दो महीने पहले यहां नाले के ऊपर बना अस्थाई लोहे का पूल टूटने की कगार पर था तो कलोनाइजर हरजीत मिंटा ने वह पुल तुड़वा दिया था। जिसके बाद से घर में हलकी हलकी दरारे आने शुरू हो गई थी। जो दो दिन से अचानक बढ़ गई और आज घर मेरी आंखों के समाने गिर गया है।

    हादसे के दौरान सुरेश कुमार, हंस राज शर्मा, इंद्रा, थान सिंह बिस्ट, अंकुश, राहुल आदि ने कहा की नगर परिषद द्वारा ऐसी जगहों पर घर बनाने ही क्यों दिया जाता है। हंस राज शर्मा ने बताया की शहर में कई ऐसे घर हैं जो नालों के ऊपर बने हुए हैं। चार दिन पहले भी हमने वसंत विहार फेस-3 में नाले पर हो रही उसरी को रोकने के लिए लिखित शिकायत दी थी, लेकिन वह बनकर भी तैयार हो गई, लेकिन उसे किसी ने नहीं रोका।

  • Punjab News : चलती कार में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News : चलती कार में लगी आग, देखें वीडियो

    डेराबस्सी : फ्लाईओवर पर चलती कार में अचानक आग लग गई। जिस समय कार में आग लगी, उस समय परिवार सहित 3 बच्चे सवार थे। आग लगने पर कार चालक ने बच्चों को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक संजीव चंडीगढ़ सेक्टर 45 के बच्चों को चंडीगढ़ से अंबाला लेकर जा रहा था। जब वह डीएवी स्कूल के पास फ्लाईओवर पर पहुंचा तो कार से धुआं निकलने लगा। उसने तीनों बच्चों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया और चालक समेत बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। शुरुआती जांच के मुताबिक कार में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दमकल कर्मियों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

    कार में लगी आग, देखें वीडियो

  • खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव, नुकीली चीज से किए कई वार, देखें वीडियो

    खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव, नुकीली चीज से किए कई वार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला की राजीव कॉलोनी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के शरीर पर दर्जन से ज्यादा बार कैंची के वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेंद्र निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी ने राजेंद्र के गले से लेकर शरीर पर दर्जन से ज्यादा वार कर उसकी हत्या कर दी।

    सुबह करीब 6 बजे लोगों ने शव को खून से लथपथ से देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के पास से एक कैंची भी बरामद की गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौप दी है।

    पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हैं सुबह 6 बजे के करीब इस घटन की जानकारी प्राप्त हुई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार वालों को सौंप दिया है ओर मामले की जांच की जा रही है।

  • Phagwara News : 3 वाहनों की टक्कर में भाई-बहन की मौत, देखें वीडियो

    Phagwara News : 3 वाहनों की टक्कर में भाई-बहन की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : हर दिन तेज स्पीड में गाड़ी चलाने वाले और अपनी या सामने वाले की लापरवाही से अक्सर सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है। रोजाना कई रोड एक्सीडेंट होते है। इन हादसों में कई लोगों की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही मामला फगवाड़ा से सामने आया है। जहां होशियारपुर रोड पर टैंकर, कार और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी गांव सीकरी और मृतका की पहचान गुरप्रीत कौर पुत्री सतनाम सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार टैंकर, कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया। मौके पर मिली जानकारी अनुसार मृतक गुरप्रीत सिंह अपने मामा की लड़की को लुधियाना से अपने गांव सीकरी लेकर आ रहा था कि होशियारपुर रोड के नजदीक टैंकर, कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों की ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ अमनदीप नाहर पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर बनती कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी।

    3 वाहनों की टक्कर , देखें वीडियो

  • Punjab News: लगातार दूसरे दिन इलाके में चोरी, 3 घरों में घुसे चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    Punjab News: लगातार दूसरे दिन इलाके में चोरी, 3 घरों में घुसे चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    गुरदासपुरः बहरामपुर थाने की सीमा में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग पुलिस प्रशासन से नाराज हैं। दरअसल, इलाके में लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। एक दिन पहले चोरों ने उदीपुर गांव में एक घर को निशाना बनाया था। जिसके बाद देर रात फिर चोरों ने उदीपुर गांव में 3 अन्य घरों को निशाना बनाया है। इस दौरान चोर एक घर में चोरी करने में सफल रहे जबकि 2 घरों में चोरी करने में असफल रहे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित मंजीत सिंह ने बताया कि चोर मेरे घर में घुस गये और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर अंदर रखे सोने के आभूषण व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि इसी तरह मेरे चाचा के घर के भी ताले चोरों द्वारा तोड़े गए, लेकिन उनके घर कोई नुकसान नहीं हुआ।

    इसी तरह चोर हमारे पीछे वाले घर में घुस गये और अलमारी का ताला तोड़ कर अलमारी की तलाशी ली, लेकिन वहां भी चोरी होने से बचाव रहा। पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान देर रात अचानक कुत्ते के भौंकने पर परिवार के लोग जाग गए और चोर भागने में सफल रहे। इस संबंध में पीड़ित ने बहरामपुर थाने को सूचना दे दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Health News: Coffee और Soda बढ़ा सकते हैं Stroke का खतरा

    Health News: Coffee और Soda बढ़ा सकते हैं Stroke का खतरा

    चाय पीने से हो सकता है बचाव, Research में हुआ खुलासा नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2024: यदि आप दिन में कई कप कॉफी या सोडा पीते हैं, तो आपको अपनी आदतों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। नई रिसर्च से पता चला है कि इन पेय पदार्थों का अधिक सेवन आपके स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है। वहीं, चाय पीने से इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    कॉफी और सोडा से बढ़ा स्ट्रोक का खतरा

    नई रिसर्च के अनुसार, दिन में चार या उससे अधिक कप कॉफी पीने से स्ट्रोक का खतरा 37% तक बढ़ जाता है। यह रिसर्च 27 देशों के लगभग 27,000 लोगों के डेटा पर आधारित है। इसमें पाया गया कि जो लोग अधिक मात्रा में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (सोडा) और फलों के जूस का सेवन करते हैं, उनका स्ट्रोक का खतरा 22% और 37% तक बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन पेय पदार्थों में पाए जाने वाले शक्कर और कृत्रिम मिठास रक्तचाप बढ़ा सकते हैं और धमनियों पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं, जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। यह भी पढ़े: सुबह उठते ही ये 5 Korean Skincare Tips अपनाएं, शीशे जैसी चमकदार और ग्लोइंग त्वचा पाएं!

    चाय पीने से मिल सकते हैं ये फायदे

    रिसर्च में यह भी पाया गया कि दिन में तीन से चार कप चाय पीने से स्ट्रोक का खतरा 19% से लेकर 29% तक कम हो जाता है। काली चाय (जैसे कि अर्ल ग्रे और ब्रेकफास्ट टी) पीने वालों में यह खतरा 29% तक कम हो जाता है, जबकि ग्रीन टी पीने वालों में यह खतरा 27% तक कम हो सकता है। हालांकि, अगर आप चाय में दूध मिलाते हैं, तो इन लाभों में कमी आ सकती है। दूध में पाए जाने वाले वसा और प्रोटीन, चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

    पानी पीने का भी बड़ा महत्व

    रिसर्च में पाया गया कि दिन में सात या उससे अधिक गिलास पानी पीने वाले लोगों में भी स्ट्रोक का खतरा कम होता है। पानी हमारे शरीर के हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है और रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

    क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

    डॉ. एंड्रयू स्मिथ, जिन्होंने इस रिसर्च का नेतृत्व किया, कहते हैं, “लोगों को सोडा और फलों के जूस के सेवन को कम करके पानी और चाय को अपनी प्राथमिक पेय पदार्थ के रूप में अपनाना चाहिए। यह न केवल आपके स्ट्रोक के जोखिम को कम करेगा, बल्कि संपूर्ण हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।” विशेषज्ञों का कहना है कि चाय में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट हमारे रक्तचाप को कम करने और धमनियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

    महिलाओं में स्ट्रोक का अधिक खतरा

    रिसर्च में यह भी पाया गया कि महिलाओं में फलों के जूस और कृत्रिम मिठास वाले पेय के कारण स्ट्रोक का खतरा अधिक था। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि फलों के जूस में कुछ पॉलीफेनॉल्स जैसे यौगिक होते हैं जो हृदय के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन इनमें मिलाए गए प्रिज़रवेटिव्स और मिठास इन लाभों को घटा सकते हैं। हालांकि, यह अध्ययन आब्ज़र्वेशनल है और यह साबित नहीं कर सकता कि इन पेय पदार्थों का सेवन स्ट्रोक का सीधा कारण है। डॉ. जोस मोरालेस, जो इस अध्ययन में शामिल नहीं थे, कहते हैं कि, “ये अध्ययन केस-कंट्रोल मॉडल पर आधारित हैं, जो सवालावली पर आधारित होते हैं और इनका कुछ हद तक पक्षपात हो सकता है। लेकिन पिछले स्वतंत्र अध्ययनों के आधार पर, यह स्पष्ट है कि पानी का सेवन किसी भी अन्य पेय की तुलना में अधिक स्वस्थ है।” डॉ. मोरालेस आगे कहते हैं, “उन लोगों के लिए जो कैफीन का सेवन पसंद करते हैं, यह जानकर संतोषजनक है कि चाय और मध्यम मात्रा में कॉफी (चार कप से कम) स्ट्रोक के खतरे को नहीं बढ़ाते।”
  • Punjab News: स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में नाबालिग काबू

    Punjab News: स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में नाबालिग काबू

    लुधियानाः जिले में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसीपल को ईमेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद आज स्कूल को बंद रखा गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही लुधियाना सदर थाने की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय युवक को लिया हिरासत में ले लिया है।

    बताया जा रहा हैकि काबू किया गया युवक आयली कला का रहने वाला है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो यह स्कूल में ही पढ़ने वाले एक छात्र की शरारत थी। स्कूल से छुट्टी पाने के लिए उसने यह कारनामा किया। उसने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर स्कूल के प्रिंसिपल को बताया कि स्कूल में बम है, जिसके बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। कहा जा रहा है कि जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए मामले का खुलासा कर सकती है।

    बता दें कि स्कूल के प्रिंसिपल को ईमेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिली है। लेकिन इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन और अधिकारियों द्वारा नहीं अभी तक कोई पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा ईमेल देर रात सोशल मीडिया वायरल हो गया था। वहीं स्कूल बच्चों को छोड़ने आए परिजन से बात की गई तो उसे पता चला कि स्कूल बंद है।

    परिजन ने बताया कि हो सकता है कि स्कूल प्रशासन द्वारा फोन के जरिए छुट्टी का मैसेज किया गया हो, लेकिन उनके ध्यान में नहीं रहा। परिजन ने बताया कि स्कूल में 500 से अधिक बच्चे पढ़ते है। वायरल मैसेज में व्यक्ति ने प्रिंसीपल को SGH Adarsh ​​Senior Secondary School का नाम लिखकर और उनके नाम धमकी भरा मैसेज भेजा है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।

    स्कूल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस से बात की गई तो पुलिस अधिकारी ने कहाकि उन्हें उच्च अधिकारियों द्वारा स्कूल के बाहर तैनात रहने के आदेश दिए है। हालांकि स्कूल में छुट्टी को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहाकि स्कूल प्रशासन की मैनेजमेंट में किसी की डेथ हो जाने के कारण आज स्कूल बंद किया गया है।

    लेकिन कोई भी अधिकारी धमकी भरे मैसेज को लेकर कुछ नहीं कह रहा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ईमेल आईडी की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है की यह मेल एक मोबाइल से बेजी गई है। जोकि नंबर बिहार का है। फिलहाल कोई पुलिस अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस का मानना है की किसी की शरारत भी हो सकती है।