Blog

  • Punjab : चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चोरी की एक्टिवा और मोटरसाइकिल बरामद

     अमृतसर : पंजाब में लूट, हत्या और नशे के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे है। अमृतसर थाना कैंट की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस छावनी के अंतर्गत कोट खालसा क्षेत्र में एक एक्टिवा चोरी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि विनोद शर्मा और अर्जुन सैनी निवासी पठानकोट के तौर पर हुई है।

    अर्जुन सैनी के खिलाफ पठानकोट में 7 मुकद्दमें दर्ज है। अर्जुन सैनी पठानकोट में वाहन चोरी करता था। जिसके वह अमृतसर में रहने लग गया और चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। थाना प्रभारी ने बताया  कि आरोपी से चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली है। इसके इलावा 2 चोरी और एक्टिवा बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान और वाहन बरामद होने की संभावना है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपी नशे के आदि है। यह तीनों की 20-22 की उम्र है। कारण यह आरोपी वाहन चोरी करके सस्ते दामों में बेच देते थे। उन्होंने बताया कि जो इनसे वाहन खरीदते थे, उन पर भी कार्रवाही होगी।

  • विवादों में फंसा फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर अभिनेता, FIR हुई दर्ज

    विवादों में फंसा फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर अभिनेता, FIR हुई दर्ज

    मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नागार्जुन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसमें उन पर अवैध रूप से ज़मीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है। नागार्जुन अक्किनेनी के खिलाफ हैदराबाद के माधापुर पुलिस थाने में अवैध भूमि अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई है।

    ये शिकायत एनजीओ जनम कोसम मनसाक्षी फाउंडेशन के अध्यक्ष कासिरेड्डी भास्कर रेड्डी द्वारा की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नागार्जुन ने अवैध तरीके से एन कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया, जिसे अगस्त में ध्वस्त किया गया था और जिसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये थी। विवादित भूमि कथित तौर पर थम्मिडीकुंटा झील के फुल टैंक लेवल और बफर जोन के अंतर्गत आती है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में शरारती तत्वों ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, मामला दर्ज

    Punjab News: इस इलाके में शरारती तत्वों ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, मामला दर्ज

    बठिंडाः जिले में शरारती तत्वों की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला सामने आया है। शहर के भारत नगर के पास सड़क किनारे लगे पेड़ पर राष्ट्रीय ध्वज को टांग आग लगाकर जलाने की कोशिश की गई। शुक्रवार देर रात हुई घटना को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने देखा और उसने तुरंत राष्ट्रीय ध्वज पर पानी डालकर आग बुझाई और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

    घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद थाना कैंट पुलिस और डीएसपी सिटी सर्बजीत सिंह बराड़ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 152 बीएनएस, धारा 2 राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, शनिवार को पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

    पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी 2 सरबजीत सिंह बराड़ ने बताया है कि बीती शुक्रवार देर रात स्थानीय भारत नगर चौक में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तिरंगे झंडे में आग लगा दी थी। इस संबंध में एक राहगीर ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर काफी समय से राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ है, जिसे किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी।

    जिसके चलते कैंट थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान के लिए उक्त इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न खुफिया सूत्रों के माध्यम से उक्त शरारती तत्वों के कदमों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

     

  • Punjab News: लूटपाट की 12 वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट की 12 वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 12 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से संवेदनशील इलाकों में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा, 2 मोबाइल और दातर बरामद की गई है। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है।

    आरोपियों की पहचान सोनू और ऋषक्ष उर्फ लाडी निवासी जवाहर नगर के रूप में हुई है। सोनू पर पहले स्नेचिंग के कई मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तेजधार हथियार के साथ अकेले जा रहे व्यक्ति को निशाना बनाते थे। इस दौरान कुछ लोगों से नगदी भी आरोपी छीन चुके है। पुलिस ने कहा कि ई-रिक्शा चालक से 5 हजार की नगदी का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा के आगे आरोपियों ने एक्टिवा आगे लगाकर रोक ली। जिसके बाद दातर से हमला करके पीड़ित से नगदी छीनकर फरार हो गए।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा 2 से 3 लोगों को घटना के दौरान घायल किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर हमला करने के मामले भी दर्ज किए गए है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कोर्ट से रिमांड के दौरान उन्हें उम्मीद है कि 20 से अधिक वारदातों के बारे में पता लग सकता है। आरोपी बस स्टैंड, मॉडल टाउन सहित अन्य इलाकों मे घटनाओं को अंजाम देते थे। एक आरोपी 2023 में किसी मामले में जेल में बंद था, जोकि कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था और इस समय कोई काम नहीं करता था।

  • Punjab News : वैष्णो देवी से लौट रही जागरण पार्टी के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : वैष्णो देवी से लौट रही जागरण पार्टी के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर : आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में टैंपो ट्रैवलर सवार दो की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ था। माता वैष्णो देवी कटरा से लौट रहे टैंपो ट्रैवलर घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक भजन गायक भूपिंदर बब्बल की जागरण पार्टी मां वैष्णो देवी के दर्शन से लौट रही थी।

    इस दौरान टैंपो ट्रैवलर होशियारपुर के गांव बागपुर के पास अनियंत्रित हो गया और लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त टैंपो ट्रैवलर में करीब 12 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही होशियारपुर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। घटना में अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। साथ ही बाकी घायलों का का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह नबी बस्सी से आ रहा था।

    इस दौरान टेंपों ट्रैवलर तेज रफ्तार से आ रही थी। संदीप ने बताया कि उसने होर्न भी मारे, उसने बताया कि टैंपो ट्रैवलर रॉग साइड से आ रहा था। रिक्की ने बताया कि टैंपू ट्रैवलर ने ऑवर टेक किया और टैंपू ट्रैवलर की गलती की वजह से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 लोगो की मौत हो गई है और कुछ लोग गंभीर रुप से घायल हुए है।

  • Jalandhar News: मेन चौक के पास स्कूल Bus और Car की टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक के पास स्कूल Bus और Car की टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बीआर अंबेडकर चौक के पास स्कूल बस और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कपूरथला के रहने वाले कार चालक वंश पुरी ने बताया कि उसकी गाड़ी ट्रैफिक में सेंटर में खड़ी थी। इस दौरान बस चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मारकर उसकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी।

    जिसके बाद वंश ने बस चालक से लाइसेंस मांगा तो ड्राइवर आनाकानी करने लगा। जिसके बाद बस चालक के मालिक मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर द्वारा लाइसेंस दिखाया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पार्टियों को थाने में बुलाया है।

    वहीं पुलिस ने कहा कि स्कूल बस और गाड़ी की टक्कर होने की उन्हें सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने दोनों पार्टियों से बात की है। हालांकि थाना भार्गव कैंप के अधिकारी का कहना है कि दोनों पार्टियों में राजीनामा हो गया है। बस चालक द्वारा वंश की गाड़ी ठीक करवाने के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों के पास मौके पर लाइसेंस पाया गया।

  • Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के सहित 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए लॉ एंड ऑर्डर के डीएसपी आलम विजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना मोहकपुर के अधीन आते इलाके में ई-रिक्शा बैटरी चालक से 3 हजार रुपए की नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार हो गए थे।


    इसी तरह थाना मोहकरपुर के अधीन आते इलाकेे में सुबह 4 बजे के करीब सब्जी मंडी जा रहे व्यक्ति को रोककर लुटेरों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की थी, लेकिन उक्त व्यक्ति बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। इसी तरह सुल्तानविंड थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में 7 युवक एक युवक से मोबाइल फोन और 10 हजार लूटकर भाग रहे थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

    जिस पर आज थाना मोहकमपुर की पुलिस ने लुटेरों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान सागरदीप सिंह उर्फ सागर, गुरजीत सिंह उर्फ ​​मोनू, असीस अमृत और दिलप्रीत सिंह उर्फ ​​प्रीत के रूप में हुई है। वहीं इनके साथ पांचवां आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना के वक्त इस्तेमाल की गई एक्टिवा, 2 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

  • Punjab News: गुरुद्वारा सिंह शहीद में दो पक्षों में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंचे निंहग सिंह, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा सिंह शहीद में दो पक्षों में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंचे निंहग सिंह, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड पर स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीद में हंगामा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, गुरुद्वारा साहिब की जमीन और गुरुद्वारा साहिब के अंदर हो रही शादियों को लेकर हंगामा होने की सूचना निहंग सिंहों को मिली थी। वहीं मामले की सूचना मिलते हुए मौके पर निंहग सिंह पहुंचे।

    दरअसल, निहंग सिंहों द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधकों से पूछा गया कि उन्हें शिकायत मिली है कि गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की जा रही है। निहंग सिंहों ने कहाकि उन्हें यह भी पता चला है कि गुरुद्वारा साहिब में फर्जी तौर पर लड़का-लड़कियों की शादी करवाई जा रही है। जिसकी जांच-पड़ताल करने के लिए वह यहां आए है।

    निहंग सिंहों ने कहा कि यहां आकर बाद में पता चला कि उस गुरुद्वारा साहिब में दो गुट हैं, जिनके बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, फिलहाल पूरे मामले को अब एसजीपीसी को भेजे जाने की बात कही जा रही है। जिसके बाद इस पूरे मामले की दोबारा जांच की जाएगी और उसके बाद ही कोई फैसला सामने आएगा।

  • Punjab News : टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर, एक की मौत

    Punjab News : टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर, एक की मौत

    मोहाली : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। इन हादसों में कई बार लोगों की जान चली जाती है। ऐसा ही मामला जीरकपुर से सामने आया है। जहां टिप्पर और एक्टिवा की भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामू (30) के तौर पर हुई है। तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार रामू की मौत हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में नई दिल्ली निवासी ने कहा कि उसका भाई रामू जीरकपुर के जमीदार एन्क्लेव भबात में रहता था और डिलीवरी मैन के रूप में काम करता था। वह अपनी एक्टिवा पर कुछ सामान पहुंचाने के लिए ढकोली जा रहा था। तभी कलगीधर एनक्लेव बलटाना में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  
  • Punjab News : धान की खरीद ने होने के चलते आढ़तियों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

    Punjab News : धान की खरीद ने होने के चलते आढ़तियों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

    पंजाब,(मोगा): पंजाब में धान और बासमती की खरीद सरकार द्वारा एक अक्टूबर से शुरू करने की बात की गई है। लेकिन आज पांच दिन बीत जाने के बाद भी मंडी में धान की खरीद शुरू नही हुई। किसान पिछले 5-6 दिनों से मंडी में धान लेकर बैठे है। वही दूसरी ओर पंजाब में आढ़तियों ने हड़ताल की है। वह इस कारण धान की खरीद नही करवा रहे। वही दूसरी ओर कोई सरकारी एजेंसी के अधिकारी भी मंडी में नही आ रहे।

    वही आढ़तियों ने कहा है की जब तक सरकार उनका कमीशन नही पूरा करती तब तक वह हड़ताल पर बैठे रहेंगे। वह बासमती की खरीद करवा रहे है क्योंकि बासमती प्राइवेट एजेंसी वाले खरीद कर रहे है। वही धान की खरीद सरकार करती है इसलिए वह धान की खरीद नही करेंगे। वही दूसरी ओर किसानों ने कहा की सरकार ने एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू करने का ऐलान किया था।

    किसानों ने कहा कि 30 तारीख को मंडी में धान लेकर आ गए थे। लेकिन आज 6 दिन बीत जाने के बाद कोई भी अधिकारी या खरीद करने वाला उनके पास नही पहुंचा और वह परेशान हो रहे है। हमारे कुछ किसान भाई बासमती लेकर आए थे, वह प्राइवेट एजेंसियों वाले खरीद रहे है। सरकार को इस और ध्यना देना चहिए। किसानों ने बताया की दूसरे सभी प्रबंध सही है। लेकिन खरीद न होने से परेशान है।