Punjab News: इस इलाके में शरारती तत्वों ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, मामला दर्ज

बठिंडाः जिले में शरारती तत्वों की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला सामने आया है। शहर के भारत नगर के पास सड़क किनारे लगे पेड़ पर राष्ट्रीय ध्वज को टांग आग लगाकर जलाने की कोशिश की गई। शुक्रवार देर रात हुई घटना को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने देखा और उसने तुरंत राष्ट्रीय ध्वज पर पानी डालकर आग बुझाई और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद थाना कैंट पुलिस और डीएसपी सिटी सर्बजीत सिंह बराड़ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 152 बीएनएस, धारा 2 राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, शनिवार को पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी 2 सरबजीत सिंह बराड़ ने बताया है कि बीती शुक्रवार देर रात स्थानीय भारत नगर चौक में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तिरंगे झंडे में आग लगा दी थी। इस संबंध में एक राहगीर ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर काफी समय से राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ है, जिसे किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी।

जिसके चलते कैंट थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान के लिए उक्त इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न खुफिया सूत्रों के माध्यम से उक्त शरारती तत्वों के कदमों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *