Blog

  • महिला ने ASI पर लगाए गंभीर आरोप, जाने मामला

    महिला ने ASI पर लगाए गंभीर आरोप, जाने मामला

    जोधपुर : महिला द्वारा ASI पर छेड़छाड़ के आरोप का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि ASI ने उसका हाथ पकड़कर 5 हजार रूपए मांगे। जब बचकर जाने लगी तो गाड़ी को 2-3 बार टक्कर भी मारी। पीड़ित महिला की पहले थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गई, जब मामला तूल पकड़ने लगा तब ट्रेफिक डीसीपी ने आरोपी ASI को लाइन हाजिर कर सस्पेंड कर दिया।

    पीड़ित महिला ने बताया कि रात 9:30 बजे वो स्कूटी पर भास्कर चौराहे से सरदारपुरा स्थित घर के लिए रवाना हुई। रेलवे कॉलोनी स्थित शराब के ठेके के पास पहुंची ही थी कि एक बाइक सवार पुलिसकर्मी उसका पीछा करने लगा। थोड़ा आगे उसने आवाज देकर रोका और पास आकर हेलमेट के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि पुलिसकर्मी के मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी। महिला ने उसे कहा कि जल्दबाजी में हेलमेट पहनना भूल गई, इसके लिए सॉरी भी बोला।

    इधर पुलिसकर्मी नाराज हो गया और बोला कि 5 हजार रुपए दो वरना चालान कटेगा। जब महिला ने रुपए नहीं होने की बात कही तो वह अपनी बाइक से नीचे उतरा और पास आकर पीड़िता का हाथ कसकर पकड़ लिया। इससे महिला घबरा गई। पुलिसकर्मी ने महिला की स्कूटी की चाबी निकालनी चाही, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटी होने से उसकी चाबी नहीं थी।

    युवती के साथ ये वारदात ट्रैफिक पुलिस के ASI अमित मीणा ने की। 15 जुलाई को घटना वाली रात ही युवती रातानाड़ा पुलिस थाने गई और लिखित में आरोपी ASI के खिलाफ रिपोर्ट दी, लेकिन रातानाड़ा पुलिस ने उस समय मामला दर्ज नहीं किया और युवती को आश्वासन देकर रवाना कर दिया।

    पीड़िता ने पुलिस थाने के चक्कर काटे, लेकिन सही रेस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद युवती ने विरोध जताया और मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा, तब जाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रुपए मांगने और गाड़ी को टक्कर मारने का मामला दर्ज किया। युवती की शिकायत के बाद रातानाड़ा थाना पुलिस ने जब ASI अमित मीणा को थाने बुलाया, तब भी वह शराब के नशे में धुत्त था। पुलिस ने आरोपी का का मेडिकल टेस्ट करवाया, उसमें भी ASI मीणा के शराब के नशे में होने की पुष्टि हो गई।

  • Jalandhar: Nav pharma की दुकान पर ड्रग विभाग और पुलिस ने दी दबिश

    Jalandhar: Nav pharma की दुकान पर ड्रग विभाग और पुलिस ने दी दबिश

    जालंधर, ENS: महानगर में ड्रग विभाग की DCO Anupama kalia की टीम और रामामंडी पुलिस की टीम ने लद्देवाली रोड़ पर स्थित मैसर्स Nav pharma की दुकान पर दबिश दी। इस दौरान ड्रग विभाग और पुलिस की टीम ने 9 प्रकार की एलोपेथिक और प्रीगैबलिन साल्ट की दवाओं की जांच के दौरान 43085 की दवाओं को जब्त किया गया।

  • शादी के 43 दिन बाद हुए अलग, तलाक को लग गए 22 साल, जाने मामला

    शादी के 43 दिन बाद हुए अलग, तलाक को लग गए 22 साल, जाने मामला

    नई दिल्लीः आखिरकार 22 साल के लंबे इंतजार के बाद एक कपल को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कपल के तलाक को मंजूर किया है। जानकारी अनुसरा यह जोड़ा शादी के बाद सिर्फ 43 दिन ही साथ रहा और फिर अलग हो गया था। पति और पत्नी दोनों मेडिकल पेशेवर हैं। कपल ने 2002 में विवाह किया था, और उसी साल के मार्च में पत्नी अपने मायके चली गई थी। 2005 में कोर्ट ने मामले का समाधान करने के लिए 20 दिन का समय दिया था, लेकिन रिश्ते में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके बाद, दोनों अलग हो गए और अपने-अपने जीवन की ओर बढ़ गए।

    फैसले में कोर्ट ने पत्नी को गुजारा भत्ता देने से इनकार किया। कपल के बीच कई कानूनी लड़ाइयां हुईं और लंबे समय तक अलग रहने की अवधि से सुप्रीम कोर्ट ने मामले में विवाह के पूर्ण टूटने का निर्णय लिया। पत्नी ने कोर्ट में दावा दिया था कि उन्होंने सुलह करने की कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट ने उस दावे को स्वीकार नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने पति की दलील को स्वीकार किया और अनुच्छेद 142 के तहत स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हए कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी।

  • धार्मिक स्थल से वापिस आते Punjab के श्रद्धालुओं की पलटी गाड़ी, 9 घायल

    धार्मिक स्थल से वापिस आते Punjab के श्रद्धालुओं की पलटी गाड़ी, 9 घायल

    अमृतसर: हेमकुंड साहिब में मत्था टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटने का मामला सामने आया है। इस घटना में 9 श्रद्धालु घायल हुए है। घटना जोशीमठ में हुई है, जहां टाटा एक्स जोन गाड़ी रास्ते में पलट गई। बताया जा रहा है कि तीर्थ यात्रियों का दल पंजाब के अमृतसर से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आया था।

    इस दौरान यह घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन की स्टेयरिंग लॉक होना सामने आई है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क के किनारे पैराफिट और क्रैश बैरियर नहीं हैं।

    हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में प्राथमिक उपचार देने के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा हैकि इस घटना में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान गुमानपुर निवासी बेअंत सिंह (चालक) व कंवलजीत सिंह, राजोके तरनतारन निवासी हरप्रीत सिंह, राजाताल निवासी तरसेम सिंह, चैक अल्लाहबख्स निवासी पवनदीप कौर व हरप्रीत कौर, पैन निवासी निशान सिंह, जसविंदर कौर, कलविंदर कौर के रूप में हुई है। इनमें कंवलजीत और तरसेम की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • आलू के लिए सब्जी विक्रेता को मारी गोली

    आलू के लिए सब्जी विक्रेता को मारी गोली

    आगरा:  उत्तर प्रदेश के आगरा में आलू की कीमत को लेकर हुए विवाद में युवकों ने सब्जी विक्रेता को गोली मार दी। पीड़ित की पहचान शिव कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली पीड़ित के कान को छूकर निकल गई। दुकानदार को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भागने लगे, लेकिन उनमें से एक को लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक दुकानदारों ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस के आने पर ही उसे छोड़ा। जिसके बाद दुकानदार और घायल आरोपी दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पुलिस ने बताया कि घटना ट्रांसयमुना थानाक्षेत्र के अंतर्गत विकास नगर की सब्जी मंडी में दिन के समय हुई। पुलिस ने बताया कि दुकानदारों ने मौके से भाग रहे हमलावरों में से एक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को छुड़ाया और घायल सब्जी विक्रेता और हमलावर को भी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से फरार हुए बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान शहजाद के रूप में हुई है। प्रभारी ने  बताया कि शहजाद दोपहर के समय शिवकुमार से आलू खरीदने आया था और दोनों के बीच आलू की कीमत को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि आसपास के दुकानदारों ने उस समय बीच-बचाव किया जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया लेकिन शाम को वह अपने साथियों के साथ मंडी पहुंचा और सब्जी विक्रेता पर गोली चला दी।

  • Jalandhar: गिरफ्तार Amritpal Singh के भाई व साथियों के मामले में सेशन कोर्ट पहुंची पुलिस, आज होगी सुनवाई

    Jalandhar: गिरफ्तार Amritpal Singh के भाई व साथियों के मामले में सेशन कोर्ट पहुंची पुलिस, आज होगी सुनवाई

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 4 ग्राम आइस के केस में खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल के बड़े भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके साथी लवप्रीत सिंह कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। उस दौरान प्रेस वार्ता के जरिए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया था कि उनकी टीम ने सड़क किनारे खड़ी संदिग्ध गाड़ी की तालाशी ली, तो तालाशी के दौरान हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके साथी लवप्रीत सिंह को 4 ग्राम आइस बरामद हुई थी।

    इस मामले में पुलिस ने लुधियाना के संदीप को भी गिरफ्तार किया था, जिसके बाद निचली अदालत में पुलिस ने आरोपियों का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया था। वहीं अब पुलिस ने इस मामले को लेकर सेशन कोर्ट की ओर रुख किया है। इस मामले को लेकर जांच अधिकारी (एसएचओ) सुखदेव सिंह की ओर से सेशन कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन एप्लीकेशन दायर की गई। इसमें कहा गया है कि पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करना चाहती थी कि वह कब से ड्रग ले रहे हैं और कहां-कहां से ड्रग खरीदते हैं। ड्रग खरीदने के लिए पैसे कहां से आते हैं। इनके तार और तस्करों से तो नहीं जुड़े हुए हैं। रिमांड न मिलने के कारण जांच अधूरी है।

    बताया जा रहा है कि एडिशनल सेशन जज केके जैन की कोर्ट एप्लीकेशन पर 19 जुलाई को सुनवाई करेगी। वहीं जेल जा चुके आइस के सप्लायर संदीप अरोड़ा के फोटोग्राफर दोस्त मनीष मरवाहा वासी न्यू आत्म नगर (लुधियाना) का रिमांड खत्म होने पर वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि पुलिस अभी तक संदीप को आइस बेचने वाले तस्कर को ट्रेस नहीं कर पाई है। एसएचओ का कहना है कि आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

  • Jalandhar: दिन दहाड़े तेजधार हथियार लेकर दुकान में घुसे हमलावार, देखें CCTV

    Jalandhar: दिन दहाड़े तेजधार हथियार लेकर दुकान में घुसे हमलावार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: लूटपाट और चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। हालात यह हो गए है कि दिन दहाड़े भी दुकान में हमलावार तेजधार हथियार लेकर चले जाते है। वहीं ऐसा ही एक मामला होशियारपुर रोड पर स्थित पैट्रोल पंप के सामने प्रिंस सेनेटरी होम की दुकान से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े 6 नाकाबपोश लुटेरे तेजधार हथियार के साथ दुकान में घुस गए। गनीमत यह रही हैकि इस घटना के दौरान दुकान मालिक सहित कोई भी दुकान में नहीं था। लेकिन घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

    दुकान में एक कर्मी ही मौजूद होने के चलते हमलावार बिना कोई वारदात को अंजाम दिए वहां से चले गए। हालांकि इस घटना से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि नकाबपोश युवक लूट की मंशा से दुकान के अंदर दाखिल हुए थे या उनकी कोई पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते वह दुकानदार को ढूंढने के लिए आए थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रिंस सेनेटरी होम के मलिक प्रिंस शर्मा ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। हालांकि दुकान मालिक का आरोप है कि 6 युवक लूट की नीयत से दुकान में हथियारों से लैस होकर घुस गए। जिसमें से एक का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। हालांकि बाकी युवकों ने मुंह ढके हुए थे।

    उस समय दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी मौजूद था, जिसे देख हमलावर फोन कान पर लगाकर दुकान से वापिस चले गए। दुकान पर काम करने वाले युवक ने फोन करके उसे मामले की सूचना दी। जिसके बाद दुकान मालिक ने घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने गुरमुख सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी यह साफ नहीं हुआ कि नकाबपोश की दुकान में किस मंशा से घुसे थे।

  • Punjab: 24 वर्षीय युवक की नशे के कारण हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab: 24 वर्षीय युवक की नशे के कारण हुई मौत, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के कई तरह के प्रयास किए जा रहै हैं, लेकिन इसके बावजूद आए दिन नशे के कारण पंजाब के नोजवानों की मौत के कई मामले सामने आ रहे है। ताज़ा मामला तरनतारन के हलका पट्टी के गांव जो़ड़ा से सामने आया है, जहां एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई जिसका कारण नशे की ओवरडोज़ बताया जा रहा है।

    गांव के लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि यहां नशा सरेआम बिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब में नशा खत्म करने के दावे तो कर रही है, लेकिन गराउंड लेवल पर कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि हमारी प्रशासन से यह निवेदन है कि वह नशे के खिलाफ गराउंड लेवल पर काम करे ओर सरेआम बिकने वाला नशा बंद करवाए।

    वहीं पुलिस अधिकारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में जांच कर रहे हैं ओर इस मामले में जो कोई भी अपराधी पाया गया उसे कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी।

  • बकरियां चराने गए दो भाई बरसाती नाले में बहे, मौत

    बकरियां चराने गए दो भाई बरसाती नाले में बहे, मौत

    जयपुरः बरसाती नाले में बह जाने से दो भाइयों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार दोनों भाई दोस्तों के साथ बकिरयां चराने गए थे। मामला राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र का है। दो नाबालिग चचेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार मावली थाना क्षेत्र के खेमपुर में कक्षा छह में अध्यनरत सुरेश एवं कक्षा सात में पढ़ रहे मुकेश गमेती अपने दो अन्य साथियों के साथ बकरियां चराने गए थे।

    सड़क के पास ही सभी साथी नहाने के लिए एक बरसाती नाले में उतरे गए, इस दौरान जहां दो दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने गए। मौक पर दोस्तों में से दो बच्चों ने इसकी सूचना लोगों को दी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बच्चों को नाले से बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमाटर्म के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab : टैक्टर और छोटे हाथी में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab : टैक्टर और छोटे हाथी में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में सड़क हादसों के मामले आए दिन सामने आते रहते है। सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जिला के बाघापुराना और निहाल सिंह वाला रोड पर ट्रैक्टर और छोटे हाथी की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस टक्कर में 2 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। घायलों की पहचान हरजीत सिंह और विनोद राय के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि दोनों घायलों को एंबुलेंस से यहां लाया गया। उन्होंने बताया कि हरजीत सिंह को गंभीर चोटें आई है और परिवार वाले उसको अपनी मर्जी से प्राइवेट अस्पताल लेकर गए है।