Blog

  • Punjab: ये काम करने पर Police कर्मियों पर होगी कार्रवाई, लैटर हुआ वायरल

    Punjab: ये काम करने पर Police कर्मियों पर होगी कार्रवाई, लैटर हुआ वायरल

    अमृतसरः जिले में सोशल मीडिया पर पुलिस कमिश्नर द्वारा एक पत्र काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। पत्र में कहा गया कि अगर पुलिस कर्मी फोन पर रील देखते पकड़े गए तो उनके खिलाफ पुलिस आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए कार्रवाई करेंगा। पत्र में कहा गया है कि फोन के इस्तेमाल के दौरान उनका ध्यान डयूटी पर बिल्कुल नहीं होता है। जबकि वह आराम के साथ कुर्सी पर बैठकर, गाड़ियों में बैठकर और ड्यूटी वाले स्थान पर स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया या अन्य चैट आदि में व्यस्थ रहते है।

    जिसके चलते पब्लिक की सुरक्षा की ड्यूटी करना तो एक जगह बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए खतरे से खाली नहीं होता। जिसके तहत हिदायत दी जाती है कि भविष्य में अगर कोई कर्मचारी अपने किसी भी तरह की ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन की स्क्रीन पर कुछ देखता या व्यस्थ दिखाई देता है  तो उसकी बनती सरकारी ड्यूटी को नजरअंदाज और कोताही समझा जाएगा और उसके विरुद्ध कार्रवाई करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि अगर जरूरी हो तो कर्मी फोन सुनें या करने तक ही सीमित रहे। लेकिन ड्यूटी वाली जगह पर चौकस रहकर कर्मियों द्वारा अपनी ड्यूटी को निभाया जाए।

  • दर्दनाक हादसाः मकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत

    दर्दनाक हादसाः मकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के प्रेम नगर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना आधी रात में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेम नगर के एक मकान में बीती रात करीब 3:30 बजे आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस ओर फायर डिपार्टमेंट को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया ओर इसमें फंसे 4 लोगों को मकान से बाहर निकाला, जिन्हें तुरंत पास ही के हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पहले आग इनवर्टर में लगी थी इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। 

  • बाल कैदी का बाथरूम में लटकता मिला शव, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

    बाल कैदी का बाथरूम में लटकता मिला शव, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

    गयाः गया के बाल सुधार गृह में जानलेवा हमले के मामले में बंद 17 वर्षीय किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार (24 जून) शाम की है, हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। 

    गया के सीआरपीएफ कैंप स्थित बाल सुधार गृह में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। बाल कैदी की पहचान अमित राज उर्फ टकला पासवान के रूप में की गई है। वह डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले के रहने वाले राजेश पासवान का पुत्र था। बाल कैदी अमित राज जानलेवा हमले के मामले में बाल गृह में बीते 20 फरवरी से बंद था।

    इस घटना के बाद बाल सुधार गृह के प्रशासन ने बाल कैदी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। हालांकि अस्पताल प्रशासन के समझाने के बाद परिजन शांत हो गए।

  • T-20 World Cup में इतिहास रचकर सेमीफाइनल में पहुंचा Afghanistan, Australia हुआ बाहर

    T-20 World Cup में इतिहास रचकर सेमीफाइनल में पहुंचा Afghanistan, Australia हुआ बाहर

    किंग्सटन: अफगानिस्तान टीम ने इतिहास रच दिया। उसने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम से 8 विकेट से हराते हुए टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में एंट्री मार ली, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सफर पर आखिरी कील ठोकी। मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को पांच विकेट पर 115 रन पर रोक दिया था। लक्ष्य छोटा था, लेकिन लगातार बारिश के बीच राशिद खान की करिश्माई कप्तानी के बाद अफगानिस्तानी पठानों ने कमाल कर दिया। सेमीफाइनल में पहुंचन का मौका अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया तीनों के पास था, लेकिन यह सबकुछ इस मैच पर निर्भर करता था।

    बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि कंगारू एक रात पहले ही भारत से हार गए थे। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश की एक छोटी जीत की जरूरत थी, जबकि अफगानिस्तान को सिर्फ जीत या मैच रद्द होने की जरूरत थी। मैच तो रद्द नहीं हुआ, लेकिन उसने करिश्माई प्रदर्शन से कमाल कर दिया। अब अफगानिस्तान की भिड़ंत 27 जून को साउथ अफ्रीका पहले सेमीफाइनल में होगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से निर्धारित हो गई है। यह मुकाबला भी 27 जून को ही खेला जाएगा।

    इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने धीमी लेकिन सधी शुरुआत दी। दोनों ने 10.4 ओवरों में 59 रन की साझेदारी की। यहां जादरान को रिशाद हुसैन ने आउट किया, जिन्होंने 29 गेंदों में 18 रन की पारी खेली। हालांकि, इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

  • आतिशी की बिगड़ी तबीयत, Hospital के ICU वार्ड में भर्ती

    आतिशी की बिगड़ी तबीयत, Hospital के ICU वार्ड में भर्ती

    नई दिल्लीः दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत सोमवार देर रात बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौजूदा वक्त में आतिशी को LNJP हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड भर्ती किया गया है। आतिशी, अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से पानी सत्याग्रह अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। आम आदमी पार्टी ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को गिरकर 43 पर आ गया और सुबह 3 बजे तक गिरकर 36 पर पहुंच गया। इस चिंताजनक गिरावट के बाद, एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्काल चिकित्सा हस्तक्षेप की सलाह दी और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें चिकित्साकर्मी आतिशी को एंबुलेंस में ले जाते नजर आ रहे हैं।

    एलएनजेपी हॉस्पिटल के डॉक्टर सुरेश ने आतिशी के स्वास्थ्य पर बयान देते हुए कहा कि यूरीन में कीटोन आया है, इसलिए उन्हें ICU में रखा गया है। हमने कल भी उनको कहा था कि अस्पताल में भर्ती हो जाइए लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। सुगर लेवल भी कम है। सारे ब्लड टेस्ट किए गए, जो नॉर्मल आए हैं, अभी वो ठीक हैं। वीडियो के साथ AAP ने लिखा, ‘जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी। उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।’

    बताया जा रहा है कि उनका blood sugar level आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। आप की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी LNJP के डॉक्टर्स ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने भर्ती होने से इनकार कर दिया था।बता दें कि आतिशी पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वह मांग कर रही हैं कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े। इस लंबे उपवास का उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा है जिससे सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई।

    इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने आतिशी के चेक-अप के बाद मंच से घोषणा की थी कि उन्हें मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के साथ अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है। क्योंकि उनका वजन 2.2 किलोग्राम कम हो गया है। उनका वजन 63.6 किलोग्राम है और उनका बीपी भी लो है। बता दें कि आतिशी पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वह मांग कर रही हैं कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े। इस लंबे उपवास का उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा है। जिससे सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने आतिशी के चेक-अप के बाद मंच से घोषणा की थी कि उन्हें मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के साथ अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है क्योंकि उनका वजन 2.2 किलोग्राम कम हो गया है। उनका वजन 63.6 किलोग्राम है और उनका बीपी भी लो है।

    आतिशी ने कहा, ‘मेरा बीपी और शुगर लेवल गिर रहा है और मेरा वजन कम हो गया है। केटोन का लेवल भी बहुत अधिक है जो लंबे समय में हानिकारक प्रभाव डाल सकता है।’ इन चेतावनियों के बावजूद उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार करते हुए कहा, ‘चाहें मेरे शरीर को कितना भी कष्ट हो, मैं तब तक अनशन जारी रखूंगी जब तक हरियाणा पानी नहीं छोड़ देता।’ उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के हिस्से का 100 एमजीडी या 46 करोड़ लीटर से अधिक पानी रोक दिया है। दिल्ली पानी की कमी से जूझ रही है. आतिशी ने भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार पर प्रति दिन 100 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी जारी नहीं करने का आरोप लगाया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

  • पंजाबः अज्ञात युवक ने दुकान में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    पंजाबः अज्ञात युवक ने दुकान में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    बटालाः शहर के खजूरी गेट इलाके में एक दुकान पर 3 अज्ञात युवक द्वारा सामान खरीदने के बहाने दुकान के अंदर दाखिल होकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक नए जूते खरीदने के बहाने आए और नए जूते पैरों में डालकर दुकानदार से करीब 15 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। 

    दुकान के मालिक विक्की शर्मा ने बताया कि शाम करीब चार बजे तीन युवक हाथों में चाकू लेकर दुकान पर आये और नए जूते खरीदने की मांग करने लगे और बाहर रखे जूतों को देखने लगे और देखते-देखते दो युवक पहले बाहर खड़े हो गए और एक युवक अपने पैरों के पास एक जोड़ी जूते चेक कर रहा था और बात करते-करते वे करीब 15 हजार रुपए की नकदी और एक नया जोड़ी जूते लेकर फरार हो गए। यह युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आये थे और दिनदहाड़े इनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया।

  • Punjab: खून से लथपथ हालत में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    Punjab: खून से लथपथ हालत में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : सतलुज नदी पर बने तटबंध के ऊपर से रहस्यमय परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। गांव कुंडे के किनारे मोटरसाइकिल के पास युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।

     वहीं पुलिस को शव के पास एक हथियार भी बरामद हुआ है। मोटरसाइकिल के टायर पर भी खून के निशान भी मिले है और शव भी खून से लथपथ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस जांच की बात कह रही है। पुलिस ने मोटरसाइकिल और शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

     हालांकि गोलियों का मैगज़ीन बरामद होने की बात पर पुलिस उलझ गई और जांच का हवाला देकर पल्ला झाड़ती नजर आई। गौरतलब है कि कल इसी इलाके में दो गैंगों के बीच फायरिंग हुई थी। जिसमें एक युवक को गोली भी लगी थी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • Jalandhar: Cyber ​​Cafe में तेजधार हथियार दिखा लुटेरे ने दिया वारदात को अंजाम 

    Jalandhar: Cyber ​​Cafe में तेजधार हथियार दिखा लुटेरे ने दिया वारदात को अंजाम 

    जालंधर, ENS: बस्ती गुजां के भीड़-भाड़ वाले बाजार में दिन दहाड़े सोमवार शाम को साइबर कैफे में दातर दिखा कर लुटेरा फोन लूट कर फरार हो गया। लूट की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। पीड़ित हीरा लाल ने बताया कि उसका बस्ती गुजां में साइबर कैफे है। वह शाम को किसी काम से गया हुआ था। दुकान पर काम करने वाला लड़का बैठा हुआ था। इसी बीच एक युवक ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आया और वह दुकान मालिक से फोन पर बात करवाने को कहने लगा। इतने में उसने दातर निकाल कर धमकाना शुरू कर दिया और कैश निकालने को कहा।

    दुकान पर काम करने वाले लड़के ने कहा कि उसके पास कोई कैश नहीं है तो वह उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल लूट कर फरार हो गया। दुकान पर काम करने वाले अमृतपाल ने चिल्लाकर लुटेरे का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह काफी दूर जा चुका था। उसने लूट की घटना की जानकारी अपने मालिक को दे दी। मालिक हीरा लाल ने लूट की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। आरोपी की तलाश जारी है। जिक्रयोग है कि शहर में दिन दिहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोर फरार हो जाते हैं। बाद में कई आरोपियों का सुराग तक नहीं मिलता है। हालांकि, पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है। मगर फिर भी आरोपियों को पकड़ना असंभव हो जाता है।

  • Punjab: MIG Flat में दो पक्षों में हुई झड़प, गाड़ी के तोड़े शीशे, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: MIG Flat में दो पक्षों में हुई झड़प, गाड़ी के तोड़े शीशे, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल चौंक के पास दशमेश नगर एमआईजी फ्लैट में दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। हरविंदर सिंह ने बताया कि वह सीपी ऑफिस में शिकायत देने के लिए आया है। हरविंदर सिंह का आरोप है कि वह फ्लैट में किराया लेने गया था। इस दौरान कुछ हमलावारों ने उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी पगड़ी पर भी हाथ डाला गया और ईंट पत्थर से हमला किया गया। पीड़ित ने कहा कि उसकी गाड़ी से सामान भी ले गए। हरविंदर का आरोप है कि उक्त व्यक्ति नशे का कारोबार करते है। इलाके के लोग उक्त हमलावारों से परेशान है।

    हरविंदर का आरोप है कि कुछ दिन पहले लड़की की जाली आईडी बनाकर उनके साथ मारपीट भी की थी। हरविंदर ने कहा कि घटना स्थल पर पुलिस को बुलाया, लेकिन उक्त हमलवारों ने पुलिस के सामने उनके साथ हाथापाई की। इस दौरान थाने में उन पर ही पर्चा दर्ज कर दिया गया। हरविंदर ने कहाकि घटना की सारी वीडियो उनके पास है। उसने सीपी दफ्तर में आकर पुलिस कमिश्नर चहल से इस मामले को लेकर बात की है। पीड़ित ने कहा कि उक्त हमलावार उसे धमकी दे रहे है कि अगर फ्लैट में आया तो गोली मार देंगे और फ्लैट तोड़ देंगे। पीड़ित ने कहाकि उसे जानी और माली नुकसान हो सकता है। जिसके तहत उसे सुरक्षा मुहैय्या करवाई जाए और उस पर दर्ज हुआ पर्चा रद्द किया जाए।

    वहीं इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष पवन का कहना है कि हरविंदर के वहां पर 4 से 5 फ्लैट है। आरोप है कि 10 से 15 दिन पहले हरविंदर  ने उनकी गाड़ी के बिना किसी बात के शीशे तोड़ दिए। जब मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि हरविंदर उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ रहा है। इस दौरान वह वहां पर उससे बात करने गए तो हरविंदर ने उसे कहा कि उसने गाड़ी उनके घर के आगे पार्क की है, ऐसे वह कहां पर गाड़ी पार्क करें। जिसको लेकर उसने उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पवन का आरोप है कि इस दौरान हरविंदर ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद मोहल्ले में उसके साथ अन्य व्यक्तियों के साथ भी उनकी हाथापाई हो गई। पवन का आरोप है कि उसकी गाड़ी तोड़ने की उनके पास वीडियो नहीं है, लेकिन मोहल्ला निवासी इस मामले में उसके साथ है और उन्होंने देखा है कि हरविंदर ने गाड़ी के शीशे तोड़े है।

    पवन ने कहा कि हालांकि जब उसने हरविंदर की गाड़ी पर हमला किया उसकी वीडियो भले ही हरविंदर के पास है। पवन का आरोप है कि हरविंदर मोहल्ले में बदमाशी फैला रहा है और माहौल खराब कर रहा है। पवन का आरोप है कि 3 दिन पहले 20 से 25 हमलावार नंगी किरपाणे लेकर आ गए थे, जिसको लेकर पुलिस घटना स्थल का जायजा लेकर गई है और उसी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पवन का आरोप है कि 6 माह पहले कालोनी में पार्किंग को लेकर विवाद किया था। जिसकी शिकायत थाने दी गई थी। आरोप है कि हरविंदर ने एक फ्लैट में उसने महिला को रखा हुआ है, जिसे निवस्त्र करके हरविंदर ने सभी के सामने उसकी पिटाई की थी।

    इस मामले में उक्त महिला ने हरविंदर के खिलाफ थाने शिकायत दी थी। जिसके बाद समझौता यह हुआ कि वह फ्लैट में सिर्फ किराया लेने के लिए आएगा और कोई हंगामा नहीं करेंगा। पुलिस ने हरविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हरविंदर द्वारा नश बेचने के आरोपो पर पवन ने कहाकि पुलिस जब चाहे उनके घर पर रेड कर सकती है, अगर वह नशे का कारोबार करता है तो मोहल्ला निवासी से भी इस मामले को लेकर कोई भी पूछताछ कर सकता है। पवन का कहना है हरविंदर द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।

  • Punjab: जिस्मफरोशी के ठिकानों पर MLA की रेड, मची भगदड़, देखें वीडियो

    Punjab: जिस्मफरोशी के ठिकानों पर MLA की रेड, मची भगदड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः  शहर के मोती नगर इलाके में एम.एल.ए. ने जिस्मफिरोशी के टिकाणो पर रेड की। बताया जा रहा है कि यहां काफी समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, जिससे इलाके में रहने वाले सभी लोग परेशान थे, इसकी शिकायत विधायक छीना से की गई। विधायक ने मौके पर पहुंचकर जिस्मफिरोशी के टिकाणों पर छापेमारी की और देह व्यापार कर रहे लड़के-लड़कियों को पुलिस के हवाले कर दिया और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक छीना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस इलाके में पांच अहाते हैं जहां देह व्यापार का धंधा चल रहा है। 

    विधायक ने कहा कि छापेमारी करने के लिए थानेदार के साथ एक कर्मचारी भी आया था लेकिन लोगों ने कहा कि यह कर्मचारी कभी-कभी सिविल ड्रेस में आता है और पैसे वसूल कर ले जाता है। विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में इस तरह के गलत काम नहीं होने दिये जायेंगे ।

    इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि इस इलाके में लंबे समय से यह कारोबार चल रहा है और हम लोग काफी परेशान हैं, हमने इसकी शिकायत विधायक छीना से की, जिसके बाद आज कार्रवाई की गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि हमने कई बार यहां छापेमारी की है लेकिन हमें कुछ नहीं मिला, अगर दोबारा इस इलाके में इस तरह का काम होता है तो हमारी ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।