Blog

  • बड़ी लापरवाहीः पहली कक्षा के छात्र को क्लास में बंद कर घर चले गए टीचर, रोता रहा बच्चा, देखें वीडियो

    बड़ी लापरवाहीः पहली कक्षा के छात्र को क्लास में बंद कर घर चले गए टीचर, रोता रहा बच्चा, देखें वीडियो

    उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां स्कूल में छुट्टी के बाद विद्यालय के सभी टीचर ताला लगाकर अपने अपने घर चले गए लेकिन पहली कक्षा में पढ़ने वाला छात्र विद्यालय के अंदर ही रह गया। बच्चे को रोता देख ग्रामीणों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने टीचर को फोन किया तब एक टीचर विद्यालय पहुंचा और ताला खोलकर छात्र को बाहर निकाला, इस दौरान पूरे एक से डेढ़ घंटे छात्र कमरे में बंद रहा।

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए संगीता सिंह ने संज्ञान लिया और विद्यालय के प्राचार्य पर कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, भुलभुलैया खेड़ा गांव में एक के सरकारी स्कूल संचालित है। यहां पर बच्चों को पढ़ाने के लिए 7 शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। इसके साथ ही स्कूल में शिक्षामित्र और रसोईया भी है तैनात हैं। इस स्कूल में राधेश्याम का बेटा आदर्श कक्षा 1 का छात्र है और उसकी बड़ी बहन भी यहां पढ़ती है। रोज की तरह यह विद्यालय सोमवार को भी अपने समय पर खुला और बंद हो गया।

    सभी टीचर अपने-अपने घर चले गए लेकिन इस बीच एक छात्र विद्यालय में ही छूट गया है। क्लास रूम के दरवाजे का ताला बंद होने के चलते छात्र परेशान हो गया और स्कूल की खिड़की पर खड़े होकर रोने लगा। बच्चे की रोने की आवाज पास में खेल रहे बच्चों ने भी सुनी। तब जाकर ग्रामीणों को जानकारी हुई और उन्होंने बच्चे को शांत कराया और स्कूल के टीचर को फोन किया।

    ग्रामीणों की सूचना पर टीचर स्कूल पहुंचे और कमरे का ताला खोलकर बच्चे को बाहर निकाला। वहीं इस मामले को लेकर बीएसए उन्नाव संगीता सिंह ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में आया है और इस मामले में रिपोर्ट मंगवाई है और स्कूल के प्रधानाचार्य को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। बीएसए ने बताया कि इस विद्यालय में 7 टीचर तैनात हैं। इसके अलावा एक शिक्षामित्र और रसोईयां की भी तैनाती है। भारी भरकम स्टाफ है।

  • Punjab: नगर निगम की लापरवाही आई सामने, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    Punjab: नगर निगम की लापरवाही आई सामने, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    मोहाली: जिले के नया गांव में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इलाके में बंद हुई निकासी को खोलने के लिए पिछले 4 दिनों से 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। वहीं इस गड्ढे की चपेट में स्कूटर सवार महिला और साइकिल सवार छात्र आ गए। घटना की दिल दहलाने वाली सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कैसे पानी के भरे गड्ढे में एक्टिवा सवार महिला और साईकिल सवार छात्र गिर गए। स्थानीय निवासियों ने काफी मशक्कत से दोनों को बाहर निकाला। लोगों का आरोप है कि पूरे नयागांव कस्बे में कई जगह ऐसे गड्ढे आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वह जगह भी नगर परिषद से चंद कदम की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि छात्र जब स्कूल जा रहा था तो गड्ढा पानी भरा होने के कारण उसे पता नहीं चल पाया। जिसके चलते वह साइकिल समेत गड्ढे में गिर गया। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला। वहीं उसकी हालत देखकर उसकी मां बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह अपने बेटे के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंची। वहीं दूसरे मामले में एक महिला अपनी एक्टिवा पर काम पर जा रही थी। पानी भरा होने के कारण वह भी गड्ढ़ा नहीं देख सकी। एक्टिवा के साथ वह भी गड्ढे में गिर गई। राहगीरों ने बताया कि यह गड्ढा करीब 10 फीट गहरा है। अगर लोग वहां नहीं होते तो वह पानी में डूब सकती थी और उसकी जान को भी खतरा पहुंच सकता था।
  • पेड़ से ऐसा लगाव की नहीं रुक रहे परिवार के आंसू, जानें

    पेड़ से ऐसा लगाव की नहीं रुक रहे परिवार के आंसू, जानें

    अलीगढ़ः जिले की नई बस्ती में एक अलग मामला सामने आया है, जिसमें एक पेड़ के गिर जाने से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही वह गुहार लगा रही थी कि पेड़ को दोबारा खड़ा किया जाए। महिला ने बताया कि उसके घर के बाहर लगा सदियों पुराना पेड़ उसके सामने ही गिर पड़ा। जैसे ही पेड़ गिरा पूरा परिवार जोर-जोर से रोने लगा। पड़ोस में रहने वाले लोग समझे कि शायद परिवार में कोई अनहोनी हो गई है, परंतु मामला कुछ और ही था।

    बताया जाता है कि उनके घर के बाहर लगा सदियों पुराना पीपल का पेड़ तेज बारिश के कारण जमीन पर आ गिरा। रज़िया ने कहा कि मेरा बचपन का साथी और मुझे छाया देने वाला पेड़ आज इस दुनिया में नहीं रहा, लगता है कि जैसे कोई परिवार का सदस्य का देहांत हो गया हो। पीपल के पेड़ को गिरे हुए दो दिन हो चुके हैं, मगर रज़िया बेग़म के आंसू रूकने के नाम नहीं ले रहे हैं। रज़िया ने बताया कि यह पेड़ मेरे बचपन का साथी था। इस पेड़ पर वह बचपन में झूला डालकर झूला करती थी। आज इस पेड़ के गिर जाने बहुत दुख हुआ है।

  • Punjab : नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

    Punjab : नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

    खन्ना : जिले के माछीवाड़ा साहिब इलाके में पुलिस को सरहिंद नहर के गढ़ी पुल पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

    एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसे किसी जानवर ने खाया हुआ था। इस व्यक्ति के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला।

     जिससे उसकी पहचान हो सके। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मृतक के शव को 72 घंटे के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है। जिससे उसकी पहचान हो सके।

  • Punjab: Labour ठेकेदार पर लगे सरेआम गुंडागर्दी के आरोप, देखें CCTV

    Punjab: Labour ठेकेदार पर लगे सरेआम गुंडागर्दी के आरोप, देखें CCTV

    फिरोजपुरः ज़िले के भारत नगर के पास एक लेबर ठेकेदार द्वारा सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। लेबर ठेकेदार पर अपने साथी के साथ मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट करने और दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार को टाइल लगाने का काम दिया गया था, लेकिन उसने काम पूरा नहीं किया, जिसके बाद ठेकेदार को फोन पर काम पूरा करने के लिए कहा , लेकिन काम करने के बजाय, ठेकेदार अपने साथी गुंडों को लाया और दुकान में घुसकर ईंटों से मारकर उसका सामान तोड़ दिया और दुकान गेट के बाहर लगे शीशे भी तोड़ दिया ।

    फिरोज़पुर ज़िले के व्यपार मंडल ने इस घटना की आलोचना की है। व्यापार मंडल का कहना है कि शहर में आए दिन गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं और लोगों में कानून का कोई डर नहीं है, जिसका खामियाजा उन्हैं भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो सभी व्यापारियों को एकजुट होकर आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी टैक्स देता है और उसकी सुरक्षा की जिंमेवारी सरकार की है।अगर उन्हैं सुरक्षा नहीं मिलेगी तो उनका जीना मुश्किल हो जायेगा। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने की बात कर रही है लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है।

  • Jalandhar: Creta गाड़ी में करोड़ों रुपए की हवाला राशि मामले में आया नया मोड़, लग्जरी बस कंपनी को नोटिस जारी

    Jalandhar: Creta गाड़ी में करोड़ों रुपए की हवाला राशि मामले में आया नया मोड़, लग्जरी बस कंपनी को नोटिस जारी

    जालंधर, ENS: बशीरपुरा में कुछ दिन पहले क्रेटा गाड़ी में 2.93 करोड़ 5800 रुपए भारतीय करंसी और 3100 यू.एस. डॉलर की हवाला राशि के साथ पुलिस ने आरोपी पुनीत सूद उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में थाना नई बारादरी की पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। इस हवाला राशि को लेकर नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में लग्जरी बस कंपनी को नोटिस जारी किया है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस 10 मनी एक्सचेंजर मालिकों को भी जांच में शामिल कर सकती है।

    फिलहाल पुलिस ने किसी मनी एक्सचेंजर को नामजद नहीं किया है। गौर हो कि इस मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी ने माना था कि वह हवाला राशि से जुड़ा है और यह राशि दिल्ली से लाया था। इससे पहले भी पुनीत 10 करोड़ रुपए की हवाला राशि के साथ पकड़ा गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पता चला है कि जब भी दिल्ली से हवाला राशि आनी होती थी तो उसे एक ही कंपनी की लग्जरी बस के माध्यम से ही भेजा जाता था। वह बसें दिल्ली से अमृतसर वाली रूट की होती थी।

    पुलिस को शक है कि बस कंपनी और उसके ड्राइवर व कंडक्टर भी हवाला नेटवर्क के साथ जुड़े हुए हैं। जिसके चलते पुलिस ने लग्जरी बस कंपनी को नोटिस जारी किया है। सूत्रों की मानें तो ये लोग बस ड्राइवर और कंडक्टर पर भी विश्वास नहीं रखते थे जिसके चलते बिना उन लोगों को बताए दिल्ली से ही सवारी बनाकर वह खुद का भरोसे वाला बंदा बस में चढ़ा देते थे जो कंडक्टर और ड्राइवर पर नजर रखता था। जैसे ही पुनीत को हवाला राशि मिलती थी तो वह जालंधर ही उतर जाता था और फिर अगले दिन दिल्ली लौट जाता था।

  • नहाने गए 3 नाबालिकों की डूबने से हुई मौत

    नहाने गए 3 नाबालिकों की डूबने से हुई मौत

    बैरसिया : देर शाम पंचायत के तालाब में तीन नाबालिक लड़कों की डूबने से मौत हो गई। तीनों की पहचान नीलेश, राज अहिरवार और एहतेशाम के तौर पर हुई है। नीलेश8वीं, राज अहिरवार चौथी और एहतेशाम 5वीं में पढ़ता था। तीनों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं। तीनों की उम्र 14 से 15 वर्ष है। एक  का शव रात में ही निकाल लिया गया था। 2 के शव आज सुबह निकाले गए। 2 नबालिकों नीलेश(13) और एहतेशाम(14) के शव सुबह निकाले गए।

    पोस्टमॉर्टम बैरसिया के ही शासकीय अस्पताल में होगा। बैरसिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते के मुताबिक ललरिया निवासी राज अहिरवार, नीलेश अहिरवार और एहतेशाम सोमवार की शाम करीब पांच-छह बजे घर से निकले थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया। लोगों ने बताया कि बालकों को परवलिया रोड की तरफ जाते देखा है।

    परिजन बच्चों को तलाशते हुए ललरिया से करीब डेढ़ किमी बाहर निकले तो उन्हें रात करीब 9 बजे तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल मिलीं। उन्होंने टार्च की लाइट से देखा तो तालाब में एक बालक का शव ऊपर आ गया था। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तालाब से राज अहिरवार का शव बाहर निकाला है। पूरी रात रेस्क्यू चलता रहा। उनका पोस्टमार्टम बैरसिया में ही करवाया जाएगा। तीनों ही बच्चों के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

  • मुंबई पुलिस ने दाऊद को किया गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने दाऊद को किया गिरफ्तार

    मुंबईः पिछले हफ्ते हुई 20 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी दाऊद शेख को काबू कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक के गुलबर्गा से हिरासत में लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पिछले हफ्ते नवी मुंबई में उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक 20 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या शुक्रवार को दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच की गई थी, जब उसने अपने नवी मुंबई कार्यालय से आधे दिन की छुट्टी ली थी.

    इस बीच पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने हत्या की शिकार महिला के परिवार से मुलाकात की और “लव जिहाद” के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की थी। इस मुद्दे पर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, वह स्थानीय विधायक महेश बाल्दी के साथ पीड़ित परिवार से मिले और उनसे हमलावरों को पकड़ने के लिए तुरंत कार्रवाई का वादा किया।

  • कुएं से मिली युवक की लाश, क्रेन की मदद से बाहर निकाली

    कुएं से मिली युवक की लाश, क्रेन की मदद से बाहर निकाली

    रेवाड़ीः 50 फीट गहरे कुएं से पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की है। शव की पहचान न होने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। शव काफी गल चुका है जिससे पहचान होना मुश्किल है। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले शख्स की उम्र करीब 45 साल हैं। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।

    जानकारी अनुसार दोपहर बाद सूचना मिली थी कि वाल्मीकि बस्ती के पास बणी में एक कुएं में युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना देने वाले ने बताया कि जब वह कुएं के पास से गुजरने लगे तो बदबू आ रही थी। उसने कुएं में देखा तो एक शव पड़ा हुआ था।

    बावल थाना पुलिस ने मौके पर क्रेन की सहायता से शव को बाहर निकाला। लेकिन मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हुई। मृतक युवक ने एक पजामा पहना हुआ है। पुलिस ने बताया कि शव को बावल के नागरिक अस्पताल शवगृह में रखवा दिया है।

  • टैंकर ने Bike को मारी टक्कर, 2 की मौत

    टैंकर ने Bike को मारी टक्कर, 2 की मौत

    जयपुर :  आगरा से ग्वालियर की ओर जाते एक टैंकर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। यह घटना सागरपाड़ा चेक पोस्ट के पास हुई है। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगदीश (22) पुत्र हुकुम सिंह कोली और नहनो (22) पुत्र नत्थी कोली के तौर पर हुई है।

    बाइक को टक्कर मारने के बाद टैंकर सड़क किनारे कॉलोनी के एक मकान में जा घुसा। घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। लोगों परिवहन विभाग की अस्थाई चेक पोस्ट में आग लगाने के साथ तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों ने जाम लगा दिया है। वहीं मौके पर तनावपूर्ण हालात के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।