Blog

  • 602 करोड़ रुपए की ड्रग्स सहित 14 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात तट पर पाकिस्तानी नौका से 600 करोड़ रुपये मूल्य का 86 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त करके 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी। बल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने संयुक्त रूप से रात के समय अरब सागर में अभियान चलाया था।

    जानकारी के अनुसार पिछले 3 वर्ष में तटरक्षक बल और एटीएस का यह 11वां सफल संयुक्त अभियान था। जिसका उद्देश्य दोनों एजेंसियों के बीच तालमेल को रेखांकित करना था। गुजरात पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि नौका से हेरोइन जब्त की गई है।

    “भारतीय तटरक्षक बल ने 28 अप्रैल को खुफिया जानकारी के आधार पर सागर में अभियान चलाया था। पाकिस्तानी नाव से 600 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 86 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े जाने के बाद नौका में सवार 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • पंजाबः गैस सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, घर की दीवारों और लैंटर में आयी दरारें, सामान जलकर हुआ राख

    डेराबस्सीः नगर परिषद क्षेत्र के गुलाबगढ़ गांव में गैस सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। घर के मालिक ने बताया कि सिलेंडर फटने से उनके घर का सारा सामान जल कर राख हो गया और घर की दीवारों छत में भी दरारें आ गईं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल सोढ़ी पुत्र सतपाल सोढ़ी निवासी मकान नंबर 1345 सेक्टर 11 गुलाबगढ़ डेराबस्सी ने बताया कि वह रात को अपने निजी काम से बाजार गया था। रात करीब 8 बजे जब वह घर लौटे तो उनके घर में रखा 4-5 किलो का गैस सिलेंडर फट गया।

    जिससे पूरे घर में भयानक आग फैल गई और जोरदार धमाका हुआ। उन्होंने समय रहते अपने परिवार के सदस्यों को घर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि उनके घर में रखे सारे कपड़े, फर्नीचर समेत सारी नकदी जलकर राख हो गयी। उन्होंने बताया कि गली संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी उनके घर तक नहीं पहुंच सकी।

    जिसके बाद उसने अपने पड़ोसियों की मदद से बाल्टियों से आग पर पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद उनके घर की दीवारों और छत में दरारें आ गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें अनुमानित 4-5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच कोई जनहानि होने से बच गई, अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

  • पंजाबः नहर में गिरी कार,  रेस्क्यू ऑपरेशन से व्यक्ति का श+व बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः दोराहा में सरहिंद नहर में रविवार रात कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। सूचना पाकर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा और पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते रात को कार का कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार बरामद हुई। नहर से एक व्यक्ति का शव मिला है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 50 साल के आसपास है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

    आसपास के लोगों के अनुसार, कार राजवंत अस्पताल से नहर वाली सड़क की तरफ जा रही थी। आगे पुल पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। ड्राइवर को रास्ता बंद होने के बारे में पता नहीं चला। देखते ही देखते कार नहर में गिर गई और पानी के बहाव के साथ आगे निकल गई। दोराहा थाना के एसएचओ रोहित कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वे अपनी टीम के साथ रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। क्रेन और गोताखोरों की मदद से कार को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन रात होने की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह दोबारा कार को ढूंढने का ऑपरेशन शुरू किया तो एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

  • पंजाबः सब्ज़ी मंडी में पार्किंग के नाम पर हो रही ठगी , देखें वीडियो 

    लुधियानाः लुधियाना की सब्जी मंडी अक्सर विवादों का विषय बनी रहती है, फिर चाहें वह अवैध वसूली का मामला हो या दुकानें जबरदस्ती चल रही दुकानों का । ताज़ा मामला लुधियाना की सब्ज़ी मंडी में  पार्किंग के नाम पर होने वाली अवैध वसूली का है। इस सब्जी मंडी से पूरे पंजाब में सब्जियों की सप्लाई की जाती है, जिसके कारण इस सब्जी मंडी में ट्रैफिक सबसे ज्यादा देखने को मिलता है और इस ट्रैफिक से एक बड़ा मुनाफा सरकार को पार्किंग का ठेका देकर भी दिया जाता है, लेकिन सरकार दे द्वारा भी पार्किंग के लिए एक रकम तय की गई है, जिसमें लोग आसानी से पार्किंग देकर बाजार में आ सकते हैं, लेकिन पार्किंग ठेकेदार लोगों से पार्किंग के नाम पर ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं।

    उदाहरण के लिए, सब्जी बाजार में साइकिल और दोपहिया वाहनों के लिए कोई पार्किंग नहीं है, लेकिन पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा लोगों से जबरन वसूली की जा रही है ओर तीन पहिया वाहनों के लिए पार्किंग दर 15 रुपये प्रति सरकारी रेट हैं, लेकिन इनके द्वारा तिपहिया वाहनों 50 से 60 रुपये तक की वसूली की जा रही है। आसान  शब्दों में कहें तो दोगुने से भी ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं।

    इस बारे में जब माक्रिट के ठेकेदार से बात की गई तो उनका कहना था कि कुछ लोगों को माक्रिट ठेका मिलने में दिक्कत हो रही है, जिसके चलते वह उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं।

    इसकी शिकायत कई बार मंडी सचिव से की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सरकारी अधिकारी इस पर ध्यान तक नहीं देते दिखाई दे रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार के अधिकारी ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन ये कार्रवाई कब सामने आएगी और लोगों को इस गुंडा टैक्स से छूट कब मिलेगी ये तो वक्त ही बताएगा।

  • पंजाबः सुबह-सुबह पुलिस और तस्करों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गुरुहरसहाय से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह पंजाब पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ड्रग तस्कर लखमीपुर गांव पहुंचे हुए है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्करों ने सामने से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, इस दौरान एक ड्रग तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। वहीं पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को लेकर पुलिस ने अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

  • फगवाड़ा : 70 साल बुजुर्ग पर नाबालिग से दुष्कर्म के लगे आरोप, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : इंसानियत को शर्मसार करने की एक खबर सामने आई है। जहां पर एक 14 साल की नबालिग के साथ 70 साल बुजुर्ग व्यक्ति कई दिनों तक अपने ही घर में दुष्कर्म करता रहा। जब इस बात की भनक लड़की के पारिवारिक सदस्यों को पड़ी तो तुरंत इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी गई।

    बताया जा रहा है कि इस घटना के संबंध में कुछ दिन पहले दोनों पक्षो में पहले समझौता भी हुआ था। मगर गत दिवस लड़की के परिवारिक मेंबरों एवं रिश्तेदारों थाना सदर में पहुंच के दोबारा से कार्रवाई की मांग की है।

    इस घटना के संबंध में जैसे ही फगवाड़ा के आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान को पता चला तो वह तुरंत थाना सदर पहुंचे और घटना संबंधी सारी बातचीत की गई। जिसके पास थाना सदर पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरु कर दी।

  • पंजाबः राघव चड्ढा के मामले में यूट्यूब चैनल पर मामला दर्ज

    पंजाबः राघव चड्ढा के मामले में यूट्यूब चैनल पर मामला दर्ज

    लुधियानाः थाना शिमलापुरी पुलिस की पुलिस ने लुधियाना से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के बेटे विकास पराशर की शिकायत पर एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त चैनल ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ झूठे और निंदनीय बयान दर्शाए है। विकास ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि “कैपिटल टीवी” नामक यूट्यूब चैनल जिसके करीब 27 लाख फॉलोअर्स है।

    जिन्होंने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ झूठे और निंदनीय बयान की वीडियो अपने चैनल के पेज पर अपलोड किये है। वायरल वीडियो की कुछ सामग्री में उन्होने दावा किया गया है कि राघव चड्ढा राज्य के युवाओं को नशे की लत में डालने के बाद इलाज का बहाना बनाकर इंग्लैंड भाग गये है। वही एक अन्य वीडियो में उम्मीदवारों से पैसे लेकर लोकसभा टिकट बांटने का दर्शाया गया है। बता दे कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी यूट्यूब चैनल या कंटेंट क्रिएटर पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए मामला दर्ज किया हो।

  • जालंधरः SD College के पास सुबह-सुबह ही वारदात

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला एसडी कॉलेज के पास से सामने आया है। जहां आज तड़के चोरों ने एसडी कॉलेज रोड पर 8 दुकानों को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने कृष्णा मैडिकल और वीके बुक डिपो सहित 8 दुकानों को चोरों में वारदात को अंजाम दिया है। जहां अल सुबह करीब 3.30 बजे स्विफट कार में आए चोर दोनों दुकानों से कीमती समान चुराकर ले गए। घटनास्थल वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    सीसीटीवी फुटेज में स्विफट कार में आए चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी देते हुए कृष्णा मैडिकल के मालिक का कहना है कि चोरों द्वारा वारदात के बाद जांच की तो पता चला कि दुकान से करीब 15 लाख का नुक्सान हुआ है। वहीं वीके बुक डिपों के मालिक के अनुसार करीब 5 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • आज का राशिफल, 29 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 29 अप्रैल 2024

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 25 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 42 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए  बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने बिजनेस तथा अन्य कार्यों पर पूरी नजर रखने की जरूरत है। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए  भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा बढ़ाएं। आज जीवनसाथी आपसे किसी उपहार की मांग कर सकते हैं।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए  अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए  आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए  दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज खुद की गलती की जिम्मेदारी न लेने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आज आप बच्चों के करियर संबंधी सलाह लेंगे। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी का सहयोग जरूर करें।

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए  ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए  बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपने अहम् पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जाएगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपके बेहतरीन प्रयासों से आय के स्रोत बढ़ेंगे।

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए  खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। आज आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोत्तरी होगी, सोशल मीडिया पर भी लोग आपसे जुड़ेंगे।

    सिंह राशिः आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वह खेल के मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य ना खोएं और किसी भी कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से व सोच-विचार करके ही पूरा करें। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए  दिन बेहतर रहेगा।

    कन्या राशिः आज का दिन आपके लिए  सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। आज अच्छाईयों को अपनाएं जिससे आपका जीवन और अधिक सुंदर बनेगा। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। साइंस के अध्यापको का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी।

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए  उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबार सम्बन्धी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। आप कोई जरूरत का सामान खरीदने मार्किट जाएंगे जहां आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने से आपका मन खुशहाल रहेगा। छात्रों के लिए  आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए  शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में अनबन दूर होगी, रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा। भविष्य की योजनाएं बनाने में पिता का सहयोग मिलेगा।

    धनु राशिः आज का दिन आपके लिए  ख़ास होने वाला है। आपके माता-पिता आपके करियर को बेहतर बनाने के लिए आपके गुरुजनों से विचार विमर्श करेंगे। आज आपके व्यवहार में आये सकारात्मक बदलाव से जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए  दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में थोडा समय लग सकता है। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। लोन के लिए किया गया आवेदन आज स्वीकृत हो जाएगा।

    मकर राशिः आज का दिन आपके लिए  अच्छा रहने वाला है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। ईश्वर आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति से अपने निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। किसी काम में उचित परिणाम मिलने से आज आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

    कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए  कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का नया काम बढ़ाना चाहते हैं, तो आप किसी विशेष सलाहकार से सलाह लेकर ही नया काम शुरू करें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पहले से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। अचानक धन लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए  उत्तम रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान की परेशानी हल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। सैलरी इन्क्रीमेंट के साथ पदोन्नति भी होगी। आज आप अपने घर में किसी प्रकार का कोई धार्मिक कार्य कर सकते हैं, जिसमें आप अपने विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित करने का विचार करेंगे। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। छात्र आज किसी टॉपिक को समझने के लिए अपने सहपाठियों से सहयोग लेंगे।

  • जालंधर: हुल्लड़बाज बुलेट सवारों के खिलाफ ADCP आदित्य की कार्रवाई, कई वाहन किए इंपाउंड, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: हुल्लड़बाज बुलेट सवारों के खिलाफ ADCP आदित्य ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारी गिनती मे वाहन जब्त किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए ADCP आदित्य ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के आदेशों पर मॉडिफाई बुलेट और अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

    कमिशनरेट पुलिस के 14 थानों और ट्रैफिक पुलिस ने 2 घंटे नाकेबंदी करके बड़ी मात्रा में बुलेट मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों को जब्त किया हैं। जॉन 1 और जॉन 2 में कार्रवाई करते हुए 50 के करीब वाहनों को इंपाउंड किया गया है। 

    ADCP आदित्य ने कहा कि जो व्यक्ति वाहनों को मॉडिफाई कर रहे हैं उनके खिलाफ भी इसी तरह से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 144 धारा का प्रयोग करते हुए जल्द ही मैकेनिक को भी वाहनों को मॉडिफाई करने को लेकर सख्त आदेश जारी कर दिए जाएंगे। 

    पुलिस ने इस सांझे ऑपरेशन के तहत 250 के करीब वाहनों की चेकिंग कर 50 के लगभग वाहनों को इंपाउंड किया गया है। कमिशनरेट पुलिस द्वारा यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी।