अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है।BSF पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बयान में बताया कि तरनतारन जिले के एक गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गश्त कर रहे BSF के जवानों ने एक नाबालिग को पकड़ा। नाबालिग की पहचान अबू बकर के रूप में हुई और कहा कि वह 16 साल का है। पाकिस्तान के पंजाब के कसूर का निवासी है।
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने परीक्षाएं दी थीं। वह इन परीक्षाओं में फेल हो गया। परिवार के डर से उसे कुछ न सूझा तो वह डर की वजह से सरहद की तरफ आ गया और भारतीय सीमा में पहुंच गया। जिसके बाद BSF के जवानों ने उसे पकड़ लिया। नाबालिग से एक मोबाइल और पाकिस्तानी करेंसी बरामद की है। BSF ने जांच के बाद नाबालिग को थाना खालड़ा के सुपुर्द कर दिया है।
Blog
-
पंजाब : BSF ने पाकिस्तानी नाबालिग को किया गिरफ्तार
-
जालंधरः इकहरी पुली के पास पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़े चाइना गट्टू, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद लगाया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर की बिक्री पर रोक नहीं लग रही। वहीं इस मामले में थाना 3 की पुलिस ने इकहरी पुली के पास नाकेबंदी के दौरान चाइन डोर के गट्टू 12 गट्टू बरामद किए है। इस दौरान पुलिस ने बच्चों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एसीपी नॉर्थ दमन वीर सिंह के आदेशों पर एएसआई सतनाम सिंह नाकेबंदी करके बच्चों को काबू किया है।
जिसके बाद थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बच्चों के माता पिता को सख्त चेतावनी दी है कि आप अपने बच्चो को चाइना डोर का इस्तमाल ना करने दे क्यों की इस चाइना डोर सड़को व गलियों में चलने वाले राहिगर व वाहन चालक इस का शिकार हो रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने 12 गट्टू बरामद किए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं उन्होंने लोगों से चाइना डोर के इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की अपील की है। वहीं उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि सख्ती के बावजूद चाइना डोर दुकानदार कहां से लेकर आ रहे है।
-
जालंधरः स्ट्रे डॉग का आतंक, महिला को किया घायल, देखें CCTV
कई लोगों पर कर चुका है हमला
जालंधर, ENS: लाडोवाली रोड पर स्थित कीर्ति नगर में स्ट्रे डॉग का आतंक देखने को मिला है। जहां स्ट्रे डॉग कई लोगों पर हमला कर चुका है। वहीं उक्त स्ट्रे डॉग ने दूध खरीदने के लिए घर से निकली राधा रानी नामक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला पर स्ट्रे डॉग ने कई जगह पर हमला किया। घटना में महिला की बाजुओं पर गंभीर जख्म आए हैं। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्ट्रे डॉग एक व्यक्ति पर भी हमला करता है।
हालांकि इस दौरान उक्त व्यक्ति लाठी से उसे मारकर भगाने की कोशिश करता है। लेकिन उक्त स्ट्रे डॉग उस पर हमला करके उसे जमीन पर गिरा देता है। वहीं शिव मंदिर रामलीला कमेटी के प्रधान हैप्पी शर्मा ने कहा कि स्ट्रे डॉग ने पिछले कुछ दिनों में दर्जन से अधिक लोगों को काट चुका है। इलाका निवासी गौरीश अरोड़ा, बालकृष्ण शर्मा और रिशभ के शरीर पर डॉग के दांतों के निशान हैं। सोशल वर्कर अजय अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम का स्टरलाइजेशन प्रोजेक्ट स्ट्रे डॉग्स की संख्या को नियंत्रित रखने में विफल रहा है। जिसके बाद इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में लोगों ने नगर निगम से समस्या को हल करने की मांग की है।
-
पंजाबः 2 दिन पहले DSP बने भारतीय हॉकी प्लेयर पर दुष्कर्म की FIR दर्ज
जालंधर का रहने वाला है परिवार
जालंधर, ENS: 4 फरवरी को DSP बने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगे हैं। हालांकि वरुण का परिवार जालंधर का रहने वाला है। जबकि वरुण मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर कर्नाटक के बेंगलुरु में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस की एक टीम पंजाब और हिमाचल में रेड करने के लिए पहुंची है।
हालांकि इसे लेकर जालंधर पुलिस के पास कोई इनपुट नहीं है। बेंगलुरु पुलिस को दिए गए बयानों में लड़की ने बताया कि वरुण ने शादी का झांसा देकर रेप किया है। ये सिलसिला पिछले करीब पांच साल से चल रहा था। जब वह 17 वर्ष की थी, तब से उसे शादी का झांसा देकर रेप किया जा रहा था। अब वह 21 वर्ष की है। अब उसने शादी से मना कर दिया।युवती ने बताया कि 17 साल की उम्र में वह 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से वरुण कुमार के संपर्क में आई। तब वरुण भारतीय खेल प्राधिकरण में ट्रेनिंग ले रहे थे। वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-
पंजाबः मंदिर से चांदी के बर्तन लेकर चोर फरार, देखें CCTV
अमृतसरः पंजाब में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। हैरानी की बात यह है कि अब चोर मंदिरों में माथा टेकने के बहाने वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला जिले के शिवाला गंगा राम मंदे से सामने आया है। जहां चोर शनि मंदिर में माथा टेकने आया चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पहले मंदिर में माथा टेकता है। इस दौरान चोर वहां पर खड़ा रहता है जिसके बाद वह पहले इधर-उधर देखता है, फिर वह शनिदेव की मूर्ति से पर्दा हटाकर वहां से चांदी की थाली और कटोरी लेकर अपने कपड़ों में छुपा लेता है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है।
-
पंजाब : NRI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त
खन्ना : एक NRI की नाले में गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। 37 वर्ष वरिंदर सिंह गिल लुधियाना के बुलारा गांव का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी और 9 साल के बेटे के साथ आस्ट्रेलिया में रहता था। वह करीब साढ़े 9 वर्ष बाद गांव लौटा था। रविवार रात वह दोस्त के साथ मलौद के गांव कुलाहड़ में दोस्त की रिश्तेदारी में शादी में गया। एक दिन पहले जागो समारोह में उसने ज्यादा शराब पी ली और नाले में गिर गया। वरिंदर के दोस्तों ने बताया कि जागो पार्टी में उसने खूब मस्ती की और शराब पी। पार्टी के बाद रात करीब सवा 1 बजे वह रिश्तेदार के घर से निकला।
रात करीब 2 बजे वहां से निकल रहे एक व्यक्ति ने देखा कि कोई नाले में पड़ा है। उसने शादी वाले घर में सूचना दी। तब लोगों ने देखा कि वह वरिंदर था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे ASI हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वरिंदर के दोस्त गुरप्रीत सिंह गिल का बयान दर्ज किया है। उसके आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
-
पंजाबः युवक ने बुखार होने पर खाई ये गोली, 2 बहनों के भाई की मौ+त
लुधियानाः खन्ना के गांव सोहियां में दुखद खबर सामने आई है। जहां दो बहनों के भाई को बुखार चढ़ गया था। इस दौरान वह घर में अकेला था और युवक ने गलती से बुखार की जगह सल्फास की गोली खा ली। जब तक घर आकर मां ने आकर देखा तो बेटे की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उसे मंडी अहमदगढ़ के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन युवक की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र भरपूर सिंह निवासी सोहियां के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पिता की पहले मौत हो चुकी है। जबकि दोनों बहनें शादीशुदा हैं। हरप्रीत सिंह घर में अपनी मां रंजीत कौर के साथ रहता था। मां किसी काम के चलते घर से बाहर गई हुई थी। तेज बुखार के चलते गुरप्रीत सिंह की हालत खराब थी। उसने घर में मेडिसिन बाक्स में से बुखार से राहत के लिए गोली खा ली।वहीं मलौद थाना पुलिस की तरफ से धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारी सुखदीप सिंह ने बताया कि मृतक की मां रंजीत कौर के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई क्योंकि इसमें किसी का कोई कसूर सामने नहीं आया है।
-
ਪੰਜਾਬ : 16 ਫ਼ਰਵਰੀ ਦੇ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਲਈ ਸਾਂਝੀਆਂ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
9 ਫ਼ਰਵਰੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਝੰਡਾ ਮਾਰਚ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਸਥਾਨਕ ਮਿਊਂਸਿਪਲ ਪਾਰਕ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ, ਮੁਲਾਜ਼ਮ, ਮਜ਼ਦੂਰ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਸੁਖਮੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲਵਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਹੋਈ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਅਤੇ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਬੀਬੀ ਅਮਰਜੀਤ ਕੌਰ ਰਣ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਅਤੇ ਦੋਧੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ 10 ਸਾਲ ਦੇ ਰਾਜ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ, ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਸਮੇਤ ਸਮਾਜ ਦੇ ਸਭ ਮਿਹਨਤਕਸ਼ ਤਬਕਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਕਰਨ ਅਤੇ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਘਰਾਣਿਆਂ ਦਾ ਘਰ ਭਰਨ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਕਸਰ ਨਹੀਂ ਛੱਡੀ।
ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ 13 ਮਹੀਨੇ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਬਾਰਡਰਾਂ ਤੇ ਚੱਲੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਮੋਰਚੇ ਵਿੱਚ 700 ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਾਥੀ ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਵਾ ਕੇ ਜਮੀਨ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ ਕਾਲੇ ਕਾਨੂੰਨ ਵਾਪਸ ਕਰਵਾਏ, ਪਰ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਘਰਾਣਿਆਂ ਦੀ ਗਿਰਝ ਅੱਖ ਅਜੇ ਵੀ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਰਾਹੀਂ ਸਾਰੀ ਖੁਰਾਕ ਮਾਰਕੀਟ ਉਪਰ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਟਿਕੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਨਰੇਗਾ ਸਕੀਮ ਦੇ ਬੱਜਟ ਵਿੱਚ ਕਟੌਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਵਰਗ ਵੱਲੋਂ ਅਨੇਕ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਬਾਅਦ ਬਣਵਾਏ 44 ਲੇਬਰ ਕਾਨੂੰਨਾ ਨੂੰ ਖ਼ਤਮ ਕਰਕੇ ਮਾਲਕਾਂ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦਾ ਰਾਹ ਪੱਧਰਾ ਕਰਨ ਲਈ 4 ਲੇਬਰ ਕੋਡ ਲਿਆਂਦੇ ਗਏ ਹਨ। ਕੰਮ ਦਿਹਾੜੀ 8 ਘੰਟੇ ਤੋਂ ਵਧਾ ਕੇ 12 ਘੰਟੇ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸਭ ਜਮਹੂਰੀ ਨਿਯਮਾਂ ਨੂੰ ਪੈਰਾਂ ਹੇਠ ਮਸਲ ਕੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ 146 ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਮੁਅੱਤਲ ਕਰਕੇ ਫੌਜਦਾਰੀ ਕਾਨੂੰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸੋਧ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਡਰਾਈਵਰ ਵਰਗ ਨੂੰ ਕੁਚਲਣ ਵਾਲਾ 7 ਸਾਲ ਦੀ ਸਜਾ ਅਤੇ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਜੁਰਮਾਨੇ ਵਾਲਾ ਕਾਲਾ ਕਾਨੂੰਨ ਪਾਸ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਅਤੇ ਛੋਟੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਤਬਕੇ ਦਾ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਖੋਹਣ ਲਈ ਹਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਮਾਲ ਖੋਹਲੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਨਾਂ ਹਾਲਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ 16 ਫ਼ਰਵਰੀ ਦੇ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਨੂੰ ਕਾਮਯਾਬ ਕਰਨਾ ਸਮਾਜ ਦੇ ਹਰ ਇਨਸਾਫ ਪਸੰਦ ਵਿਅਕਤੀ ਲਈ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ।
ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ 7 ਫਰਵਰੀ ਤੋਂ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਰ ਯੂਨੀਅਨ ਤੱਕ ਬੰਦ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਬੰਦ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਨਾਉਣ ਲਈ 9 ਫ਼ਰਵਰੀ ਨੂੰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਝੰਡਾ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜੋ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਮਿਊਂਸਿਪਲ ਪਾਰਕ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ ਢੋਡਾ ਚੌਕ, ਪੁਰਾਣੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ, ਫੇਰੂਮਾਨ ਚੌਕ, ਮਹਿਤਾ ਚੌਕ ਤੋਂ ਬਤੀਆਂ ਵਾਲਾ ਚੌਕ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਲੈਲਾ ਲਾਜਪਤ ਰਾਏ ਪਾਰਕ ਵਿੱਚ ਹੀ ਸਮਾਪਤ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਹ ਵੀ ਤਹਿ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਿ 16 ਫ਼ਰਵਰੀ ਦੇ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਦੌਰਾਨ ਬੱਤੀਆਂ ਵਾਲਾ ਚੌਕ ਵਿੱਚ ਰੈਲੀ ਕਰਕੇ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਪਰਲੇ ਫੈਸਲੇ ਅਨੁਸਾਰ ਐਂਬੂਲੈਂਸ, ਬਰਾਤ ਅਤੇ ਮਰਗ ਨੂੰ ਹੀ ਛੋਟ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਬੰਦ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਕੇ ਸ਼ਾਮ 4:00 ਵਜੇ ਤੱਕ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਪਿੰਡਾਂ ਤੋਂ ਦੁੱਧ, ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਆਦਿ ਨਹੀਂ ਆਉਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਬੱਸਾਂ ਚਲਣੀਆਂ ਹਨ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਆਮ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਆਪੋ-ਆਪਣੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਘਰ ਰਹਿਣ ਅਤੇ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।
-
पंजाब : रंजिश के चलते अस्पताल में की गुंडागर्दी, देखें वीडियो
अबोहर : गांव सीडफार्म में कुछ हुडदंगी युवकों ने गांव के ही एक युवक पर पहले हमला कर घायल कर दिया। जब उसका साथी उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाने आया तो इमरजेंसी में आए दर्जनभर से अधिक युवकों ने फिर से उन पर हमला बोलते हुए गुंडागर्दी मचाई। पुलिस के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार सीडफार्म निवासी 18 साल के दलेर राजपूत पुत्र शाम लाल ने बताया कि गांव के कुछ युवक जो कि एक शराब ठेकेदार के पास काम करते हैं। उन्होंने गांव में गुंडागर्दी मचा रखी है आए दिन गांव के लोगों से मारपीट करते हैं। कल रात वह गांव में ही जा रहा था तो इसी दौरान गली में खड़े 8-10 युवकों ने उसे घेरकर कहा कि यही वह युवक है इसे पकड लो और उसको थप्पड़ मारे, युवकों के अधिक होने पर वह वहां से चला गया, जब वह थोड़ी दूर गया तो उक्त युवकों ने पीछे से आकर उस पर कापे से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसी दौरान गांव का ही विजय कुमार पुत्र हरनेक बाइक पर वहां से गुजरा तो उसे घायल पड़ा देख इलाज के लिए अस्पताल ले आया।
जब वे अस्पताल में पहुंचे तो उक्त युवक अपने कुछ ओर साथियों सहित पिकअप पर अस्पताल में आए और उन्हें भर्ती नहीं होने दिया और उन पर फिर से हमला बोल दिया जिसमें विजय कुमार के भी हाथ और शरीर के कई अन्य जगह पर कापे लगने से वह भी घायल हो गया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर आई तो हमलावर वहां से भाग गए। रात करीब 12 बजे तक पुलिस कर्मचारी अस्पताल में तैनात रहे और युवकों का इलाज हो सका। पुलिस ने घायल युवकों के बयान कलमबद्ध करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी वन के प्रभारी नवप्रीत से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त युवकों का एक माह पुराना झगड़ा है। जिसको लेकर कल इनका आपस में राजीनामा होना था। जिसे लेकर यह दोबारा आपस में भिड़ गए। एक पक्ष तो अस्पताल में भर्ती हुआ है जबकि दूसरा पक्ष मौके से पुलिस को देखकर भाग गया। क्योंकि उक्त पक्ष के लोगों पर पहले ही नगर थाना नंबर 1 में मामला दर्ज है। थाना प्रभारी ने कहा कि हमने कुछ युवक हिरासत में लिए हैं। घायलों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई करेंगें।
-
पंजाब : ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान का हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो
अमृतसर : अजनाला निवासी सेना के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। 24 सिख रेजिमेंट में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। जिसका शव आज गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। युवक सुखप्रीत सिंह अजनाला के गांव वंजावाला का रहने वाला था। 13 साल से सेना में कार्यरत थे। सुखप्रीत सिंह के पिता रणजीत सिंह भी एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुखप्रीत के पिता और दादा दोनों ने ही फौज में सेवा निभाई है। सुखप्रीत सिंह के फौज से रिटायर्ड पिता रंजीत सिंह और बेटे गुरफतेह सिंह ने उसे मुखाग्नि दी। इससे पहले उसके शव को अंतिम अरदास और अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां एनआरआई अफेयर्स मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह सहित एसडीएम अरविंदरपाल सिंह, डायरेक्टर कंवर प्रताप सिंह अजनाला ने श्रद्धा के फूल भेंट किए।
सुखप्रीत के पिता रंजीत सिंह और दादा जी भी फौज से रिटायर हुए थे। वहीं सुखप्रीत एक साल पहले ही चाइना बॉर्डर से जम्मू के सांबा जिले में तैनात हुए था। सुखप्रीत 24 सिख रेजिमेंट का सिपाही था और ड्यूटी दौरान ही उसे हार्ट अटैक आया। जहां उसे आर्मी अस्पताल में लें जाया गया और वहीं पर उसकी कल सुबह मौत हो गई थी। सुखप्रीत ने 13 साल पहले फौज ज्वाइन की थी। उसकी शादी को अभी सिर्फ 10 साल ही हुए हैं वहीं उसका एक ही 5 साल का बेटा है। सुखप्रीत अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। इस दौरान परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा की परिवार की हर संभव मदद की जाएगी उन्होंने कहा की फौज की ओर से सारी कागजी कार्यवायी पूरी होने के बाद सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी उसे किया जायेगा।