Blog

  • हमलावार ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल, पुलिस ने किया एनकाउंटर

    हमलावार ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल, पुलिस ने किया एनकाउंटर

    यरूशलमः इजरायल में शनिवार दोपहर (भारतीय समयानुसार) एक और हमला हुआ। जिसमें दो लोग घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावर को घेरकर ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक ये हमला यरूशलम में डेविड शहर के पास हुआ। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मारे गए हमलावर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

    बता दें कि इससे कुछ घंटे पहले ही यरूशलम के बाहरी इलाके में एक यहूदी मंदिर में एक हमला हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। यरूशलम में ये हमला इजराइल की सेना की रिफ्यूजी कैंप में की गई कार्रवाई के एक दिन बाद हुआ है। हालांकि पुलिस ने एनकाउंटर में हमलावर को मार गिराया। इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन इसका जेनिन छापेमारी से जुड़े होने का संदेह है। जिसमें इजराइल सेना की कार्रवाई में 9 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी।

    इजरायल पुलिस ने आतंकी हमला बताया

    इजरायल पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताते हुए कहा कि यह पूर्वी यरूशलम के कब्जे वाले यहूदी क्षेत्र नेवे याकोव में हुआ। गाजा में हमास के प्रवक्ता हजेम कासिम ने कहा, यह ऑपरेशन जेनिन में कब्जे का जवाब है। इस हमले की फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने तारीफ की, लेकिन हमले का दावा नहीं किया। वहीं, अमेरिका ने इस हमले की निंदा की है।

    इजरायल-फिलिस्तीन के बीच झड़प में 9 की मौत

    गौरतलब है कि इजरायल-फिलिस्तीन के बीच खूनी संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायली सेना और फिलिस्तीन के बीच वीरवार को हुए एक झड़प में 9 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इजरायली सेना ने कहा कि उन्होंने किसी भी निर्दोष की हत्या नहीं की है बल्कि वे जेनिन में इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन से संबंधित आतंकवादी दस्ते को पकड़ने गए थे।

  • शराब तस्करों ने किया पुलिस पर हमला, 9 कर्मी घायल

    शराब तस्करों ने किया पुलिस पर हमला, 9 कर्मी घायल

    बिहारः शराब धंधेबाजों द्वारा उत्पाद विभाग और पुलिस टीम पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले से आया है। जगदीशपुर थाना इलाके में शुक्रवार रात शराब धंधेबाजों को पकड़ने गई उत्पाद पुलिस टीम पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर ईंट और पत्थर बरसाए, जिसमें इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    रोड़ेबाजी के दौरान पुलिस की गिरफ्त से 4 आरोपी फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के घाघा गांव की महादलित टोली में शुक्रवार रात शराब के धंधेबाजों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने गई टीम पर रोड़ेबाजी की गई। इसमें एक इंस्पेक्टर और तीन दरोगा सहित नौ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। हमले के दौरान धंधेबाजों ने अपने चार साथियों को छुड़ा लिया। उत्पाद विभाग की टीम ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा लिया था। इस बीच पुलिस पर हमला किया गया। ईंट-पत्थर भी बरसाए गए।

    इसमें इंस्पेक्टर चौधरी सूर्य भूषण नारायण, दारोगा पूजा कुमारी, राहुल दूबे, अजीत कुमार, एएसआई जीतेंद्र कुमार, राम प्रसाद यादव, जय राम यादव, सिपाही मनीष कुमार, ड्राइवर मिथलेश कुमार सहित नौ लोग जख्मी हो गए। एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर पुलिस विशेष टीम गठित की है, जो जो हमलावरों और शराब कारोबारियों की धरपकड़ में जुट गई है। इसके लिए विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इससे पहले भी पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों से शराब धंधेबाजों द्वारा पुलिस टीम पर हमले की खबरें आ चुकी हैं।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नाटक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया 

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नाटक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया 

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पी.जी. कॉलेज ऊना में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा मुख्यातिथि थे।निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान के महत्व पर प्रतियोगिताएंँ करवाई गईं। इस अवसर पर वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नाटक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चे शिवांगी शर्मा, अश्लेषा ,खुशी राणा ,दिया शर्मा, सरयू राणा, वृंदा, दिवांश राणा, मोहम्मद नोमान खान, दिव्या शर्मा पूरे जिले में तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों को बधाई दी।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल जी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास तथा  प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

  • पत्नी ने काट दी पति की जुबान, महिला गिरफ्तार

    पत्नी ने काट दी पति की जुबान, महिला गिरफ्तार

    लखनऊ : लखनऊ से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, लखनऊ में पत्नी ने झगड़े के बाद अपनी जबान से पति की जीभ काट दी। यहां ठाकुरगंज के राधाग्राम एरिया में पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया और धीरे-धीरे वो विवाद बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। देखते ही देखते पत्नी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पति की जीभ दांतों से काट दी। जिसके बाद पति की जबान कटकर जमीन पर गिर गई।

    पति की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के मूंह से खून निकलने लगा तो लोगों ने शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हर कोई बस यही बात कर रहा है कि आखिर कोई कैसे इतना बेरहम हो सकता है। घटना के बाद घायल पति को अस्पताल भर्ती कराया गया है. वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    जानकारी के मुताबिक यह घटना लखनऊ के ठाकुरगंज के राधाग्राम एरिया का है। जहां तीन साल पहले सलमा का विवाह मुन्ना से हुई थी। छोटी सी बात को लेकर पति मुन्ना और सलमा में विवाद हो गया। फिर बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी सलमा ने आकर पति मुन्ना की जीभ को अपनी जुबान से काट दिया, जिससे पति की जीभ कटकर नीचे गिर गई. मुन्ना के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। मुन्ना के मुंह से खून निकलने लगा। लोगों ने मुन्ना को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया। वहीं पहुंची पुलिस ने सलमा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

  • किसान मजदूर संघर्ष कमेटी कल करेंगी ट्रैक जाम, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए एक बार फिर से ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। इस दौरान किसानों ने ऐलान किया है कि कल यानि 29 जनवरी को राज्य में 12 जिलों के 14 स्थानों पर 3 घंटे के लिए ट्रेनें रोकी जाएंगी। ट्रेनों का यह चक्का जाम कल दोपहर 12 से 3 बजे तक किया जाएगा। मामले की जानकारी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान स्वर्ण सिंह पंढेर ने दी है। 

    जिसमें जालंधर और कपूरथला, जालंधर कैंट, अमृतसर देवीदासपुरा (जंडियाला गुरु), गुरदासपुर रेलवे स्टेश, तरनतारन खडूर साहिब स्टेशन, पट्टी स्टेशन, तरनतारन रेलवे स्टेशन, गुरदासपुर बटाला रेलवे स्टेशन, फिरोजपुर बस्ती टैंका वाली, गुर हर सराये, मोगा रेलवे स्टेशन, मुक्तसर मलोट रेलवे स्टेशन, फाजिल्का रेलवे स्टेशन, मानसा रेलवे स्टेशन, होशियारपुर टांडा रेलवे स्टेशन और लुधियाना रेलवे स्टेशन में ट्रेने रोकी जाएगी।

    मजदूर किसान संघर्ष कमेटी की केंद्र और राज्य सरकारों की वादाखिलाफी के विरोध में रेलवे ट्रैक जाम कर रही है। मजदूर किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि उनकी मांग ही है कि किसान आंदोलन के दौरान उनकी स्टेज पर जिन भाजपा और आरएसएस के नेताओं ने पेट्रोल बंब, पत्थर फेंक कर हमला किया था, उनके टैंट तक फाड़ दिए थे। महिलाओं के को पीटा था उनको गिरफ्तार किया जाए।

  • सेंट्रल जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, 14 पर मामला दर्ज

    सेंट्रल जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, 14 पर मामला दर्ज

    बठिंडाः सेंट्रल जेल में कैदियों और हवालातियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस दौरान कुछ कैदियों को चोटे आई है जिनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने जेल अधिकारी जसपाल सिंह की तहरीर पर 14 बंदियों व दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौर हो कि बठिंडा की सेंट्रल जेल आए दिन सुर्खियों में रहती है। बठिंडा की सेंट्रल जेल में करीब 53 गैंगस्टर बंद हैं।

    बड़ी गिनती में सुरक्षा बल तैनात होने के बावजूद बठिंडा की सेंट्रल जेल आए दिन कभी ड्रग्स, मोबाइल फोन तो कभी मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा यहां तिरंगा फहराने से पहले बठिंडा सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट ने पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सेंट्रल जेल में करीब 53 खतरनाक गैंगस्टर बंद हैं और देश विरोधी ताकतें जेल पर हमला कर सकती हैं।

  • रामामंडी चौक पर महिला ने पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, देखें वीडियो 

    रामामंडी चौक पर महिला ने पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुण: महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाए लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार महिला से स्विफ्ट कार सवार लुटेरों द्वारा दो लाख रुपये लूट हुई है। इस घटना को लेकर रामामंडी चौक में महिला द्वारा जबरदस्त हंगामा किया गया। महिला की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह पुलिस के खिलाफ जमकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा रही है। महिला का कहना है कि उसके साथ लूट हुई है।

    पुलिस जानबूझ कर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला का आरोप है कि उसके साथ हुई लूट के आरोपियों को पकड़ने की बजाय पुलिस उसे ही परेशान कर रही है। महिला से 2 लाख रूपए लूट के मामले की सूचना कंट्रोल रूम पर दिए जाने के बाद पुलिस में भगदड़ मच गई। पुलिस को एक्टिवा सवार महिला ने बताया कि स्विफ्ट कार सवार लुटेरे उससे 2 लाख रूपए छीनकर कैंट की ओर फरार हो गए।

    वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस द्वारा मौके पर गहराई से की जांच गई है। इस दौरान उनके सामने लूट का कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि स्विफ्ट कार से महिला की एक्टिवा की टक्कर जरूर हुई हो सकती है। 

  • AC खरीदने का सही मौका, जानें बेस्ट डील!

    AC खरीदने का सही मौका, जानें बेस्ट डील!

    गैजेट : फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए एयर कंडीशनर्स की खरीदारी पर कई बड़े आ्फर मिल रहे हैं जिसमें ग्राहक अब तक की सबसे भारी बचत कर सकते हैं। अगर आप सौच रहे हैं कि सर्दियों के मौसम के खत्म होने और गर्मियों की शरुआत होने पर एयर कंडीशनर्स खरीदेंगे तो बता दें कि आपको इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर AC की खरीदारी पर अब तक का सबसे भारी ऑफर मिल रहा है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

    जिस एयर कंडीशनर पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है उसका नाम Blue Star Convertible 4-in-1 Cooling 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC है, ये एक स्प्लिट एयर कंडीशनर है जो फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। इस एयर कंडीशनर की क्षमता 1.5 टन की है और ऐसे में ये गर्मी के दिनों में बड़े कमरे को भी आसानी से ठंडा कर सकता है। इस एयर कंडीशनर को आधी से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है और फ्लिपकार्ट ये बेहतरीन डील ऑफर कर रहा है। इस एयर कंडीशनर की असल कीमत वैसे तो 62,150 रुपये है लेकिन ग्राहक इसे 35,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

  • ऑटो चुराने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    ऑटो चुराने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर/वरुणः शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में नकेल कसते हुए पुलिस ने ऑटो चुराने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पवन कुमार और बलजीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ जितेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने दोनों आरोपियों टेक्निकल तरीके से काबू किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने इंदिरा कॉलोनी में घर के बाहर खड़ा ऑटो चुराया था।

    इस दौरान पुलिस ने वारदात के वहां लगे सीसीटीवी को कब्जे में लेने के बाद पहले इनके आने और जाने के रूट खंगाले। इसके बाद दोनों चोरों तक पुलिस ने अपनी पहुंच बनाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को इंदिरा कॉलोनी से काबू किया है। दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं और जालंधर में वाहनों चोरी कर बेचने के लिए अमृतसर ले जाते थे। चोर शातिर अपराधी हैं। दोनों पर पहले भी चोरी-लूट के कई मामले दर्ज हैं।

    चोर इतने शातिर हैं कि चोरी के सारे सबूत मिटाने के लिए वाहनों को चोरी के बाद नंबर बदल कर या फिर सीधे आगे किसी को नहीं बेचते थे। चोर वाहनों को जालंधर से अमृतसर ले जाकर पहले उनके सारे पार्ट्स खोल देते थे। इसके बाद अमृतसर की मशहूर वाहनों की कबाड़ मार्किट में जाकर इंजन समेत अन्य पार्टस बेच देते थे। दोनों की निशानदेही पर अमृतसर की जहाजगढ़ स्थित कबाड़ मार्केट से ऑटो का इंजन और अन्य पार्ट्स बरामद किए गए हैं। 

  • T-20 में भारतीय गेंदबाज ने शर्मनाक रिकॉर्ड्स किया अपने नाम

    T-20 में भारतीय गेंदबाज ने शर्मनाक रिकॉर्ड्स किया अपने नाम

    नई दिल्लीः टीम इंडिया के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नो बॉल फेंकने का सिलसिला जारी है। महज 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में यह बाएं हाथ का गेंदबाज 15 नो बॉल फेंक चुका है। पिछली टी20 सीरीज में ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज का तमगा हासिल किया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में नो बॉल फेंक वह इस मामले में अपने नंबर-1 होने का रिकॉर्ड और मजबूत करते नजर आए।

    अर्शदीप ने रांची में शुक्रवार को खेले गए टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की पारी के दौरान आखिरी ओवर में नो बॉल से शुरुआत की। इस गेंद पर उन्हें छक्का पड़ा। अगली फ्री हिट पर भी उन्हें छक्का खाना पड़ा। इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर भी डेरिल मिचेल ने उन्हें छक्का जड़ दिया। इस तरह शुरुआती दो गेंद पर ही उन्होंने कुल 19 रन खर्च कर दिए। पूरे ओवर में उन्होंने कुल 27 रन दिए। इतने रन लुटाने के कारण दो शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में भी उन्होंने अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

    T20I में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज

    1. अर्शदीप सिंह: 15
    2. हसन अली: 11
    3. कीमो पॉल: 11
    4. ओशाने थॉमस: 11
    5. रिचर्ड एनगरावा: 10

    T20I में पारी के 20वें ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज

    1. अर्शदीप सिंह: 27 रन (2023)
    2. सुरेश रैना: 26 रन (2012)
    3. दीपक चाहर: 24 (2022)
    4. खलील अहमद: 23 (2018)

    T20I में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज

    1. शिवम दुबे: 34 रन (2020)
    2. स्टुअर्ट बिन्नी: 32 रन (2016)
    3. शार्दुल ठाकुर: 27 रन (2018)
    4 अर्शदीप सिंह: 27 रन (2023)

    रांची में अर्शदीप का आखिरी ओवर

    रांची में बीती रात (27 जनवरी) न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में भारत की हार के बड़े कारणों में अर्शदीप का ओवर भी गिना जा रहा है। दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम पहले खेलते हुए 19 ओवर में महज 149 रन ही बना पाई थी, लेकिन यहां आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 27 रन लुटा दिए। अर्शदीप की इस खराब गेंदबाजी के कारण कीवी टीम 176 रन पर पहुंच गई। जवाब में भारतीय टीम 155 रन ही बना सकी। भारत को यहां 21 रन से हार झेलनी पड़ी।