Blog

  • पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल से फिर बरामद हुए मोबाइल, केस दर्ज

    पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल से फिर बरामद हुए मोबाइल, केस दर्ज

    फरीदकोट: पंजाब की जेलों में मोबाइल फोन मिलने के लगातार मामले सामने आ  रहे है। वहीं फरीदकोट की केंद्रीय जेल की बात करें तो इस जेल में आप सरकार के बाद लगातार फोन की बरामदगी की सिलसिला जारी है। वहीं ताजा मामला फरीदकोट की केंद्रीय जेल से फिर सामने आया है।

    फरीदकोट की केंद्रीय जेल से 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं इनमें से दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हुए हवालाती अंगरेज सिंह के सामान से भी एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

    जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि दो दिन पहले अंगरेज सिंह को पेट दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर मौका पाकर कैदी अंगरेज सिंह अस्पताल से फरार हो गया।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से किया हमला

    जालंधरः दिन-दिहाड़े घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से किया हमला

    जालंधर, (वरुण): शहर में एक बार फिर से क्राइम की वारदातें बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला जालंधर तहसील गोराया के अधीन आते गांव जंड से मामला सामने आया है, जहां दिन-दिहाड़े बुलट सवार हमलावारों ने घर के बैठे व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया है। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए घायल जसवीर सिंह ने बताया कि उसका 21 साल का लड़का है जोकि 10 जुलाई से घर से गायब है।

    वहीं दूसरी ओर फिल्लौर के एक गांव की घर से कई दिनों से गई हुई है। इस मामले को लेकर लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि हमारा लड़का और उनकी लड़की लेकर घर से भाग गया है। इस संबंधी फिल्लौर पुलिस थाने में उन्होंने मेरे लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ है। इस मामले में थाना फिल्लौर की पुलिस उनसे पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस को उनकी ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

    इसके बावजूद लड़की के भाई सोमवार को उनके घर पर आए। उन्होंने मेरी पत्नी और परिवार को पहले धमकियां दी, फिर मेरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित जसवीर सिंह को घायल हालत में सीएचसी बढ़ा गांव में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे एएसआई लविंदर सिंह व एएसआई चरणजीत सिंह ने घायल जसवीर सिंह के बयान के आधार पर गोराया थाने में जगजीत सिंह जग्गा व उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाब: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, एक की मौत

    पंजाब: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, एक की मौत

    तलवंडी साबो। तलवंडी साबो में जमीनी विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राया की करीब चार एकड़ पंचायत भूमि को ठेके पर देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

     ठेकेदारी पक्ष जब जमीन सींचने गया तो दोनों पक्षों में विवाद के बाद बारू सिंह के मजदूर भूचर सिंह (35) पुत्र को गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: IDP Education के एजेंटों का पर्दाफाश, आइलेट्स पास करवाने के लेते थे लाखों रुपए

    पंजाब: IDP Education के एजेंटों का पर्दाफाश, आइलेट्स पास करवाने के लेते थे लाखों रुपए

    लुधियाना। थाना साहनेवाल की पुलिस ने आइलेट्स पास करवाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। IDP Education के एजेंट टेस्ट पास करने के लिए उम्मीदवारों से 2 से 3 लाख रुपये लेते थे। रैकेट का संचालन एक आइलेट्स सेंटर का मालिक करता था।

    एडीसीपी सुहेल कासिम मीर, एसीपी वैभव सहगल ने बताया कि IDP Education सेंटर का मालिक उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मुहैया करवाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। रैकेट में कई अन्य कर्मचारी भी शामिल होने की आशंका है। आरोपियों की पहचान मोगा के दिलबाग सिंह, हरसंगत सिंह और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जबकि श्री मुक्तसर साहिब का निवासी मुख्य आरोपी गुरभेज सिंह अभी फरार है।

    IDP Education के कर्मचारियों की मिलीभगत…
    थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप बराड़ ने बताया कि गुरभेज सिंह उम्मीदवारों को उनकी कोड भाषा में ईयर ब्लूटूथ डिवाइस, ‘मक्खी’ प्रदान करवा देता था। जांच में सामने आ रहा है कि आईडीपी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी (IDP Education) के कर्मचारियों की भी कही न कही मिलीभगत सामने आ रही है। कर्मचारी हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सिम डिवाइस भेजने का काम करवाते थे। वे उपकरणों को बेंचों के नीचे चिपका देते थे।

    IDP Education से ठगी का शिकार छात्रों की दास्तां…
    IDP Education से ठगी का शिकार हुए छात्रों ने बताया कि बंद कालेज के नाम पर जालंधर ट्रैवल एजैंटों ने फीस के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। बाद वह वापस आ गए। नियमानुसार इन कालेजों से 45 दिन के अंदर यहां पर जमा की गई फीस वापस करनी होती है लेकिन वह फीस भी वापस नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले जालंधर में IDP Education पर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप लगा है। ये आरोप पंजाब के अलग-अलग शहरों में रहने वाले 50 से ज्यादा छात्रों ने लगाए हैं। यही नहीं, पिछले दिनों इन छात्रों ने जालंधर में डीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए IDP Education के खिलाफ डीसी को शिकायत दी है। मांग की है कि सभी छात्रों के पैसे वापस करवाए जाएं औऱ फ्राड कर रहे IDP Education पर एफआईआर दर्ज की जाए।

     

  • Ludhiana NGT ने नगर निगम को ठोका 100 करोड़ का जुर्माना

    Ludhiana NGT ने नगर निगम को ठोका 100 करोड़ का जुर्माना

    लुधियाना: नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नगर निगम को 100 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया है। यह मामला नगर निगम के जमालपुर गारबेज डंप से संबंधित है, जहां डंप से कुछ दूरी पर करीब चार महीने पहले झुग्गी में आग लगने की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी। 100 करोड़ रुपयों की यह राशि एक महीने के भीतर डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट के पास जमा करवाने का आदेश दिया गया है। एनजीटी ने इस राशि के लिए अलग से जमा खाता खोलने का आदेश दिया है ताकि इस राशि से डंप साइट पर अर्से से पड़े कूड़े के निपटारे के लिए व्यवस्था बनाई जा सके।

    इन सभी गतिविधियों पर मॉनिटरिंग कमेटी की ओर से नजर रखी जाएगी। ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा है कि अगर नगर निगम यह राशि जमा करवाने में असमर्थ है तो यह भुगतान राज्य सरकार के स्तर पर भी किया जा सकता है। इसके अलावा कचरा फैला नियमों की उल्लंघना करने वालों से भी निगम प्रशासन जुर्माना वसूल सकता है। जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि डंप साइट के पास झुग्गी में आग लगने से मारे गए 7 लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने के लिए प्रशासन उत्तरदायी ठहराया है।

    जमालपुर डंप पर पड़ा है करीब 22 लाख मीट्रिक टन कूड़ा

    जमालपुर डंप में करीब 4 दशकों से शहर का कूड़ा-कर्कट फैंका जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक अब तक यहां करीब 22 लाख मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो चुका है। कूड़े के बड़े-बड़े पहाड़ बन गए हैं। कूड़े के भीतर गैसें बन चुकी हैं। कूड़े में लगातार आग सुलग रही है। जहरीला धुआं और स्वाह वातावरण को दूषित कर रहा है। डंप में पड़े पुराने कूड़े का निपटारा न होने की वजह से नगर निगम को इससे पहले भी करीब सवा चार करोड़ रुपए जुर्माना लगाया जा चुका है।

    घटना के बाद एनजीटी ने किया था घटनास्थल का दौरा, निगम की कारगुजारी पर जताई थी नराजगी

    नगर निगम के जमालपुर स्थित कूड़े के डंप में लंबे समय से आग सुलग रही है। अप्रैल महीने में डंप के ही निकट एक झुग्गी में आग लग जाने से परिवार के 7 लोगों की आधी रात में मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान सुरेश (55), उनकी पत्नी रोना रानी (50) और उनके बच्चों राखी (15), मनीषा (10), चांदिनी (5), गीता (6) और सन्नी (2) के रूप में हुई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में जिक्र किया गया था कि संभावना है कि कूड़े के डंप में सुलग रही आग इस घटना की वजह बनी। हालांकि निगम अधिकारी मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते रहे लेकिन यह संज्ञान लेते हुए एनजीटी की मॉनिटरिंग कमेटी ने घटना स्थल और डंप साइट का मुआयना किया था। मॉनिटरिंग कमेटी ने डंप साइट पर कूड़े के बने पहाड़ों में आग और धुआं उठता देख निगम प्रशासन की कारगुजारी पर बेहद चिंता जताई थी। वहीं, 7 मौतों के मामले में प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी।

    आदेश आने के बाद निगम अफसरों में मची खलबली

    100 करोड़ रुपए जुर्माना लगाने संबंधी एनजीटी के आदेश जारी होने के बाद नगर निगम अधिकारियों में खलबली मच गई है। बताते हैं इस मसले पर विचार-विमर्श करने के लिए मेयर बलकार सिंह संधू तथा निगम कमिश्नर शेना अग्रवाल ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक बुला ली है।

  • पंजाबः ड्यूटी दौरान गोली लगने से ASI की मौत….

    पंजाबः ड्यूटी दौरान गोली लगने से ASI की मौत….

    जगराओं। एसएसपी कार्यालय जगराव में क्यूआरएस टीम में तैनात 45 वर्षीय एएसआई गुरजीत सिंह की अचानक गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जगराओं एसएसपी कार्यालय में थानेदार गुरजीत सिंह की रात्रि ड्यूटी पर जाते समय एके47 से आकस्मिक फायरिंग में मौत हो गई। मृतक थानेदार रात में जगराव मोगा हाईवे पर एलएमजी वाहन के साथ ड्यूटी पर थे और दिन के समय कर्मचारी की ड्यूटी खत्म होने पर उससे एके 47 लेते समय चेकिंग के दौरान एक गोली चली, जो उसके सीने में लगी और एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सतविंदर सिंह ने कहा कि गुरजीत सिंह की ड्यूटी रात 8 बजे से शुरू हो जाती है। क्विक रिस्पांस टीम में तैनात सभी अधिकारी ड्यूटी पर जाने से पहले अपने हथियार पूरी तरह से तैयार कर लेते हैं। शाम 7.30 बजे के बाद कुलजीत सिंह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होकर अपने हथियारों की जांच कर रहे थे। इसी बीच अचानक उनके हथियार से एक गोली चली और ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई।

  • आज का राशिफल, 27 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 27 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना है। यदि व्यापार कर रहे लोग किसी व्यक्ति बैंक संस्था या बैक आदि से उधार लेना चाहते हैं,तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पुराने मित्रों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी की बातों में आकर यदि कहीं निवेश की योजना में धन लगाएंगे,तो धन फंस सकता है। आपको अपने कुछ दैनिक कामों को भी समय रहते पूरा करना होगा। यदि नहीं किए,तो परिवार के सदस्यों से आपको डांट खानी पड़ेगी। रात्रि का समय आप आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता कुछ प्रभावित रहेगी और व्यस्तता के कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको मीठी वाणी का प्रयोग करके ही अपने जूनियर से काम निकालना होगा,नहीं तो आपको अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। संतान की फिजूल खर्चे की आदत पर आपको लगाम लगानी होगी। कुछ क्रियाकलापों में भी व्यवधान आ सकते हैं,लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आज विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आपको किसी भी कार्य को करने में अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई पुराना काम बनने से विश्वास और मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से प्रेम व सहयोग मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। माताजी को यदि पहले से कोई रोग था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं,इसलिए आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा और किसी से भी कटु वचन ना बोलें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है,तो उसमें सुधार निश्चित है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप यदि कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    कन्या राशिफल। आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा व साहस पूर्वक आप अपने कठिन कार्यों को करने में सफल रहेंगे। आज आपको व्यर्थ के विवाद से बचना होगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे कुछ फरमाइश कर सकता हैं,जिन्हें आप पूरी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आप दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कोई लेन-देन की समस्या आपका सिर दर्द बन सकती है। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी नयी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी और आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होगी। आपके मन में सकारात्मक विचार रहेंगे,जिनसे आप दूसरों का भला करेंगे और उनकी सेवा में लगे रहेंगे। विद्यार्थी भी अपने गुरुओं के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा से लगे रहेंगे,लेकिन आपको किसी साझेदारी में व्यवसाय को करने से बचना होगा,नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है,आपने यदि कोई मन्नत मांग रखी थी,तो वह पूरी होगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कोई मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा, जिसे देखकर आपके साथी परेशान रहेंगे। सायंकाल तक आप अपने धैर्य को बनाए रखें,क्योकि शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित है,तो आपको उसमें पूर्ण सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

    धनु राशिफल। आज के दिन आपके अंदर परोपकार की भावना विकसित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। भाग्य का साथ मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप दान पुण्य के कार्यों को करने में रुचि दिखाएंगे,जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको अत्यधिक तले भुने व बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने मन में चल रही समस्याओं को अपने परिजनों से साझा करना होगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपकी बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति दिन रहेगा,लेकिन उसके लिए आप कुछ अनावश्यक खर्चे भी करेंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी नये कार्य में निवेश के चक्कर में ना पड़े,नहीं तो बाद में उनको नुकसान उठाना पड़ सकता है,जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर दूसरे की तलाश कर रहे हैं,तो उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन बुद्धि व विवेक से नई-नई खोज करने का रहेगा। आपको अपने धन को सीमित व आवश्यकतानुसार ही व्यय करना बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों का आपको भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिल सकता है,इसलिए आप सावधान रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    मीन राशिफल। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा,जिससे उनका मनोबल और बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति उनसे संबंध बनाने की इच्छा रखेंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। यदि संतान से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर रही थी,तो वह हल होगी,लेकिन आपका कोई लटका हुआ काम अवश्य पूरा करना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी बन सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे,जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों व परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे।

  • थाना मैहतपुर की पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    थाना मैहतपुर की पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना मैहतपुर की पुलिस ने नशीाले पदार्थ, गोलियों और टीकों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह, सरबजीत सिंह दोनो पुत्र गुरदेव सिंह वासी बीटला झुग्गियां के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी महिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनो आरोपियों को 2 ग्राम हैरोईन, 11 नशीले टीके, 255 नशीली गोलियां और 12500 रुपए की ड्रग मनी सहित काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

  • अवैध माइनिंग कर रहे आरोपी फरार, जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियां बरामद

    अवैध माइनिंग कर रहे आरोपी फरार, जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियां बरामद

    जालंधर (वरुण)। थाना शाहकोट की पुलिस ने अवैध माइनिंग में इस्तेमाल होने वाली जेसीबी मशीन और  ट्रैक्टर ट्रालियां बरामद की हैं। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह को सूचना मिली थी कि सतलुज दरिया के नजदीक दाने वाल रोड के किनारे कुछ लोग अवैध माइनिंग कर रहे हैं। पुलिस ने जब सूचना के आधार पर रेड की तो जेसीबी और ट्रैकटर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने माइनिंग और मिनरल एक्ट व आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।

  • चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

    चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना गोराया की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करण कुमार पुत्र भगत राओ वासी बड़ा पिंड, गुरप्रीत पुत्र सतपाल, अमनीत सिंह पुत्र बलकार सिंह, अमनदीप सिंह पुत्र बलिहार सिंह तीनो वासी फलपोता के रूप में हुई है। डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि थाना प्रभारी हरिंदर सिंह की देखरेख में चौकी धुलेता के इंचार्ज हरभजन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी गिरोह बनाकर इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं और किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहे हैं। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने स्पलैडर मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी करण, गुरप्रीत, अमनीत को काबू कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गिरोह के चौथे सदस्य अमनदीप सिंह की जानकारी पुलिस को दी जिसके पास चोरी किया हुआ लोहे का गेट भी मौजूद था। पुलिस ने उसे भी काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर धारा 379, 411 के तहत मामला दर्ज कर लिया।