जालंधरः दिन-दिहाड़े घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से किया हमला

जालंधर, (वरुण): शहर में एक बार फिर से क्राइम की वारदातें बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला जालंधर तहसील गोराया के अधीन आते गांव जंड से मामला सामने आया है, जहां दिन-दिहाड़े बुलट सवार हमलावारों ने घर के बैठे व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया है। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए घायल जसवीर सिंह ने बताया कि उसका 21 साल का लड़का है जोकि 10 जुलाई से घर से गायब है।

वहीं दूसरी ओर फिल्लौर के एक गांव की घर से कई दिनों से गई हुई है। इस मामले को लेकर लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि हमारा लड़का और उनकी लड़की लेकर घर से भाग गया है। इस संबंधी फिल्लौर पुलिस थाने में उन्होंने मेरे लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ है। इस मामले में थाना फिल्लौर की पुलिस उनसे पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस को उनकी ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

इसके बावजूद लड़की के भाई सोमवार को उनके घर पर आए। उन्होंने मेरी पत्नी और परिवार को पहले धमकियां दी, फिर मेरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित जसवीर सिंह को घायल हालत में सीएचसी बढ़ा गांव में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे एएसआई लविंदर सिंह व एएसआई चरणजीत सिंह ने घायल जसवीर सिंह के बयान के आधार पर गोराया थाने में जगजीत सिंह जग्गा व उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *